Immediately in Indore: राजवाड़ा में दिखेगी पुराने इंदौर की तस्वीरें, दलालबाग में मनेगा गजरथ महोत्सव

Immediately in Indore: इंदौर शहर में आज 22 मार्च को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By ramkrashna Mule

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 05:05 AM (IST)

Today in Indore: राजवाड़ा में दिखेगी पुराने इंदौर की तस्वीरें, दलालबाग में मनेगा गजरथ महोत्सव

Immediately in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 22 मार्च को होंगे। इसमें पंचकल्याणक महोत्सव के तहत भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा शहर में भागवत कथा के आयोजन होंगे। वामा साहित्य मंच का रंगोत्सव और नवोदित कलाकारों का गीत-गजलों का कार्यक्रम भी होगा।

– श्री आदिनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा छत्रपति नगर स्थित दलालबाग में 19 से 25 मार्च तक मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक एवं जिनबिम्ब प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव मुनि विमल सागर एवं अनन्त सागर महाराज के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य विनय भैय्या, अनिल भैय्या, अमित जैन (वास्तुविद) के निर्देशन में हो रहा है। इसमें सुबह 9 बजे से इंद्र दरबार भी सजाया जाएगा। इस अवसर पर संतों के सान्निध्य में चल समारोह निकाला जाएगा। प्रभु का अवतरण (जन्म), बधाई गीत, शांति हवन, श्रीजी का पूजन एवं संतों के प्रवचनों सहित विभिन्न आयोजन होंगे।

– यदि आप राजवाड़ा के आसपास हैं तो एक बार राजवाड़ा भीतर से भी निहारें। यहां होलकर शासकों के चित्र, उनकी जानकारी और पुराने इंदौर की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। पुरातत्व विभाग बनाई गई नई वीथिका को आप सुबह 11 बजे से देख सकते हैं।

– यदि आपकी रुचि चित्रकला में है तो एबी रोड सि्थत प्रिंसेस बिजनेस स्काईपार्क जा सकते हैंं। यहां मर्म कला अनुष्ठान द्वारा रमेश आनंद के चित्रों की जो प्रदर्शनी लगी है उसका आनंद आप सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक ले सकते हैं।

– सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन विजय नगर मंगल सिटी स्थित शिव शक्ति मंदिर पर दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा। इसमें कथा वाचक पं. नारायण शास्त्री के मुखारविंद से कथा होगी। इसमें प्रतिदिन प्रसंग अनुसार उत्सव मनाया जाएगा। कथा का आयोजन 23 मार्च तक होगा।

– वामा साहित्य मंच के रंगोत्सव के माध्यम से आप साहित्य के माध्यम स्त्री के जीवन के रंगों की अनुभूति करना चाहते हैं तो अपना ऐवन्यू में दोपहर 3.30 बजे पहुंच जाएं। यहां आप प्रतीक्षा नैयर (मालवी भाभी) के आतिथ्य में आयोजित स्त्री और रंग पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

– नवोदित रचनाकारों के स्वरचित गीत, गजल, कथा और लेख सुनने की मंशा रखते हैं तो यह अवसर एक बार फिर मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के सृजन विविधा कार्यक्रम में आपको मिलेगा। कार्यक्रम शिवाजी भवन में शाम 5 बजे से होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Aaj Ka Rashifal 22 March 2024: इन राशि वालों के लिए बिजनेस और नौकरी में बदलाव के लिए आज का दिन उत्तम

Aaj Ka Rashifal 22 March 2024: आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा दिखाई देगा। परिवार और स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 04:30 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 04:30 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 22 March 2024: इन राशि वालों के लिए बिजनेस और नौकरी में बदलाव के लिए आज का दिन उत्तम
22 मार्च 2024, शुक्रवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष: परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।
  2. वृषभ: परिवार के साथ किसी पुराने विवाद का समाधान निकलेगा।
  3. मिथुन: परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे।

