Janjgir Champa Information:कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त सचिव रवि पाण्डेय ने पार्टी से दिया इस्तीफा

प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महासचिव के पद पर कार्यरत हैं ।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 10:56 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 10:56 PM (IST)

Janjgir Champa News:कांग्रेस के प्रदेश  संयुक्त सचिव  रवि पाण्डेय ने पार्टी से दिया इस्तीफा

जाँजगीर-चाँपा। प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संयुक्त महासचिव के पद पर कार्यरत हैं ।

विगत 30 वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवक कांग्रेस और मुख्य संगठन के माध्यम से हर परिस्थिति में पार्टी को अपनी सेवा दिया । विशेषकर पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान में जाँजगीर- चाँपा ज़िले में 43 हज़ार सदस्य बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर एवं 2018 के शक्ति प्रोजेक्ट सदस्यता अभियान में जाँजगीर- चाँपा विधानसभा क्षेत्र में 10 हज़ार सदस्य जोड़कर प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा । परंतु विगत कुछ महीनों से ख़ासकर विधानसभा चुनाव के समय और उसके बाद पार्टी के कई निर्णयों से वे असहमत हैं ।

अंतर्मन की असहमति के कारण वे कांग्रेस पार्टी में कार्य करने में असमर्थ हैं इसलिए अपने वर्तमान पद के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आज इस्तीफ़ा दे रहे हैं । ज्ञात हो कि कुछ महीनों से चर्चा थी कि इंजी. रवि पाण्डेय कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं और आज उस चर्चा को विराम लग गया । इंजी. पाण्डेय कांग्रेस के क़द्दावर नेता रहे हैं और विधानसभा के विगत तीन चुनावों से मज़बूत दावेदार भी रहे । विशेषकर विगत विधान सभा के चुनाव के पहले सदस्यता अभियान में प्रदेश में टॉप रहने के साथ साथ उनकी सक्रियता के चलते इंजी. पाण्डेय टिकट के प्रबल दावेदारों में थे।

मगर उन्हें टिकट नहीं मिला।नाम बाद में अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के समय पार्टी के द्वारा निमंत्रण स्वीकार नहीं करने पर इंजी. पाण्डेय ने पार्टी से पुनर्विचार करने का आग्रह किया था परंतु पार्टी अपने निर्णय पर क़ायम रही । निकट भविष्य में इंजी. पाण्डेय का अगला कदम क्या होगा यह तो वक्त ही बताएगा।