Indore Crime Information: कोटा अपहरण कांड के तार इंदौर से जुड़े, जांच के लिए शहर पहुंची पुलिस

Indore Crime Information: काव्या NEET की तैयारी कर रही है और इसके लिए छात्रा पहले इंदौर में पढ़ती थी।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 01:21 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 05:15 PM (IST)

Indore Crime News: कोटा अपहरण कांड के तार इंदौर से जुड़े, जांच के लिए शहर पहुंची पुलिस
कोटा से अपहर्त छात्रा काव्या धाकड़

HighLights

  1. कोटा से अपहर्त बैराड़ की छात्रा काव्या धाकड़ के अपहरण के मामले में कोटा पुलिस इंदौर पहुंची है।
  2. इंदौर में पढ़ाई के दौरान भी काव्या को अपहरण की धमकी मिल चुकी थी।

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । कोटा से अपहर्त बैराड़ की छात्रा काव्या धाकड़ के अपहरण के मामले में कोटा पुलिस इंदौर पहुंची है। काव्या NEET की तैयारी कर रही है और इसके लिए छात्रा पहले इंदौर में पढ़ती थी। 18 मार्च को इंदौर से ही जयपुर के लिए रवाना हुई थी।

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने इस मामले में सहयोग मांगा है। वह यहां कुछ जानकारी के लिए आई है। काव्या इंदौर में पढ़ाई कर चुकी है और राजस्थान पुलिस का मानना है कि यहां से उन्हें कुछ सुराख मिल सकता है। बुधवार को कुछ सीसीटीवी फुटेज में लड़की जयपुर में दो लड़कों के साथ घूमती हुई दिखाई दी है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

naidunia_image

क्या है मामला

खबरों के अनुसार, इंदौर में पढ़ाई के दौरान भी काव्या को अपहरण की धमकी मिल चुकी थी। बदमाशों द्वारा उसे परेशान किया जाता था, जिसके बाद पिता ने उसे शिवपुरी बुला लिया था। शिवपुरी में भी काव्या को कई बार धमकी भरे काल आए थे, जिसके बाद पिता ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

इंदौर मामले में अनुराग सोनी, हर्षित और पोहरी के जरिया खेड़ा निवासी रिंकू धाकड़ का नाम सामने आया था। पुलिस ने इन्हें समझाइश दी थी। इसके बाद भी परेशानी खत्म नहीं हुई, तो पिता ने काव्या को कोटा भेज दिया था।

अपहरणकर्ताओं ने पिता को भेजी तस्वीरें

अपहरणकर्ताओं ने छात्रा का अपहरण करने के बाद उसके साथ खूब मारपीट की है और छात्रा के फोटो पिता को भेजे हैं। इसमें काव्या के मुंह से खून निकलता दिखाई दे रहा है। साथ ही माथे पर सूजन व रगड़ने के निशान भी हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

Sara Ali Khan opens up about being questioned for ‘surname’, says she was ‘born to a secular household in a sovereign, democratic republic’ | सारा अली खान को ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता: बोलीं- मेरा जन्म सेक्युलर फैमिली में हुआ है, सफाई देना जरूरी नहीं समझती
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Sara Ali Khan Opens Up About Being Questioned For ‘surname’, Says She Was ‘born To A Secular Household In A Sovereign, Democratic Republic’

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सारा अली खान को धार्मिक टिप्पणी से कोई फर्क नहीं पड़ता। सारा ने कहा कि उनका जन्म सेक्युलर फैमिली में हुआ है। वो सारे धर्मों का सम्मान करती हैं। अगर कोई उनकी धार्मिक स्वतंत्रता पर सवाल उठाता है तो वो ऐसे लोगों को तवज्जो नहीं देतीं।

सारा ने यह भी कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि कोई उनके खान सरनेम को लेकर सवाल क्यों उठाता है। सारा का कहना है कि वो बेवजह के कॉमेंट्स करने से बचती हैं। हालांकि उनके सामने कोई अन्याय होगा तो वो इसे सहेंगी भी नहीं। बता दें, सारा अली खान कई बार मंदिर में जाने के लिए कट्टरपंथियों के निशाने पर रहती हैं।

मैं जवाब देना जरूरी नहीं समझती
सारा अली खान ने Galatta India से कहा- मेरा जन्म एक लोकतांत्रिक और संप्रभु देश के अंतर्गत आने वाले सेक्युलर फैमिली में हुआ है। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कोई मेरी धार्मिक मान्यता के बारे में क्या सोचता है। मैं उन्हें जवाब देना भी जरूरी नहीं समझती। मैं बिना मतलब का इश्यू भी नहीं बनाती।