Aaj Ka Rashifal 22 March 2024: आज दिनांक 22 मार्च 2024, शुक्रवार को विक्रम सम्वत 2080, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत फाल्गुन और तिथि त्रयोदशी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खानपान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मौसमी बीमारी का शिकार बन सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आज किसी नए कार्य की ओपनिंग कर सकते हैं। किसी बड़ी साझेदारी डील का हिस्सा बनने का भी योग हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। कोई मांगलिक कार्य या धार्मिक यात्रा का मन बन सकता है।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope At this time)

naidunia_image

आज यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशेष कार्य की कार्य योजना बन सकती है। परिवार के साथ किसी पुराने विवाद का समाधान निकलेगा। मन प्रसन्न होगा।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At this time)

naidunia_image

स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहने की आवश्यकता है। बाहरी खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में निवेश सोच समझकर करें। कार्य परिवर्तन करने के योग हैं। परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At this time)

naidunia_image

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा दिखाई देगा। परिवार और स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग धोखा दे सकते हैं। आज आपके ऊपर अतिरिक्त आर्थिक भार आ सकता है।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At this time)

naidunia_image

आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस कर सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार से कोई विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन करने का विचार मन में बन सकता है।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At this time)

naidunia_image

आज का दिन आप परिवार के लिए कोई बढ़िया डिसीजन ले सकते हैं जिससे परिवार में आप के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आप का दबदबा रहेगा व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक बड़ी मदद मिल सकती है जिससे काम की स्थिति मजबूत होगी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At this time)

naidunia_image

आज घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच-विचार कर करें।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At this time)

naidunia_image

आज किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At this time)

naidunia_image

आज आप परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार में मतभेद दूर होकर आपसी सामंजस्य से बढ़ेगा। इस कारण परिवार में सम्मान मिलने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At this time)

naidunia_image

आज का दिन कोई सुखद समाचार लेकर आने वाला है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया है तो आज उसका सफल परिणाम मिलने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At this time)naidunia_image

आज दिन बहुत शानदार रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में चल रहा है विवाद दूर होगा। सामाजिक क्षेत्र में कोई बड़ा पद मिलने वाला है। सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बड़ा लाभ मिलने के योग है।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At this time)

naidunia_image

आज व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे आपको बड़ा लाभ मिलने वाला है। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको बड़ा लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Rewa Lok Sabha Seat: महाराज मार्तंड सिंह ने विरोधी प्रत्याशी यमुना प्रसाद को दी आर्थिक मदद, चुनाव में मिली हार

Rewa Lok Sabha Seat: मार्तंड सिंह को पता चली कि आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति के कारण यमुना प्रसाद शास्त्री चुनावी प्रचार में वाहन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे।

By Bhaskar Dubey

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 03:45 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 03:45 AM (IST)

Rewa Lok Sabha Seat: महाराज मार्तंड सिंह ने विरोधी प्रत्याशी यमुना प्रसाद को दी आर्थिक मदद, चुनाव में मिली हार
महाराज मार्तंड सिंह और यमुना प्रसाद शास्त्री।

HighLights

  1. दृष्टिहीन पं. यमुना प्रसाद शास्त्री भारतीय लोकदल पार्टी से प्रत्याशी बनकर चुनाव में उतरे थे।
  2. मार्तंड सिंह के साथ समर्थकों और गाड़ियों का काफिला साथ में चलता था।
  3. यमुना प्रसाद रिक्शे से प्रचार अभियान में जुटे थे, यह बात जानकार मार्तड सिंह ने उनकी मदद की।

Rewa Lok Sabha Seat: भास्कर दुबे, जबलपुर। राजनीति में विपक्ष के नेता भी आपका सम्मान करें, ऐसे उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं। एक ऐसा ही किस्सा है जब रीवा लोकसभा सीट से वहां के पूर्व महाराज मार्तंड सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान उनके विरुद्ध चुनाव लड़ रहे यमुना प्रसाद शास्त्री की दिल खोलकर मदद की। इससे यमुना प्रसाद को संसाधन मिले, प्रचार में तेजी आई और परिणाम भी उनके पक्ष में आ गया। बात वर्ष 1977 के लोकसभा चुनाव की है।

मार्तंड सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्हें इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन भी प्राप्त था। इधर आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में बिताने वाले दृष्टिहीन पं. यमुना प्रसाद शास्त्री भारतीय लोकदल पार्टी से प्रत्याशी बनकर चुनाव में उतरे थे। रीवा राजवंश की लोकप्रियता आम जनता के बीच थी लेकिन यमुना प्रसाद भी दलित, किसान और मजदूर जैसे मुद्दे लेकर आम जनता के बीच पहुंच रहे थे।

मार्तंड सिंह जब भी चुनाव प्रचार में जाते तो उनके साथ समर्थकों और गाड़ियों का काफिला साथ में चलता था। उधर, यमुना प्रसाद रिक्शे से प्रचार अभियान में जुटे थे। रीवा के इतिहासकार असद खान के अनुसार यह बात मार्तंड सिंह को पता चली कि आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति के कारण यमुना प्रसाद शास्त्री चुनावी प्रचार में वाहन का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। बस फिर क्या था, मार्तंड सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए एक जीप और एक लाख रुपये नकद यमुना प्रसाद शास्त्री के पास पहुंचा दिए।

naidunia_image

इसके बाद यमुना प्रसाद ने भी जीप और पैसों का चुनाव में इस्तेमाल किया। वे जीप में बैठकर अब लोकसभा क्षेत्र के दुर्गम स्थलों में भी चुनाव प्रचार के लिए जाने लगे थे। आखिरकार मतदान हुआ और परिणाम आया।

यमुना प्रसाद शास्त्री अपने निकटतम प्रत्याशी मार्तंड सिंह से 6695 मतों से जीत गए। उनकी जीत के बाद खुद पूर्व महाराज मार्तंड सिंह उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस पर यमुना प्रसाद ने बड़ी ही विनम्रता से उन्हें कहा ‘अन्नदाता हम नहीं जीतएन, अपनै हमका जितवाए हैएन’ यानी मैं नहीं जीता हूं आपने मुझे चुनाव जितवाया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Indore Kirana Bazar Charge: जीरा और सौंफ की आवक जोरदार, मांग कमजोर होने से भाव में मंदी

Indore Kirana Bazar Charge: इंदौर में जीरा ऊंझा घटकर 310 से 315, मीडियम 333 से 345, बेस्ट 350 से 372 रुपये प्रति किलो रह गया।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 02:35 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 02:35 AM (IST)

Indore Kirana Bazar Rate: जीरा और सौंफ की आवक जोरदार, मांग कमजोर होने से भाव में मंदी

Indore Kirana Bazar Charge: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चालू रबी सीजन के दौरान जीरा के रकबे में उल्लेखनीय वृद्धि, प्रमुख उत्पादक राज्यों गुजरात और राजस्थान में उत्पादन चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के साथ ही वहां नए मालों की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसके चलते कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। भारत में संभावित बंपर फसल की उम्मीद के बावजूद, भारतीय जीरा की वैश्विक मांग में गिरावट आई, क्योंकि भारत में अपेक्षाकृत अधिक कीमतों के कारण खरीदारों ने सीरिया और तुर्की जैसे विकल्पों को प्राथमिकता दी। इस वजह से जीरे के दामों में फिलहाल तेजी नजर नहीं आ रही है। इंदौर में जीरा ऊंझा घटकर 310 से 315, मीडियम 333 से 345, बेस्ट 350 से 372 रुपये प्रति किलो रह गया।

दूसरी ओर राजस्थान और गुजरात से जीरे के साथ ही सौंफ की फसल भी जोरदार बताई जा रही है। इसके चलते बाजारों में सौंफ की आवक भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इस वजह सौंफ के दाम भी घटाकर बोले जाने लगे है। इंदौर में सौंफ मोटी घटकर 120 से 150, मीडियम 200 से 220, बेस्ट 280 से 320, बारीक 270-310 रुपये प्रति किलो रह गई। इन दामों पर भी बाजार में ग्राहकी बेहद सुस्त बनी हुई है। शकर में मांग का दबाव धीरे-धीरे बढ़ने लगी है जिससे शकर के घटते दामों में रुकावट आई है। शकर नीचे में 3750 तथा ऊपर में 3830 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली गई। शकर की आवक सात गाड़ी की रही।

नारियल, खोपरा गोला और बूरे में फिलहाल ग्राहकी बेहद कमजोर बनी हुई है, जिससे इनके दामों में स्थिरता रही। व्यापारियों का कहना है कि नारियल में अगले एक-दो दिन में होली पूर्व की लोकल डिमांड आ सकती है जिससे नारियल में मंदी के आसार कम हैं। नारियल 120 भरती 1550-1600, 160 भरती 1500-1550, 200 भरती 1550-1600, 250 भरती 1500-1550 रुपये प्रति बोरी के भाव रहे। खोपरा गोला बक्सा 115-130, कट्टे 105-107 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2350-4400 रुपये प्रति (15 किलो) के भाव रहे।

शकर-गुड़ के दाम – शकर 3750-3830, एम-शकर 3900-4000, गुड करेली कटोरा 3700-3800, लड्डू 3900-4000, गिलास एक किलो 4600-4800, भैली 3500-3600 रुपये क्विंटल। नारियल – नारियल 120 भरती 1550-1600, 160 भरती 1500-1550, 200 भरती 1550-1600, 250 भरती 1500-1550 प्रति बोरी और खोपरा गोला बक्सा 115-130, कट्टे 105-107 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2350-4400, नारियल-बूरा अल्पाहार (1 किलो) 2799 प्रति 15 किलो ।

फलाहारी के दाम – साबूदाना सच्चासाबू एगमार्क (500 ग्राम) 7420, सच्चासाबू खीरदाना 7290, सच्चासाबू चीनीदाना 7740, सच्चासाबू फूलदाना 8110, साबूदाना चक्र एगमार्क 7130, शिवज्योति (1 किलो) 7040, गोपाल लूज (25 किलो) 6620, कुकरीजाकी मोरधन (500 ग्राम)- 9770 प्रति क्विंटल। रायल रतन साबूदाना (1 किलो) 7300, रायलरतन (500 ग्राम) 7360 व रायलरतन लूज 6800, रायल सच्चामोती पोहा एक किलो 5450 व 35 किलो पैकिंग में 4800, रायलरतन मोरधन (आधा किलो) 10500 रुपये।

पूजन सामग्री – केसर 180-188 ब्रांडेड 210-213, देशी कपूर 550 से 750, ब्रांडेड कपूर 750 से 800, पूजा बादाम 110 से 125, बेस्ट 175 से 190, पूजा सुपारी 475, अरीठा 130, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।

मसालों के दाम – हल्दी निजामाबाद 180 से 210, हल्दी लालगाय 275-280 कालीमिर्च गारबल 555 से 565 एटम 575 से 580, मटरदाना 590 से 625, जीरा ऊंझा 310 से 315, मीडियम 381 से 324 बेस्ट 345 से 375 सौंफ मोटी 95 से 125, मीडियम 175 से 225, बेस्ट 355 से 375, बारीक 350-400 , लौंग मीडियम 850 से 900, बेस्ट 950-965 सौंठ 295 से 325 बेस्ट 375 से 400, दालचीनी 245-255, जायफल 580-650, बेस्ट 700 जावत्री 1900-1950, बड़ी इलायची 1325 से 1374 बेस्ट 1450 से 1650, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 750-775 शाहजीरा खर 350 से 360, ग्रीन 600-611, तेजपान 91-101, नागकेसर 750 से 775, धोली मूसली 2100 से 2250, सिंघाड़ा छोटा 90-105 बड़ा 115 हींग वनदेवी दाना751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875-925 , हरी इलायची 1850-1950 मीडियम बोल्ड 2050 से 2150 बोल्ड 2250-2400 बेस्ट ए बोल्ड 2450-2650 और सफेद तिल्ली 178-195 बेस्ट 200-220 रुपये।

सूखे मेवों के दाम – काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760-800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 680 से 700, काजू डब्ल्यू 300 नंबर 670-680, काजू जेएच 590-600 टुकड़ी 530-550, बादाम 550-570 बेस्ट 640-660 आस्ट्रेलियन बादाम बेस्ट 625-750 खसखस मीडियम 650-725 बेस्ट 1125-1225 तरबूज मगज 750-760 खारक 115-135 मीडियम 145 से 175 बेस्ट 225 से 250 ए. बेस्ट 301 किशमिश कंधारी 420 से 470, बेस्ट 550-650, इंडियन 140 से 150 बेस्ट 170 से 190 , चारोली 1485 से 1550, बेस्ट 1600 मुनक्का 450 से 550 बेस्ट 650 से 900, अंजीर 750 से 900 बेस्ट 1150 से 1450 मखाना 650 से 785, मीडियम 825 से 875 बेस्ट 900-925, पिस्ता 1300-1450 ईरानी 1500-1600, नमकीन पिस्ता 850-1000 अखरोट 450 से 500, बेस्ट 550 से 650, अखरोट गिरी 700 से 1050 जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 550 गोंद नाइजीरिया 180-250, गोंद धावड़ा 400-700 रुपये।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Gold and Silver Worth in MP: 900 रुपये के उछाल के साथ चांदी 75000 रुपये पार, सोने के दाम भी बढ़े

Gold and Silver Worth in MP: इंदौर में गुरुवार को सोना कैडबरी 66725 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 75000 रुपये प्रति किलो बोली गई।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: 900 रुपये के उछाल के साथ चांदी 75000 रुपये पार, सोने के दाम भी बढ़े

Gold and Silver Worth in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं को लेकर मजबूत रुख और धारणा बनी हुई है। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बदलाव भले नहीं किया, लेकिन फेडरल फंड रिजर्व (एफएफआर) को लेकर 2025 की धारणा उच्च मानी जा रही है। दरअसल, फेड अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार तो देख रहा है लेकिन ब्याज दरों में कटौती से पहले अभी और ज्यादा सबूतों की दरकार भी महसूस कर रहा है।

2025 के लिए मानिटरी पालिसी में भी संशोधन की संभावना दो महीने की उच्च महंगाई रिपोर्ट के चलते मानी जा रही है। विदेशी बाजार और अमेरिका से मिले संकेतों के चलते एमसीएक्स पर सोना अब तक के उच्चतम स्तर 66778 पर पहुंच गया। इसी के असर से हाजर बाजार में भी सोने में उछाल देखा जा रहा है। इंदौर सराफा में सोने के दाम में गुरुवार को 600 रुपये की बढ़त रही। हाजिर में सोना कैडबरी 66725 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। चांदी में भी जोरदार उछाल देखा जा रहा है।

औद्योगिक मांग बढ़ने की उम्मीद और सोने की तेजी भी चांदी को सहारा दे रही है। एमसीएक्स पर चांदी ने 75 हजार का स्तर पार किया और कामेक्स पर भी 25 डालर प्रति औंस के पार निकल गई। इसका असर रहा कि इंदौर हाजर बाजार में चांदी नकद में 75000 रुपये बोली गई। जबकि आरटीजीएस में चांदी के भाव 76350 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। अभी होलाष्टक में सराफा में ग्राहकी अटकी है। हालांकि अप्रैल में फिर से वैवाहिक मुहूर्त हैं। ऐसे में कीमती धातुओं को आगे भी सहारा मिलेगा। कामेक्स सोना ऊपर में 2219 व नीचे में 2184 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 25.77 तथा नीचे में 25.77 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 66725 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 68600 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 62840 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार को सोना 66125 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 75000 रुपये, चांदी टंच 75200 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 76350 रुपये प्रति किलो बोली गई। बुधवार को चांदी 74100 रुपये पर बंद हुई थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Raipur Crime: श्रमिक के सिर पर पत्थर पटक कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मृतक की शिनाख्त मुन्नीलाल यादव 35 निवासी कोतमा मध्य प्रदेश के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मृतक के चेहरे को पत्थर से कुचलकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Fri, 22 Mar 2024 12:57 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 22 Mar 2024 12:57 AM (IST)

Raipur Crime: श्रमिक के सिर पर पत्थर पटक कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
घटना स्थल पर तैनात पुलिस की टीम और श्रमिक

HighLights

  1. मृतक वन्दना ग्लोवल फेक्ट्री में मजदूरी करता था
  2. पुलिस उसके करीबियों से पूछताछ शुरू कर दी है

रायपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ओधौगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस 2 में महेन्द्रा स्पंज फैक्ट्री के बाजू के मैदान में एक श्रमिक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मौके पर एफएसएल की टीम व धरसीवां और सिलतरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मृतक की शिनाख्त मुन्नीलाल यादव 35 निवासी कोतमा मध्य प्रदेश के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया मृतक के चेहरे को पत्थर से कुचलकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

naidunia_image

शव पीएम को भेज दिया है। जांच शुरू कर दी है। मृतक वन्दना ग्लोवल फेक्ट्री में मजदूरी करता था, लेकिन कुछ दिन से काम पर नहीं आया था। सांकरा में किराए के मकान में रहता था। पुलिस उसके करीबियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

Lok Sabha Elections: 33 साल बाद राजगढ़ से लोकसभा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं दिग्विजय सिंह, सिंधिया के खिलाफ अरुण यादव

MP Information मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि बड़े नेताओं के साथ 50 प्रतिशत युवाओं को चुनाव लड़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा आज -कल में हो जाएगी।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 08:55 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 11:10 PM (IST)

Lok Sabha Elections: 33 साल बाद राजगढ़ से लोकसभा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं दिग्विजय सिंह, सिंधिया के खिलाफ अरुण यादव
मध्य प्रदेश की सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

HighLights

  1. सिंधिया को चुनौती देंगे अरुण यादव, दिग्विजय व भूरिया भी बनाए जा सकते हैं प्रत्याशी
  2. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ाने पर बनी सहमति
  3. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सभी सीटों के लिए सर्वसम्मति से नाम हुए तय

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी कर ली। पार्टी अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। गुना से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव चुनौती देंगे तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। रतलाम से कांतिलाल भूरिया को चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि बड़े नेताओं के साथ 50 प्रतिशत युवाओं को चुनाव लड़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा आज -कल में हो जाएगी।

#WATCH CEC बैठक पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेन्द्र (जीतू) पटवारी ने कहा, “आज रात को या कल सुबह उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा हो जाएगी।” pic.twitter.com/iEvCcjxk6F

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2024

18 सीटों पर उतारना है प्रत्याशी

बता दें कि कांग्रेस मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 10 के प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। एक सीट खजुराहो समझौते के तहत समाजवादी पार्टी को दी गई है। शेष 18 सीटों के लिए प्रत्याशी चयन पर गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार बैठक में दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने पर सहमति बनी। इसमें बालाघाट से हिना कांवरे, विदिशा से विधायक देवेंद्र पटेल, उज्जैन से विधायक महेश परमार, शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, रीवा से नीलाम अभय मिश्रा, इंदौर से अक्षय कांति बम, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, दमोह से रंजीता गौरव पटेल, सागर से चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को चुनाव लड़ाया जा सकता है। मुरैना और ग्वालियर सीट को लेकर अंतिम निर्णय होना बाकी है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उपस्थित थे।

33 वर्ष बाद राजगढ़ से लोकसभा चुनाव मैदान में होंगे दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ से 33 वर्ष बाद फिर चुनाव मैदान में होंगे। वे 1984 और 1991 में यहां से सांसद थे। 1994 में उपचुनाव हुआ, जिसमें उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह चुनाव जीते थे। इसके बाद वे लगातार चार बार और यहां से सांसद चुने गए। 2009 में भी दिग्विजय सिंह के भरोसेमंद नारायण सिंह अमलाबे यहां से चुनाव जीत चुके हैं। दो बार से भाजपा के रोडमल नागर सांसद हैं और पार्टी ने उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया है।

दिग्विजय सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव भोपाल से लड़ा था और भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से पराजित हुए थे। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश से राज्य सभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल नौ अप्रैल 2026 तक है।

दिग्विजय सिंह शुक्रवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र राजगढ़, खिलचीपुर, सारंगपुर और सुसनेर के वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला, ब्लाक, बूथ, सेक्टर, मंडलम इकाइयों के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को राघौगढ़, चाचौड़ा, नरसिंहगढ़ और ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

CG Climate Replace: पांच दिनों में चार डिग्री बढ़ेगा तापमान, 12.8 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा

ठंडी हवाओं के चलने के कारण दोपहर की धूप भी थोड़ी राहत भरी रही। हालांकि आने वाले दिनों में अब गर्मी बढ़ने वाली है।

By Paras Pandey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 10:09 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 10:29 PM (IST)

CG Weather Update: पांच दिनों में चार डिग्री बढ़ेगा तापमान, 12.8 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा

HighLights

  1. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा।
  2. अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहे।

रायपुर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बारिश व ओले गिरने के चलते बीते दो दिनों से आ रही मौसम की ठंडकता के बाद अब प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। अगले पांच दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

गुरुवार को प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा,यहां का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा।

naidunia_image

ठंडी हवाओं के चलने के कारण दोपहर की धूप भी थोड़ी राहत भरी रही। हालांकि आने वाले दिनों में अब गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार होली के दौरान फिर से गर्मी बढ़ सकती है। गुरुवार को रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहे।

बिलासपुर में तो अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि इन दिनों दक्षिण से आने वाली हवाएं थोड़ी कम रही है,इसके चलते अब मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आया सियासी भूचाल, विपक्ष बोला- देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या

केजरीवाल को सुबह हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से बचने की मांग को ठुकरा दिया था। उसके बाद से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि ईडी केजरीवाल पर कार्रवाई कर सकती है। लोकसभा चुनाव से पहले हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी से देश की सियासत में भूचाल आ गया है। विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा पर हमलावर हो गए हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 09:55 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 10:00 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आया सियासी भूचाल, विपक्ष बोला- देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या
विपक्ष का भाजपा पर हमला।

HighLights

  1. अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष हमलावर
  2. बताया- देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या
  3. आप गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची

डिजिटल डेस्क, इंदौर। केजरीवाल को सुबह हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से बचने की मांग को ठुकरा दिया था। उसके बाद से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि ईडी केजरीवाल पर कार्रवाई कर सकती है। गुरुवार शाम ईडी ने सीएम हाउस पर पहुंचकर उनसे पूछताछ की। उसके बाद ईडी ने कथित शराब घोटाले के मामले में केजरीवाल को गुरुवार रात आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। लोकसभा चुनाव से पहले हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी से देश की सियासत में भूचाल आ गया है। विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा पर हमलावर हो गए हैं।

हम आपको बताते हैं कि आखिर केजरीवाल की गिरफ्तारी पर किस पार्टी क्या बयान दिया है।

कांग्रेस ने बताया- लोकतंत्र की हत्या

#WATCH | Delhi: Congress chief Udit Raj says, “Arvind Kejriwal’s home has been surrounded by safety forces as if they’re there to arrest any dacoit or the struggle is on with an enemy nation. That is the homicide of democracy. If Arvind Kejriwal ends his alliance with Congress and… pic.twitter.com/Mk575JB9oS

— ANI (@ANI) March 21, 2024

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के घर को सुरक्षा बलों ने ऐसे घेर लिया है कि मानो वे किसी डकैत को पकड़ने आए हों या किसी दुश्मन देश से युद्ध चल रहा हो। यह लोकतंत्र की हत्या है। अगर अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन खत्म करते हैं और बीजेपी के साथ जाते हैं, तो सभी समन वापस ले लिए जाएंगे। अगर अभिव्यक्ति की आजादी को दबाया गया, तो सिर्फ आप या कांग्रेस को ही नहीं, सभी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

देश में लोकतंत्र खत्म करने की तैयारी- जेएमएम

राज्यसभा सांसद और जेएमएम नेता महुआ माजी ने कहा कि जहां-जहां गैर-बीजेपी सरकार है, उन राज्यों में ही ये चीजें हो रही हैं। चुनाव होने वाले हैं, आदर्श आचार संहिता लागू है, लेकिन जिस तरह से झारखंड और फिर दिल्ली में चीजें चल रही हैं, ये देश में लोकतंत्र नहीं बल्कि निरंकुशता की तैयारी है।

भाजपा के विरोधी जा रहे जेल- अन्नाद्रमुक

अन्नाद्रमुक के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा कि यह गिरफ्तारी साबित करती है कि भाजपा के लिए तीन सूत्री एजेंडा है। पहला, जो भी भाजपा का विरोध करेगा, उसे सलाखों के पीछे से चुनाव लड़ना चाहिए। दूसरा, जो भी भाजपा का विरोध करेगा, उसके पास धन और पैसा खत्म हो जाएगा। पार्टी फंड का उपयोग करने में असमर्थ होंगे। तीसरा, जो भी जमानत पर बाहर हैं, बीजेपी को उनके साथ गठबंधन करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Bhopal Crime Information: सेवानिवृत्त आइएएस के घर की गिरी थी लिफ्ट, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Bhopal Crime Information: थाना प्रभारी बीके संधू ने बताया कि मामले की जांच में पाया गया कि काम करने के दौरान ठेकेदार फिरोज राईन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। इस आधार पर फिरोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

By Anand dubey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 09:55 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 09:55 PM (IST)

Bhopal Crime News: सेवानिवृत्त आइएएस के घर की गिरी थी लिफ्ट, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

HighLights

  1. चूना भट्टी क्षेत्र में तीन माह पहले हुआ था हादसा
  2. नई लगी लिफ्ट की जांच करने के दौरान हादसा हो गया था
  3. जय प्रकाश अस्पताल में डाक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित क‍िया था

Bhopal Crime Information: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। चूना भट्टी थाना इलाके में दो दिसंबर की सुबह सेवानिवृत्त आइएएस के घर में नई लगी लिफ्ट की जांच करने के दौरान हादसा हो गया था। लिफ्ट के भारी भरकम प्लेटफार्म के नीचे दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। जांच के बाद इस मामले में पुलिस ने बुधवार को लिफ्ट लगाने वाले ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

चूना भट्टी थाना पुलिस के मुताबिक सेवानिवृत्त आइएएस प्रभांशु कमल का 18, जानकी नगर में तीन मंजिल निजी मकान है। उसमें एक निजी कंपनी द्वारा लिफ्ट लगाई गई थी। लिफ्ट डक्ट में लगा दी गई थी, लेकिन बीच में मजदूर नहीं मिलने के कारण काम बंद कर दिया गया था। दो दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे ठेकेदार फिरोज राईन ने लिफ्ट शुरू करने के लिए फिर काम शुरू किया था। सुबह करीब 11:30 बजे लिफ्ट ऊपरी मंजिल पर थी, जबकि नीचे रामकुमार नाम का युवक काम कर रहा था। इस बीच तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट धड़धड़ाते हुए नीचे आने लगी। राजकुमार जब तक कुछ समझ पाता वह लिफ्ट उसके ऊपर आ गिरी। साथी मजदूरों ने किसी तरह राजकुमार को लिफ्ट के नीचे से बाहर निकाला। वे लोग उसे लेकर जय प्रकाश अस्पताल पहुंचे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने मातामंदिर निवासी 38 वर्षीय राजकुमार को मृत घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी बीके संधू ने बताया कि मामले की जांच में पाया गया कि काम करने के दौरान ठेकेदार फिरोज राईन द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। इस आधार पर फिरोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र