CG Climate Replace: पांच दिनों में चार डिग्री बढ़ेगा तापमान, 12.8 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा

ठंडी हवाओं के चलने के कारण दोपहर की धूप भी थोड़ी राहत भरी रही। हालांकि आने वाले दिनों में अब गर्मी बढ़ने वाली है।

By Paras Pandey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 10:09 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 10:29 PM (IST)

CG Weather Update: पांच दिनों में चार डिग्री बढ़ेगा तापमान, 12.8 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा

HighLights

  1. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा।
  2. अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहे।

रायपुर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बारिश व ओले गिरने के चलते बीते दो दिनों से आ रही मौसम की ठंडकता के बाद अब प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। अगले पांच दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

गुरुवार को प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा,यहां का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा।

naidunia_image

ठंडी हवाओं के चलने के कारण दोपहर की धूप भी थोड़ी राहत भरी रही। हालांकि आने वाले दिनों में अब गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार होली के दौरान फिर से गर्मी बढ़ सकती है। गुरुवार को रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहे।

बिलासपुर में तो अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इन दिनों दक्षिण से आने वाली हवाएं थोड़ी कम रही है,इसके चलते अब मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा।