Gold and Silver Worth in MP: 900 रुपये के उछाल के साथ चांदी 75000 रुपये पार, सोने के दाम भी बढ़े

Gold and Silver Worth in MP: इंदौर में गुरुवार को सोना कैडबरी 66725 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 75000 रुपये प्रति किलो बोली गई।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: 900 रुपये के उछाल के साथ चांदी 75000 रुपये पार, सोने के दाम भी बढ़े

Gold and Silver Worth in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं को लेकर मजबूत रुख और धारणा बनी हुई है। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बदलाव भले नहीं किया, लेकिन फेडरल फंड रिजर्व (एफएफआर) को लेकर 2025 की धारणा उच्च मानी जा रही है। दरअसल, फेड अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार तो देख रहा है लेकिन ब्याज दरों में कटौती से पहले अभी और ज्यादा सबूतों की दरकार भी महसूस कर रहा है।

2025 के लिए मानिटरी पालिसी में भी संशोधन की संभावना दो महीने की उच्च महंगाई रिपोर्ट के चलते मानी जा रही है। विदेशी बाजार और अमेरिका से मिले संकेतों के चलते एमसीएक्स पर सोना अब तक के उच्चतम स्तर 66778 पर पहुंच गया। इसी के असर से हाजर बाजार में भी सोने में उछाल देखा जा रहा है। इंदौर सराफा में सोने के दाम में गुरुवार को 600 रुपये की बढ़त रही। हाजिर में सोना कैडबरी 66725 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। चांदी में भी जोरदार उछाल देखा जा रहा है।

औद्योगिक मांग बढ़ने की उम्मीद और सोने की तेजी भी चांदी को सहारा दे रही है। एमसीएक्स पर चांदी ने 75 हजार का स्तर पार किया और कामेक्स पर भी 25 डालर प्रति औंस के पार निकल गई। इसका असर रहा कि इंदौर हाजर बाजार में चांदी नकद में 75000 रुपये बोली गई। जबकि आरटीजीएस में चांदी के भाव 76350 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। अभी होलाष्टक में सराफा में ग्राहकी अटकी है। हालांकि अप्रैल में फिर से वैवाहिक मुहूर्त हैं। ऐसे में कीमती धातुओं को आगे भी सहारा मिलेगा। कामेक्स सोना ऊपर में 2219 व नीचे में 2184 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 25.77 तथा नीचे में 25.77 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 66725 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 68600 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 62840 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 66125 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 75000 रुपये, चांदी टंच 75200 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 76350 रुपये प्रति किलो बोली गई। बुधवार को चांदी 74100 रुपये पर बंद हुई थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।