Climate Replace: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, ओडिशा में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 08:43 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 09:43 AM (IST)

Weather Update: दिल्ली में गर्मी ने दी दस्तक, ओडिशा में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधि का अनुमान जताया है।

HighLights

  1. IMD ने बुधवार सुबह से ओडिशा के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
  2. 21 और 22 मार्च को पुरी, जगतसिंहपुर, कटक और नयागढ़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
  3. इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में गरज, बिजली और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। IMD ने रिपोर्ट में कहा है कि 20-23 मार्च के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में वर्षा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसमी गतिविधियों में बदलाव हो सकता है।

ओडिशा में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD ने बुधवार सुबह से ओडिशा के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 21 और 22 मार्च को पुरी, जगतसिंहपुर, कटक और नयागढ़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधि का अनुमान जताया है।

naidunia_image

इन राज्यों में 25 मार्च तक बारिश

मौसम विभाग ने तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी 25 मार्च तक बारिश की स्थिति रहेगी।

दिल्ली में बढ़ा तापमान

दिल्ली में अप्रैल माह तक गर्मी दस्तक से गर्मियों की जोरदार शुरुआत होती है। आईएमडी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने की भविष्यवाणी की है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्