Climate Replace: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, ओडिशा में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 08:43 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 09:43 AM (IST)

Weather Update: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, ओडिशा में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधि का अनुमान जताया है।

HighLights

  1. IMD ने बुधवार सुबह से ओडिशा के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
  2. 21 और 22 मार्च को पुरी, जगतसिंहपुर, कटक और नयागढ़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
  3. इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में गरज, बिजली और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। IMD ने रिपोर्ट में कहा है कि 20-23 मार्च के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में वर्षा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसमी गतिविधियों में बदलाव हो सकता है।

ओडिशा में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD ने बुधवार सुबह से ओडिशा के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 21 और 22 मार्च को पुरी, जगतसिंहपुर, कटक और नयागढ़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधि का अनुमान जताया है।

naidunia_image

इन राज्यों में 25 मार्च तक बारिश

मौसम विभाग ने तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी 25 मार्च तक बारिश की स्थिति रहेगी।

दिल्ली में बढ़ा तापमान

दिल्ली में अप्रैल माह तक गर्मी दस्तक से गर्मियों की जोरदार शुरुआत होती है। आईएमडी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने की भविष्यवाणी की है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Janjgir Champa Information:कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव रवि पाण्डेय ने पार्टी से दिया इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महासचिव के पद पर कार्यरत हैं ।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 10:56 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 10:56 PM (IST)

Janjgir Champa News:कांग्रेस के प्रदेश  संयुक्त सचिव  रवि पाण्डेय ने पार्टी से दिया इस्तीफा

जाँजगीर-चाँपा। प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महासचिव के पद पर कार्यरत हैं ।

विगत 30 वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवक कांग्रेस और मुख्य संगठन के माध्यम से हर परिस्थिति में पार्टी को अपनी सेवा दिया । विशेषकर पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान में जाँजगीर- चाँपा ज़िले में 43 हज़ार सदस्य बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर एवं 2018 के शक्ति प्रोजेक्ट सदस्यता अभियान में जाँजगीर- चाँपा विधानसभा क्षेत्र में 10 हज़ार सदस्य जोड़कर प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा । परंतु विगत कुछ महीनों से ख़ासकर विधानसभा चुनाव के समय और उसके बाद पार्टी के कई निर्णयों से वे असहमत हैं ।

अंतर्मन की असहमति के कारण वे कांग्रेस पार्टी में कार्य करने में असमर्थ हैं इसलिए अपने वर्तमान पद के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आज इस्तीफ़ा दे रहे हैं । ज्ञात हो कि कुछ महीनों से चर्चा थी कि इंजी. रवि पाण्डेय कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं और आज उस चर्चा को विराम लग गया । इंजी. पाण्डेय कांग्रेस के क़द्दावर नेता रहे हैं और विधानसभा के विगत तीन चुनावों से मज़बूत दावेदार भी रहे । विशेषकर विगत विधान सभा के चुनाव के पहले सदस्यता अभियान में प्रदेश में टॉप रहने के साथ साथ उनकी सक्रियता के चलते इंजी. पाण्डेय टिकट के प्रबल दावेदारों में थे।

मगर उन्हें टिकट नहीं मिला।नाम बाद में अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के समय पार्टी के द्वारा निमंत्रण स्वीकार नहीं करने पर इंजी. पाण्डेय ने पार्टी से पुनर्विचार करने का आग्रह किया था परंतु पार्टी अपने निर्णय पर क़ायम रही । निकट भविष्य में इंजी. पाण्डेय का अगला कदम क्या होगा यह तो वक्त ही बताएगा।

Amethi Lok Sabha Seat: अमेठी के अजेय योद्धा थे राजीव गांधी, आज तक नहीं टूटा ये रिकॉर्ड

Amethi Lok Sabha Seat विपक्ष की ओर लोकदल के टिकट पर मैदान में उतरे शरद यादव को मात्र 6.89 फीसद वोट ही मिले थे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 10:32 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 10:38 AM (IST)

Amethi Lok Sabha Seat: अमेठी के अजेय योद्धा थे राजीव गांधी, आज तक नहीं टूटा ये रिकॉर्ड
संजय गांधी के निधन के बाद अमेठी उप चुनाव के दौरान साल 1981 में राजीव गांधी को रिकार्ड 84.18 फीसद मत मिले।

HighLights

  1. अमेठी संसदीय क्षेत्र का गठन 1967 में किया गया था।
  2. तब से अभी तक सिर्फ राजीव गांधी ही एक ऐसे नेता है, जो इस सीट से लगातार 4 बार सांसद रहे हैं।
  3. राजीव गांधी का ये रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूटा है।

दिलीप सिंह, अमेठी। बीते लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट भले ही भाजपा ही फतह कर ली हो लेकिन एक समय ऐसा था, जब अमेठी लोकसभा सीट पर बड़े-बड़े राजनीतिक योद्धाओं को हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी अमेठी लोकसभा सीट के अजेय योद्धा बनकर उभरे थे। छोटे भाई संजय गांधी के निधन के बाद जब राजीव गांधी ने उनकी राजनीतिक विरासत संभाली थी तो अमेठी लोकसभा सीट से ही उन्होंने चुनाव लड़ा था। अमेठी की जनता ने राजीव गांधी को सिर माथे पर बिठाया था। राजीव गांधी 1981 से अपने निधन तक अमेठी से सांसद बने रहे।

अमेठी से 4 बार सांसद रहे राजीव गांधी

प्रधानमंत्री बन राजीव गांधी ने भी देश व दुनिया में अमेठी का मान बढ़ाने को कोई कसर नहीं छोड़ी। साल 1991 में जब राजीव गांधी की हत्या हुई थी, तब लोकसभा चुनाव चल रहे थे और 20 मई 1991 को अमेठी में वोटिंग हुई थी और अगले ही दिन 21 मई को राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। इन चुनावों में राजीव गांधी को 54 फीसदी वोट मिले थे, वहीं उनकी करीबी प्रतिद्वंदी को सिर्फ 22 फीसदी वोट ही मिले थे। राजीव गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अमेठी से की थी और एक के बाद एक 4 लोकसभा चुनाव जीतकर जीवन के अंत तक अमेठी से ही सांसद बने रहे।