फिल्में नहीं चलती सिर्फ तब ही बुरा लगता है
सारा ने कहा कि उन्हें बुरा तब लगता है, जब उनकी फिल्में नहीं चलतीं। जब लोगों को उनका काम पसंद नहीं आता। सारा ने कहा- मेरे खाने-पीने, घूमने-फिरने या फिर मेरे रीलियस बिलीफ का संबंध सिर्फ मुझसे है। मैं क्या करती हूं, कहां जाती हूं, यह मेरा खुद का फैसला है। मैं इसके लिए कभी किसी के सामने सफाई देने नहीं जाऊंगी।

कई बार कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं सारा
सारा अली खान कई बार कट्टरपंथियों के निशाने पर रही हैं। वो आए दिन मंदिरों का दर्शन करती रहती हैं। पिछले साल वो कई बार उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। इसके अलावा केदारनाथ और अमरनाथ भी दर्शन करने गई थीं। इस दौरान उनके वीडियोज पर हेट कॉमेंट्स आए थे।

सारा इन दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज फिल्म मर्डर मुबारक की वजह से सुर्खियों में हैं। 21 मार्च को उनकी एक और फिल्म ऐ वतन मेरे वतन आने वाली है।

Pappu Yadav: पप्पू यादव का फैसला, कांग्रेस में किया जन अधिकार पार्टी का विलय

पप्पू यादव ने अपने दल जन अधिकारी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस के साथ दिल्ली में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। अपनी इस फैसले से पहले उन्होंने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व पार्टी नेता तेजस्वी यादव से मिलने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे थे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 04:04 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 04:04 PM (IST)

Pappu Yadav: पप्पू यादव का फैसला, कांग्रेस में किया जन अधिकार पार्टी का विलय
कांग्रेस का हाथ पप्पू यादव के साथ।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। पप्पू यादव ने अपने दल जन अधिकारी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस के साथ दिल्ली में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। अपनी इस फैसले से पहले उन्होंने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व पार्टी नेता तेजस्वी यादव से मिलने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि मैंने बचपन से ही मोहन प्रकाश को संघर्ष करते देखा है और जीवन भर उनका आशीर्वाद मुझे मिलता रहा है। वह तब एक मजबूत आवाज हुआ करते थे। अब वह मेरे लिए एक विचारधारा हैं। हम हमेशा कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। राहुल गांधी ने इस दुनिया में सबसे ज्यादा संघर्ष किया है। वह अत्यधिक तापमान में 4000 किमी से अधिक चले। मुझे जो सम्मान मिला है और राहुल और प्रियंका गांधी ने मुझ पर और मेरी पार्टी पर जो विश्वास जताया है, वह मुझे आगे बढ़ाने के लिए काफी है। राहुल गांधी ने भारत के 130 करोड़ लोगों की चेतना को जगाया है।

भाजपा को रोकना हमारा लक्ष्य

आज अभिभावक पितातुल्य आदरणीय लालू जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष भाई तेजस्वी जी के साथ पारिवारिक माहौल में मुलाक़ात! मिलकर बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बिहार में INDIA गठबंधन की मज़बूती, सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल में 100% सफलता लक्ष्य है। pic.twitter.com/UmusvtsQ7v

— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) March 19, 2024

उन्होंने लालू यादव व तेजस्वी यादव से मुलाकात कर कहा कि आज अभिभावक पितातुल्य आदरणीय लालू जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष भाई तेजस्वी के साथ पारिवारिक माहौल में मुलाकात की। उनसे मिलकर बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई है। बिहार में इंडी गठबंधन की मजबूती, सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल में 100% सफलता हमारा लक्ष्य है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

IPL 2024 Ticket Reserving: CSK बनाम RCB मैच का टिकट ऑनलाइन कहां और कैसे खरीदें, पढ़ें सभी जानकारी यहां

IPL 2024 Ticket Reserving: आईपीएल का पहला मैच 22 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस पेटीएप एप या https://insider.in/on-line पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 04:28 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 04:31 PM (IST)

IPL 2024 Ticket Booking: CSK बनाम RCB मैच का टिकट ऑनलाइन कहां और कैसे खरीदें, पढ़ें सभी जानकारी यहां
IPL 2024 Ticket Reserving

