Amazon Prime Upcoming Motion pictures 2024 Record | Mirzapur Panchayat | अमेजन प्राइम वीडियो ने 69 प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया: शाहिद कपूर ने विजय देवरकोंडा को कहा ‘थैंक्यू’, प्रियंका चोपड़ा समेत कई बड़े सेलेब्स दिखे
10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अमेजन प्राइम वीडियो ने कल यानी 19 मार्च को मुंबई में ‘आर यू रेडी’ नाम से एक इवेंट होस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने 40 वेब शो और 29 फिल्मों का ऐलान किया है। जिसमें मच अवेटेड सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ और ‘पंचायत 3’ के नाम भी शमिल हैं। इस इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा साउथ के एक्टर्स भी शामिल हुए। एक्टर्स में शाहिद कपूर, विजय देवरकोंडा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा, मनोज बाजपेयी और मृणाल ठाकुर जैसे कई बड़े सेलेब्स नजर आए। वहीं मिर्जापुर की पूरी स्टारकास्ट भी दिखाई दी। प्राइम वीडियो के सभी 69 अनाउंसमेंट्स नीचे देख सकते हैं।

‘आर यू रेडी’ इवेंट में शामिल हुए ये सेलेब्स

अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा।

शाहिद कपूर भी फॉर्मल सूट पहने नजर आए।
इवेंट के दौरान शाहिद कपूर ने साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा को थैंक्यू कहा। दरअसल, शाहिद की फिल्म कबीर सिंह साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी की रिमेक थी। उन्होंने कहा- अगर अर्जुन रेड्डी नहीं होती तो कबीर सिंह कभी नहीं बनती, इसलिए थैंक्यू।

साड़ी पहने ट्रेडिशनल लुक में दिखीं सारा अली खान।

येलो मिडी ड्रेस में खूबसूरत दिखीं पूजा हेगड़े।

कूल लुक में नजर आए बॉबी देओल।

इमरान हाशमी पैप्स के सामने पोज देते दिखे।

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी इवेंट में शामिल हुए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा डैशिंग लुक में दिखे।

साउथ सुपरस्टार सूर्या इवेंट से निकलते हुए दिखे।

न्यूली मैरिड कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आए।

एक्ट्रेस कृतिका कामरा पैप्स का सामने पोज देती दिखीं।

श्रिया सरन भी इवेंट का हिस्सा बनीं।

डेनिम लुक में दिखीं सोनाक्षी सिन्हा।

