Lok Sabha Elections: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, देखें, अन्नामलाई कहां से लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। के अन्नामलाई कोयंबटूर से, तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से और एल. मुरुगन नीलगिरी से चुनाव लड़ेंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 06:48 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 06:49 PM (IST)

Lok Sabha Elections: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, देखें, अन्नामलाई कहां से लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट।

एएनआई, नई दिल्ली। बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। यह लिस्ट में तमिलनाडु लोकसभा सीटों को लेकर है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई का है। भाजपा ने उन्हें कोयंबटूर से चुनावी मैदान में उतारा है। तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से और एल. मुरुगन नीलगिरी से चुनाव लड़ेंगे।

उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

क्रमांक सीट उम्मीदवार
1 चेन्नई साउथ टी सुंदरराजन
2 चेन्नई सेंट्रल विनोद पी सेल्वम
3 कोयंबटूर अन्नामलाई
4 नीलगिरी एल. मुरुगन
5 वेल्लोर एसी. शानमुगम
6 कृष्णागिरी सी. नरसिम्हन
7 पेरमबलुर टी.आर पारिवेनधर
8 थोथुक्कुड़ी नैनर नागेंद्रन
9 कन्याकुमारी पॉन.राधाकृष्णन
  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन