Election Information At this time: पहले चरण के लिए नामांकन आज से, 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान

Election Information At this time: पहले चरण के लिए नामांकन आज से, 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान

Lok Sabha Election 2024: 20 मार्च तक नामांकन की जांच चलेगी। 30 मार्च नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 08:14 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 08:14 AM (IST)

यहां देखिए पूरी लिस्ट, किस राज्य की कितनी सीटों पर वोटिंग।

HighLights

  1. कुल सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव
  2. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को
  3. नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए बुधवार, 20 मार्च को अधिसूचना जारी हो गई। आज से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 20 मार्च तक नामांकन की जांच चलेगी। 30 मार्च नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।

पहले चरण में किस राज्य की कितनी सीटों पर मतदान

  • पुडुचेरी (1)
  • मिजोरम (1)
  • मेघालय (2)
  • मध्य प्रदेश (6)
  • मणिपुर (2)
  • महाराष्ट्र (5)
  • अरुणाचल प्रदेश (2)
  • असम (5)
  • बिहार (4)
  • छत्तीसगढ़ (1)
  • जम्मू-कश्मीर (1)
  • लक्षद्वीप (1)
  • राजस्थान (12)
  • सिक्किम (1)
  • तमिलनाडु (39)
  • त्रिपुरा (1)
  • उत्तराखंड (5)
  • उत्तर प्रदेश (8)
  • बंगाल (3)
  • नगालैंड (1)
  • अंडमान निकोबार (1)
  • लोकसभा चुनाव 2024: यहां पढ़िए ताजा अपडेट

    बेटी प्रणीति को भाजपा में शामिल कराने के बहुत प्रयास हुए, लेकिन वह कभी भी भाजपा में शामिल नहीं होंगी। वह कांग्रेस की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। प्रणिति हमेशा अपने विचारों के प्रति ईमानदार रही हैं। भाजपा उन्हें अपने पाले में लेने के लिए अंत तक प्रयास करती रहेगी। उनकी नजर सोलापुर सीट पर है। – सुशील कुमार शिंदे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री

    कांग्रेस ने किया केरल में शुक्रवार को मतदान न कराने का आग्रह

    केरल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एमएम हसन ने मंगलवार को चुनाव आयोग से केरल में मतदान की तारीख को बदलने का आग्रह किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केरल में मतदान 26 अप्रैल शुक्रवार को होना है। एमएम हसन ने कहा, मैंने चुनाव आयोग को एक ईमेल भेजा है।

    naidunia_image

    मतदान के दिन शुक्रवार होने के कारण लोगों के एक वर्ग को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए हमने चुनाव आयोग से मतदान की तारीख बदलने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को मुस्लिम जुमे की नमाज अदा करते हैं।

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की