राहुल बोले – ‘नफरत भरी असुरा शक्ति से हमारी लड़ाई’, BJP का सवाल- क्या देश ने असुर को वोट दिया
पीएम मोदी के पलटवार के बाद भी राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम को मेरी बातें अच्छी नहीं लगती हैं, इसीलिए वो बातों का गलत अर्थ निकालते हैं।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 12:59 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 01:34 PM (IST)

HighLights
- राहुल गांधी ने कहा था- शक्ति के खिलाफ लड़ रहा हूं
- पीएम मोदी ने इसे बताया था नारी शक्ति का अपमान
- एक बार फिर बयान देकर राहुल ने विवाद को आगे बढ़ाया
एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी ‘शक्ति’ वाले बयान पर फिर सफाई दी है। राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मीडिया से कहा कि हमारी लड़ाई असुरा शक्ति से है, नफरत भरी असुरा शक्ति।
इस पर भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने सवाल किया कि क्या पूरे देश ने असुर को वोट दिया है? कांग्रेस अब समझ चुकी है कि वो चुनाव हार रही है। यही कारण है कि विवादित बयान दिए जा रहे हैं।
नलिन कोहली ने कहा, लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को ‘असुर शक्ति’ कहकर कांग्रेस पुष्टि कर रही है कि उन्हें भारत के लोगों पर कोई भरोसा नहीं है। भारत के मतदाता, जो भारत का भाग्य निर्धारित करते हैं…क्या वे मानते हैं कि लोग असुरों को वोट देते हैं? सच तो यह है कि कांग्रेस पार्टी के पास लोगों के सामने जाने का कोई विश्वसनीय कारण नहीं है, वह बहाने ढूंढ रही है।’
#WATCH | Reacting to Rahul Gandhi’s “Asura-shakti” comment, BJP chief Nalin Kohli says, “…By calling a authorities elected by the individuals ‘Asura’shakti’, the Congress is confirming that they haven’t any religion within the individuals of India, voters of India, those that decide the future of… pic.twitter.com/Yaplh19qD4
— ANI (@ANI) March 21, 2024