अमेठी संसदीय सीट का ऐसा है इतिहास

अमेठी संसदीय क्षेत्र का गठन 1967 में किया गया था। तब से अभी तक सिर्फ राजीव गांधी ही एक ऐसे नेता है, जो इस सीट से लगातार 4 बार सांसद रहे हैं। राजीव गांधी का ये रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूटा है। संजय गांधी के निधन के बाद अमेठी उप चुनाव के दौरान साल 1981 में राजीव गांधी को रिकार्ड 84.18 फीसद मत मिले। विपक्ष की ओर लोकदल के टिकट पर मैदान में उतरे शरद यादव को मात्र 6.89 फीसद वोट ही मिले थे। तब राजीव गांधी 2,37696 मतों के भारी अंतर से जीतकर पहली बार संसद पहुंचे। इसके बाद राजीव गांधी ने 1984, 1989 व 1991 के आम चुनाव में भी बड़ी जीत दर्ज की।

हत्या के बाद 1 लाख से अधिक मतों से जीते

1991 के आम चुनाव में अमेठी सीट पर कांग्रेस से राजीव गांधी व भाजपा के रविंद्र प्रताप सिंह के बीच मुकाबला था। तब 20 मई को मतदान हुआ था और 21 मई को राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में चुनावी रैली के दौरान हत्या कर दी गई थी। जब मतों की गिनती हुई तो राजीव गांधी को 53.23 फीसदी वोट हासिल हुए, वहीं भाजपा के रविंद्र प्रताप सिंह को 21.35 फीसद मत प्राप्त हुए। इन चुनावों में दिवंगत राजीव गांधी 1 लाख 12 हजार 85 मतों से विजयी हुए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Climate of MP: मध्य प्रदेश में फिर बदलने लगा मौसम, सिवनी-रीवा समेत इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

MP Climate Information In the present day गुरुवार से पूर्वी मध्य प्रदेश से भी बादल छंटने के आसार हैं। वर्षा का दौर रुकने से वहां भी तापमान बढ़ने लगेगा। दिन एवं रात के तापमान में विशेष बढ़ोतरी होने की संभावना कम है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 08:11 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 08:11 PM (IST)

Weather of MP: मध्य प्रदेश में फिर बदलने लगा मौसम, सिवनी-रीवा समेत इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
पूर्वी मध्य प्रदेश से भी बादल छंटने के आसार

HighLights

  1. सिवनी, रीवा में आज हल्की वर्षा की संभावना
  2. फिलहाल तीखी गर्मी पड़ने की संभावना कम
  3. गुरुवार से पूर्वी मध्य प्रदेश से भी बादल छंटने के आसार

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। इनके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस वजह से गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा।

तीखी गर्मी पड़ने की संभावना कम

पूर्वी मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा में 5.4, मंडला में 0.6, सिवनी में 1.6 एवं मलाजखंड में 3.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस दौरान छिंदवाड़ा में ओले भी गिरे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना एवं मैहर में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों से मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है। उधर बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में दर्ज किया गया

पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश ढवले ने बताया कि वर्तमान में तेलंगाना पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर असम तक भी एक द्रोणिका मौजूद है। इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी विदर्भ तक भी एक द्रोणिका निर्मित है। ईरान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

बादल छंटने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग बनी इस मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी से पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ नमी आ रही है। इस वजह से बादल बने हुए हैं। हालांकि गुरुवार से पूर्वी मध्य प्रदेश से भी बादल छंटने के आसार हैं। वर्षा का दौर रुकने से वहां भी तापमान बढ़ने लगेगा। उधर पश्चिमी मध्य प्रदेश का मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के लगातार आने के कारण हवाओं का रुख बार-बार बदलता है। इस वजह से दिन एवं रात के तापमान में विशेष बढ़ोतरी होने की संभावना कम है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्

दिल्ली शराब नीति केस: गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, जानिए क्या हुआ आज की सुनवाई में

सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि केजरीवाल बहाने बनाकर समन की अनदेखी कर रहे हैं। वहीं केजरीवाल के वकील ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 11:38 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 11:38 AM (IST)

दिल्ली शराब नीति केस: गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, जानिए क्या हुआ आज की सुनवाई में

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति कांड में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। प्रवर्तन निदेशालय के 8 समन की अनदेखी कर चुके केजरीवाल ने इससे बचने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर बुधवार को सुनवाई हुई।

हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए 2 हफ्तों का समय दिया। अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि केजरीवाल बहाने बनाकर समन की अनदेखी कर रहे हैं। वहीं केजरीवाल के वकील ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है। केजरीवाल के वकील ने गिरफ्तारी से रोक पर भी मांग की।

हाई कोर्ट ने इडी से पूछा कि पहला समन कब जारी किया गया था? केजरीवाल से पूछताछ की जरूरत क्यों है?

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Bollywood Trend Designer Neeta Lulla Costumes Story | Hrithik Roshan Devdas Saree | एक रात में तैयार किया ऐश्वर्या का कॉस्ट्यूम: जूही चावला के लिए ढाई घंटे में बनाई ड्रेस; नीता लुल्ला बोलीं- ऋतिक को कपड़ों की अच्छी समझ

मुंबई12 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी और अभिनव त्रिपाठी

  • कॉपी लिंक
मुंबई के बांद्रा वेस्ट के टर्नर रोड पर नीता लूल्ला का स्टोर है। अपने 40 साल के करियर में इन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की है। - Dainik Bhaskar

मुंबई के बांद्रा वेस्ट के टर्नर रोड पर नीता लूल्ला का स्टोर है। अपने 40 साल के करियर में इन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की है।

आपने देवदास, जोधा अकबर और मणिकर्णिका जैसी फिल्मों की भव्यता तो देखी ही होगी। इसे भव्य बनाने में फिल्म में यूज किए गए कॉस्ट्यूम्स का बहुत बड़ा रोल है। ऐश्वर्या राय बच्चन की भारी-भरकम साड़ी से लेकर माधुरी दीक्षित के वजनदार लहंगे को बनाने के पीछे सेलिब्रिटी कॉस्ट्यूम डिजाइनर और स्टाइलिस्ट नीता लुल्ला का हाथ है।

नीता लुल्ला ने देवदास के लिए एक ही रात में ऐश्वर्या की साड़ी बना दी थी। इसके अलावा यश चोपड़ा की डिमांड पर सिर्फ ढाई घंटे के अंदर जूही चावला के लिए ड्रेस तैयार कर दी थी। नीता लुल्ला को उनके काम के लिए चार नेशनल अवॉर्ड भी मिले हैं।

रील टू रियल के इस एपिसोड में हम नीता लुल्ला से कॉस्ट्यूम डिजाइन की बारीकियों को समझेंगे। इन्होंने जिन फिल्मों के लिए काम किया है, उसकी बैकग्राउंड स्टोरी भी जानेंगे। स्टार्स के साथ इनकी ट्यूनिंग कैसी है, इस पर भी बात करेंगे।

आगे जाने से पहले इस ग्राफिक्स पर नजर डालिए..

देवदास के लिए तीन साड़ियों को मिलाकर एक ड्रेस बनाई थी
फिल्म देवदास में ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित के कपड़ों को डिजाइन करने का जिम्मा डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने नीता लुल्ला को दिया था। इस पर बात करते हुए नीता ने कहा, ‘देवदास पर तीन फिल्में पहले ही बन चुकी थीं। संजय ने हमें वो तीनों फिल्में दिखाईं। मैंने उनसे कहा कि इन फिल्मों में जो कॉस्ट्यूम यूज किए गए हैं, वो काफी सिंपल है। संजय ने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म को लार्जर दैन लाइफ दिखाना है, इसके लिए एक्टर्स के कॉस्ट्यूम को जितना हो सके, रिच दिखाओ।

फिर मैंने कहा कि यह फिल्म बंगाली बैकग्राउंड पर बेस्ड होगी और बंगाल में साड़ियों की लेंथ 5 मीटर ही होती है। मैंने तीन साड़ियां मिलाकर एक साड़ी बनाई। मतलब एक ड्रेस बनाने के लिए मैंने तीन-तीन कपड़ों का इस्तेमाल किया। आप देखेंगे कि ऐश्वर्या और माधुरी ने देवदास में जितने भी ड्रेसेस पहने हैं, वो सारी दो-तीन साड़ियों को काट कर बनाई गई हैं। देवदास के वक्त पहली बार ऐसा हुआ कि कॉस्ट्यूम डिजाइनर को भी एक असिस्टेंट मिला हुआ था।’

जोधा अकबर में खास तरह की कढ़ाई वाला ड्रेस तैयार किया गया था
जोधा अकबर के वक्त भी डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने कॉस्ट्यूम डिजाइन का पूरा जिम्मा नीता लुल्ला को दे दिया था। फिल्म में कैसा कॉस्ट्यूम देना है, इसके लिए नीता ने आर्ट डायरेक्टर से लेकर कैमरा मैन तक से बात की थी।

नीता कहती हैं, ‘जोधा अकबर के लीड कैमरा मैन किरण देवहंस नेचुरल लाइटिंग में शूट करना चाहते हैं। नेचुरल लाइट में सिल्क का कपड़ा बहुत चमकता है, इससे पार पाना मेरे लिए एक चैलेंज की तरह था। इसके लिए मैंने एक स्पेशल जरदोजी वर्क की कढ़ाई वाला कपड़ा तैयार किया। यह एक्सपेरिमेंट सफल रहा। इस तरह करके मैंने कॉस्ट्यूम डिजाइन में भी कई टेक्नीक डेवलप किए हैं।’

जरदोजी फारसी और उर्दू शब्द है। यह एक प्रकार की कढ़ाई होती है, जो भारत और पाकिस्तान में काफी ज्यादा प्रचलित है।

फिल्म जोधा अकबर में ऐश्वर्या का एक सीन। इसमें ऐश्वर्या ने जो साड़ी पहनी है, उसे नीता ने ही डिजाइन किया है।

फिल्म जोधा अकबर में ऐश्वर्या का एक सीन। इसमें ऐश्वर्या ने जो साड़ी पहनी है, उसे नीता ने ही डिजाइन किया है।

ऋतिक रोशन को ड्रेसिंग की बहुत अच्छी समझ
नीता लुल्ला ने कहा कि कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें ड्रेसिंग की बहुत अच्छी समझ है। इनमें ऋतिक रोशन का भी एक नाम है। नीता ने कहा, ‘अगर ऋतिक के कपड़ों की थोड़ी भी गलत सिलाई हुई, उन्हें तुरंत पता चल जाता है। वो मुझसे इसकी शिकायत भी करते हैं। मैं जब चेक करती हूं तो उनकी बात सच निकलती है। इसके अलावा आमिर खान को भी फैशन की अच्छी समझ है। वो भी इन बारीकियों को समझते हैं।’

कॉस्ट्यूम पर हुए खर्चे की बात करें तो 2000 से लेकर 2010 के बीच में जितनी फिल्में बनी हैं, उनमें जोधा अकबर सबसे महंगे बजट की फिल्म है।

कॉस्ट्यूम पर हुए खर्चे की बात करें तो 2000 से लेकर 2010 के बीच में जितनी फिल्में बनी हैं, उनमें जोधा अकबर सबसे महंगे बजट की फिल्म है।

फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा के कॉस्ट्यूम्स पर काफी पैसे लगे थे
नीता लुल्ला का दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से बहुत अच्छा संबंध था। श्रीदेवी उन्हें कपड़ों के बारे में बहुत अच्छी जानकारी देती थीं। नीता ने कहा, ‘श्रीदेवी जी को यह भी पता रहता था कि व्हाइट कलर में कितने शेड्स होते हैं। उन्हें फैशन और फैब्रिक की बहुत अच्छी जानकारी थी। उनकी फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा में कॉस्ट्यूम पर काफी ज्यादा पैसे खर्च किए गए थे। कॉस्ट्यूम्स के मामले में यह 90 के दशक की सबसे महंगी फिल्म थी।’

देवदास के लिए एक रात में तैयार हुए कॉस्ट्यूम्स
कपड़े डिजाइन करने में कितना वक्त लगता है? जवाब में नीता ने कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री कभी आपको ज्यादा समय नहीं देती। आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन देवदास के लास्ट सीन में जहां ऐश्वर्या की साड़ी जलती है, उसे हमने एक रात में बना दिया था।

इस सीन में ऐश्वर्या ने जो साड़ी पहनी है, उसे कई साड़ियों को मिलाकर बनाया गया था।

इस सीन में ऐश्वर्या ने जो साड़ी पहनी है, उसे कई साड़ियों को मिलाकर बनाया गया था।

ऐसे ही डर में जूही चावला का तांडव डांस वाले सीन के लिए ड्रेस डिजाइन करना था। यश चोपड़ा जी का मेरे पास अर्जेंट कॉल आया। उन्होंने मुझसे कहा कि शूट का आखिरी दिन है और आपके पास सिर्फ ढाई घंटे हैं, आप कैसे भी करके ड्रेस डिजाइन करके दीजिए। मैंने तुरंत अपने वर्कशॉप पर फोन किया और टेलर मास्टर को काम शुरू करने का निर्देश दिया। रास्ते से मैंने कुछ शिफॉन के कपड़े उठा लिए। इस तरह हमने तय समय में यश जी को वो ड्रेस मुहैया करा दी।’

देवदास के बाद लड़कियों में साड़ी पहनने का चलन शुरू हुआ
नीता ने कहा कि देवदास के बाद उनके पास कई लड़कियों के लेटर्स आए थे। चूंकि उस वक्त फोन का उतना एक्सेस नहीं था। नीता ने कहा, ‘2000 के आस-पास मानसिकता थी कि साड़ी सिर्फ औरतें ही पहनती हैं। कांजीवरम और धर्मावरम की साड़ियों को ‘मम्मी साड़ी’ की संज्ञा दी जाती थी। मुझे यह देख कर अजीब लगता था। मैं हैदराबाद से हूं, वहां कांजीवरम और धर्मावरम साड़ियां बहुतायत संख्या में बनती हैं। इन्हें बनाने में हाथ का सबसे ज्यादा प्रयोग होता है। इन्हें दोबारा फैशन में लाने के लिए मैंने पैठनी और कांजीवरम के लिए प्रयोग होने वाले धागों से वेस्टर्न ड्रेसेज बनाने शुरू किए।

हालांकि, सबसे बड़ा बदलाव देवदास आने के बाद हुआ। मानसिकता थोड़ी बदलने लगी। लड़कियां मुझे लेटर में लिखतीं कि देवदास देखने के बाद वे भी अपनी मां और दादी की पुरानी साड़ियों को निकालकर पहनने लगीं। ऐसे यह मिथ टूट गया कि साड़ी सिर्फ औरतें ही पहनती हैं।’

माधुरी और ऐश्वर्या दोनों के कॉस्ट्यूम्स को बनाने के पीछे नीता की कई महीनों की मेहनत थी।

माधुरी और ऐश्वर्या दोनों के कॉस्ट्यूम्स को बनाने के पीछे नीता की कई महीनों की मेहनत थी।

लोगों ने कॉस्ट्यूम डिजाइन को सीरियसली लेना शुरू किया
नीता लुल्ला के मुताबिक, ‘हम दिल दे चुके सनम’ के बाद लोगों ने फिल्मों में यूज होने वाले कॉस्ट्यूम पर भी चर्चा करनी शुरू की। लोगों को हीरो- हीरोइन के कपड़ों में इंटरेस्ट आना शुरू हुआ। फिल्म फेयर और स्टारडस्ट जैसी फिल्मी मैगजीन ने भी कॉस्ट्यूम के बारे में लिखना शुरू कर दिया।’

कॉस्ट्यूम डिजाइन करते वक्त नीता क्या ध्यान देती हैं?
नीता लुल्ला ने कहा, ‘मैं सबसे पहले उस कैरेक्टर के बारे में सोचती हूं। मान लीजिए पुराने समय के किसी राजा का किरदार है, तो मैं पहले रिसर्च करती हूं कि वो राजा अपने समय में क्या पहनता होगा। फिर इसके हिसाब से एक स्केच बनाती हूं। स्केच के हिसाब से ड्रेस डिजाइन करती हूं। इसके बाद एक्टर्स की भी राय लेनी पड़ती है। उन्हें किस टाइप के कपड़े चाहिए। कौन सा कपड़ा उनके लिए कंफर्टेबल होगा, ये सारी चीजें उनसे पूछनी पड़ती हैं।’

नीता मेल कॉस्ट्यूम भी डिजाइन करती हैं। इसमें दिख रही ड्रेस साउथ स्टार पवन कल्याण के लिए बनाई गई थी।

नीता मेल कॉस्ट्यूम भी डिजाइन करती हैं। इसमें दिख रही ड्रेस साउथ स्टार पवन कल्याण के लिए बनाई गई थी।

हस्तकला में माहिर बुनकरों को समाप्त होने से बचाना होगा
नीता के डिजाइन किए कपड़ों में मेक इन इंडिया की भी झलक देखने को मिलती है। नीता चाहती हैं कि हाथ से बनने वाले कपड़ों को ज्यादा से ज्यादा महत्व मिले। उन्होंने कहा, ‘हाथ से बनने वाले कपड़े धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं। जो हमारे बुनकर हैं, उनकी अच्छी कमाई नहीं हो पा रही है। वे अपने बच्चों को भी इस फील्ड में भेजने से कतरा रहे हैं। हमें कैसे भी करके उनके टैलेंट को वेस्ट होने से बचाना होगा। हस्तशिल्प हमारे देश की पहचान है। यह किसी भी दशा में खत्म नहीं होनी चाहिए।’

नीता के स्टोर पर हाथ से बनाए कपड़े भी देखने को मिलेंगे। नीता ने कहा कि उन्हें बुनकरों के साथ काम करना सबसे अच्छा लगता है।

नीता के स्टोर पर हाथ से बनाए कपड़े भी देखने को मिलेंगे। नीता ने कहा कि उन्हें बुनकरों के साथ काम करना सबसे अच्छा लगता है।

हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कॉस्ट्यूम डिजाइन कर चुकी हैं नीता
नीता ने 4-5 हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कॉस्ट्यूम डिजाइन का काम किया है। हॉलीवुड में कॉस्ट्यूम डिजाइनर को एक टेक्नीशियन के तौर पर ज्यादा देखा जाता है। नीता ने कहा कि हॉलीवुड में कॉस्ट्यूम डिजाइनर और एक्टर्स के बीच बातचीत नहीं होती। नीता ने कहा, ‘मैंने जब भी हॉलीवुड फिल्मों के लिए काम किया है, हमेशा डायरेक्टर के साथ क्राफ्ट पर चर्चा करती हूं। ड्रेसेस कौन से होंगे, इसका डिसीजन डायरेक्टर ही लेता है। एक्टर्स का इसमें कोई रोल नहीं होता है।’

ऑस्कर अवॉर्ड्स में ज्यूरी मेंबर के तौर पर आपका रोल क्या है? जवाब में नीता ने कहा, ‘मुझे बहुत सारी फिल्में देखनी पड़ती हैं। इन्हें जज करना पड़ता है। अब ज्यूरी के अलावा मुझे एक और रोल दे दिया गया है। म्यूजियम में कौन से कपड़े रखने हैं, इसके सिलेक्शन के लिए मुझे इंटरनल कमेटी का मेंबर बनाया गया है।’

नीता फैशन और कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का कोर्स भी कराती हैं। इनकी टीम में 100 लोग काम करते हैं।

नीता फैशन और कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का कोर्स भी कराती हैं। इनकी टीम में 100 लोग काम करते हैं।

ऑर्डर पर एक्सक्लूसिव ड्रेसेस डिजाइन करती हैं नीता
नीता लुल्ला के यहां ड्रेसेस के तीन रेंज रखे गए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां तीन तरह के रेंज हैं। आप ऑर्डर देकर ड्रेस बनवा सकते हैं। ये ऐसे कपड़ों के बने होंगे जो आपको किसी दूसरी जगह नहीं मिलेंगे। दूसरी रेंज ऐसी है, जिसे आसानी से अफोर्ड किया जा सकता है। बाकी तीसरी रेंज बच्चों के लिए है। इस रेंज में सिर्फ बच्चों के लिए डिजाइनर क्लॉथ मिलते हैं।’

MP Political Information: गणेश सिंह बोले- भारत ने पिछले दस वर्षों में जो प्रगति की उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही

MP Political Information: भाजपा विदेश विभाग की ‘एमपी बियांड बाउंड्रीज, एनआरआइ वर्चुअल मीट में 35 से अधिक देशों के एनआरआइ हुए शामिल।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 09:54 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 10:02 PM (IST)

MP Political News: गणेश सिंह बोले- भारत ने पिछले दस वर्षों में जो प्रगति की उसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही
सतना सांसद गणेश सिंह।

HighLights

  1. मोदी जी की दूरदर्शी सोच ने लोकसभा चुनाव के लिए विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है।
  2. देश जब आजादी का 100वां वर्ष मनाएगा, तब तक पूर्ण विकसित भारत बन जाएगा।
  3. प्रदेश की 29वीं लोकसभा सीट छिंदवाड़ा में भी भाजपा को जिताकर इतिहास रचना है।

MP Political Information: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। भाजपा संसदीय दल के सचिव व सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले दस वर्ष में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में जिस तरह प्रगति की है उसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। मोदी जी की दूरदर्शी सोच ने लोकसभा चुनाव के लिए ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य निर्धारित किया है।

हमारा देश 2047 में जब अपनी आजादी का 100वां वर्ष मनाएगा, तब तक पूर्ण विकसित भारत बन जाएगा। वह भाजपा विदेश विभाग की ‘एमपी बियांड बाउंड्रीज, एनआरआइ वर्चुअल मीट’ में बोल रहे थे। वर्चुअल मीट में 35 से अधिक देशों के एनआरआइ शामिल हुए। मीट को भाजपा विदेश विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी डा. विजय चौथाईवाले और भाजपा विदेश विभाग के प्रदेश संयोजक रोहित गंगवाल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि एक समय था जब मेरा लोकसभा क्षेत्र बहुत पिछड़ा था, स्वास्थ्य सेवाएं नहीं थी, बिजली की समस्या थी। विकास के लिए सपना देख रहे थे। अब हमारे क्षेत्र में तीन मेडिकल कालेज हैं।

naidunia_image

आपका और हमारा एक ही उद्देश्य है देश और समाज की सेवा करना। हम सब मिलकर कार्य करें और 2024 के लोकसभा चुनाव को ऐतिहासिक बनाएं। विदेश संपर्क विभाग के सह-संयोजक डा. सुधांशु गुप्ता ने कहा कि इस बार हमें प्रदेश की 29वीं लोकसभा सीट छिंदवाड़ा में भी भाजपा को जिताकर इतिहास रचना है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Bihar Politics: लालू यादव ने की संसदीय बोर्ड की बैठक, सीटों पर हुई चर्चा, पारस-सहनी पर हुआ फैसला!

राबड़ी देवी के आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने आरजेडी की संसदीय बोर्ड की बैठक की। उसमें आरजेडी के सभी बड़े नेता शामिल हुए। बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सभी ने आम सहमति से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अधिकृत कर दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 08:42 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 08:42 PM (IST)

Bihar Politics: लालू यादव ने की संसदीय बोर्ड की बैठक, सीटों पर हुई चर्चा, पारस-सहनी पर हुआ फैसला!
लालू यादव ने की सीटों पर चर्चा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। राबड़ी देवी के आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने आरजेडी की संसदीय बोर्ड की बैठक की। उसमें आरजेडी के सभी बड़े नेता शामिल हुए। बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की गई।

बुधवार को 10 सर्कुलर रोड पर राबड़ी आवास में संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में संसदीय बोर्ड के सभी नेताओं को शामिल होने के लिए बुलाया गया था। आधे घंटे चली बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आरजेडी जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उन सीटों का निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव करेंगे।

बैठक के समाप्त होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दिकी ने बताया कि प्रत्याशियों का चयन लालू प्रसाद यादव के जरिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बात निर्णय जल्द हो जाएगा कि किसी सीट से किस प्रत्याशियों को उतारा जाएगा।

