Aaj Ka Love Rashifal 21 March 2024: पार्टनर से मिलेगा प्रेम, जाएंगे रोमांटिक डेट पर, पढ़ें गुरुवार का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 21 March 2024: अगर आपका प्रेमी आपको कोई ऐसी बात समझा सके जो लंबे समय से आपके मन में दबी हुई है, तो वह आपको अपना प्यार दिखाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 05:57 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 05:00 AM (IST)

Aaj Ka Love Rashifal 21 March 2024: पार्टनर से मिलेगा प्रेम, जाएंगे रोमांटिक डेट पर, पढ़ें गुरुवार का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 21 March 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Love Rashifal 21 March 2024: मेष लव राशिफल- आप पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुछ बातें आपका जीवनसाथी आपसे हो सकता है छुपा रहा हो। आपस में पैदा हुए मतभेदों को अनदेखा करें।

वृषभ लव राशिफल

इन परिस्थितियों से निबटने के लिए अगर आप अपने साथी को तोहफा देंगे तो यह अच्छा साबित होगा। जिससे आपसी प्यार में उमंगें भरने लगेगी।

मिथुन लव राशिफल

आपका पार्टनर आपको भावनात्मक रूप से धक्का पहुंचा सकता है। जिससे कि वफादारी और रिश्ते पर सवाल खड़े हो सकते हैं। इन परिस्थितियों में बहसबाजी से दूर रहकर अपने पार्टनर को समझाएं।

कर्क लव राशिफल

अनावश्यक रूप से गलत और कड़वी बातें ना करें। कुछ भी कहने से पहले विचार लें। आप अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार हैं। आपका जीवनसाथी आपसे संतुष्ट होने के साथ बेझिझक आपके सामने अपनी राय व्यक्त करेगा।

सिंह लव राशिफल

आपको यह दिखाने का मौका है कि आप अपने पार्टनर से कितना प्यार करते हैं। अगर आपका प्रेमी आपको कोई ऐसी बात समझा सके जो लंबे समय से आपके मन में दबी हुई है, तो वह आपको अपना प्यार दिखाएगा। इससे आपको बेहद खुशी मिलेगी।

कन्या लव राशिफल

पार्टनर इस समय नाराज हो सकता है। अपने साथी के साथ समय बिताना एक शानदार विचार होगा। आप उनके साथ खरीदारी या मूवी देखने जाएं। यह आपके रिश्ते को मजबूत कर करेगा।

तुला लव राशिफल

आपका पार्टनर मानसिक रूप से अस्वस्थ नजर आएगा। यह संभव है कि वह थोड़ा परेशान हो क्योंकि उसके परिवार के सदस्य आपके रिश्ते को अपना नहीं रहे हैं। अपने रिलेशन की परवाह करें और उनकी परवाह करें।

वृश्चिक लव राशिफल

गलतफहमियों और विवाद से निराशा होगी। इन नकारात्मक विचारों से दूर रहें, क्योंकि यह ज्यादा समय के लिए नहीं है। विवाद से आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ेंगी। अपने विचारों को अपने पार्टनर के समक्ष रखें।

धनु लव राशिफल

आप प्रेम जीवन में उत्पन्न उदासी को दूर करने में सक्षम होंगे। केवल आप ही रिश्ते की उदासी दूर कर सकते हैं। उचित सोच से समस्या को दूर करें। आपका दिन बढ़िया रहने वाला है।

मकर लव राशिफल

आपका पार्टनर के साथ ना चाहते हुए भी मतभेद होगा। आपको चाहिए कि अपने प्रेमी पर गुस्सा ना करें। उचित व्यवहार से गलतफहमियों को दूर करने का प्रयत्न करें।

कुंभ लव राशिफल

आज पार्टनर के साथ बैठकर उनकी समस्या को सुनें। आज शांत स्थान पर बैठकर आपसी मतभेद को मिटाएं। अपनी भावनाओं से अवगत कराएं। जिसका आपका रिश्ता मजबूत होगा।

मीन लव राशिफल

रिश्ते बनाने में उत्तेजित ना हों। पहले सुनिश्चित करें कि आप अपने पार्टनर की जरूरतों के प्रति ईमानदार हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों में शांत होकर फैसला लें। प्रियजन के साथ रोमांचक माहौल में अच्छा समय बिताएंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

BJP Manifesto Lok Sabha Election 2024: भाजपा के संकल्प पत्र में दिखेगा 2047 का विजन

BJP Manifesto Lok Sabha Election 2024: पेटिकाओं और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जनता से लिए जा रहे हैं सुझाव।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 03:30 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 03:30 AM (IST)

BJP Manifesto Lok Sabha Election 2024: भाजपा के संकल्प पत्र में दिखेगा 2047 का विजन
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा का संकल्प पत्र।

HighLights

  1. सुझाव मांगने बूथ और ग्राम स्तर के कार्यकर्ताओं को मिली है जिम्मेदारी।
  2. 29 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए सातों मोर्चा और प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी तय कर दी है।
  3. अलग-अलग सेक्टर के प्रबुद्धजनों के साथ बैठकें की जा रही है।

BJP Manifesto Lok Sabha Election 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए भाजपा जनता से सुझाव ले रही है। इसके लिए प्रदेश में ब्लाक से लेकर जिला मुख्यालयों पर कई स्थानों पर सुझाव पेटी लगाई गई हैं। ईमेल, वाट्सएप, एसएमएस और इंटरनेट मीडिया के अन्य माध्यमों से भी विभिन्न वर्गों के जागरूक जनों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने भाषण में वर्ष 2047 के विजन की बात कहते हैं। यही वजह है कि भाजपा का संकल्प पत्र 2047 के विजन के साथ तैयार किया जा रहा है। संकल्प पत्र में मध्य प्रदेश सहित विकसित भारत की झलक देखने को मिलेगी। सुझाव मांगने के लिए पार्टी ने प्रत्येक बूथ के और ग्राम स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

सातों मोर्चा और प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी तय

भाजपा ने प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए सातों मोर्चा और प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी तय कर दी है। महिला, किसान, युवा, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों को अलग-अलग वर्ग के बीच जाकर संकल्प पत्र के लिए उनके सुझाव लेने का कार्य सौंपा है। चिकित्सा प्रकोष्ठ व अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी जागरूक जनों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की विचारधारा से अवगत कराकर 2047 के विकसित भारत के लिए सुझाव ले रहे हैं।

naidunia_image

विकसित मध्य प्रदेश की दिखेगी झलक

संकल्प पत्र में जनता से लिए गए सुझावों के अनुरूप विकसित भारत के साथ विकसित मध्य प्रदेश की झलक भी दिखेगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जनता से सुझाव लेने के साथ मध्य प्रदेश की जीएसडीपी (राज्य का सकल घरेलू उत्पाद) बढ़ाने के लिए और क्या किया जा सकता है, इसके लिए प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञों से भी संवाद कर रहे हैं। अलग-अलग सेक्टर के प्रबुद्धजनों के साथ बैठकें की जा रही है। वहीं, मोबाइल पर संदेश भेजकर भी सुझाव लिए जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव लिए जा रहे हैं। भाजपा के इस संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 के विकसित भारत का विजन देखने को मिलेगा। भाजपा की डबल इंजन की सरकार और पार्टी संगठन इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। हम जन आकांक्षाओं को पूरा करने के कार्य करने में जुटे हैं। रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री, मध्य प्रदेश भाजपा

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

MP IT Court docket: चूक नहीं मान रहा था बैंक, आइटी कोर्ट ने डिजिटल सिग्नेचर पर रोक लगा वापस दिलवाए रुपये

MP IT Court docket: बैंक ने दो दिन के भीतर चुकाए 80 हजार रुपये, आइटी कोर्ट द्वारा बैंक को सबक सिखाने का अनूठा मामला।

By Praveen Malaviya

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 03:41 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 03:41 AM (IST)

MP IT Court: चूक नहीं मान रहा था बैंक, आइटी कोर्ट ने डिजिटल सिग्नेचर पर रोक लगा वापस दिलवाए रुपये
मध्य प्रदेश आईटी कोर्ट।

MP IT Court docket: प्रवीण मालवीय, भोपाल। साइबर और बैंकों से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों की सुनवाई करने वाली मध्य प्रदेश की आइटी कोर्ट (कोर्ट आफ एडीजुडिकेटिंग आफिसर) ने बैंकों को सबक सिखाने वाला ऐसा फैसला सुनाया है जो उदाहरण बन सकता है। एक उपभोक्ता के खाते से उसकी गलती के बिना रुपये निकल जाने के मामले में कोर्ट ने स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआइ) की ब्योहारी (शहडोल) शाखा की ओर से सुरक्षा में कमी मानते हुए उपभोक्ता को 80 हजार रुपये लौटाने के निर्देश दिए थे। आदेश के एक साल बाद तक रुपये नहीं चुकाने पर आइटी कोर्ट ने उस बैंक शाखा के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट को निलंबित करने का आदेश दे दिया। उक्त बैंक शाखा का कामकाज ठप होने की नौबत आते ही बैंक ने दो दिन के भीतर रुपये चुका दिए।

डेबिट कार्ड घर पर था, एटीएम से निकल गए थे रुपये

शहडोल निवासी बालेंद्र प्रसाद सोनी जुलाई, 2019 में एटीएम पर गए लेकिन रुपये नहीं निकले। उन्होंने कार्ड घर में ही रखा था। कुछ दिन बाद उनके खाते से तीन बार में 80 हजार रुपये निकल गए। ट्रांजेक्शन एटीएम से किया गया था। बालेंद्र सोनी ने बैंक शाखा के अलावा साइबर सेल भोपाल में भी शिकायत दर्ज कराई।

बैंक ने तर्क दिया कि रुपये बालेंद्र सोनी के डेबिट कार्ड से एटीएम के माध्यम से निकले हैं, गलती उपभोक्ता की है। कोर्ट ने बैंक को निर्देश दिया कि वह एटीएम का सीसीटीवी फुटेज प्रस्तुत कर सिद्ध करे कि रुपये किसने निकाले हैं। बैंक बालेंद्र सोनी के कार्ड से रुपये निकाला जाना सिद्ध नहीं कर पाई।

अधिकारी एटीएम की सीसीटीवी रिकार्डिंग भी पेश नहीं कर पाए। आइटी कोर्ट ने पाया कि एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर किसी ठग ने रुपये निकाले हैं। 24 मार्च, 2023 को कोर्ट ने निर्णय दिया कि बैंक पीड़ित को 80 हजार रुपये ब्याज सहित चुकाए।

naidunia_image

बार-बार आदेश को ठेंगा दिखाता रहा बैंक

बैंक को आदेश के 30 दिनों में उसका पालन करना था लेकिन बैंक ने रुपये नहीं चुकाए। जून, 2023 में बालेंद्र सोनी ने फिर कोर्ट में याचिका लगाई। अक्टूबर, 2023 में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बैंक को फटकार लगाई और कोर्ट का समय बरबाद करने के लिए कुल छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया फिर भी बैंक ने आदेश का पालन नहीं किया। आखिरकार पांच मार्च, 2024 को कोर्ट ने पीड़ित को राशि नहीं चुकाने तक डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट को निलंबित करने के आदेश दे दिए। ऐसा होते ही बैंक प्रबंधन ने दो दिन में राशि लौटा दी।

प्रभावित होते बैंक के रोजमर्रा के कार्य

पीड़ित के वकील और साइबर ला के जानकार यशदीप चतुर्वेदी बताते हैं कि बैंक रोजमर्रा के कई कामों के लिए डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग करते हैं। संबंधित शाखा के डिजिटल सिग्नेचर ब्लाक होने से कई कामों सहित बड़े लेनदेन रुक जाते इसलिए बैंक ने तुरंत कोर्ट का आदेश मान लिया।

इसलिए बनाई गई है आइटी कोर्ट

यशदीप चतुर्वेदी के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम- 2000 के तहत प्रदेश में आइटी कोर्ट (कोर्ट आफ एडीजुडिकेटिंग आफिसर) शुरू की गई है। दरअसल, खाताधारकों की राशि और बैंक संबंधी जानकारियां इलेक्ट्रानिक रूप में बैंक के सर्वर और कंप्यूटर संसाधनों पर स्टोर होती है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम-2000 के अनुसार बैंक की होती है। बैंक संबंधी इलेक्ट्रानिक धोखाधड़ी या गड़बड़ी के मामले इस कोर्ट में सुने जाते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Bilaspur Information: ओडिशा से गांजा लेकर बेचने आया युवक पकड़ा गया

