Immediately in Indore: राजवाड़ा में दिखेगी पुराने इंदौर की तस्वीरें, दलालबाग में मनेगा गजरथ महोत्सव

Immediately in Indore: इंदौर शहर में आज 22 मार्च को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By ramkrashna Mule

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 05:05 AM (IST)

Today in Indore: राजवाड़ा में दिखेगी पुराने इंदौर की तस्वीरें, दलालबाग में मनेगा गजरथ महोत्सव

Immediately in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 22 मार्च को होंगे। इसमें पंचकल्याणक महोत्सव के तहत भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा शहर में भागवत कथा के आयोजन होंगे। वामा साहित्य मंच का रंगोत्सव और नवोदित कलाकारों का गीत-गजलों का कार्यक्रम भी होगा।

– श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा छत्रपति नगर स्थित दलालबाग में 19 से 25 मार्च तक मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक एवं जिनबिम्ब प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव मुनि विमल सागर एवं अनन्त सागर महाराज के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य विनय भैय्या, अनिल भैय्या, अमित जैन (वास्तुविद) के निर्देशन में हो रहा है। इसमें सुबह 9 बजे से इंद्र दरबार भी सजाया जाएगा। इस अवसर पर संतों के सान्निध्य में चल समारोह निकाला जाएगा। प्रभु का अवतरण (जन्म), बधाई गीत, शांति हवन, श्रीजी का पूजन एवं संतों के प्रवचनों सहित विभिन्न आयोजन होंगे।

– यदि आप राजवाड़ा के आसपास हैं तो एक बार राजवाड़ा भीतर से भी निहारें। यहां होलकर शासकों के चित्र, उनकी जानकारी और पुराने इंदौर की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। पुरातत्व विभाग बनाई गई नई वीथिका को आप सुबह 11 बजे से देख सकते हैं।

– यदि आपकी रुचि चित्रकला में है तो एबी रोड सि्थत प्रिंसेस बिजनेस स्काईपार्क जा सकते हैंं। यहां मर्म कला अनुष्ठान द्वारा रमेश आनंद के चित्रों की जो प्रदर्शनी लगी है उसका आनंद आप सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक ले सकते हैं।

– सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन विजय नगर मंगल सिटी स्थित शिव शक्ति मंदिर पर दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा। इसमें कथा वाचक पं. नारायण शास्त्री के मुखारविंद से कथा होगी। इसमें प्रतिदिन प्रसंग अनुसार उत्सव मनाया जाएगा। कथा का आयोजन 23 मार्च तक होगा।

– वामा साहित्य मंच के रंगोत्सव के माध्यम से आप साहित्य के माध्यम स्त्री के जीवन के रंगों की अनुभूति करना चाहते हैं तो अपना ऐवन्यू में दोपहर 3.30 बजे पहुंच जाएं। यहां आप प्रतीक्षा नैयर (मालवी भाभी) के आतिथ्य में आयोजित स्त्री और रंग पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

– नवोदित रचनाकारों के स्वरचित गीत, गजल, कथा और लेख सुनने की मंशा रखते हैं तो यह अवसर एक बार फिर मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के सृजन विविधा कार्यक्रम में आपको मिलेगा। कार्यक्रम शिवाजी भवन में शाम 5 बजे से होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।