Rani Mukherjee celebrated her birthday | रानी मुखर्जी ने मनाया अपना जन्मदिन: मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान नजर आए; नाना पाटेकर, रवीना टंडन और मनोज बाजपेयी भी स्पॉट हुए

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज रानी मुखर्जी ने पैपराजी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस व्हाइट आउटफिट में स्पॉट हुईं। उन्होंने गले में व्हाइट नेकलेस पहने अपना लुक कम्प्लीट किया। रानी मुखर्जी के बर्थडे के मौके पर पैपराजी ने उन्हें केक और फूल दिए। रानी ने भी केक कट किया। उन्होंने पैपराजी को केक भी खिलाया। बता दें, रानी मुखर्जी का बर्थडे 21 मार्च को होता है।

रानी मुखर्जी ने पैपराजी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने पैपराजी को केक भी खिलाया।

रानी मुखर्जी ने पैपराजी के साथ अपना जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने पैपराजी को केक भी खिलाया।

शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए
आज दोपहर शाहरुख खान को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्टर दो चोटी बनाए कैजुअल लुक में नजर आए। शाहरुख खान को हाल ही में जी सिने अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। एक्टर जल्द ही सुजॉय घोष की फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में सुहाना खान एक जासूस का किरदार निभाती दिखेंगी।

मुंबई एयरपोर्ट पर जहां नाना पाटेकर कुर्ता-पायजामा पहने दिखे, वहीं रवीना टंडन साड़ी में नजर आईं। रवीना हाल ही में सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ में दिखाई दी थीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी को भी मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया।
फोटोज देखें..

शाहरुख खान कैजुअल लुक में नजर आए।

शाहरुख खान कैजुअल लुक में नजर आए।

नाना पाटेकर कुर्ता-पायजामा पहने एयरपोर्ट पहुंचे।

नाना पाटेकर कुर्ता-पायजामा पहने एयरपोर्ट पहुंचे।

मनोज बाजपेयी जल्द ही 'भैया जी' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में एक्टर खौफनाक लुक में नजर आएंगे।

मनोज बाजपेयी जल्द ही ‘भैया जी’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में एक्टर खौफनाक लुक में नजर आएंगे।

रवीना टंडन हाल ही में सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' में नजर आई थीं। ये सीरीज अमेरिकन शो 'रिवेंज' का ऐडप्टैशन है।

रवीना टंडन हाल ही में सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ में नजर आई थीं। ये सीरीज अमेरिकन शो ‘रिवेंज’ का ऐडप्टैशन है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा 'योद्धा' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ राशी खन्ना और दिशा पाटनी भी नजर आई थीं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘योद्धा’ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ राशी खन्ना और दिशा पाटनी भी नजर आई थीं।

MP Information: मध्य प्रदेश में एक लाख 45 हजार करोड़ के लेखानुदान को राज्यपाल की मंजूरी

MP Information: एक अप्रैल से विभाग व्यय कर सकेंगे राशि, जुलाई 2024 तक के लिए किया प्रविधान।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 07:38 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 07:55 PM (IST)

MP News: मध्य प्रदेश में एक लाख 45 हजार करोड़ के लेखानुदान को राज्यपाल की मंजूरी
राज्यपाल मंगुभाई पटेल

HighLights

  1. लेखानुदान के माध्यम से विभिन्न विभाग एक अप्रैल से 31 जुलाई 2024 तक राशि व्यय कर सकेंगे।
  2. विनियोग विधेयक मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित होने के बाद राज्यपाल की अनुमति के लिए भेजा गया था।
  3. वित्त विभाग द्वारा विभागवार आवंटन जारी किया जाएगा, जिससे विभाग राशि का उपयोग कर सकेंगे।

