Announcement of the movie ‘Ashwatthama’ | फिल्म ‘अश्वत्थामा’ की हुई अनाउंसमेंट: विक्की कौशल की जगह शाहिद कपूर आएंगे नजर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘अश्वत्थामा’ का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जैकी भगनानी और शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। बता दें, पहले ये फिल्म शाहिद कपूर की जगह विक्की कौशल करने वाले थे। विक्की ने फिल्म के लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। लेकिन फिर विक्की फिल्म से बाहर हो गए।

मेकर्स कर रहे हैं जमकर तैयारी
‘अश्वत्थामा’ फिल्म के राइटर और डायरेक्टर सचिन रवि होंगे। वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स हैं। मेकर्स ‘अश्वत्थामा’ को ऐसे अंदाज में बनाने की सोच रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया हो। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

शाहिद कपूर थे पहली चॉइस
कुछ समय पहले मेकर्स से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया था- ये वाशु और जैकी भगनानी के लिए सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। वे इस साल की शुरुआत से इस प्रोजेक्ट को विकसित कर रहे हैं। मेकर्स कुछ ऐसा विजुअल दिखाना चाहते हैं, जैसा भारतीय दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा हो। प्रोजेक्ट की शुरुआत से ही शाहिद कपूर मेकर्स की पहली चॉइस थे।

‘अश्वत्थामा’ में विक्की कौशल और सारा अली खान नजर आने वाले थे
‘अश्वत्थामा’ फिल्म को डायरेक्टर आदित्य धर बनाने वाले थे। इस फिल्म में विक्की कौशल और सारा अली खान मेन लीड में नजर आने वाले थे। लेकिन बजट में आई दिक्कतों की वजह से मेकर्स ने फिल्म को रोक दिया था। ‘अश्वत्थामा’ को मेकर्स बड़े पैमाने पर शूट करना चाहते थे। मेकर्स इसमें कई बड़े लोगों को कास्ट करने का विचार कर रहे थे। फिल्म में एक अहम किरदार निभाने के लिए डायरेक्टर आदित्य धर की सुनील शेट्टी से बातचीत भी फाइनल स्टेज पर थी।

इस सुपरहीरो फिल्म को भारत, आइसलैंड और यूएई में शूट किया जाने वाला था। मेकर्स अगस्त 2021 से फिल्म की शूटिंग शुरू करना चाहते थे, हालांकि कोविड 19 की दूसरी लहर आने के बाद शूटिंग टाल दी गई थी।

शाहिद कपूर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
शाहिद कपूर को हाल ही में कृति सेनन के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। फिल्म में 31 साल बाद धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। शाहिद ‘देवा’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े दिखेंगी। इसके अलावा शाहिद के फैंस उनकी पॉपुलर वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Bhopal Information: बीआरटीएस काॅरिडोर पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्‍कर, उपचार के दौरान मौत

मिसरोद थाने एएसआइ प्रदीप मिश्रा ने बताया मूलत: रायसेन का रहने वाला 18 वर्षीय अजय प्रजापति गणेश नगर में किराये का कमरा लेकर रहता था।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 07:47 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 07:47 AM (IST)

Bhopal News:  बीआरटीएस काॅरिडोर पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्‍कर, उपचार के दौरान मौत

भोपाल। मिसरोद के सी 21 माल के सामने बीआरटीएस काॅरिडोर में सोमवार रात 11 बजे एक तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचल दिया, उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के समय वह काॅरिडोर पार कर रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मिसरोद थाने एएसआइ प्रदीप मिश्रा ने बताया मूलत: रायसेन का रहने वाला 18 वर्षीय अजय प्रजापति गणेश नगर में किराये का कमरा लेकर रहता था। वह नर्मदापुरम रोड सागर गैरे में काम करता था, रात में करीब 11 बजे काम खत्म करने के बाद घर जा रहा था।

जब वह बीआरटीएस काॅरिडोर पार कर रहा था इसी दौरान मिसरोद की तरफ से भोपाल जा रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। कार से टक्कर से वह हवा में उछला कर सड़क पर गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

15 दिन पहले दंपती की हुई मौत

इसी बीआरटीएस काॅरिडोर में एक दंपती को कार ने टक्कर मार दी थी। उसमें दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस और नगर निगम ने इस कारिडोर में हादसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं। लगातार हादसे हो रहे हैं,लेकिन अधिकारी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा लोगों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है। देर रात बीआरटीएस काॅरिडोर में लोग तेज रफ्तार में वाहन चलाकर निकल रहे हैं। काॅरिडोर हटाने की शुरूआत के बाद से वाहन अब इसी में चल रहे हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Vikrant Massey had apologized to Sara Ali Khan | विक्रांत मैसी ने सारा अली खान से मांगी थी माफी: एक्टर ने किया खुलासा, बोले- वो बहुत मेहनती एक्ट्रेस हैं, स्टारकिड होने की वजह से किया जज

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विक्रांत मैसी फिल्म twelfth फेल के बाद से ही चर्चा में रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में स्टारकिड्स और नेपोटिज्म पर बात की है। उनका कहना है कि पहले उनकी सोच भी स्टारकिड्स को लेकर बाकी लोगों की तरह ही थी। विक्रांत ने कहा- जब मैंने एक स्टारकिड के साथ काम किया तो मैंने देखा कि वो अपने काम पर कितनी मेहनत करती हैं।

उन्होंने सारा अली खान का उदाहरण दिया। विक्रांत ने कहा कि पहले वो सारा को लेकर भी यही सोच रखते थे। लेकिन उनके साथ काम करने के बाद उन्हें लेकर मेरी सोच बदली। मैंने इसके लिए बाद में सारा से माफी भी मांगी।

फिल्म गैसलाइट में एक साथ नजर आए थे विक्रांत और सारा।

फिल्म गैसलाइट में एक साथ नजर आए थे विक्रांत और सारा।

क्या है पूरा मामला

फिल्म कंपैनियन को दिए इंटरव्यू में विक्रांत मैसी से पूछा गया कि उन्हें क्यों नहीं लगा था कि सारा अली खान सुझाव या सलाह सुनने वालों में से नहीं होंगी।

इस पर विक्रांत ने कहा- स्टारकिड होने की वजह से मैंने पहले से सोच लिया था कि वो अपने बाल और मेकअप पर ज्यादा फोकस्ड होंगी। उन्होंने कहा- ये सब इसलिए हुआ क्योंकि उस बीच नेपोटिज्म को लेकर बहुत बहस चल रही थी।

गैसलाइट हॉरर थ्रिलर फिल्म थी।

गैसलाइट हॉरर थ्रिलर फिल्म थी।

विक्रांत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- मैं भी इसका शिकार हो गया और इन बातों पर विश्वास कर लिया। आप जिस पर विश्वास करते हैं वो कई हद तक आपके आस-पास चल रहा होता है। विक्रांत ने कहा- मुझे लगा उनकी प्रायोरिटी शायद बाल और मेकअप होंगे। मैंने सारा को ये बात बताई और उनसे माफी भी मांगी थी।

फिल्म गैसलाइट में विक्रांत और सारा ने साथ काम किया था

विक्रांत ने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि ये गलत है। मैं गैसलाइट की शूटिंग के दौरान ये बात समझ चुका था कि सारा कितना मेहनत करती हैं। एक एक्टर के तौर पर वो अपने काम को कितनी प्राथमिकता देती हैं। मैं उनके काम से बहुत इंप्रेस हुआ था। लेकिन सारा ने विक्रांत से कहा- मुझे थोड़ी-थोड़ी इसकी आदत हो गई है। मैं समझती हूं कि मैं कहां से आई हूं, मैं कौन हूं। मुझे लोगों की ऐसी सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विक्रांत की अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत आदित्य निंबालकर की सेक्टर 36, तापसी पन्नू की फिर आई हसीन दिलरुबा और देवांग भावसार की ब्लैकआउट में नजर आएंगे। एक्टर के पास इस समय काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं।

सारा अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

हाल ही सारा अली खान की फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। अब वो फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ की रिलीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Jabalpur Information : रुपयों के लिए सुहागी की जीवित महिला काे भी बताया मृत

Jabalpur Information : अधारताल पुलिस में शिकायत, जालसाजों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से निकाली सरकारी राशि

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 07:01 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 07:01 AM (IST)

Jabalpur News : रुपयों के लिए सुहागी की जीवित महिला काे भी बताया मृत

Jabalpur Information : जबलपुर। हनुमानताल के बाद अधारताल थाना क्षेत्र में जीवित व्यक्ति को मृत बताकर सरकारी राशि हड़पने का मामला सामने आया है। नया मामला सुहानी निवासी राधा आहाके का है, जिसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर सरकारी योजना की दो लाख रुपये की राशि आहरित की गई है। इस मामले में कांग्रेस नेता के साथ पीड़ित मंगलवार को अधारताल थाने पहुंची। मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित महिला के अनुसार वह नगर निगम के सुहानी जोन कार्यालय में केवाईसी कराने के लिए गई थी। जहां, दस्तावेज की जांच के बाद उसे बताया गया कि उसका मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर शासन से राशि भी ले ली गई है, इसलिए उसका केवायसी नहीं हो पाएगा। यह जानकारी महिला ने कांग्रेस पार्षद अमरीश मिश्रा ,वकील अंसारी ,राजेश यादव, गुलाम हुसैन, मुकीम याकूब अंसारी समेत अन्य कांग्रेसी पार्षद महिला को लेकर अधारताल थाने पहुंचे। जहां मामले की शिकायत पंजीबद्ध कराई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Mithun Chakraborty Son Namashi Salman Khan Fascinating Incident | Govinda | पैर छूने पर नाराज हो गए थे सलमान: नमाशी चक्रवर्ती से बोले- दिशा पाटनी के सामने दोबारा ऐसा किया तो सेट से बाहर फिकवा दूंगा

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे एक्टर नमाशी चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में सलमान खान से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया। एक्टर ने बताया कि जब वाे फिल्म ‘राधे’ के सेट पर सलमान से मिले तो उन्होंने सलमान के पैर छू लिए। उनके ऐसा करने पर सलमान ने उन्हें मजाकियां अंदाज में खूब बातें सुनाईं।

गले लगाकर बोले सलमान- ये सब बेवकूफी मेरे साथ मत करो
लहरें रेट्रो को दिए एक इंटरव्यू में नमाशी ने कहा, ‘सलमान भाई मेहबूब स्टूडियो में ‘राधे’ की शूटिंग कर रहे थे। मैं वहीं पास में फिल्म ‘बैड बॉय’ की शूटिंग कर रहा था। मैं उनसे मिलने पहुंच गया। वहां पहुंचकर मैंने उनके पैर छुए। ऐसा करने पर उन्होंने मुझे जोर से डांट दिया।

फिल्म 'राधे' के सेट से नमाशी ने सलमान के साथ यह फोटो शेयर की थी।

फिल्म ‘राधे’ के सेट से नमाशी ने सलमान के साथ यह फोटो शेयर की थी।

उसके बाद मुझे गले लगाते हुए बोले- मैं तुम्हारे जितना ही यंग हूं। यह सब बेवकूफी मेरे साथ मत किया करो। अगर तुमने यह सब दोबारा किया और खास तौर पर तब जब दिशा पाटनी यहां बैठी हुई है.. तो मैं तुम्हें सेट से बाहर फिकवा दूंगा। तो भाई लोगों रूल नंबर 1 यही है कि कभी सलमान भाई के पैर मत छूना।’

‘गोविंदा अपने हाथों से चाय बनाकर पिलाते हैं’
इंटरव्यू में नमाशी ने गोविंदा से जुड़ा भी एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि वो जब भी गाेविंदा के घर जाते हैं तब एक्टर खुद उनके लिए चाय बनाते हैं।

गोविंदा ने नमाशी की डेब्यू फिल्म 'बैड बॉय' के एक इवेंट पर जमकर डांस किया था।

गोविंदा ने नमाशी की डेब्यू फिल्म ‘बैड बॉय’ के एक इवेंट पर जमकर डांस किया था।

नमाशी ने कहा, ‘हर साल चीची भैया के बर्थडे 21 दिसंबर पर मैं उनके घर केक लेकर जाता हूं। हम दो-तीन घंटे साथ में बैठते हैं। वो हमेशा हमारे लिए खुद अपने हाथों से चाय बनाकर लाते हैं। वो कहते हैं कि तू आया है तो चाय में बनाऊंगा। पूरी मुलाकात के दौरान हम उनकी तारीफ करते हैं और वो बोर हो जाते हैं।’

