MP Information: भोपाल में इंजीनियर ट्रेन से चुरा रहा था चादर-कंबल, पत्नी ने कर दी शिकायत

Bhopal Railway Information निजी कंपनी का एक इंजीनियर ट्रेन से कंबल-चादर चुरा रहा था उसकी पत्नी ने इस मामले की शिकायत कर दी है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 09:03 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 09:03 PM (IST)

MP News: भोपाल में इंजीनियर ट्रेन से चुरा रहा था चादर-कंबल, पत्नी ने कर दी शिकायत
इंजीनियर ट्रेन से चुरा रहा था चादर-कंबल

HighLights

  1. इंजीनियर ट्रेन से चुरा रहा था चादर-कंबल
  2. घर में बहुत सारे चादर-कंबल देख पत्नी ने कर दी शिकायत
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। ट्रेनों से कंबल, चादर और तौलिया चोरी होने के मामले हमेशा सामने आते ही रहते हैं, लकिन पहली बार इस तरह की शिकायत पत्नी ने पति के खिलाफ रेलवे पुलिस से की है। यही नहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर में रेलवे के कई कंबल और चादर दिखाई दे रहे हैं।

कथित तौर पर अफसाना नामक महिला का आरोप है कि उनके पति अरशद प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं और पिछले कई महीने से ट्रेनों से कंबल, चादर और तौलिया चुरा रहे हैं। महिला का कहना है कि अरशद छह कंबल, 30 चादर और 40 तौलिया घर में रखे हुए हैं। उसे चोरी की बात से बुरा लगा तो उसने इसकी शिकायत रेलवे सुरक्षा बल से कर दी।

संदूक में बंद कर रखा था

सोशल मीडिया पर पति की पोल खोलने वाली इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। महिला भोपाल में एयरपोर्ट रोड के पास रहती है। वीडियो में महिला खुद अपना नाम अफसाना बता रही है। वह कह रही है कि घर के एक कमरे में एक संदूक रखा है, जिसमें हमेशा ताला लगा रहता है। ईद की सफाई के दौरान जब मैंने संदूक खोला तो उसमें काफी कपड़े रखे हुए थे। कपड़े निकालना शुरू किया तो देखकर दंग रह गई। संदूक में नीचे रेलवे की खूब सारी चादरें, कंबल और तौलिया रखे हुए थे।

रेलवे को कंबल चोरी की शिकायत की गई थी। इसके बाद संत हिरदाराम नगर से एसआइ व सिपाही ने शिकायतकर्ता के घर जाकर जांच की, लेकिन जांच के दौरान घर में ऐसा कुछ सामान नहीं मिला।

– अनिल सिंह, टीआइ, आरपीएफ भोपाल

कंबल, चादर चोरी करने का मामला सामने आया था। आरपीएफ को इसकी जांच के लिए कहा गया है।

– नवल अग्रवाल, प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी, भोपाल मंडल

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्