इस पर पुलिस की टीम ने बुधवारी बाजार के पास घेराबंदी कर ओडिशा के संबलपुर जिला अंतर्गत ग्राम खडहटा निवासी विनोद बेहरा (29) को पकड़ लिया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 01:33 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 01:33 AM (IST)

Bilaspur News: ओडिशा से गांजा लेकर बेचने आया युवक पकड़ा गया
तोरवा पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर शहर में खपाने आए युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक के कब्जे से 11 किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि एक रेलवे स्टेशन के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

इस पर पुलिस की टीम ने बुधवारी बाजार के पास घेराबंदी कर ओडिशा के संबलपुर जिला अंतर्गत ग्राम खडहटा निवासी विनोद बेहरा (29) को पकड़ लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। जवानों ने उसके बैग की तलाशी ली। बैग में 11 किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर पुलिस की टीम युवक को थाने ले आई। पूछताछ में उसने बताया कि ओडिशा से गांजा लेकर वह शहर में खपाने के लिए आया था। यहां गांजा बेचने से पहले ही पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

गांजा बेचने निकला बाइक सवार गिरफ्तार

सिरगिट्टी पुलिस ने हरदीकला में अटल चौक के पास घेराबंदी कर पांच किलो गांजा जब्त किया है। सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बाइक से गांजा की तस्करी कर रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने गांव के अटल चौक के पास घेराबंदी कर धर्मेंद्र साहू (29) को पकड़ लिया। आरोपित के कब्जे से पांच किलो गांजा जब्त किया गया। आरोपित युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Bilaspur Courtroom Information: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस चंदेल का पटना हाई कोर्ट स्थानांतरण

प्रस्ताव भेजने के साथ ही कालेजियम ने जस्टिस चंदेल से अपना जवाब भेजने कहा है। 17 मार्च को भेजे गए पत्र में उन्होंने अपने स्थानांतरण के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने या उन्हें राजस्थान, मध्य प्रदेश, इलाहाबाद, पंजाब और हरियाणा या दिल्ली जैसे पांच उच्च न्यायालयों में से किसी एक में स्थानांतरित करने पर विचार करने कहा गया है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 01:37 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 01:37 AM (IST)

Bilaspur Court News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस चंदेल का पटना हाई कोर्ट स्थानांतरण
जस्टिस अरविंद चंदेल

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस अरविदं सिंह चंदेल का पटना हाई कोर्ट स्थानांतरण करने सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने प्रस्ताव रखा है। पूर्व में उनका स्थानांतरण मद्रास हाई कोर्ट करने सिफारिश की गई थी। जस्टिस चंदेल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पटना हाई कोर्ट तबादला का अनुरोध किया था।

प्रस्ताव भेजने के साथ ही कालेजियम ने जस्टिस चंदेल से अपना जवाब भेजने कहा है। 17 मार्च को भेजे गए पत्र में उन्होंने अपने स्थानांतरण के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने या उन्हें राजस्थान, मध्य प्रदेश, इलाहाबाद, पंजाब और हरियाणा या दिल्ली जैसे पांच उच्च न्यायालयों में से किसी एक में स्थानांतरित करने पर विचार करने कहा गया है। कालेजियम ने अपने पत्र में कहा है कि हमने सर्वोच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश से परामर्श किया, जो छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मामलों से परिचित होने के कारण प्रस्तावित स्थानांतरण पर अपने विचार देने की स्थिति में हैं। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, जिनकी राय प्रक्रिया ज्ञापन के संदर्भ में मांगी गई थी ने भी जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल के प्रस्तावित स्थानांतरण पर अपनी सहमति व्यक्त की है।

Raigarh Information: लाखों की लागत से बन रहे रायगढ़ स्टेडियम के पवेलियन का शेड पिल्हर सहित उखड़ा

एक माह पूर्व ढाई करोड़ की लागत से करीब आधा दर्जन ठेकेदारों ने रायगढ़ स्टेडियम का जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य कराया था,

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 12:55 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 12:55 AM (IST)

