Shreyas Talpade- Poster of Tusshar Kapoor’s movie ‘Kapkapi’ out. | श्रेयस तलपड़े- तुषार कपूर की फिल्म ‘कपकपी’ का पोस्टर आउट: हॉरर कॉमेडी बेस्ड होगी फिल्म , जल्द होगी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘गोलमाल’ की धमाकेदार जोड़ी श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कपकपी’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ जैसी कॉमेडी फिल्मों के फेमस डायरेक्टर संगीत सिवन इस फिल्म में हंसी के साथ-साथ कुछ डर और रोमांच भी दिखाने वाले हैं।

‘कपकपी’ जयेश पटेल द्वारा ब्रावो एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस होगी। फिल्म की कहानी सौरभ आनंद और कुमार प्रियदर्शी ने लिखी है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, फिल्म की रिलीज डेट जल्द ही अनाउंस होगी।

‘कपकपी’ को लेकर श्रेयस तलपड़े ने कहा
श्रेयस तलपड़े ने ‘कपकपी’ को लेकर कहा- ‘कपकपी’ मेरी बाकी फिल्मों से काफी अलग है। उन्होंने बताया कि आजकल, कई थ्रिलर, डार्क या देशभक्ति वाली फिल्मों का चलन बढ़ गया है तो हम दर्शकों के लिए एक वास्तविक हॉरर कॉमेडी फिल्म लाए हैं। जो दर्शकों को हंसाकर के लोट-पोट कर देगी।

‘कपकपी’ की स्टारकास्ट
तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े के अलावा फिल्म में सोनिया राठी, सिद्धी इदनानी, जय ठक्कर, वरुण पांडे, धीरेंद्र तिवारी, दिनेश शर्मा और अभिषेक कुमार सहित कई मंझे हुए एक्टर्स नजर आएंगे।

तुषार और संगीत के साथ फिर से काम करने को लेकर उन्होंने कहा- तुषार और संगीत जी के साथ फिर से काम करना मेरे लिए सबसे अच्छी बात है। क्योंकि दोनों के साथ मेरा जो तालमेल है, वो सबसे अलग और खास है। ये ऐसा है जैसे आप अपने दो भाइयों के साथ काम कर रहे हैं।

अपने किरदार पर बोले तुषार कपूर

तुषार ने कहा- मुझे वास्तव में स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। बेशक, टीम का वाइब बहुत अच्छा था, खासकर संगीत सर, जिनके साथ मैंने पहले ‘क्या कूल हैं हम’ में काम किया था। मेरा किरदार कॉमेडी और हॉरर के दायरे में है, लेकिन मेरी पिछली फिल्मों में निभाए गए किरदारों से काफी अलग है।

तुषार कहते हैं- ये फिल्म आपको हर मोड़ पर चौंका देगी, और यही मेरा किरदार भी है। संगीत सर और श्रेयस ने कॉमिक एक्टर के रूप में मेरी छवि को वाकई बढ़ा दिया है।

Indore Crime Information: इंदौर में मकान के झगड़े में महिला को घर से निकालकर बेरहमी से पीटा, देखें Video

Indore Crime Information: पिटाई करने वाले चार लोगों पर केस दर्ज। जिस मकान में महिला बेटियों के साथ रहती है वह उसके जेठ के नाम पर है।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 11:14 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 04:41 PM (IST)

Indore Crime News: इंदौर में मकान के झगड़े में महिला को घर से निकालकर बेरहमी से पीटा, देखें Video
इंदौर में महिला को घर से निकाल कर बेरहमी से पीटा

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पंचम की फेल में रहने वाली एक महिला की कुछ लोगों ने सड़क पर पिटाई कर दी। घटना का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। विवाद मकान खरीदने और खाली न करने को लेकर हुआ है। महिला का आरोप है कि हमला ज्यादती के आरोपित ने करवाया है।

तुकोगंज थाना पुलिस ने 34 वर्षीय महिला की शिकायत पर शरद सुलवानिया, विनोद सुलवानिया, पार्वती बाई और दुर्गा बाई के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे की है। आरोपितों ने महिला को गालियां दी और बाल पकड़कर घर से बाहर खींच लाए। मकान खाली करने की धमकी दी और सबने मिलकर पिटाई कर दी।