पारस-सहनी और फातिमा को महागठबंधन में मिलेगी जगह

उन्होंने बताया कि महागठबंधन के दलों से सीटों को लेकर आम सहमति बनने का दौर जारी है। पत्रकारों की तरफ से पशुपति पारस, अली अशरफ व मुकेश सहनी पर एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज की बैठक में इस बारे में किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है। हमारी पार्टी से भाजपा को रोकने के लिए कोई समान विचारधारा वाली पार्टी जुड़ना चाहती है, तो उसका स्वागत है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Bob Christo Fascinating Info; Parveen Babi | Shatrughan Sinha | हिंदी सिनेमा के विदेशी विलेन बॉब क्रिस्टो की फिल्मी कहानी: ​​​​​​​परवीन बाबी की एक तस्वीर देख भारत आए, पत्नी को खोया, बम ब्लास्ट में मरते-मरते बचे

16 घंटे पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

  • कॉपी लिंक

हिंदी सिनेमा के मशहूर विदेशी विलेन बॉब क्रिस्टो। वो शख्सियत, जिसने मिस्टर इंडिया, कालिया, रूप की रानी चोरों का राजा, कुर्बानी जैसी करीब 200 फिल्मों में अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ी थी। फिल्मों में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर जैसे मशहूर हीरों को पीटने वाले खतरनाक बॉब अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में नफरत पैदा कर दिया करते थे, लेकिन उनके फिल्मों में आने की असल कहानी बेहद फिल्मी है।

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में पले-बढ़े बॉब एक रोड एक्सीडेंट में पत्नी को खोने के बाद मौत को गले लगाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सबसे आसान तरीका अपनाया, जो था जंग के माहौल के बीच वियतनाम सेना में भर्ती होना और माइंस में काम करना। एक दिन उनका ट्रक एक बम पर चढ़ा, जिससे तेज धमाका हो गया। हर किसी को लगा कि ट्रक ड्राइव कर रहे बॉब नहीं बचेंगे, लेकिन वो लपटों के बीच ट्रक से जिंदा निकल आए।

एक बार किस्मत ने उन्हें बचा लिया, तो फिर जान जोखिम में डालने के लिए उन्होंने मोरक्को के राजा का जहाज चुराने का प्लान बनाया। यह प्लान भी फेल हो गया और किस्मत उन्हें भारत ले आई। बॉब सिडनी से मस्कट के लिए रवाना हुए थे, लेकिन वर्क परमिट के इंतजार के बीच उनकी नजर एक मैगजीन कवर पर परवीन बाबी पर पड़ी। परवीन को एक नजर देखने के लिए बॉब भारत में ऐसे रुके कि फिर यहीं बस गए।

आज बॉब क्रिस्टो की 13वीं डेथ एनिवर्सरी पर पढ़िए उनकी ट्रैजडी से भरपूर, फिल्मों में आने की फिल्मी कहानी-

1938 में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में जन्मे बॉब क्रिस्टो ग्रीक और जर्मन मूल के एक प्रोफेशनल सिविल इंजीनियर थे। नौकरी के साथ-साथ बॉब शौकिया तौर पर थिएटर का हिस्सा बने थे, जहां उनकी मुलाकात हेलगा नाम की लड़की से हुई। साथ समय बिताते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर शादी कर ली। इस शादी से कपल को 3 बच्चे डॉरिस, मोनिक और निकोल थे।

पत्नी हेलगा और तीनों बच्चों के साथ बॉब क्रिस्टो।

पत्नी हेलगा और तीनों बच्चों के साथ बॉब क्रिस्टो।

बॉब खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे थे कि एक दिन उन्हें लेने एयरपोर्ट आते हुए उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हो गया। हेलगा ने एक्सीडेंट में दम तोड़ दिया, जिससे बॉब सदमे में चले गए। डिप्रेशन में बच्चों की परवरिश सही ढंग से न कर पाने पर उन्होंने एक दोस्त की मदद ली और बच्चों को USA भेज दिया। उन्होंने एक ट्रस्ट शुरू किया, जो उनके बच्चों का खर्च उठाता था।

पत्नी हेलगा की मौत के बाद बॉब ने मरने का इरादा कर लिया। वियतनाम में 1955 से साउथ-नॉर्थ वियतनाम के बीच जंग छिड़ी हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे थे। इस बीच मौत को गले लगाने के लिए बॉब भी वियतनाम सेना में भर्ती हो गए। वो इंजीनियरिंग यूनिट के इंचार्ज थे, जिन्हें खतरनाक माइन में काम करना होता था।

एक दिन बॉब ट्रक लेकर माइन से गुजर रहे थे, जिस दौरान उनके ट्रक के नीचे एक बम फट गया। हर किसी को लगा कि बॉब नहीं बचेंगे, लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया और वो बच निकले। बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद बॉब जंग का हिस्सा रहे, लेकिन 1975 में जंग खत्म हो गई। सेना से निकलने के बाद बॉब की नौकरी वियतनाम सिनेमा में सेट डिजाइनिंग यूनिट में लग गई।

फिल्ममेकिंग के दौरान बॉब की दोस्ती पैट कैली नाम के शख्स से हुई। एक दिन पैट ने उन्हें बताया कि वो मोरक्को के राजा किंग हसन के कब्जे में रखा हुआ CIA स्पाई जहाज चुराने का प्लान बना रहे हैं। अगर ये प्लान सफल रहा तो दोनों एक झटके में अमीर हो सकते हैं। सिनेमाजी की रिपोर्ट के अनुसार, ये प्लान सुनते ही बॉब भी इसका हिस्सा बन गए।

दोनों ने जहाज चुराने के लिए रेकी करनी शुरू कर दी। दोनों सही मौके की तलाश में थे, लेकिन इससे पहले ही पैट कैली की एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। पैट कैली की मौत के बाद बॉब ने वह नौकरी छोड़ दी और साउथ अफ्रीका के रोडेशियन (अब जिम्बाब्वे) के तत्कालीन प्राइम मिनिस्टर आई.ए.एन. रोडेशियन की सेना का हिस्सा बन गए।

बॉब क्रिस्टो, अमजद खान और किरण कुमार की तस्वीर।

बॉब क्रिस्टो, अमजद खान और किरण कुमार की तस्वीर।

सेना से जुड़कर बॉब कई खतरनाक मिशन का हिस्सा रहे। कभी उन्होंने अंडरवाटर मिशन के दौरान दुश्मनों के जहाज को खत्म किया, तो कभी रशियन शिप पर कब्जा किया। ये वो दौर भी था, जब रंगभेद चरम पर था। एक दिन बॉब ने देखा कि उनकी सेना के 3 जवानों ने एक सिविल ब्लैक आदमी का कत्ल कर दिया। रंगभेद की इस जंग ने बॉब को अंदर से तोड़कर रख दिया और उन्होंने तुरंत सेना की जॉब छोड़ दी।

सेना की नौकरी छोड़ने के बाद बॉब क्रिस्टो को बतौर इंजीनियर मस्कट, ओमान में नौकरी मिल गई। इसी बीच उनकी नजर टाइम मैगजीन पर पड़ी, जिसके कवर पर उस जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वालीं परवीन बाबी की तस्वीर थी। परवीन बाबी पहली इंडियन एक्ट्रेस थीं जिन्हें अमेरिकन टाइम मैगजीन के कवर पर जगह मिली थी।

उस एक तस्वीर को देखते ही बॉब ने परवीन से मिलने का फैसला कर लिया। बॉब को वर्क परमिट मिलने में देरी लगने वाली थी, तो उन्होंने सोचा कि क्यों न तब तक भारत जाकर परवीन बॉबी से मुलाकात कर ली जाए। बॉब का परवीन बाबी से मिलने का जुनून ऐसा था कि बिना किसी पहचान और पते के वो उन्हें ढूंढने बॉम्बे जैसे भीड़-भाड़ वाले शहर आ पहुंचे।

परवीन बाबी पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अमेरिकन टाइम मैगजीन के कवर पेज पर जगह मिली थी।

परवीन बाबी पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अमेरिकन टाइम मैगजीन के कवर पेज पर जगह मिली थी।

मुंबई पहुंचकर एक दिन बॉब ने देखा कि चर्चगेट पर किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। बॉब पहुंचे तो उनकी मुलाकात डॉक्यूमेंट्री डायरेक्टर प्रेम कपूर से हुई। जब बॉब ने उनसे कहा कि वो परवीन बाबी से मिलने भारत आए हैं, तो उन्होंने दिलासा देते हुए कहा, एक दिन जरूर मिलवाएंगे।

एक दिन बॉब वीर नरीमन रोड के टी-हाउस में बैठे थे कि उनकी नजर यूनिट कैमरामैन जुबैर खान पर पड़ी। वो किसी से कह रहा था कि अगले दिन फिल्म बर्निंग ट्रेन का मुहूर्त है, जिसकी हीरोइन परवीन बाबी हैं। बॉब ने उनसे बात की और बात बन गई।

बॉब, कैमरामैन जुबैर खान के साथ अगले दिन फिल्म बर्निंग ट्रेन के मुहूर्त में पहुंचे। सेट पर सब परवीन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही परवीन आईं, तो सेट पर हलचल मच गई, लेकिन जैसे ही बॉब क्रिस्टो ने उन्हें देखा तो चौंक गए। दरअसल, ज्यादातर फिल्म स्टार्स सेट पर बिना मेकअप के ही आते हैं और फिर सीन के मुताबिक सेट पर मेकअप करवाते हैं।

ऐसे ही जब पहली बार बॉब ने परवीन को देखा तो वो बिना मेकअप के थीं। बॉब ये बात समझ नहीं सके। वो तुरंत परवीन के पास गए, उन्हें रोका और अपने बैग से मैगजीन निकालकर फिर एक बार शक्ल मिलाने की कोशिश की। बॉब को तब परवीन को पहचानने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में उन्होंने मैगजीन की तरफ इशारा कर परवीन बाबी से कहा, ये लड़की ये लड़की परवीन है, आप नहीं।

बॉब की बात सुनकर परवीन हंस पड़ीं। उन्होंने बॉब को समझाते हुए कहा, मैगजीन के कवर में मैं मेकअप में हूं और पूरी तरह गेटअप में हूं। जब मैं शूटिंग नहीं करती तो मैं बिना मेकअप के होती हूं। अब मुहूर्त से पहले मुझे मेकअप के लिए जाना पड़ेगा।

पहली मुलाकात की शुरुआत भले ही अटपटी थी, लेकिन इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। दोस्ती होने पर परवीन ने बॉब को फिल्मों में काम दिलवाया। 1978 की फिल्म अजीब दास्तान से बॉब फिल्मों में आए। संजय खान ने इनका टैलेंट पहचानकर 1980 की फिल्म अब्दुल्ला में इन्हें विलेन का रोल दिया। इन्हें विलेन के रूप में पहचान मिली और करीब 200 फिल्में कीं।

इनमें सुपरहिट फिल्में कुर्बानी (1980), कालिया (1981), नास्तिक (1983), मर्द (1985), मिस्टर इंडिया (1987), रूप की रानी चोरों का राजा (1993), गुमराह (1993) शामिल हैं।

फिल्म मर्द के पोस्टर में अमिताभ बच्चन के साथ बॉब क्रिस्टो।

फिल्म मर्द के पोस्टर में अमिताभ बच्चन के साथ बॉब क्रिस्टो।

फिल्मों में काम करते हुए बॉब क्रिस्टो की संजय खान से गहरी दोस्ती हो गई। एक दिन संजय खान ने अपने घर पार्टी रखी, जिसमें बॉब क्रिस्टो भी पहुंचे थे। उस पार्टी में प्रेम चोपड़ा, शत्रुघ्न सिन्हा, सुभाष घई भी आए हुए थे। पार्टी में शराब के नशे में संजय खान और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच झगड़ा हो गया।

दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि शत्रुघ्न के सपोर्ट में एक शख्स संजय को मारने के लिए किचन से चाकू ले आया। बॉब ने बीच-बचाव कर उस शख्स से चाकू छीन लिया। पार्टी यहीं खत्म हो गई और बॉब, संजय के साथ रंजीत को घर छोड़ने निकल गए और फिर अपने घर लौट गए।

अगले दिन सुबह 5 बजे संजय खान ने उन्हें कॉल कर कहा, गन लेकर मेरे घर आ जाओ। बॉब बिना सवाल किए संजय के घर पहुंचे तो देखा कि पड़ोस में रहने वाले रंजीत के घर से संजय के घर की तरफ गोलियां चल रही थीं।

कुछ देर बाद कुछ हमलावरों ने उनके गार्ड से मारपीट की और गेट से ही घर में गोलियां चलाईं। बॉब और संजय छिप गए और मौका पाते ही पुलिस बुलाई। अगले दिन इस मामले में सुभाष घई को जेल जाना पड़ा था, जो गोली चलाने वालों में शामिल थे। बाद में दिलीप कुमार के घर एक मीटिंग हुई, जिससे मामला रफा-दफा किया गया। ये किस्सा बॉब क्रिस्टो ने अपनी ऑटोबायोग्राफी फ्लैशबैकः माय लाइफ एंड टाइम्स इन बॉलीवुड एंड बियॉन्ड में लिखा था।

1980 की फिल्म अब्दुल्ला में साथ काम करने से संजय खान और बॉब की गहरी दोस्ती हो गई। एक बार संजय खान को स्विट्जरलैंड से 50 हजार डॉलर मंगवाने थे, लेकिन वो बिजी होने पर जा नहीं सके। संजय को बॉब पर इतना भरोसा था कि उन्हें ही जाने को कहा। बॉब भी दोस्त की खातिर अकेले ही निकल गए। जब संजय ने ये बाद दोस्त विधु विनोद चोपड़ा को बताई तो वो काफी नाराज हुए। उन्होंने कहा, इतनी बड़ी रकम के लिए ऐसे ही किसी को भेज दिया है। देख लेना पैसे मिलते ही वो फरार हो जाएगा।

फिल्म मर्द के एक सीन में बॉब क्रिस्टो को मारते हुए अमिताभ बच्चन।

फिल्म मर्द के एक सीन में बॉब क्रिस्टो को मारते हुए अमिताभ बच्चन।

विधु ने संजय से 100 पाउंड की शर्त लगाई और कहा वो नहीं लौटेगा। संजय को ऐसा भरोसा था कि उन्होंने भी 500 पाउंड की शर्त लगाई और कहा- बॉब जरूर आएंगे। जब बॉब लौटने वाले थे तो उन्होंने लंदन एयरपोर्ट से संजय को कॉल किया। संजय ने उन्हें बता दिया कि उनके आने या ना आने पर 500 पाउंड की शर्त है।

संजय ने बॉब से कहा कि जब फ्लाइट लैंड करे तो तुम लॉबी में बहुत देर बाद आना। इससे विधु को लगेगा कि वो शर्त जीत गए, लेकिन फिर उन्हें सच्चाई पता चलेगी। बॉब ने ऐसा ही किया। जब बॉब, विधु के सामने आए तो वो शॉक हो गए थे।

लल्लनटॉप की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार बॉब तमिल फिल्म की शूटिंग करने स्टूडियो गए थे। स्टूडियो खाली नहीं था तो बॉब अपने सीन का इंतजार करने बाहर ही खड़े रहे। जैसे ही उनकी बारी आई तो डायरेक्टर ने अपने असिस्टेंट से कहा जाओ बॉब क्रिस्टो को ले आओ। कान का कच्चा असिस्टेंट बाहर आकर बाबू कृष्णा, बाबू कृष्णा चिल्लाने लगा।

बॉब वहीं पास में खड़े थे, लेकिन वो समझ नहीं पाए कि बाबू कृष्णा नाम चिल्लाने वाला आदमी उनकी ही तलाश कर रहा है। जब उसने चिल्लाना बंद नहीं किया तो बॉब गए और उन्होंने पूछा किसे बुला रहे हो। तब बात समझ आई कि वो दरअसल बॉब क्रिस्टो को ही बाबू कृष्णा पुकार रहा था। उसने सफाई भी दी कि तमिल में बॉब को भी बाबू ही कहेंगे। जब ये बात डायरेक्टर को पता चली तो वो भी खूब हंसे।

फिल्म गुमराह के सेट पर संजय दत्त और श्रीदेवी के साथ बॉब क्रिस्टो।

फिल्म गुमराह के सेट पर संजय दत्त और श्रीदेवी के साथ बॉब क्रिस्टो।

200 फिल्मों के अलावा बॉब क्रिस्टो ने द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान और द ग्रेट मराठा जैसे टीवी शो में भी अभिनय किया है। अहमद शाह अब्दाली के रूप में उन्हें खूब पसंद किया गया था। साल 2000 में बॉब क्रिस्टो मुंबई छोड़कर बैंगलौर जाकर बस गए, जहां वो एक योगा इंस्ट्रक्टर बनकर गुजारा करते थे। समय के साथ लोग बॉब को भूल गए और उन्होंने भी इंडस्ट्री से दूसरी बना ली।

बैंगलोर में ही 20 मार्च 2011 को 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बॉब अपने पीछे दूसरी पत्नी नरगिस और बेटे सुनील को छोड़ गए। 2 दशकों तक इंडस्ट्री का हिस्सा रहे बॉब को कभी अभिनय के लिए कोई अवॉर्ड नहीं दिया गया।

Gold-Silver Worth 20 March: सोने-चांदी के भाव में मामूली उछाल, पढ़ें 10 ग्राम गोल्ड की कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में 20 मार्च 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 65689 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 19 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 100 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 09:20 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 09:20 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

HighLights

  1. सोने के कीमत में 100 रुपए की बढ़त।
  2. चांदी में आई 22 रुपए की मामूली तेजी।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 20 मार्च 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 65689 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 19 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 100 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी आई है। चांदी का भाव 73886 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 19 मार्च से 22 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 19 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 65589 रुपये थी। 20 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 65689 रुपये हो गई है। 19 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73844 रुपये थी। 20 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73886 रुपये हो गई।

20 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65426 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60171 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 49267 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 38428 रुपये हो गई है।

naidunia_image

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन