Bhind Crime: नशे की लत को पूरा करने के लिए करते थे चोरी, पुलिस ने दबोचा तो सात बाइक जब्त
कोतवाली लाकर पूछताछ की, तो पहले उसने गुमराह करने का प्रयास किया। सख्ती से पूछताछ में उसने बाइक चोरी की होना बताया। चोर ने शहर के अलग-अलग जगह से सात बाइक चोरी करना बताया।
By Paras Pandey
Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 07:31 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 08:21 PM (IST)

HighLights
- सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा
भिंड, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सिटी कोतवाली पुलिस ने निराला रंग विहार से एक युवक को बाइक सहित पकड़ा। युवक से बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। कोतवाली लाकर पूछताछ की, तो पहले उसने गुमराह करने का प्रयास किया। सख्ती से पूछताछ में उसने बाइक चोरी की होना बताया। चोर ने शहर के अलग-अलग जगह से सात बाइक चोरी करना बताया।
निराला रंग विहार से पकड़ा बाइक चोर
पुलिस ने भदाकुर कॉलोनी घर से चोरी की सात बाइक जब्त की। पुलिस ने चोर को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा है। यह बात गुरुवार को सिटी कोतवाली में सीएसपी अरुण उइके ने प्रेस वार्ता में कही। इस दौरान कोतवाली टीआइ प्रवीण सिंह चौहान, एसआई देवीदीन अनुरागी मौजूद रहे। सीएसपी उइके ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति मेला ग्राउंड स्थित निराला रंग विहार मंच के पास बाइक लेकर खड़ा है।
वह बाइक को बेचने की फिराक में हैं। टीआई प्रवीण चौहान, एसआई देवीदीन अनुरागी, हवलदार जितेंद्र यादव, नीरज सिंह, रवि सिंह, सुनील कुमार, रमाकांत शर्मा, जितेंद्र सिंह, आरक्षक अभिषेक यादव, मोहित के साथ निराला रंग विहार पहुंचे। यहां एक व्यक्ति बाइक लेकर खड़ा था।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनोज पांडेय पुत्र बाबूराम पांडेय निवासी भदाकुर कालोनी वार्ड 36 भिंड बताया। पुलिस ने युवक से बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने कोतवाली लेकर युवक से पूछताछ की तो पहले तो वह गुमराह करने लगा। लेकिन बाद में उसने बाइक चोरी करने के बारे में बताया।
नशा करने के बाद चुराता था बाइक
टीआइ चौहान ने बताया कि चोर ने बताया कि वह शराब पीने आदी है। शराब पीने के लिए वह बाइक चोरी करना लगा। शराब पीकर वह शहर में निकलता और बाइक चोरी कर घर ले जाकर रख देता।
चोर ने बताया कि उसने कुशवाह कॉलोनी में अमन भदौरिया के घर से, दयाल मैरिज गार्डन, खाटू-श्याम मैरिज गार्डन, एसबीआई मैन ब्रांच की पार्किंग, जिला अस्पताल परिसर, भदावर कालोनी में अवधेश भदौरिया के घर के सामने से बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपित के घर से सात बाइक जब्त की हैं। जब्त बाइक की कीमत पांच लाख रुपये है।