महिला का आरोप- ज्यादती करने वाले ने करवाया हमला

महिला के मुताबिक, आरोपित गंगाधर जारवाल के रिश्तेदार है। गंगाधर के विरुद्ध महिला ने ज्यादती की शिकायत की थी। पुलिस ने दो बार थाने बुलाया और समझौता करवा दिया। उसके इशारे पर ही हमला हुआ है। जिस मकान को खरीदने का दावा किया वह जेठ के नाम है और उसमें वह बेटियों के साथ रहती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

CSK New Captain IPL 2024: एमएस धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, ऋतुराज गायकवाड़ को दी गई आईपीएल 2024 की कमान

CSK New Captain Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले बड़ी खबर सामने आई है। एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 04:11 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 04:21 PM (IST)

CSK New Captain IPL 2024: एमएस धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, ऋतुराज गायकवाड़ को दी गई आईपीएल 2024 की कमान
CSK ने ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया नया कप्तान।

HighLights

  1. एमएस घोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी।
  2. सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान बनाया है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। CSK New Captain Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले बड़ी खबर सामने आई है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। आईपीएल 2024 के ऑफिशियल फोटोशूट के दौरान कप्तानों में एमएस धोनी नहीं थे। सीएसके की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ थे।

ऋतुराज गायकवाड़ बने सीएसके के कप्तान

ऐसे में कुछ देर बाद आईपीएल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एलान कर दिया कि ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंगे। धोनी शुरुआत से ही सरप्राइज देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में लीग से एक दिन पहले माही ने सभी फैंस को चौंका दिया है। कहा जा रहा है कि ये उनका आखिरी आईपीएल है। ऐसे में सीएसके को किसी युवा को टीम की कमान सौंपनी थी। आखिरी में मुहर ऋतुराज गायकवाड़ पर लगी।

𝐈𝐭’𝐬 𝐒𝐡𝐨𝐰𝐓𝐢𝐦𝐞!

The #TATAIPL is right here and WE are able to ROCK & ROLL 🎉🥳🥁

Presenting the 9 captains with PBKS being represented by vice-captain Jitesh Sharma. pic.twitter.com/v3fyo95cWI

— IndianPremierLeague (@IPL) March 21, 2024

2022 में रवींद्र जडेजा बने थे कप्तान

साल 2022 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को नया कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन जडेजा दबाव झेल नहीं पाए। उनकी कप्तानी में टीम लगातार हार रही थी। ऐसे में सीजन के बीच में सीएसके ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया। एमएस धोनी ने फिर से कप्तानी का जिम्मा संभाला है। पिछले सीजन में माही कप्तान थे और टीम 5वीं बार चैंपियन बनी।

एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 5 बार खिताब जीता

एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन IPL खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब जिताया है। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पिछले सीजन में फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था।

ऋतुराड गायकवाड़ का आईपीएल करियर

ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक 52 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इनमें 135.2 की स्ट्राइक रेट से 1,797 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। गायकवाड़ 2019 में सीएसके का हिस्सा बने थे। तब उन्हें नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा गया था। फिर 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले 6 करोड़ में रिटेन किया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

राहुल बोले – ‘नफरत भरी असुरा शक्ति से हमारी लड़ाई’, BJP का सवाल- क्या देश ने असुर को वोट दिया

पीएम मोदी के पलटवार के बाद भी राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम को मेरी बातें अच्छी नहीं लगती हैं, इसीलिए वो बातों का गलत अर्थ निकालते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 12:59 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 01:34 PM (IST)

राहुल बोले - 'नफरत भरी असुरा शक्ति से हमारी लड़ाई’, BJP का सवाल- क्या देश ने असुर को वोट दिया

HighLights

  1. राहुल गांधी ने कहा था- शक्ति के खिलाफ लड़ रहा हूं
  2. पीएम मोदी ने इसे बताया था नारी शक्ति का अपमान
  3. एक बार फिर बयान देकर राहुल ने विवाद को आगे बढ़ाया

एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी ‘शक्ति’ वाले बयान पर फिर सफाई दी है। राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मीडिया से कहा कि हमारी लड़ाई असुरा शक्ति से है, नफरत भरी असुरा शक्ति।

इस पर भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने सवाल किया कि क्या पूरे देश ने असुर को वोट दिया है? कांग्रेस अब समझ चुकी है कि वो चुनाव हार रही है। यही कारण है कि विवादित बयान दिए जा रहे हैं।

नलिन कोहली ने कहा, लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को ‘असुर शक्ति’ कहकर कांग्रेस पुष्टि कर रही है कि उन्हें भारत के लोगों पर कोई भरोसा नहीं है। भारत के मतदाता, जो भारत का भाग्य निर्धारित करते हैं…क्या वे मानते हैं कि लोग असुरों को वोट देते हैं? सच तो यह है कि कांग्रेस पार्टी के पास लोगों के सामने जाने का कोई विश्वसनीय कारण नहीं है, वह बहाने ढूंढ रही है।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Lok Sabha Election 2024: कांकेर के मतदाताओं का स्थानीय प्रत्याशी पर ही विश्वास, जानिए यहां का सियासी गणित

Lok Sabha Election 2024: बस्तर से अलग होकर कांकेर जिले के गठन के बाद से यहां की लोकसभा सीट पर अब तक स्थानीय प्रत्याशी पर ही मतदाताओं ने विश्वास जताई है।

By Abhishek Rai

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 03:51 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 03:51 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: कांकेर के मतदाताओं का स्थानीय प्रत्याशी पर ही विश्वास, जानिए यहां का सियासी गणित

HighLights

  1. – लोकसभा सीट से बस्तर के टाइगर कहे जाने वाले महेन्द्र कर्मा को करनी पड़ी हार का सामना

राज्य ब्यूरो, रायपुर। Lok Sabha Election 2024: बस्तर से अलग होकर कांकेर जिले के गठन के बाद से यहां की लोकसभा सीट पर अब तक स्थानीय प्रत्याशी पर ही मतदाताओं ने विश्वास जताई है। यहां से बस्तर के टाइगर कहे जाने वाले कांग्रेस नेता महेन्द्र कर्मा ने भी वर्ष-1998 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा के सोहन पोटाई ने महेन्द्र कर्मा को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा ने यहां से अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग को प्रत्याशी बनाया है। वे पूर्व सरपंच, पूर्व जनपद अध्यक्ष रहने के साथ ही पूर्व विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस से बस्तर सांसद दीपक बैज के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज है। रायपुर और जगदलपुर के बीच स्थित कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा सीटें शामिल हैं, जिनमें से छह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

इन विधानसभा सीटों में गुंडरदेही, संजारी बालोद, सिहावा (एसटी), डोंडी लोहारा (एसटी), अंतागढ़ (एसटी), भानुप्रतापपुर (एसटी), कांकेर (एसटी) और केशकाल (एसटी) शामिल हैं। मूल रूप से बस्तर जिले का हिस्सा रहा कांकेर वर्ष-1998 में एक अलग जिला बनाया गया था। ऐतिहासिक रूप से वर्ष-1996 तक इस निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का प्रभाव रहा, जिसके बाद भाजपा प्रमुख बनकर उभरी। राज्य के गठन के बाद से ही कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होती रही है।

अरविंद नेताम के बाद बना भाजपा का गढ़

कांग्रेस के अरविंद नेताम यहां से पांच बार सांसद रहे। वे इंदिरा गांधी और नरसिम्हा राव सरकार में भी मंत्री रहे। उनके पिता विधायक थे। उन्होंने कभी लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में सोचा नहीं था, लेकिन 1971 के दूसरे चुनाव में उन्हें कांग्रेस से टिकट मिली और उन्होंने जीत दर्ज की।

इसके बाद वर्ष-1980 में अरविंद नेताम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई) के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। फिर वे 1991 तक लगातार सांसद चुने गए। वहीं, 1996 में उनकी पत्नी छबीला नेताम भी कांग्रेस से ही सांसद बनीं। इसके बाद वर्ष-1998 से यह लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ बन गया है। भाजपा के किले को कांग्रेस विगत छह चुनावों में भेद नहीं पाई है।

कांकेर जिला बनने के बाद चुनावी इतिहास

वर्ष- 1998 में कांकेर के भाजपा उम्मीदवार सोहन पोटाई को मिली जीत

वर्ष- 1999 में भाजपा के सोहन पोटाई दोबारा सांसद बने

वर्ष- 2004 में भाजपा के सोहन पोटाई को तीसरी बार जीत मिली

वर्ष- 2009 में भाजपा के सोहन पोटाई चौथी बार सांसद बने

वर्ष- 2014 में अंतागढ़ के भाजपा प्रत्यशी विक्रम उसेंडी सांसद बने

वर्ष- 2019 में कांकेर के भाजपा उम्मीदवार मोहन मंडावी बने सांसद

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Lok Sabha Elections 2024: अब नहीं आएगा PM मोदी के विकसित भारत का मैसेज, चुनाव आयोग ने IT मंत्रायल को दिए सख्त निर्देश

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से देश भर आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में चुनाव आयोग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से लोगों के मोबाइल पर विकसित भारत का एक मैसेज वॉट्सअप के जरिए आईटी मंत्रालय के जरिए भेजा जा रहा था। अब इस मैसेज को लेकर चुनाव आयोग आईटी मंत्रालय पर सख्त हो गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 03:21 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 03:21 PM (IST)

Lok Sabha Elections 2024: अब नहीं आएगा PM मोदी के विकसित भारत का मैसेज, चुनाव आयोग ने IT मंत्रायल को दिए सख्त निर्देश
चुनाव आयोग ने दिखाई सख्ती।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Election Fee: लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से देश भर आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में चुनाव आयोग ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से लोगों के मोबाइल पर विकसित भारत का एक मैसेज वॉट्सअप के जरिए आईटी मंत्रालय के जरिए भेजा जा रहा था। अब इस मैसेज को लेकर चुनाव आयोग आईटी मंत्रालय पर सख्त हो गया है। चुनाव आयोग ने साफ निर्देश दिया है कि इस तरह के मैसेज पर तत्काल रोक लगाई जाए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

DAVV Indore: आग की घटना से सहमा विवि प्रशासन, निगमायुक्त से की अवैध गुमटियां हटाने की मांग

DAVV Indore: डीएवीवी की जमीन पर छोटी ग्वालटोली में अवैध रूप से बनाई गई गुमटियों में कुछ दिन पहले लगी थी आग।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 03:29 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 03:29 PM (IST)

DAVV Indore: आग की घटना से सहमा विवि प्रशासन, निगमायुक्त से की अवैध गुमटियां हटाने की मांग
इंदौर में डीएवीवी की जमीन पर छोटी ग्वालटोली में अवैध रूप से बनी गुमटियों में कुछ दिन पहले लगी थी आग। – नईदुनिया

DAVV Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चार दिन पहले हुई आग की घटना के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय प्रशासन सहमा हुआ है। ग्वालटोली-आरएनटी मार्ग पर आइल पेंट और गैरेज में आग लगी थी। कुछ दुकानें जलकर खाक हो गई। ये दुकानें विश्वविद्यालय के नालंदा परिसर की बाउंड्री पर बनी हैं। इसी परिसर में विश्वविद्यालय का प्रशासनिक कार्यालय तो है ही, विश्वविद्यालय की प्रेस और अधिकारियों के आवास भी बने हुए हैं। विवि के रजिस्ट्रार अजय वर्मा ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर अवैध गुमटियों को हटाने की मांग की है।

naidunia_image

रजिस्ट्रार ने निगमायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि विवि परिसर की जमीन पर बनाई गई अवैध गुमटियों में पेंट, तेल, डीजल और बेट्रियों से जुड़ा कारोबार होता है। यहां अवैध गुमटियां बनाई गई हैं, वहीं पास में ही विवि की प्रेस, अंकेक्षण विभाग भी है। अवैध गुमटियों में आग या हादसे के चलते विवि की संपत्तियों, रिकार्ड को नुकसान की आशंका है। वहीूं, परिसर में रहने वालों की जान का खतरा भी है। रजिस्ट्रार ने निगमायुक्कत से आग्रह किया है कि विवि के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करें।

खंडवा रोड पर भी अतिक्रमण

विवि के खंडवा रोड की जमीन पर भी अतिक्रमण है। हालांकि प्रशासन या निगम विवि की सुनवाई नहीं करता। आइइटी कैंपस के बाहर न केवल पक्के घर बना लिए गए हैं, बल्कि रसूखदार ट्रक पार्क भी करते हैं। देवी अहिल्या विवि ने पुलिस थाने से लेकर पानी की टंकी और रिंग रोड निर्माण के लिए अब तक कई एकड़ जमीन प्रशासन को दान भी की है। हालांकि विवि की मदद के नाम पर न तो प्रशासन, न निगम और न पुलिस आगे आती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

जातिगत जनगणना पर कांग्रेस में फूट, आनंद शर्मा ने खरगे को भेजा खत, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Caste Census: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने जातिगत जनगणना के मुद्दों को इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की विरासत का अपमान बताया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक चिट्ठी लिखी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 03:15 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 03:15 PM (IST)

जातिगत जनगणना पर कांग्रेस में फूट, आनंद शर्मा ने खरगे को भेजा खत, राहुल गांधी पर साधा निशाना

एएनआई, नई दिल्ली। Congress Chief Anand Sharma: कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने जातिगत जनगणना को इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की विरासत का अपमान बताया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें जनगणना को पार्टी इतिहास के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी जाति की राजनीति नहीं की है। ये लोकतंत्र के लिए हानिकारक है।

Congress chief Anand Sharma writes to the social gathering’s nationwide president Mallikarjun Kharge.

The letter reads, “…In my thought-about view, a Caste Census can’t be a panacea nor an answer for the unemployment and prevailing inequalities..”

The letter additionally reads, “…In my humble… pic.twitter.com/U0xUTNXpIF

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Yodha field workplace assortment day 6 Sidharth Malhotra shaitan assortment | शैतान का डोमेस्टिक कलेक्शन 100 करोड़ के पार: योद्धा की हालत पस्त; अभी तक सिर्फ 23 करोड़ की कमाई

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन की फिल्म शैतान ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की टोटल कमाई 111.8 करोड़ रुपए हो गई है। बुधवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा की हालत पस्त है।

फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में सिर्फ 23.35 करोड़ रुपए की कमाई की है। बुधवार को फिल्म ने 2.1 करोड़ का बिजनेस किया।

अजय देवगन की पिछली पांच फिल्मों का ओवर ऑल कलेक्शन
अजय देवगन की पिछली फिल्मों का हिसाब देखें तो दृश्यम-2 को छोड़कर कोई भी फिल्म बेहतर कलेक्शन नहीं कर पाई है। गंगूबाई काठियावाड़ी ने जरूर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था, लेकिन उसमें मूल रूप से आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थीं।

अजय की पिछली रिलीज फिल्म भोला ने 82 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम बिजनेस किया था। 2022 में उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई थीं, जिसमें से रनवे- 34 और थैंक गॉड फ्लॉप हुई थीं।

  • भोला- 82.04 करोड़
  • दृश्यम-2- 240.54 करोड़
  • थैंक गॉड- 34.89 करोड़
  • रनवे 34- 32.96 करोड़
  • गंगूबाई काठियावाड़ी- 129.10 करोड़

योद्धा का हर दिन के हिसाब के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा को ओवरऑल मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि यह नंबर्स में तब्दील नहीं हो पाया।

  • पहले दिन- 4.1 करोड़
  • दूसरे दिन- 5.75 करोड़
  • तीसरे दिन- 7 करोड़
  • चौथे दिन- 2.15 करोड़
  • पांचवें दिन- 2.25 करोड़
  • छठे दिन- 2.1 करोड़

राजनांदगांव से भूपेश बघेल की टिकट काटने की उठी मांग, कांग्रेस के इस नेता ने खरगे को लिखा पत्र, कहा- पूर्व CM पर लगे आरोपों से बदनाम हुई पार्टी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। घमासान मचने का सबसे बड़ा कारण पूर्व सीएम और राजनांदगांव से लोकसभा उम्मीदवार भूपेश बघेल है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 11:59 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 11:59 AM (IST)

राजनांदगांव से भूपेश बघेल की टिकट काटने की उठी मांग, कांग्रेस के इस नेता ने खरगे को लिखा पत्र, कहा- पूर्व CM पर लगे आरोपों से बदनाम हुई पार्टी

HighLights

  1. कांग्रेस में घमासान, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की टिकट काटने की मांग

रायपुर। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। घमासान मचने का सबसे बड़ा कारण पूर्व सीएम और राजनांदगांव से लोकसभा उम्मीदवार भूपेश बघेल है। दरअसल भूपेश बघेल इन दिनों न सिर्फ भाजपा के निशाने पर हैं, बल्कि अपने ही नेताओं के आरोपों से घिरे हुए हैं। एक के बाद एक पूर्व सीएम बघेल पर कई आरोप लग रहे हैं और तो और अब राजनांदगांव सीट से उनकी टिकट काटने की मांग होने लगी है। भूपेश बघेल की टिकट काटने को लेकर दिग्गज कांग्रेस नेता और पीसीसी डेलीगेट्स रामकुमार शुक्ला ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है।

कांग्रेस नेता रामकुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को लिखे पत्र में कहा, महादेव सट्टा एप को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एफआइआर दर्ज होने से कांग्रेस की बदनामी हुई है। उन्‍होंने कहा, भूपेश बघेल के कारण लोकसभा की सभी सीटें प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में राजनांदगांव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल की जगह स्‍थानीय नेता को टिकट दी जाए।

मंच पर सामने आई कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह

बतादें कि कांग्रेस के भीतर अंतर्कलह और कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब मंचों पर खुलकर सामने आ रही है। सीट बदलने के बाद कांग्रेसी नेता अपने ही घर में घिर रहे हैं। राजनांदगांव की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ही बाहरी प्रत्याशी होने का आरोप लगा दिया। कांग्रेस के भीतर उपजे इस अंतर्कलह के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पोस्ट पर लिखा है कि जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हो सके, वे जनता के क्या होंगे। इस मामले पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम को सवालों के घेरे में खड़ा किया है।

इससे पहले भूपेश बघेल ने राजनांदगांव की चुनावी सभा में कहा था कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तो क्या नंबर-1 व नंबर-2 भी आ जाए कांग्रेस को राजनांदगांव से कोई हरा नहीं सकता। राजनीतिक हालातों पर गौर करें तो कांग्रेस का सीट बदलने का फार्मूला ज्यादा कारगर होता दिखाई नहीं दे रहा है। दो दिन पहले राजनांदगांव में कार्यकर्ता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री पर ऊंगली उठाई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा- धोखे को जनता ने पहले ही पहचान लिया था

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए एक्स पोस्ट पर 19 मार्च को लिखा कि वो अपने अंहकार में कहते रह गए, मैं हूं तो भरोसा है। उनके कार्यकर्ता उनके मुंह पर ही कह रहे हैं, 5 साल हमारी सुनी ही नही गई। छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने उनके धोखे को पहले ही पहचान लिया था और मोदी की गारंटी पर विश्वास अटूट रहा। जो अपने दरी उठाने वाले कार्यकर्ताओं के नहीं हुए वे जनता के क्या होंगे।

कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता : भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट पर 19 मार्च को लिखा था कि यदि कांग्रेस के साथी अपनी पूरा ताकत से लोकसभा चुनावों के लिए जुट जाए तो यहां मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तो क्या नंबर-1 और नंबर-2 भी आ जाएं तो कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे