Bhopal Information: बिजली का बिल जमा करने पर मिलेगी छूट, अवकाश के दिन भी खुलेंगे कार्यालय

Bhopal Information: बिजली कंपनी के पीआरओ मनोज द्विवेदी के अनुसार उपभोक्ता आनलाइन अथवा आफलाइन माध्यम से बिजली बिल भुगतान के लिए उपलब्ध अनेक विकल्पों में से किसी भी विकल्प का उपयोग कर पावती प्राप्त कर सकते हैं।

By Madanmohan malviya

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 02:42 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 02:42 PM (IST)

Bhopal News: बिजली का बिल जमा करने पर मिलेगी छूट, अवकाश के दिन भी खुलेंगे कार्यालय

HighLights

  1. मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए की तैयारी
  2. बिल भुगतान करने के अनेकों विकल्प
  3. कैशलेस भुगतान पर एक हजार रुपये की छूट प्रदान की जा रही है

Bhopal Information: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। शहर के बिजली उपभोक्ताओं को मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया बिल या वर्तमान बिल समय पर जमा करने पर छूट दी जा रही है। इसका फायदा उपभोक्ता उठा सकते है। साथ ही बिजली बिल अवकाश के दिन भी जमा किए जा सकेंगे। इसेक लिए कंपनी ने बकायदा बिल भुगतान केंद्र तक खोले हैं।ऐसे में जिले के बिजली उपभोक्ता अपने समयानुसार बिल का भुगतान कर सकते हैं।

बिजली कंपनी के पीआरओ मनोज द्विवेदी के अनुसार उपभोक्ता आनलाइन अथवा आफलाइन माध्यम से बिजली बिल भुगतान के लिए उपलब्ध अनेक विकल्पों में से किसी भी विकल्प का उपयोग कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी द्वारा निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं को बिल आनलाइन भुगतान करने पर उनके कुल बकाया बिल पर 0.50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है और अधिकतम छूट के लिए कोई सीमा बंधन नहीं है। इसी प्रकार उच्चदाब उपभोक्ताओं को प्रति बिल कैशलेस भुगतान पर एक हजार रुपये की छूट प्रदान की जा रही है।

बिल भुगतान करने के अनेकों विकल्प

बिजली उपभोक्ता बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए घर बैठे अथवा अपने नजदीक के आनलाइन कियोस्क के माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम अौर चंबल संभाग के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को कंपनी के पोर्टल, एमपी आनलाइन कियोस्क, आईसेक्ट कियोस्क, पीओएस मशीन एवं कलेक्शन एजेंट जैसे अनेक विकल्प उपलब्ध कराए हैं ।जिनसे उपभोक्ता अपने बिजली बिल का भुगतान बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के कर सकते हैं।

इन अवकाश पर खुले रहेंगे बिल भुगतान केंद्र

बिजली बिल भुगतान केंद्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह अवकाश के दिनों में भी कार्य करते रहेंगे।इनमें 23 मार्च शनिवार, 24 मार्च रविवार, 29 मार्च शुक्रवार, 30 मार्च शनिवार तथा 31 मार्च रविवार के अवकाश को भी केंद्रों पर उपभोक्ता अपने बिल जमा कर सकेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    मैं पत्रकारिता से प‍िछले 24 सालों से जुड़ा रहा हूं, इस दौरान मेंने कई समाचार पत्र व पत्रिकाओं में सेवा दी है। मैंने राष्‍ट्रीय हिंदी मेल दैन‍िक अखबार से शुरूआत की, 2000 में गुजरात में आए भूकंप में मैं अपने पत्र