MP Information: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लेखानुदान को मंजूरी दे दी है। एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक के लेखानुदान के माध्यम से विभिन्न विभाग एक अप्रैल से 31 जुलाई 2024 तक राशि व्यय कर सकेंगे। इसके लिए विभागवार प्रविधान किया गया है। वहीं, राज्य सरकार जुलाई में बजट प्रस्तुत करेगी।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लेखानुदान प्रस्तुत किया था। इसके माध्यम से अप्रैल से जुलाई 2024 तक के लिए विभागों को वेतन, भत्ते, ब्याज अदायगी समेत विभिन्न योजनाओं के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराई गई है।

naidunia_image

विनियोग विधेयक मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित होने के बाद राज्यपाल की अनुमति के लिए भेजा गया था। मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब वित्त विभाग द्वारा विभागवार आवंटन जारी किया जाएगा, जिससे विभाग राशि का उपयोग कर सकेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Sadhguru Well being Replace: सद्गुरु जग्गी वासुदेव की हुई ब्रेन सर्जरी, डॉक्टर बोले- मस्तिष्क में हो रही थी ब्लीडिंग

लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ब्रेन सर्जरी हो गई है। इस बात की जानकारी अपोलो अस्पताल ने दी है। वह बीते कई दिनों से मस्तिष्क के दर्द से पीड़ित थे, लेकिन फिर भी उसको नजरअंदाज कर लगातार काम कर रहे थे

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 07:14 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 07:14 PM (IST)

Sadhguru Health Update: सद्गुरु जग्गी वासुदेव की हुई ब्रेन सर्जरी, डॉक्टर बोले- मस्तिष्क में हो रही थी ब्लीडिंग
सद्गुरु जग्गी वासुदेव के स्वास्थ्य पर अपडेट।

एएनआई, नई दिल्ली। लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ब्रेन सर्जरी हो गई है। इस बात की जानकारी अपोलो अस्पताल ने दी है। वह बीते कई दिनों से मस्तिष्क के दर्द से पीड़ित थे, लेकिन फिर भी उसको नजरअंदाज कर लगातार काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार सद्गुरु को 17 मार्च को मस्तिष्क में तेज दर्द होने लगा, क्यों कि उन्हें बहुत सूजन व ब्लीडिंग होने लगी थी। उसके बाद उन्हें अपोलो दिल्ली में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि वह अब ठीक हो रहे हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Madhuri Dixit can enter ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ | ‘भूल भुलैया-3’ में एंट्री ले सकती हैं माधुरी दीक्षित: कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ दिख सकती हैं एक्ट्रेस, डायरेक्टर ने दिया हिंट

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ आजकल सुर्खियों में है। फिल्म में विद्या बालन और तृप्ति डिमरी के बाद अब एक और नाम सामने आया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में माधुरी दीक्षित की एंट्री भी हो सकती है। हालांकि अभी मेकर्स ने इस बात पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दी है।

‘भूल भुलैया-3’ में एंट्री ले सकती हैं माधुरी दीक्षित
‘भूल भुलैया-3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर अनीस बज्मी से पूछा गया कि क्या ‘भूल भुलैया-3’ में माधुरी दीक्षित नजर आ सकती हैं? इस पर डायरेक्टर बोले- जो भी होने वाला है, हम खुद बताएंगे। तृप्ति और विद्या के बारे में बताया जा चुका है। लेकिन अभी और भी बहुत कुछ बाकी है। फिल्म की कुछ और कास्ट को लेकर बातचीत चल रही है। हम जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।

कार्तिक ने भी शूटिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट की थी
कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर घर के मंदिर के सामने सिर झुकाए एक फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा था- आज मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म शुरू हो रही है। ‘भूल भुलैया-3’ का शुभारंभ।

