ISIS का इंडिया हेड हारिस फारूकी असम के धुबरी में गिरफ्तार, जानिए इसके बारे में, कितनी बड़ी है यह सफलता

ISIS India head Haris Farooqui: हारिस फारूकी कई बार अपने नाम बदल चुका है। इससे पहले वह हरीश अजमल फारुखी और अजमल फारूकी नाम से भी ठिकाने बदल चुका है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 10:45 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 10:45 AM (IST)

ISIS का इंडिया हेड हारिस फारूकी असम के धुबरी में गिरफ्तार, जानिए इसके बारे में, कितनी बड़ी है यह सफलता
हारिस फारूकी और उसके साथी के खिलाफ एनआईए, दिल्ली, एटीएस, लखनऊ में कई मामले लंबित हैं।

HighLights

  1. एनआईए की वांटेड लिस्ट में भी है हारिस फारूकी
  2. भारत में आईएसआईएस के लिए भर्ती करता था
  3. साथी अनुराग सिंह उर्फ रेहान भी गिरफ्तार

एजेंसी, धुबरी (असम)। असम पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए असम के धुबरी में इस्लामिक इंडिया (आईएसआईएस) के इंडिया हेड हारिस फारूकी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। हारिस फारूकी और अनुराग सिंह उर्फ रेहान को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब दोनों बांग्लादेश की सीमा से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

असम पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर आधिकारिक जानकारी दी। खुफिया इनपुट के आधार पर पार्थसारथी महंत, आईपीएस, आईजीपी (एसटीएफ), कल्याण कुमार पाठक, एपीएस, अतिरिक्त एसपी, एसटीएफ और अन्य रैंकों के तहत एसटीएफ टीम को नियुक्त किया गया, जिसने यह सफलता हासिल की।

कौन है हारिस फारूकी, एनआईए और यूपी पुलिस को भी थी तलाश

हारिस देहरादून के चकारता का निवासी है। वहीं, रेहान पानीपत में रहता है। रेहान की पत्नी बांग्लादेशी नागरिक है। रेहान का असली नाम अनुराग सिंह है, जिसने इस्लाम अपना लिया है।

हारिस फारूकी कई बार अपने नाम बदल चुका है। इससे पहले वह हरीश अजमल फारुखी और अजमल फारूकी नाम से भी ठिकाने बदल चुका है।

दोनों पर आरोप है कि उन्होंने भारत में कई स्थानों पर युवाओं को गुमराह कर भर्ती करने की कोशिश की। ये आतंकी फंडिंग जुटाते थे और आतंकी साजिशों पर काम करते थे।

दोनों के खिलाफ एनआईए, दिल्ली, एटीएस, लखनऊ में कई मामले लंबित हैं। अब दोनों आरोपियों को एनआईए को सौंपा जाएगा।

naidunia_image

कैसे पकड़ा गया आईएसआईएस का इंडिया हेड

एजेंसियों से जानकारी मिली थी कि भारत में आईएसआईएस के दो शीर्ष नेता बांग्लादेश में डेरा डाले हुए हैं। ये अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए असम के धुबरी सेक्टर से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करेंगे।

सूचना मिलने पर 19 मार्च की शाम टीम धुबरी के लिए रवाना हुई। अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया। आखिरकार 20 मार्च की सुबह लगभग 4.15 बजे दोनों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद धर्मशाला इलाके में पाया गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की