Raigarh News: लाखों की लागत से बन रहे रायगढ़ स्टेडियम के पवेलियन का शेड पिल्हर सहित उखड़ा

HighLights

  1. रायगढ़ स्टेडियम जीर्णोद्धार और उन्नयन कार्य वर्षा से प्रभावित
  2. आंधी तूफान से 2 माह के अंदर ही खुली पोल
  3. जिंदल कर्मियों की टीम स्थल मुआयना करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रायगढ़( नईदुनिया प्रतिनिधि)। रायगढ़ स्टेडियम जिले का सर्व सुविधा युक्त एकमात्र स्टेडियम है जिसमें सभी प्रकार की खेल गतिविधियां संचालित होती हैं। सीएसआर मद से इसके मरम्मत और जिर्णोद्धार का कार्य जेएसपी फाउंडेशन द्वारा कराया जाता है। करीब एक माह पूर्व ढाई करोड़ की लागत से हुए मरम्मत कार्य जिसका शिलान्यास खुद नवीन जिंदल ने किया था उसकी सच्चाई सामने आने लगी है। बीते दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के चलते घटिया निर्माण युक्त सभी शेड खंभा सहित उखड़ कर हवा में लटकने लगे। जिसके चलते लाल फीता लगाकर उक्त स्थल को प्रतिबंधित किया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते एक माह पूर्व ढाई करोड़ की लागत से करीब आधा दर्जन ठेकेदारों ने रायगढ़ स्टेडियम का जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य कराया था, यह कार्य जेएसपीएल में कार्यरत ठेकेदारों ने किया था। जिसका पैसा जेएसपी फाउंडेशन द्वारा उनके ठेकेदारों को दिया गया। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर रायगढ़ स्टेडियम का उद्घाटन करने जिंदल स्टील एंड पावर जेएसपी फाउंडेशन के चेयरमैन नवीन जिंदल खुद रायगढ़ पहुंचे थे। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि जिस तरह से आम लोगों को सुविधा मुहैया कराने, खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए रायगढ़ स्टेडियम का निर्माण किया गया है। उसमें भ्रष्ट ठेकेदारों की संलिप्तता से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए जान का खतरा बना हुआ है। हवा के हल्के झोंका से जहां छप्पर नहीं उड़े वहीं विशाल शेड के सभी खंभा उखड़ कर हवा में लटकने लगे। जबकि यह सीमेंट की ढलाई से जाम किया गया। इसके लिए जिला प्रशासन को दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। स्टेडियम प्रबंधक द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से लाल झंडा लगाकर लोगों को पवेलियन के सीढ़ी पर चढ़ने से रोंक लगाया गया है।

फिलहाल जिंदल कर्मियों की टीम उक्त स्थल में आकर मौका मुआयना करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

घटिया निर्माण से बाल बाल बचे रहवासी और खिलाड़ी

देखा जाए तो द्रोणिका के चलते बीते 4 दिन से मौसम का जिले में बिगड़ा हुआ है।अंधड़ तूफान ओलावृष्टि हो रही है। वही अब तक जिले में किसी भी निर्माण तथा कोई नुकसान की बात सामने नही आई है। वही स्टेडियम के जिस सीढ़ी के उपर लगे शेड का खंभा उखड़ा है उस सीढ़ी के नीचे कमरे में स्टेडियम के कर्मचारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। घटना रात को होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई यदि यही घटना दिन में हुई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।

पिल्हर को कम गहराई में जाम करना पड़ा भारी

हादसे के बाद पवेलियन दर्शक दीर्घा में बनाये गए शेड को लोहे के पोल से पिल्हर बनाकर खड़ा किया गया है। यह पिल्हर को जिस जगह खड़ी किया गया था वाहा पोल को कम से कम 1 फिट अंदर तक लेना था और साथ ही क्रास कर सीमेंट से जाम करना था, चूंकि फ़ौरी तौर 6 इंच अंदर सीमेंट से जाम किया गया और क्रास भी नही लगाया गया। यही वजह प्रथम दृष्टि में भारी पड़ना कर्मचारियों द्वारा बताया जा रहा है।

Raigarh Crime Information: राशन लेने गए ट्रेलर चालक की भारी वाहन की चपेट में आने से मौत

चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच मिली है और अज्ञात भारी वाहन चालक तथा घटनाकारी वाहन की खोज में जुटी है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 12:50 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 12:50 AM (IST)

Raigarh Crime News: राशन लेने गए ट्रेलर चालक की भारी वाहन की चपेट में आने से मौत

HighLights

  1. पांच बजे गेट नंबर पांच से बाहर निकलकर मार्केट राशन समान लेने गया था
  2. काफी देर तक वापस नहीं लौटा,तब उसके साथ साथ रहने वाले लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।
  3. वह जेपीएल तमनार के करीब रोड में घायल अवस्था मे था।

रायगढ़ नईदुनिया प्रतिनिधि। जेपीएल तमनार के अंदर में रहकर ट्रेलर वाहन चलाने का काम करने वाले चालक को अज्ञात भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत मेडिकल कालेज अस्पताल में हो गई।

जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार यादव पिता रामप्रवेश यादव 28 निवासी पलामू झारखंड का रहने वाला था। पिछले 15 दिन से जेपीएल तमनार के भीतर रहकर बंसल एसोसिएट का ट्रेलर वाहन चलाने का काम कर रहा था। लेकिन वह दो दिनों से अवकाश पर था।

बीते दिन रात करीब पांच बजे गेट नंबर पांच से बाहर निकलकर मार्केट राशन समान लेने गया था। तभी रात में तेज आंधी और वर्षा शुरू हो गई। ऐसे में वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा,तब उसके साथ साथ रहने वाले लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच वह जेपीएल तमनार के करीब रोड में घायल अवस्था मे था। जिसे स्थानीय दुकानदार ने देखकर डायल 112 की सूचित किया और पुलिस ने उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल मे लेकर गए। चूंकि संतोष के शरीर के अंदर काफी गहरी चोट थी जिसके चलते डॉक्टर ने उसे राहुल वन अवस्था में ही रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेज दिया। उपचार के दौरान उसकी आज सुबह उसकी मौत हो गई। फिलहाल चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच मिली है और अज्ञात भारी वाहन चालक तथा घटनाकारी वाहन की खोज में जुट चुकी है।

भूपदेवपुर पुलिस ने 27 लीटर शराब के साथ युवक को पकड़ा

रायगढ़ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। भूपदेवपुर पुलिस द्वारा आज ग्राम पंडरीपानी में भूपदेवपुर पुलिस की टीम द्वारा योगेश कुमार साहू द्वारा किराना दुकान के सामने अवैध रूप शराब बिक्री करने की सूचना पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक राम किंकर यादव के निर्देशन पर प्रधान आरक्षक शंभू पांडे के हमराह पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई । जहां दुकान के सामने आम रोड में योगेश कुमार साहू पिता मदन लाल साहू उम्र 40 वर्ष ग्राम अमलीडीपा पण्डरीपानी थाना भूपदेवपुर को अवैध बिक्री के लिए शराब रखे पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 27 लीटर महुआ शराब 2,700 रुपये तथा शराब बनाने के पात्र गंज, पाइप (कीमती 1,500 रूपये) की जप्ती की गई है । पिछले दो दिनों में भूपदेवपुर पुलिस ने 35 लीटर महुआ शराब जब्त कर कार्रवाई की गई है । कार्यवाही में प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, आरक्षक बोधराम सिदार, विजय कुमार पटेल, महिला आरक्षक गौरी सिदार शामिल थे।

Bhopal Information: भोपाल में छह साल के लड़के को कुत्ते ने काटा, हालत गंभीर

Bhopal canine bitten श्यामला हिल्स क्षेत्र के गंगानगर बस्ती में छह वर्ष के बालक पर आवारा श्वान ने हमला कर दिया।हमले में बालक बुरी तरह घायल हो गया।जिसे स्वजनों ने उपचार के लिए कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Paras Pandey

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 12:08 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 12:08 AM (IST)

Bhopal News: भोपाल में छह साल के लड़के को कुत्ते ने काटा, हालत गंभीर

भोपाल(नवदुनिया प्रतिनिधि)। श्यामला हिल्स क्षेत्र के गंगानगर बस्ती में छह वर्ष के बालक पर आवारा श्वान ने हमला कर दिया।हमले में बालक बुरी तरह घायल हो गया।जिसे स्वजनों ने उपचार के लिए कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बालक का उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार शाम को हुई घटना ने एक बार फिर से आवारा श्वानों को लेकर किए गए दावों की पोल खोलकर रख दी है ।

जानकारी के अनुसार आंचलिक विज्ञान केंद्र के पास गंगानगर बस्ती में रहने वाले इमरान परिवार सहित रहते हैं।उनका छह वर्ष का बेटा हुमेर मंगलवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान आवारा श्वान ने उस पर हमला कर दिया। हमले में श्वान ने बच्चे के मुहं, जबड़े, आंख को नाेंच डाला और उसके तीन दांत तक खा गए।

श्वान के हमले से बच्चे ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग और स्वजन मौके पर पहुंचे। जिन्होंने श्वान से उसको बचाया और गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टर ने बच्चे का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया था। उसके चेहरे पर आंख और मुहं के पास गहरे घाव होने से हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते स्वजन बुधवार को नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के पास मदद के लिए पहुंचे। जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हुआ।

सिर्फ कागजों में चल रहे प्रयास

एक बार फिर आवारा श्वान ने छह वर्ष के बालक हुमेर को दर्दनाक घाव दे दिए हैं।इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि नगर निगम द्वारा किए जा रहे सारे प्रयास कागजों में चल रहे हैं।न तो नसबंदी की जा रही है और न ही धरपकड़ की जा रही है। सिर्फ परिषद की बैठक में बड़े -बड़े दावे किए जाते हैं।

शबिस्ता जकी, नेता प्रतिपक्ष

इनका कहना है

नगर निगम अमले द्वारा आवारा श्वानों को पकड़ने, नसबंदी करने आदि कार्रवाई प्रतिदिन की जा रही है। इसके अलावा एबीसी सेंटर भी स्थापित किए गए हैं जहां उनको रखने से लेकर सभी तरह की व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं।

रणवीर सिंह, अपर आयुक्त, नगर निगम

Badaun Information: बदायूं में दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, आरोपी एनकाउंटर में ढेर, इलाके में तनाव

Badaun Information: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां दो मासूमों की उस्तरे से हत्या कर दी गई है। जबकि एक बच्चा घायल गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 10:38 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 07:54 AM (IST)

Badaun News: बदायूं में दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, आरोपी एनकाउंटर में ढेर, इलाके में तनाव
बदायूं में दो बच्चों की हत्या।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों का मर्डर।
  2. आरोपी जावेद एनकाउंटर में ढेर।
  3. बच्चों की हत्या के बाद भड़की हिंसा।

डिजिटल डेस्क, बदायूं। BadaunNews: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां दो मासूमों की उस्तरे से हत्या कर दी गई है। जबकि एक बच्चा घायल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एनकाउंटर में मुख्य आरोपी जावेद को मार गिराया है।

बरेली आईजी राकेश कुमार ने कहा कि मंगलवार शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौके पर मौत हो गई। आरोपी की उम्र 25 से 30 के बीच है। आगे कार्रवाई जारी है।

घर पर पार्लर चलाती हैं मृतक मासूमों की मां

दरअसल, बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार की पत्नी संगीता घर पर ही पार्लर चलाती है। वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। उनके घर के सामने जावेद और साजिद का सैलून है। इन दोनों का अक्सर विनोद के परिवार से झगड़ा होता था।

घर में घुसकर बच्चों को मारा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम साजि और जावेद विनोद के घर आए। दूसरी मंजिल पर विनोद के बेटे आयुष, पीयूष और हनी पर उस्तरे से हमला कर दिया। इस दौरान संगीता नीचे पार्लर में थी। चीख पुकार सुनकर लोग भागकर ऊपर पहुंचे, लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना से इलाके में तनाव है।

मुख्य आरोपी एनकाउंटर में मारा गया

हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। आक्रोशित लोगों ने शव पुलिस को कब्जे में नहीं लेने दिया। भीड़ ने तोड़फोड़ कर रोड जाम कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया। बताया जा रहा कि जावेद घटना को अंजाम देने के बाद सिविल लाइन इलाके के बाबा कॉलोनी में फरार हो गया था।

डीएम मनोज कुमार ने क्या कहा?

बदायूं के डीएम मनोज कुमार ने कहा कि हमें शाम को सूचना मिली कि एक आदमी ने घर में घुसकर 11 और 6 साल के दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों से शांति बनाए रखने को कहा गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Indore Information: आधार की तरह ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड भी PDF फॉर्म में होंगे उपलब्ध

मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग ने कॉर्ड प्रिंट करने का जिम्मा स्मार्ट चिप कंपनी को दिया था। कंपनी द्वारा कार्य समय पर प्रिंट करके नहीं देने पर टेंडर निरस्त कर दिया गया। अकेले इंदौर में ही 20 हजार से ज्यादा ड्राइविंग और रजिस्ट्रेशन कार्ड लंबित हैं।

By Paras Pandey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 11:23 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 11:23 PM (IST)

Indore News: आधार की तरह ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड भी PDF फॉर्म में होंगे उपलब्ध
परिवहन विभाग में एक साल से बनी हुई है समय पर प्रिंट कार्ड देने की समस्या

इंदौर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड की कमी से जूझ रहा परिवहन विभाग इस समस्या के समाधान के लिए ये दोनों ही कार्ड अब पीडीएफ फॉर्म में जारी कर सकता है। आधार कार्ड की तरह ही एक ओटीपी नंबर प्राप्त होगा और उसे दर्ज करने पर संबंधित कार्ड की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। यह देशभर में मान्य होगा।

मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग ने कॉर्ड प्रिंट करने का जिम्मा स्मार्ट चिप कंपनी को दिया था। कंपनी द्वारा कार्य समय पर प्रिंट करके नहीं देने पर टेंडर निरस्त कर दिया गया। अकेले इंदौर में ही 20 हजार से ज्यादा ड्राइविंग और रजिस्ट्रेशन कार्ड लंबित हैं।

इंदौर में हर दिन 450 से ज्यादा आवेदन नए लाइसेंस या नवीनीकरण के लिए आते हैं, जबकि 300 रजिस्ट्रेशन कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त होते हैं। सीएम ऑनलाइन पर भी लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं मिलने की शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है। नई सुविधा के बाद वाहन चालकों को काफी सुगमता होगी।

परिवहन विभाग में एक साल से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की समस्या बनी हुई है। परिवहन विभाग आवेदकों के लिए सुविधाओं को लगातार ऑनलाइन और आधुनिक करने में जुटा है, ताकि आमजन को परिवहन विभाग के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाए। सभी आवेदन आनलाइन लिए जा रहे हैं।

अब आरसी और डीएल की भी पीडीएफ जारी करने की योजना तैयार की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पीडीएफ फॉर्म में आरसी और डीएल देने की तैयारी की जा रही है। आधार कार्ड की तरह आनलाइन प्रिंट भी निकाला जा सकेगा।

आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा का कहना है कि लाइसेंस के खाली कार्ड को लेकर सर्वाधिक परेशानी आ रही है। इसका समाधान निकालने में विभाग जुटा है। पीडीएफ फॉर्म में डीएल और आरसी जारी करने की प्रक्रिया विभाग शुरू कर सकता है।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा एसएमएस

यदि यह सुविधा लागू होती है तो वाहन स्वामी और लाइसेंस बनाने वाले को रजिस्ट्रेशन नंबर पर एक एसएमएस भेजा जाएगा। इसके माध्यम से पोर्टल से आरसी और डीएल की पीडीएफ प्राप्त की जा सकेगी। लोकसभा चुनाव के बाद यह सुविधा शुरू हो सकती है।

हालांकि अभी इस पर पूरी तरह से अमल नहीं हुआ है। परिवहन विभाग ऑनलाइन सुविधाओं पर फोकस कर रहा है। इससे आवेदकों को विभाग के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

पीडीएफ फॉर्म में आरसी और लाइसेंस जारी किए जाते हैं। जल्द ही इस सुविधा में सुधार किया जाएगा। विभाग कई अन्य योजनाओं पर काम चल रहा है, जो आने वाले समय में देखने को मिलेगी।

-राव उदय प्रताप सिंह, परिवहन मंत्री, मप्र