अनीस बज्मी ने सर्जरी के बाद शूटिंग शुरू की
डायरेक्टर अनीस बज्मी की ‘भूल भुलैया-3’ के सेट से एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वे व्हीलचेयर पर बैठे फिल्म डायरेक्ट करते दिखाई दे रहे थे। डायरेक्टर बोले- मेरा एक पैर टूट गया है। सर्जरी के बाद बहुत जल्द शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग की थी। सच कहूं तो जब मैं शूटिंग कर रहा होता हूं, तो दर्द कम होता है। मैंने व्हीलचेयर चलाना सीख लिया है, इसलिए मैं इसे जल्दी-जल्दी इस्तेमाल कर लेता हूं और सेट के चारों ओर घूमता हूं। हम मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं। जब मुझे कहीं चढ़ना या उतरना होता है तो मेरी मदद के लिए दो लोग होते हैं। डायरेक्टर ने ‘नो एंट्री’ की शूटिंग के बारे में बताया कि वे इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू करेंगे।

‘भूल भुलैया 2’ ने जबरदस्त कमाई की थी
‘भूल भुलैया 2’ को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। इसमें कार्तिक के अलावा कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा भी लीड रोल में थे। यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 2007 में आई ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल थी।

इस फिल्म ने इंडिया में 185.92 करोड़ की कमाई की थी। शुरुआत में फिल्म को लेकर लोगों ने सोचा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होगी। लेकिन फिल्म ने सबको गलत साबित करते हुए वर्ल्डवाइड में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

Shivpuri Information: शिवपुरी में बॉर्डर पर कार में मिला शराब का जखीरा, पुलिस ने किया जब्त

Shivpuri Information जब्त की गई शराब किस ठेकेदार की है और वह इस शराब को कहां लेकर जा रहा था। जब्त की गई शराब की कीमत 6 लाख रुपये आंकी गई है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 07:00 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 07:00 PM (IST)

Shivpuri News: शिवपुरी में बॉर्डर पर कार में मिला शराब का जखीरा, पुलिस ने किया जब्त
शिवपुरी में बॉर्डर पर कार में मिला शराब का जखीरा

HighLights

  1. शिवपुरी में बॉर्डर पर कार में मिला शराब का जखीरा
  2. आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज
  3. जब्त की गई शराब की कीमत करीब 6 लाख

शिवपुरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पिछोर थानांतर्गत माता टीला डेम के पास बने इंटर स्टेट बार्डर नाके पर एक टबेरा कार से अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। टबेरा में जब्त की गई शराब की कीमत 6 लाख 20 हजार रुपये आंकी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पिछोर थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव ने बताया कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ग्राम लहर्रा में माता टीला डेम के पास जीरो पाइंट पर चैकिंग नाका बनाया है। इसी क्रम में मंगलवार की रात यहां सामान्य रूप से वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक टबेरा कार आई। पुलिस ने जब इस वाहन की चैकिंग शुरू की तो वाहन के अंदर देशी प्लेन शराब की 15 पेटी, ब्लैकफोर्ट बीयर की 15 पेटी रखी मिली।

नहीं दिए कागजात

पुलिस ने जब वाहन चालक नरेंद्र लोधी से शराब के संबंध में दस्तावेज और ट्रांजिट परमीशन आदि की मांग की तो वह कुछ भी उपलब्ध नहीं करवा पाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कार व शराब को जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी।

टीआई यादव का कहना है कि वह गिरफ्तार आरोपित से यह पता करने का प्रयास कर रहे हैं कि जब्त की गई शराब किस ठेकेदार की है और वह इस शराब को कहां लेकर जा रहा था। जब्त की गई शराब की कीमत 6 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। उक्त कार्रवाई में टीआई रत्नेश सिंह यादव, सउनि सतीश जयन्त, प्रआर दीपचंद, आर देशराज गुर्जर, आर अरुण मेवाफरोस, आर भूपेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

Shreyas returned to the taking pictures of Welcome to the Jungle | वेलकम टू द जंगल की शूटिंग पर वापस लौटे श्रेयस: बोले- हार्ट अटैक के बाद सेट पर आना भयानक था, अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा किया

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग पर वापस लौट आए हैं। कुछ समय पहले इसी फिल्म के सेट पर उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनकी हालात काफी गंभीर थी। लेकिन डॉक्टरों की देखभाल के बाद वो अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में श्रेयस ने बताया कि इस बुरे वक्त में अक्षय कुमार उनके परिवार के साथ खड़े थे। इसके लिए श्रेयस ने उनका शुक्रिया भी अदा किया।

