High Information Immediately: दिल्ली के कबीर नगर में 2 मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, देखिए फोटो-वीडियो

उत्तर पूर्व डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो श्रमिकों, अरशद (30) और तौहीद (20) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य श्रमिक रेहान (22) की हालत गंभीर है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 08:27 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 08:27 AM (IST)

Top News Today: दिल्ली के कबीर नगर में 2 मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, देखिए फोटो-वीडियो
स्थानीय अधिकारियों को इमारत ढहने के बारे में रात लगभग 2:16 बजे कॉल मिली थी।

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के कबीर नगर में गुरुवार तड़के दो मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य शख्स घायल है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों को इमारत ढहने के बारे में रात लगभग 2:16 बजे कॉल मिली थी। तत्काल राहत तथा बचाव कार्य टीम रवाना की गई।

उत्तर पूर्व डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो श्रमिकों, अरशद (30) और तौहीद (20) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य श्रमिक रेहान (22) की हालत गंभीर है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

#WATCH | Delhi: At round 2:16 am, a name was acquired concerning the collapse of a two-storey, outdated development constructing in Kabir Nagar, Welcome. Two staff Arshad (30) and Tauhid (20) have been declared lifeless at GTB Hospital whereas one other employee Rehan (22) is vital and is being… pic.twitter.com/2Zjw6WmgMo

— ANI (@ANI) March 21, 2024

High Information Immediately: पढ़िए देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें

झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन ने तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाला: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आलोक अराधे ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। तमिलसाई सौंदरराजन के पद से इस्तीफा देने के बाद राधाकृष्णन को तेलंगाना के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

केरल में पति ने की अलग रह रही पत्नी की हत्या की कोशिश

तिरुअनंतपुरमः कलामासेरी में एक युवक ने अलग रह रही पत्नी के गले पर चाकू से वारकर हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग धर्मों से संबंध रखने वाले जोड़े की शादी आठ साल पहले हुई थी और क्लेश के कारण दोनों पांच साल से अलग रहे हैं। बुधवार को युवक ने पत्नी से लौट आने को कहा। इस पर महिला ने मना कर दिया। दोनों में कहासुनी हो गई और युवक ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती है और आरोपित हिरासत में है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की