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Ticket Reserving: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल मैच के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। CSK बनाम RCB के बीच मुकाबला 22 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस पेटीएप एप या https://insider.in/on-line पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं। ऑनलाइन सेल में प्रति व्यक्ति दो टिकट जारी किए जाएंगे।

आईपीएल 2024 टिकट फिजिकल कॉपी (IPL 2024 Ticket Bodily Copies)

आईपीएल 2024 मैचों में भाग लेने वाले दर्शक स्टेडियम में प्रवेश के लिए ई-टिकट ले जा सकते है। उन्हें फिजिकल कॉपी ले जाने की आवश्यकता नहीं है।

आईपीएल 2024 सीएसके बनाम आरसीबी टिकट की कीमतें (IPL 2024 CSK vs RCB Ticket Costs)

स्टैंड- सी/डी/ई लोअर रेट: 1700 रुपये

स्टैंड- आई/जे/के अपर रेट: 4000 रुपये

स्टैंड- आई/जे/के लोअर रेट: 4500 रुपये

स्टैंड- सी/डी/ई अपर रेट: 4000 रुपये

स्टैंड- केएमके टेरेस रेट: 7500 रुपये

आईपीएल 2024 सीएसके बनाम आरसीबी मैच के लिए महत्वपूर्ण निर्देश (IPL 2024 Significance Directions For CSK vs RCB Match)

1. एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्लास्टिक बैग और संबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर बैन है।

2. आरओ मशीन के माध्यम से मुफ्त पेयजल सभी स्टैंडों में उपलब्ध है।

3. निचले स्टैंड में सीटें शारीरिक रूप से विकलांगों के लिए आरक्षित हैं।

4. ऑनलाइन टिकट वालों के लिए प्रवेश की सुविधा गेट पर क्यूआर कोड को स्कैन करके की जाएगी।

5. 22 मार्च को उद्घाटन मैच के लिए स्टेडियम के गेट दोपहर 4.30 बजे खुलेंगे।

आईपीएल 2024 का शेड्यूल (IPL 2024 Schedule)

  • सीएसके बनाम आरसीबी, चेन्नई में 22 मार्च- शाम 7.30 बजे
  • पीबीकेएस बनाम डीसी, 23 मार्च को मोहाली में – दोपहर 3:30 बजे
  • केकेआर बनाम एसआरएच, कोलकाता में 23 मार्च – शाम 7:30 बजे
  • आरआर बनाम एलएसजी, जयपुर में 24 मार्च – दोपहर 3:30 बजे
  • जीटी बनाम एमआई अहमदाबाद में 24 मार्च – शाम 7:30 बजे
  • आरसीबी बनाम पीबीकेएस 25 मार्च को बेंगलुरु में – शाम 7:30 बजे
  • सीएसके बनाम जीटी 26 मार्च को चेन्नई में – शाम 7:30 बजे
  • एसआरएच बनाम एमआई 27 मार्च को हैदराबाद में – शाम 7:30 बजे
  • आरआर बनाम डीसी 28 मार्च को जयपुर में – शाम 7:30 बजे
  • आरसीबी बनाम केकेआर 29 मार्च को बेंगलुरु में – शाम 7:30 बजे
  • एलएसजी बनाम पीबीकेएस 30 मार्च को लखनऊ में – शाम 7:30 बजे
  • जीटी बनाम एसआरएच 31 मार्च को अहमदाबाद में – दोपहर 3:30 बजे
  • डीसी बनाम सीएसके 31 मार्च को विशाखापत्तनम में – शाम 7:30 बजे
  • एमआई बनाम आरआर 1 अप्रैल को मुंबई में – शाम 7:30 बजे
  • आरसीबी बनाम एलएसजी 2 अप्रैल को बेंगलुरु में – शाम 7:30 बजे
  • डीसी बनाम केकेआर 3 अप्रैल को विशाखापत्तनम में – शाम 7:30 बजे
  • जीटी बनाम पीबीकेएस 4 अप्रैल को अहमदाबाद में – शाम 7:30 बजे
  • एसआरएच बनाम सीएसके 5 अप्रैल को हैदराबाद में – शाम 7:30 बजे
  • आरआर बनाम आरसीबी 6 अप्रैल को जयपुर में – शाम 7:30 बजे
  • एमआई बनाम डीसी 7 अप्रैल को मुंबई में – दोपहर 3:30 बजे
  • एलएसजी बनाम जीटी 7 अप्रैल को लखनऊ में – शाम 7:30 बजे
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IPL 2024: आईपीएल में किसने लिया सबसे पहले विकेट, किसने जड़ा पहला शतक, पढ़ें हर मामले में किस क्रिकेटर ने मारी बाजी