शूटिंग पर वापस लौटने की खबर श्रेयस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी दी थी।

शूटिंग पर वापस लौटने की खबर श्रेयस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी दी थी।

डॉक्टरों की सलाह कि अगले 6 महीने तक ना करें एक्शन सीक्वेंस
श्रेयस ने बताया कि इसी फिल्म के सेट पर उन्हें हार्ट अटैक आया था। ऐसे में दोबारा इसी सेट पर शूटिंग करना डरावना था। श्रेयस ने आगे कहा कि इलाज के ढाई महीने बाद उन्होंने काम पर वापसी की है। डॉक्टरों की सलाह है कि वो अपना काम आराम से करें। शाॅट्स भी दें, डायलॉग्स भी बोलें लेकिन अगले 6 महीने तक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग से बचे रहें।

श्रेयस ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वो नियमित वर्कआउट, कार्डियो, साइकिलिंग जैसी चीजें भी करते रहें।

शूटिंग पर वापस आकर खुश हूं- श्रेयस
सेट पर वापस लौटने के बारे में श्रेयस ने कहा- मैं सेट पर वापस आकर खुश था। लेकिन साथ ही मेरे अंदर थोड़ी घबराहट थी कि क्या सब ठीक है? क्या मैं ठीक हो जाऊंगा? मैं अपनी घड़ी पर हार्ट बीट चेक करता रहता था। सब कुछ सही होने के बाद ही मैंने शूटिंग शुरू की।

पत्नी दिप्ती के साथ श्रेयस।

पत्नी दिप्ती के साथ श्रेयस।

बीते साल 14 दिसंबर को आया था हार्ट अटैक
श्रेयस को बीते साल 14 दिसंबर को हार्ट अटैक आया था। दिनभर अपनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग करने के बाद घर पहुंचे श्रेयस को यह अटैक आया था जिसके बाद वे बेहोश हो गए।

47 साल के एक्टर को बेहोशी की हालत में जब वाइफ दिप्ती ने हॉस्पिटल पहुंचाया तो पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। धीरे-धीरे रिकवर हो रहे श्रेयस ने कुछ समय पहले इस इंसीडेंट के बाद पहली बार मीडिया से बात की थी। टाइम्स को दिए इंटरव्यू में श्रेयस ने कहा था कि इस हार्ट अटैक के बाद उन्हें दूसरा जन्म मिला है।

‘हॉस्पिटल पहुंचा तो फील हुआ, जान है तो जहान है’
अपनी हेल्थ पर बात करते हुए श्रेयस ने कहा था, ‘मेरी फैमिली में कई लोगों को हार्ट अटैक आ चुका है पर यह पहली बार था जब मैं हॉस्पिटल में एडमिट हुआ। हॉस्पिटल पहुंचा, तो एहसास हुआ कि ‘जान है तो जहान है।’ मैं 20 साल की उम्र से लगातार काम कर रहा हूं और अब 47 साल का हो चुका हूं। मैं ना तो स्मोकिंग करता हूं और ना ही ड्रिंक। हेल्दी लाइफ स्टाइल फॉलो करता हूं। अगर ये सब करने के बाद भी मेरे साथ ये हो सकता है, तो सोचिए जो लोग स्मोकिंग-ड्रिंक करते हैं, उनका क्या होगा। अपनी हेल्थ को बिल्कुल हल्के में ना लें। रेगुलर डॉक्टर्स विजिट जरूरी है।’

कंगना की ‘इमरजेंसी’ में कर रहे अटल का रोल
वर्कफ्रंट पर श्रेयस ‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ-साथ कंगना रनोट स्टारर ‘इमरजेंसी’ की भी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म ‘गिरगिट’ में श्रेयस विलेन के रोल में नजर आएंगे।

PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- राजनीति में कुछ लोगों को करना पड़ता है बार-बार लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में स्टार्टअप महाकुंभ के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बातों ही बातों राहुल गांधी पर तंज कस दिया। उन्होंने राजनीति में भी स्टार्टअप होते हैं। कई लोगों को बार-बार लॉन्च करनी की जरूरत पड़ती है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 06:02 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 06:02 PM (IST)

PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- राजनीति में कुछ लोगों को करना पड़ता है बार-बार लॉन्च
राहुल गांधी पर ली चुटकी।

एएनआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में स्टार्टअप महाकुंभ के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बातों ही बातों राहुल गांधी पर तंज कस दिया। उन्होंने राजनीति में भी स्टार्टअप होते हैं। कई लोगों को बार-बार लॉन्च करनी की जरूरत पड़ती है। आप लोगों में और उनमें नए विचारों का अंतर होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश में कई लोग लॉन्च करते हैं। यह राजनीति में भी बहुत होता है और बार-बार लॉन्च करने की जरूरत पड़ती है। आप में और उनमें एक अंतर है। आप लोग प्रयोग करना जानते हैं। एक लॉन्च सफल नहीं हुआ, तो तुरंत दूसरे विकल्प तलाशने लग जाते हैं।

Many individuals attempt to ‘launch’ startups, particularly in politics, generally a number of occasions…

The distinction between you and them is that you just’re experimental. You strive new concepts after the failure of 1 launch.

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल में भगोरिया की धूम, इस तरह हुई थी लोक उत्सव की शुरुआत

Bhagoria Pageant Historical past: दो भील राजाओं कासूमार औऱ बालून ने अपनी राजधानी भगोर में मेले का आयोजन करना शुरू किया था।

By Manoj Bhadoriya

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 06:00 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 06:02 PM (IST)

मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल में भगोरिया की धूम, इस तरह हुई थी लोक उत्सव की शुरुआत
भगोरिया उत्सव का इतिहास।

Bhagoria Pageant 2024: आलीराजपुर। आदिवासी अंचल के झाबुआ और आलीराजपुर जिले में देश-विदेश में प्रसिद्ध लोक उत्सव भगोरिया की इन दिनों धूम है। होली के सात दिन पहले से मनाए जाने वाले इस पर्व में आदिवासी अंचल पूरी तरह उत्सव में डूबा रहता है। होली के पहले भगोरिया के सात दिन आदिवासी समाजजन खुलकर अपनी जिंदगी जीते हैं। भगोरिया या भोंगर्या हाट में आदिवासी समाजजन ढोल-मांदल की थाप और बांसुरी की तान पर जमकर नृत्य करते हैं। पारपंरिक वेशभूषा में जब टोलियां नृत्य करते हुए निकलती हैं तो हर कोई झूमने लगता है।

भगोरिया के समय गांव लौट आते हैं

देश के किसी भी कोने में ग्रामीण आदिवासी मजदूरी करने गया हो लेकिन भगोरिया के वक्त वह अपने घर जरूर लौट आता है। भगोरिया की तैयारियां आदिवासी पहले से ही शुरू कर देते हैं। भगोरिया हाट के लिए जमकर खरीदारी की जाती है। इसीलिए भगोरिया से एक सप्ताह पहले लगने वाले हाट को त्योहारिया हाट कहा जाता है। त्योहारिया यानि त्योहार की तैयारी।

व्यापारियों को बेसब्री से रहता है उत्सव का इंतजार

त्योहारिया हाट में आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य प्रसाधन, जूते-चप्पल, किराना सामग्री आदि की जमकर खरीदारी की जाती है। लिहाजा व्यापारियों को भगोरिया उत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता है। भगोरिया को लेकर बाजार खरीदारी से चहक उठता है।