नमाशी की फिल्म 'बैड बॉय' पिछले साल 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी।

नमाशी की फिल्म ‘बैड बॉय’ पिछले साल 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी।

वर्क फ्रंट पर नमाशी की डेब्यू फिल्म 2023 में रिलीज हुई ‘बैड बाॅय’ थी। यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इन दिनों नमाशी, महेश भट्‌ट के बैनर तले बन रही फिल्म पर काम कर रहे हैं।

Aaj Ka Panchang 20 March 2024: 20 मार्च को ऐसा रहेगा पंचांग, मीन राशि में विराजमान रहेंगे सूर्यदेव

Aaj Ka Panchang 20 March 2024 चन्द्रोदय का समय रात 02:45 बजे रहेगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 06:00 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 06:00 AM (IST)

Aaj Ka Panchang 20 March 2024: 20 मार्च को ऐसा रहेगा पंचांग, मीन राशि में विराजमान रहेंगे सूर्यदेव
पंडित हर्षित मोहन शर्मा के मुताबिक, आज सूर्योदय का समय सुबह 06:54 बजे रहेगा।

HighLights

  1. हिंदू पंचांग के अनुसार, 20 मार्च 2024 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है।
  2. इस तिथि को बुधवार रहेगा और पुष्य नक्षत्र रहेगा।
  3. सूर्य देव मीन राशि में और चंद्र देव कर्क राशि में रहेंगे।

धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू पंचांग के अनुसार, 20 मार्च 2024 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस तिथि को बुधवार रहेगा और पुष्य नक्षत्र रहेगा। वहीं सूर्य देव मीन राशि में और चंद्र देव कर्क राशि में रहेंगे। पंडित हर्षित मोहन शर्मा के मुताबिक, आज सूर्योदय का समय सुबह 06:54 बजे रहेगा। साथ ही चन्द्रोदय का समय रात 02:45 बजे रहेगा।

आज का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक संवत 1945 शोभकृत
  • कलि संवत 5125
  • दिन काल 12:08 PM
  • विक्रम संवत 2080
  • मास अमांत फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत फाल्गुन
  • तिथि एकादशी +02:25 AM
  • नक्षत्र पुष्य 10:39 PM
  • करण

    • वणिज 01:22 PM
    • विष्टि 01:22 PM
    • पक्ष शुक्ल
    • योग अतिगंड 05:00 PM
    • वार बुधवार

    सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

    • सूर्योदय 06:54 AM
    • चन्द्रोदय 02:45 PM
    • चन्द्र राशि कर्क
    • सूर्यास्त 06:42 PM
    • चन्द्रास्त +04:26 AM
    • ऋतु वसंत

    शुभ और अशुभ समय

    • शुभ समय
    • अभिजित कोई नहीं
    • अशुभ समय
    • दुष्टमुहूर्त 12:04 PM – 12:52 PM
    • कंटक 04:55 PM – 05:44 PM
    • यमघण्ट 08:50 AM – 09:38 AM
    • राहु काल 12:28 PM – 01:59 PM
    • कुलिक 12:04 PM – 12:52 PM
    • कालवेला या अर्द्धयाम 07:13 AM – 08:01 AM
    • यमगण्ड 07:55 AM – 09:26 AM
    • गुलिक काल 10:57 AM – 12:28 PM
    • दिशा शूल
    • दिशा शूल उत्तर

    चन्द्रबल और ताराबल

    ताराबल

    • अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

    चन्द्रबल

    • वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

    sargun mehta says Working with shahrukh khan is a childhood dream | ठगी का शिकार हो चुकी हैं सरगुन मेहता: बोलीं- काम ना मिलने पर कई रातें रोकर, खराब खाना खाकर बितानी पड़ी

    9 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

    • कॉपी लिंक

    एक्ट्रेस सरगुन मेहता इन दिनों अपनी फिल्म ‘जट नू चुड़ैल टाकरी’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने खुलासा किया कि वो बचपन से ही शाहरुख खान के साथ काम करने का सपना देखती रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने करियर के बीच में आने वाली मुश्किलों पर बात करते हुए कहा कि जब वो बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही थीं, तब उनके साथ धोखाधड़ी हुई थी। सरगुन ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में भी बात की।

    सरगुन ने टीवी शो ‘12/24 करोल बाग’ से किया था डेब्यू।

    सरगुन ने टीवी शो ‘12/24 करोल बाग’ से किया था डेब्यू।

    2009 में मिला था पहला टीवी शो

    सरगुन का बचपन चंडीगढ़ में बीता। वहीं से अपनी स्कूल की पढ़ाई करने के बाद सरगुन ने दिल्ली से अपना कॉलेज कंप्लीट किया। उन्होंने कॉलेज के साथ-साथ थिएटर भी जॉइन किया। 2009 में सरगुन ने टीवी में डेब्यू किया था। उनके पहले शो का नाम ‘12/24 करोल बाग’ था।

    उन्होंने बताया कि दिल्ली में ही इस शो का ऑडिशन चल रहा था। सरगुन ने ऑडिशन दिया और वो सिलेक्ट हो गईं। कई साल टीवी में काम करने के बाद 2015 में सरगुन ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

    पंजाबी इंडस्ट्री में शुरुआत करने के लिए सरगुन ने टीवी छोड़ दिया था।

    पंजाबी इंडस्ट्री में शुरुआत करने के लिए सरगुन ने टीवी छोड़ दिया था।

    सरगुन को एक्टिंग में कुछ खास इंटरेस्ट नहीं था। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार में किसी का भी इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था। थिएटर करते समय उन्होंने कई बार एक्टिंग छोड़ने के बारे में भी सोचा था। सरगुन का मानना है कि उनकी किस्मत उन्हें यहां तक लेकर आई है।

    सरगुन को 2 साल थिएटर करने के बाद टीवी में काम मिला। उनका कहना है कि बेशक थिएटर से उनका बेस मजबूत हुआ है। लेकिन एक्टिंग उन्होंने टीवी में काम करते हुए सीखी है।

    सरगुन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बहुत अच्छी डांसर भी हैं।

    सरगुन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बहुत अच्छी डांसर भी हैं।

    शाहरुख के साथ काम करना लाइफ का सबसे बड़ा सपना है

    सरगुन का बचपन का सपना है कि वो शाहरुख के साथ काम करें। उन्होंने कहा- मैं हर दिन शिद्दत से यही दुआ मांगती हूं। बाकी कायनात अपना काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि कायनात जल्द ही मेरा सपना पूरा करेगी।

    फिल्म 'जट नू चुड़ैल' हाल ही में रिलीज हुई है।

    फिल्म ‘जट नू चुड़ैल’ हाल ही में रिलीज हुई है।

    सेट पर सभी के साथ मिलकर खाना खाते हैं अक्षय कुमार

    सरगुन ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘कठपुतली’ में काम किया था। उनके साथ काम करने को लेकर सरगुन ने बताया कि वो अक्षय के साथ काम करने में थोड़ा नर्वस थीं। उन्होंने बताया कि अक्षय ने उन्हें ऐसा फील नहीं कराया कि वो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं। अक्षय के साथ काम करने का उनका एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने बताया कि अक्षय का एक नियम है कि वो सबके साथ ही बैठकर खाना खाते हैं। वो सेट का माहौल बहुत मजेदार बनाकर रखते हैं।

    अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'कठपुतली' में सरगुन नजर आई थीं।

    अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘कठपुतली’ में सरगुन नजर आई थीं।

    सरगुन बताती हैं कि शूटिंग के दौरान वो जब भी सुबह जिम जाती थीं, अक्षय हमेशा उनसे पहले जिम में पहुंचे होते थे। उनका कहना है कि अक्षय सबसे पहले सोकर उठ जाते थे। अक्षय समय को लेकर बहुत पाबंद हैं। उन्होंने बताया कि अक्षय की वजह से सेट पर मेरा काम करना बहुत आसान हो गया था।

    कई बार काम ना मिलने पर खुद को कमरे में बंद कर लेती थीं सरगुन

    सरगुन की लाइफ में भी कई बार ब्रेक डाउन मोमेंट्स आए हैं। उन्होंने बताया कि एक एक्टर की लाइफ बहुत अनसर्टेन होती है। सरगुन की लाइफ में भी ऐसे बहुत से मोमेंट आए थे, जब वो बहुत रोती थीं। कई बार तो उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। बुरे दिनों में अच्छा खाना खाने को भी नहीं मिलता था। लेकिन सरगुन के साथ उनकी हिम्मत बनकर रवि हमेशा मौजूद रहे हैं। उन्होंने कहा- हम दोनों हमेशा एक दूसरे की हिम्मत बनकर खड़े रहे हैं।