IPL 2024: पहले ये टूर्नामेंट आठ टीमों के बीच खेला जाता था। अब दस टीमें खेलती नजर आती हैं। आज हम आपको IPL इतिहास के वो आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके बारे में शायद आपको जानकारी नहीं होगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 03:54 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 03:56 PM (IST)

IPL 2024: आईपीएल में किसने लिया सबसे पहले विकेट, किसने जड़ा पहला शतक, पढ़ें हर मामले में किस क्रिकेटर ने मारी बाजी
IPL Historical past Data

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024: आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया है। अब तक 16 टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं। इस साल 17वां एडिशन 22 मार्च से शुरू होगा। हर साल आईपीएल में नए रिकॉर्ड बनते हैं और पुराने टूटते हैं। इस मेगा टूर्नामेंट में वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी खेलते हैं। यह अब दुनिया की सबसे बड़ा टी20 लीग है। पहले ये टूर्नामेंट आठ टीमों के बीच खेला जाता था। अब दस टीमें खेलती नजर आती हैं। आज हम आपको IPL इतिहास के वो आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके बारे में शायद आपको जानकारी नहीं होगी।

किसने फेंकी थी आईपीएल की पहली गेंद?

आईपीएल की पहली गेंद प्रवीण कुमार ने फेंकी थी। सौरव गांगुली ने गेंद खेली थी। लेग बाई के जरिए 1 रन लिया था।

किसने मारा था आईपीएल का पहला चौका?

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने आईपीएल का पहला चौका लगाया था। उन्होंने जहीर खान की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से चौका जड़ा था। केकेआर और आरसीबी के बीच 2008 का पहला मैच खेला गया था।

आईपीएल का पहला छक्का किसने जड़ा था?

ब्रैंडन मैकुलम ने आईपीएल का पहला छक्का लगाया था। जहीर खान के पहले ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने सिक्सर जड़ा था।

आईपीएल में पहला विकेट किस गेंदबाज ने लिया था?

आईपीएल इतिहास का पहला विकेट जहीर खान के नाम दर्ज है। उन्होंने सौरव गांगुली को अपना शिकार बनाया था।ट

आईपीएल में पहला अर्धशतक किसका है?

ब्रैंडन मैकुलम IPL में अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने 32 गेंदों पर 50 रन का आंकड़ा पार किया था।

आईपीएल में पहला शतक किसका है?

ब्रैंडन मैकुलम ने 53 गेंदों पर आईपीएल का पहला शतक जड़ा था। मैकुलम 150 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे।

आईपीएल में पहला मेडन ओवर किसने डाला था?

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने आईपीएल का पहला मेडन ओवर डाला था। उन्होंने आईपीएल 2008 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला ओवर फेंका था।

किस गेंदबाज ने ली थी आईपीएल की पहली हैट्रिक?

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने आईपीएल में पहली बार हैट्रिक ली थी। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आखिरी ओवर में तीन विकेट झटके थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

चाय वाला, चौकीदार और अब मोदी का परिवार तक, PM मोदी पर हुए निजी हमलों को भाजपा ने हर चुनाव में बनाया हथियार

Lok Sabha Chunav 2024: बीते दो लोकसभा चुनावों को देखें तो जब-जब विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमले किए, भाजपा ने इसे चुनावी हथियार बना लिया और इसे कैंपेन बनाकर विपक्ष को घेरने का प्रयास किया। वहीं इस बार भी भाजपा ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन चला रही है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 02:57 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 03:17 PM (IST)

चाय वाला, चौकीदार और अब मोदी का परिवार तक, PM मोदी पर हुए निजी हमलों को भाजपा ने हर चुनाव में बनाया हथियार
पीएम मोदी पर व्‍यक्तिगत टिप्‍पणी करने के बाद भाजपा ने कैंपेन चलाकर विपक्ष को घेरने का प्रयास किया है

HighLights

  1. भाजपा ने पीएम मोदी पर हुए निजी हमलों को बनाया हथियार
  2. कैंपेन चलाकर विपक्ष को घेरने का किया प्रयास
  3. इस चुनाव में शुरू किया ‘मोदी का परिवार’ अभियान

Lok Sabha Chunav 2024 इलेक्शन डेस्क, इंदौर। 3 मार्च 2024 को पटना में महागठबंधन की रैली में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परिवार को लेकर विवादित टिप्पणी की। इसके बाद विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर आ गए। ठीक इसके अगले दिन यानी 4 मार्च को भाजपा ने ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन की शुरुआत कर दी।

पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने एक्‍स हैंडल पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा और इसके बाद धीरे-धीरे सभी भाजपा नेताओं ने अपने एक्‍स हैंडल पर ‘मोदी का परिवार’ लिखकर इस कैंपेन को आगे बढ़ाया।

भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान इस तरह के कैंपेन की शुरुआत करना कोई नई बात नहीं है। पिछले दो चुनावों को भी देखें तो जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत हमले हुए भाजपा ने इसे ही अपना चुनाव हथियार बना लिया है और इसे कैंपेन के रूप में चलाया। इस चुनाव में भी ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन भी ठीक ऐसा ही है। इस आलेख में आपको भाजपा ऐसे चुनावी कैंपेन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

चाय पे चर्चा (Chai Pe Charcha)

साल 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मोदी अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि को चुनावी सभा में सामने रख रहे थे। वे अपने भाषणों में उनके द्वारा बचपन में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने का भी जिक्र कर रहे थे। इसी बीच कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मोदी को अपने एक बयान में ‘चायवाला’ कह दिया। इसके बाद भाजपा ने अय्यर के इसी बयान को हथियार बनाया और ‘चाय पे चर्चा कैंपेन’ की शुरुआत कर दी।

भाजपा ने देशभर में टी स्टॉल लगाए और वहां बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई। जिसके माध्यम से पीएम मोदी लोगों से जुड़ते और उनसे चर्चा करते थे। पीएम ने अहमदाबाद से इसकी शुरुआत की थी, तब 300 शहरों में ये स्टॉल लगाए गए थे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अय्यर के बयान पर कड़े पलटवार किए।

naidunia_image

मै भी चौकीदार (Primary Bhi Chowkidar)

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राफेल डील को मुद्दा बनाया और इसमें भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाकर पीएम मोदी को घेरने का प्रयास किया। राहुल गांधी ने कई बार अपने भाषणों में ‘चौकीदार चोर है’ शब्द किया उपयोग किया।

राहुल गांधी के इन बयानों के बाद भाजपा ने ‘मै भी चौकीदार’ कैंपेन शुरू कर दिया और अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपने नाम के साथ चौकीदार शब्द जोड़ दिया। न सिर्फ भाजपा नेता बल्कि पीएम मोदी के समर्थकों ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी रैलियों में इस मुद्दे को जमकर उठाया।

naidunia_image

मोदी का परिवार (Modi Ka Parivar)

इस चुनाव में भी भाजपा ऐसे ही कैंपेन के साथ उतरी है। जहां लालू यादव के बयान के बाद भाजपा नेता खुद को पीएम मोदी के परिवार का सदस्य बता रहे हैं और एक्‍स हैंडल पर मोदी का परिवार जोड़ चुके हैं। इसके साथ ही भाजपा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस कैंपेन का व्यापक असर दिख रहा है।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    भरत मानधन्‍या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स (देवी अहिल्‍या विश्‍वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्‍त की है।

    पत्रकारिता क …

Mirzapur 3 Video; Pankaj Tripathi Ali Fazal | Guddu Kaleen Bhaiya | ‘मिर्जापुर 3’ की पहली झलक: कालीन भैया बने पंकज त्रिपाठी ने पूछा- ‘भूल तो नहीं गए हमें’, मुस्कुराते नजर आए गुड्‌डू भैया

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेजन प्राइम वीडियो ने मंगलवार को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज हाेने वाले 70 अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के टाइटल्स अनाउंस किए हैं। इन प्रोजेक्ट्स में कई ओरिजिनल मूवीज और वेब शोज शामिल हैं। इन्हीं में से एक है पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर 3’।

शो से जुड़ी इस फुटेज की शुरुआत में पंकज त्रिपाठी, कालीन भैया के किरदार में नजर आ रहे हैं।

शो से जुड़ी इस फुटेज की शुरुआत में पंकज त्रिपाठी, कालीन भैया के किरदार में नजर आ रहे हैं।

15 सेकेंड में नजर आए कई किरदार
मंगलवार को प्राइम वीडियो ने 4 मिनट का एक ट्रेलर रिलीज किया जिसमें 15 सेकेंड के लिए इस शो की झलक देखने को मिली। वीडियो में कालीन भैया के किरदार में नजर आए पंकज त्रिपाठी पूछते हैं- ‘भूल तो नहीं गए हमें ?’ इसके बाद अली फजल, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी और ईशा तलवार अपने-अपने किरदारों में नजर आते हैं।

15 सेकेंड की इस फुटेज में शो के बाकी किरदारों की भी झलक मिली।

15 सेकेंड की इस फुटेज में शो के बाकी किरदारों की भी झलक मिली।

इस वीडियो में ‘मिर्जापुर 3’ के अलावा ‘पाताल लोक’ और ‘बंदिश बैंडिट्स’ समेत कई वेब शोज और फिल्मों की भी झलक मिली।

2018 में रिलीज हुआ था पहला सीजन
‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 2018 और दूसरा सीजन 2020 में रिलीज हुआ था। अब इस साल इसका तीसरा सीजन रिलीज होगा। फिलहाल मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार भी इस शो के पिछले सीजन का हिस्सा रह चुके हैं।

Bhopal Information: बिजली का बिल जमा करने पर मिलेगी छूट, अवकाश के दिन भी खुलेंगे कार्यालय

Bhopal Information: बिजली कंपनी के पीआरओ मनोज द्विवेदी के अनुसार उपभोक्ता आनलाइन अथवा आफलाइन माध्यम से बिजली बिल भुगतान के लिए उपलब्ध अनेक विकल्पों में से किसी भी विकल्प का उपयोग कर पावती प्राप्त कर सकते हैं।

By Madanmohan malviya

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 02:42 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 02:42 PM (IST)

Bhopal News: बिजली का बिल जमा करने पर मिलेगी छूट, अवकाश के दिन भी खुलेंगे कार्यालय

HighLights

  1. मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए की तैयारी
  2. बिल भुगतान करने के अनेकों विकल्प
  3. कैशलेस भुगतान पर एक हजार रुपये की छूट प्रदान की जा रही है

Bhopal Information: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। शहर के बिजली उपभोक्ताओं को मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया बिल या वर्तमान बिल समय पर जमा करने पर छूट दी जा रही है। इसका फायदा उपभोक्ता उठा सकते है। साथ ही बिजली बिल अवकाश के दिन भी जमा किए जा सकेंगे। इसेक लिए कंपनी ने बकायदा बिल भुगतान केंद्र तक खोले हैं।ऐसे में जिले के बिजली उपभोक्ता अपने समयानुसार बिल का भुगतान कर सकते हैं।

बिजली कंपनी के पीआरओ मनोज द्विवेदी के अनुसार उपभोक्ता आनलाइन अथवा आफलाइन माध्यम से बिजली बिल भुगतान के लिए उपलब्ध अनेक विकल्पों में से किसी भी विकल्प का उपयोग कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी द्वारा निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं को बिल आनलाइन भुगतान करने पर उनके कुल बकाया बिल पर 0.50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है और अधिकतम छूट के लिए कोई सीमा बंधन नहीं है। इसी प्रकार उच्चदाब उपभोक्ताओं को प्रति बिल कैशलेस भुगतान पर एक हजार रुपये की छूट प्रदान की जा रही है।

बिल भुगतान करने के अनेकों विकल्प

बिजली उपभोक्ता बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए घर बैठे अथवा अपने नजदीक के आनलाइन कियोस्क के माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम अौर चंबल संभाग के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी के पोर्टल, एमपी आनलाइन कियोस्क, आईसेक्ट कियोस्क, पीओएस मशीन एवं कलेक्शन एजेंट जैसे अनेक विकल्प उपलब्ध कराए हैं ।जिनसे उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कर सकते हैं।

इन अवकाश पर खुले रहेंगे बिल भुगतान केंद्र

बिजली बिल भुगतान केंद्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह अवकाश के दिनों में भी कार्य करते रहेंगे।इनमें 23 मार्च शनिवार, 24 मार्च रविवार, 29 मार्च शुक्रवार, 30 मार्च शनिवार तथा 31 मार्च रविवार के अवकाश को भी केंद्रों पर उपभोक्ता अपने बिल जमा कर सकेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र

Startup Mahakumbh में बोले पीएम मोदी, ‘युवाओं ने जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर का रास्ता चुना’, राहुल गांधी पर भी साधा निधाना

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, स्टार्ट-अप तो बहुत लोग लॉन्च करते हैं और राजनीति में तो कुछ ज्यादा ही। बार-बार लॉन्च करना पड़ता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 11:54 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 11:54 AM (IST)

Startup Mahakumbh में बोले पीएम मोदी, ‘युवाओं ने जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर का रास्ता चुना’, राहुल गांधी पर भी साधा निधाना

एजेंसी, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में बुधवार से तीन दिनी ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंचे और प्रदर्शन में हिस्सा लिया। ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ भारत सरकार की पहल है ताकि देश में स्टार्टअप में निवेश को आकर्षित किया जा सके।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, देश ने स्टार्ट अप इंडिया अभियान के तहत इनोवेटिव आइडिया को एक प्लेटफॉर्म दिया, उन्हें फंडिंग के सोर्स से कनेक्ट किया… इससे आज पूरा देश गर्व से कह सकता है कि हमारा स्टार्टअप इकोसिस्टम सिर्फ बड़े मेट्रो शहर तक सीमित नहीं है। भारत की स्टार्ट अप क्रांति का नेतृत्व देश के छोटे शहरों के युवा कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के स्टार्टअप प्रोग्राम की सफलता दर्शाती है कि युवाओं ने जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर का रास्ता चुना है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, स्टार्ट-अप तो बहुत लोग लॉन्च करते हैं और राजनीति में तो कुछ ज्यादा ही। बार-बार लॉन्च करना पड़ता है। आप में और उन्हें फर्क ये है कि आप लोग प्रयोगशील होते हैं, एक अगर लॉन्च नहीं हुआ तो तुरंत दूसरे पर चले जाते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Varun Dhawan Karan Johar Viral Video; Samantha Ruth Prabhu | Amazon Prime | वरुण धवन ने स्टेज पर करण जौहर के पैर छुए: सामंथा ने की कोशिश तो पीछे हट गए फिल्ममेकर, बोले- मैं यहां बुजुर्ग नहीं बनना चाहता

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्राइम वीडियो ने मंगलवार को हुए एक इवेंट में अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज हाेने वाले कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स अनाउंस किए हैं। इस इवेंट में करण जौहर भी शामिल हुए जिन्होंने वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर अपकमिंग वेब शो ‘सिटाडेट: हनी बनी’ पर बेस्ड सेगमेंट होस्ट किया।

करण ने वरुण को बताया- ‘स्पाई ऑफ द ईयर’
इवेंट में करण ने वरुण को इंट्रोड्यूस करते हुए कहा- ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर से स्पाई ऑफ द ईयर तक’। इसके बाद वरुण धवन ने स्टेज पर मौजूद करण जौहर के पैर छुए।

वरुण के बाद सामंथा ने भी करण के पैर छूने की कोशिश की। सामंथा को ऐसा करते देख करण चौंक गए और जोर से ‘नहीं..’ चिल्लाते हुए पीछे हट गए।

वरुण ने जब करण के पैर छुए तो कुछ देर बाद सामंथा ने भी करण के पैर छूने की कोशिश की।

वरुण ने जब करण के पैर छुए तो कुछ देर बाद सामंथा ने भी करण के पैर छूने की कोशिश की।

वरुण बोले- करण की उम्र का पता नहीं चलता
इवेंट में वरुण ने मजाक करते हुए यह भी कहा कि सभी को करण के पैर छूने चाहिए। करण की असल उम्र का पता नहीं चलता क्योंकि उनके Dermatologist बडे ही कमाल के है।

जल्द प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी ‘सिटाडेल: हनी बनी’
वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ के टीजर में वरुण और सामंथा के अलावा केके मेनन और सिकंदर खेर जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह अमेरिकन टीवी सीरीज सिटाडेल का स्पिन ऑफ है जो जल्द ही प्राइम वीडियोज पर रिलीज होगा।

मेकर्स से एक टीजर के जरिए 'सिटाडेल: हनी बनी' की यह झलक शेयर की है।

मेकर्स से एक टीजर के जरिए ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की यह झलक शेयर की है।

करण की ही फिल्म से वरुण ने शुरू किया था करियर
वरुण ने 2012 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करण जौहर की ही फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी। इससे पहले वो 2010 में रिलीज हुई करण की ही फिल्म ‘माय नेम इज खान’ पर असिस्टेंट डायरेक्टर थे।