दो भील राजाओं ने राजधानी भगोर में की थी मेले की शुरुआत

ऐसी मान्यता है कि भगोरिया की शुरुआत राजा भोज के समय से हुई थी। उस समय दो भील राजाओं कासूमार औऱ बालून ने अपनी राजधानी भगोर में मेले का आयोजन करना शुरू किया। धीरे-धीरे आसपास के भील राजाओं ने भी इन्हीं का अनुसरण करना शुरू किया, जिससे हाट और मेलों को भगोरिया हाट कहने का चलन बन गया। हालांकि, इस बारे में दूसरी मान्यताएं भी हैं। यह भी कहा जाता है कि होली के पहले लगने वाले हाट में जमकर गुलाल उड़ाया जाता था, जिससे इन्हें गुलालिया हाट कहा जाने लगा। बाद में बदलकर यह भगोरिया हाट हो गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

चुनाव से पहले दानिश अली ने थामा कांग्रेस का हाथ, मायावती ने किया था पार्टी से बाहर

लोकसभा चुनाव से पहले दानिश अली ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। वह एक समय बसपा के सांसद थे। बसपा प्रमुख मायावती ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप लगाकर निष्काषित कर दिया था।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 05:07 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 05:07 PM (IST)

चुनाव से पहले दानिश अली ने थामा कांग्रेस का हाथ, मायावती ने किया था पार्टी से बाहर
दानिश अली ने ली कांग्रेस की सदस्यता।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव से पहले दानिश अली ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। वह एक समय बसपा के सांसद थे। बसपा प्रमुख मायावती ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप लगाकर निष्काषित कर दिया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Teaser of Manoj Bajpayee’s one centesimal movie out | मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म का टीजर आउट: खौफनाक अंदाज में दिखे एक्टर, 24 मई को रिलीज होगी ‘भैया जी’

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज ‘भैया जी’ का टीजर रिलीज हो गया है। ये मनोज बाजपेयी के 30 साल के करियर की 100वीं फिल्म है। इस 2 मिनट 13 सेकंड के टीजर में मनोज बाजपेयी का खौफनाक लुक देखने को मिला है।

24 मई को रिलीज होगी फिल्म ‘भैया जी’
‘सत्‍या’, ‘शूल’ और ‘गैंग्‍स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में खतरनाक लुक लिए मनोज बाजपेयी एक बार फिर बड़े पर्दे पर उसी इंटेंस अवतार में दिखेंगे। मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ का टीजर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा- अब निवेदन नहीं, नरसंहार होगा!आ गयी है ‘भैय्या जी’ की पहली झलक।

कैसा है टीजर
टीजर की शुरुआत, 2014 में बिहार के सीतामढ़ी जिले से होती है। जहां एक सूनसान इलाके में भीड़ जमा है। वहां एक व्यक्ति बेहोश पड़ा हुआ है। भीड़ में से लोग उसे मारने की बात कर रहे हैं, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हो पा रही है। आखिर में एक व्यक्ति जैसे ही हमला करने की कोशिश करता है, तभी उस बेहोश पड़े इंसान के पैरों में हरकत होती है। वो इंसान कोई और नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी है। आगे टीजर में मनोज बाजपेयी आंखे खोलते नजर आते हैं, और भाग रहे लोगों में से एक के हाथ से बीड़ी लेकर खुद पीते दिखाई देते हैं। इसके बाद मनोज बाजपेयी हाथों में फावड़ा लिए दौड़ते नजर आते हैं।

फैंस को भी टीजर पसंद आया
मनोज बाजपेयी के इस अंदाज की तारीफ फैंस ने भी की। सोशल मीडिया पर जहां एक यूजर ने लिखा- ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बाद अब ये रूप देखने को मिला। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आग लगने वाली है।

फैंस के रिएक्शन।

फैंस के रिएक्शन।

फिल्‍म के डायरेक्‍टर अपूर्व सिंह कार्की हैं
‘भैया जी’ के प्रोड्यूसर विनोद भोनुशाली और समीक्षा शैला ओसवाल हैं। फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्‍ट किया है। वे इससे पहले मनोज बाजपेयी की फिल्‍म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ भी बना चुके हैं।