    'उड़ारियां' शो से सरगुन ने बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया।

    ‘उड़ारियां’ शो से सरगुन ने बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया।

    पहले शो के दौरान हुई थी पति रवि दुबे से मुलाकात

    सरगुन के पति रवि दुबे की गिनती टीवी के बड़े एक्टर्स में की जाती है। सरगुन की लव स्टोरी की शुरुआत उनके पहले शो ‘12/24 करोल बाग’ से हुई थी। कमाल की बात ये है कि शो के अंदर भी दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था। सरगुन शो में शुरुआत से ही थीं। उन्हें पहली बार रवि की तस्वीर दिखाकर बताया गया था कि ये एक्टर तुम्हारे पति का रोल करने वाला है।

    तस्वीर देखकर सरगुन कुछ खास खुश नहीं हुई थीं। उन्हें रवि फोटो में पसंद नहीं आए थे। उन्होंने बताया कि जब रवि को मैंने पहली बार सामने से देखा, तो सोचा ये हैंडसम लड़का कौन है। सरगुन को बाद में पता चला कि ये वही लड़का है जो शो में उनका पति बनने वाला है। ये सुनकर वो खुश हो गई थीं। सरगुन और रवि कुछ दिन दोस्त रहे, दोनों को जल्द ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। बता दें, दोनों 2009 से साथ में हैं।

    सरगुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

    सरगुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

    पहले की तुलना में स्ट्रगल कम हो गया है- सरगुन

    सरगुन का मानना है कि इंडस्ट्री में पहले की तुलना में स्ट्रगल काफी कम हो गया है। पहले हमें लाइनों में खड़े-खड़े घंटों बीत जाते थे। लेकिन कोविड के बाद से बहुत कम लोग बाहर जाकर ऑडिशन देते हैं। ज्यादातर लोग आपका ऑडिशन वीडियो घर से ही मंगा लेते हैं।

    पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं सरगुन मेहता।

    पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं सरगुन मेहता।

    खराब एक्सपीरियंस पर बोलीं सरगुन मेहता

    सरगुन ने बताया कि इंडस्ट्री में खराब एक्सपीरियंस भी रहा है। इंडस्ट्री में हर तरह के लोग हैं। लेकिन अगर आपको कोई टैलेंट के अलावा किसी और वजह से काम दे रहा है, तो उससे आपका भला नहीं होगा। सरगुन का कहना है कि आप तभी काम करें, जब आपका सिलेक्शन आपकी एक्टिंग की वजह से हो रहा हो। उन्होंने खुले तौर पर कहा कि अगर आप किसी और तरीके से काम पाना चाहते हैं, तो जरुरी नहीं है कि उसके बाद आपको काम मिल ही जाए। एक्ट्रेस ने बताया कि इंडस्ट्री में कुछ ईमानदार लोग भी हैं, जो आपसे केवल काम ही चाहते हैं। हमेशा ईमानदारी से काम पाने की कोशिश करें।

    सरगुन मेहता का पंजाबी इंडस्ट्री में बड़ा नाम है।

    सरगुन मेहता का पंजाबी इंडस्ट्री में बड़ा नाम है।

    बतौर प्रोड्यूसर ठगी गईं थीं सरगुन मेहता

    टीवी शो ‘उड़ारियां’ सरगुन के प्रोडक्शन हाउस का पहला शो है। इसे बनाते समय उनको कुछ ठगी लोग भी मिले। कुछ लोगों ने काम का बहाना देकर उनसे मोटी रकम ऐंठ ली थी।। सरगुन को इस बात का पता चला तो वो खूब रोई थीं। उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर बनना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उड़ारियां के सेट पर उन्होंने एक-एक समान खुद जाकर खरीदा है। उनके रास्ते में कई मुश्किलें आई थीं। लेकिन हर मुसीबत ले लड़ते हुए उन्होंने अपना पहला शो निकाला। उनके शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

    Aaj Ka Love Rashifal 20 March 2024: बुधवार को इन राशियों में घुलेगी प्यार की मिठास, पढ़ें लव राशिफल

    Aaj Ka Love Rashifal 20 March 2024: अपने पार्टनर के समक्ष अपने विचार रखें। खुलेपन से आपसी रिश्ते में मजबूती आएगी। अपने प्यार को बरकरार रखने का प्रयास करें।

    By Kushagra Valuskar

    Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 06:47 PM (IST)

    Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 05:00 AM (IST)

    Aaj Ka Love Rashifal 20 March 2024: बुधवार को इन राशियों में घुलेगी प्यार की मिठास, पढ़ें लव राशिफल
    Aaj Ka Love Rashifal 20 March 2024

    धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Love Rashifal 20 March 2024: मेष लव राशिफल- चाहने वाले से दूरियां बढ़ सकती है। चिंता ना करें, यह कुछ समय के लिए है। अपनी नकारात्मकता को रास्ते में ना आने दें। शांत दिमाग से काम लें। परिवार वालों के साथ समय बिताएं।

    वृषभ लव राशिफल

    पुरानी सोच को पीछे छोड़ आज नए रिश्ते बन सकते हैं। अपने पार्टनर के समक्ष अपने विचार रखें। खुलेपन से आपसी रिश्ते में मजबूती आएगी। हो सके तो बाहर खाना खाने जाएं। इसके आपके रिलेशन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    मिथुन लव राशिफल

    आज अपने पार्टनर की बातें ध्यानपूर्व सुनें कि वह आपको क्या बताना चाहता है। हो सकता है वह अपनी इच्छा बताना चाहता है। अगर आप ध्यानपूर्वक सुनेंगे तो आपसी रिश्ता अच्छा होगा।

    कर्क लव राशिफल

    आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। ये समझना मुश्किल होगा कि आपसी गलतफहमी को कैसे दूर किया जाए। समझदारी से इस परिस्थिति से बाहर निकलना होगा। आपकी समझदारी आपके पार्टनर को आकर्षित करेगी।

    सिंह लव राशिफल

    अपने प्यार को बरकरार रखने का प्रयास करें। बोलने से पहले अच्छे से विचार करेंगे तो आप अपने पार्टनर के मूड को बिगड़ने से बचा सकते हैं। समझदारी से रिश्ते को बचाने का प्रयास करें।

    कन्या लव राशिफल

    रिश्तों पर बातचीत करते हुए ध्यान रखें कि आपकी बातों से गलतफहमियां पैदा न हों। कुछ कहने से पहले सोच लें। अपने साथी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनें।

    तुला लव राशिफल

    आप महसूस करेंगे कि आपकी जिंदगी अनुकूल चल रही है। सुनिश्चित करें कि आदर्शों के अनुसार, अपना जीवन व्यतीत करें। आपका पार्टनर आपको भरपूर प्यार देगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

    वृश्चिक लव राशिफल

    उस मित्र से सचेत रहें जो आपके संबंध में दखल दे रहा है। यह आपके और आपके पार्टनर के बीच का मुद्दा है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने रिश्ते में न आने दें। स्वयं इसे निबटाने का प्रयास करें।

    धनु लव राशिफल

    आज आपको अकेलापन झेलना पड़ सकता है। समय का सदुपयोग किसी दोस्त से मिलकर किया जा सकता है। अपने पार्टनर से दूर रहकर भी आप मनोरंजन कर सकते हैं।

    मकर लव राशिफल

    आप महसूस करेंगे कि रिश्ते में लापरवाही बरती जा रही है। आप देखेंगे कि आपका पार्टनर बहुत ज्यादा बिजी होने के कारण आपका ध्यान नहीं रख पा रहा है। अपने जीवनसाथी से इस बारे में बात करें। आपसी प्यार से इन दूरियों को मिटा दें।

    कुंभ लव राशिफल

    अपने जीवनसाथी के साथ इमोशन को जाहिर कर पाएंगे। रिश्ते में मधुरता आएगी। विवाह का प्रपोजल आ सकता है।

    मीन लव राशिफल

    आपको रोमांस में धैर्य रखने और गलतियों को अनदेखा करने का दिन है। आपसी मतभेद को दूर करने का प्रयत्न करें। अपने पार्टनर की फीलिंग्स का सम्मान करें। आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह