Lok Sabha Chunav: पैसों की भारी तंगी में फंसी कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला सबसे बड़ा हमला, पढ़िए क्या कहा खरगे, सोनिया, राहुल ने
मल्लिकार्जु खरगे ने कहा, भाजपा चाहते है कि कांग्रेस पैसों की कमी से चुनाव लड़ने की स्थिति में ही नहीं रहे और वे आसानी से जीत जाए।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 12:00 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 01:07 PM (IST)
_2024321_124914.jpg)
एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। खरगे ने कहा कि भाजपा ने गलत तरीके से चंदा लेकर अपनी झोली भर ली और कांग्रेस के खाते फ्रीज करवा दिए। अब कांग्रेस के सामने चुनाव लड़ने का संकट पैदा हो गया है।
कांग्रेस बोली- हमारे पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं, यह कैसा लोकतंत्र है
- कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी के अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं। हमारे पास प्रचार के पैसे नहीं हैं। हमें सीताराम केसरी जी के समय के फंड को लेकर नोटिस दिए जा रहे हैं।
- सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। यह कांग्रेस नहीं, लोकतंत्र पर हमला है।
#WATCH | Congress President Mallikarjun Kharge in Delhi, says “I do not need to point out how the BJP took cash from some corporations. As SC is probing the matter, I hope the reality will probably be earlier than us quickly. I enchantment to the Constitutional establishments that if they need free and truthful… pic.twitter.com/M5lj2AEdAA
— ANI (@ANI) March 21, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को अवैध और असंवैधानिक बताया। उस योजना के तहत मौजूदा सत्ताधारी दल ने अपने खातों में हजारों-करोड़ों रुपये भर लिए। वहीं, एक साजिश के तहत मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। ताकि, धन के अभाव में चुनाव लड़ने में कोई समान अवसर न मिले। यह सत्ताधारी दल का एक खतरनाक खेल है जिसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। अगर इस देश में लोकतंत्र को बचाना है, तो यह जरूरी है कि सभी के एक समान अवसर होना चाहिए। – मल्लिकार्जुन खरगे
#WATCH | Congress Parliamentary Social gathering Chairperson Sonia Gandhi says, “…This problem impacts not simply Congress, it impacts our democracy itself most basically. A scientific effort is underway by the Prime Minister to cripple the Indian Nationwide Congress financially. Funds… pic.twitter.com/HT4dSCuhpc
— ANI (@ANI) March 21, 2024
- कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि कांग्रेस के बैंक खातों पर हमला, लोकतंत्र पर हमला है। विज्ञापन के लिए पैसा नहीं हैं।
- खरगे ने कहा कि सत्ताधारी दल खतरनाक खेल खेल रहा है। भाजपा के विज्ञापन सब तरफ हैं। पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। चुनावी बॉन्ड को लेकर जो कुछ हुआ, वो सबके सामने है। इससे देश का नाम दुनिया में बदनाम हुआ है।
- राहुल गांधी ने कहा कि हमारे नेता यात्रा नहीं कर पा रहे हैं। हम चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। हमारे सभा ख़ाता फ़्रीज़ कर दिए है।
-
- लोकतंत्र के लिए चुनाव अनिवार्य होता है, साथ ही यह भी आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दल के लिए लेवल प्लेयिंग फील्ड हो।
- ये नहीं कि जो सत्ता में है, संसाधनों पर उनकी मोनोपॉली हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो।
- सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदे की स्कीम को अवैध व असंवैधानिक कहा, उस स्कीम के तहत BJP ने हजारों-करोड़ रुपए अपने बैंक खातों में भर लिए हैं।
- वहीं, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है, ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी के साथ चुनाव न लड़ पाएं।
- यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है।
#WATCH | On freezing of occasion accounts forward of Lok Sabha elections, Congress treasurer Ajay Maken says, “This isn’t simply an assault on accounts of Congress occasion by the Narendra Modi authorities but in addition an assault on democracy in India…Each political occasion is exempted from… pic.twitter.com/HLsIEMgPLY
— ANI (@ANI) March 21, 2024


