Shivpuri Information: शिवपुरी में बॉर्डर पर कार में मिला शराब का जखीरा, पुलिस ने किया जब्त
Shivpuri Information जब्त की गई शराब किस ठेकेदार की है और वह इस शराब को कहां लेकर जा रहा था। जब्त की गई शराब की कीमत 6 लाख रुपये आंकी गई है।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 07:00 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 07:00 PM (IST)
.jpg)
HighLights
- शिवपुरी में बॉर्डर पर कार में मिला शराब का जखीरा
- आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज
- जब्त की गई शराब की कीमत करीब 6 लाख
शिवपुरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पिछोर थानांतर्गत माता टीला डेम के पास बने इंटर स्टेट बार्डर नाके पर एक टबेरा कार से अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। टबेरा में जब्त की गई शराब की कीमत 6 लाख 20 हजार रुपये आंकी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पिछोर थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव ने बताया कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ग्राम लहर्रा में माता टीला डेम के पास जीरो पाइंट पर चैकिंग नाका बनाया है। इसी क्रम में मंगलवार की रात यहां सामान्य रूप से वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक टबेरा कार आई। पुलिस ने जब इस वाहन की चैकिंग शुरू की तो वाहन के अंदर देशी प्लेन शराब की 15 पेटी, ब्लैकफोर्ट बीयर की 15 पेटी रखी मिली।
नहीं दिए कागजात
पुलिस ने जब वाहन चालक नरेंद्र लोधी से शराब के संबंध में दस्तावेज और ट्रांजिट परमीशन आदि की मांग की तो वह कुछ भी उपलब्ध नहीं करवा पाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कार व शराब को जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी।
टीआई यादव का कहना है कि वह गिरफ्तार आरोपित से यह पता करने का प्रयास कर रहे हैं कि जब्त की गई शराब किस ठेकेदार की है और वह इस शराब को कहां लेकर जा रहा था। जब्त की गई शराब की कीमत 6 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। उक्त कार्रवाई में टीआई रत्नेश सिंह यादव, सउनि सतीश जयन्त, प्रआर दीपचंद, आर देशराज गुर्जर, आर अरुण मेवाफरोस, आर भूपेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


