भारत सेंचुरियन के मैदान में 31 साल पुराने सपने को सच करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरी थी, लेकिन 32 रन से हार के बाद सब चकनाचूर हो गया। अब भी कुछ ऐसा हो सकता है, जो केवल अभी तक एक ही बार हुआ है।
Publish Date: Solar, 31 Dec 2023 06:58 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 31 Dec 2023 06:58 PM (IST)
HighLights
- भारत का सेंचुरियन के मैदान में टूटा था सपना।
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32 रन से हुई थी हार।
- केपटाउन में खेलेंगे सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच।
खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सेंचुरियन के मैदान में 31 साल पुराने सपने को सच करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरी थी, लेकिन 32 रन से हार के बाद सब चकनाचूर हो गया। अब भी कुछ ऐसा हो सकता है, जो केवल अभी तक एक ही बार हुआ है।
दरअसल, भारत टेस्ट क्रिकेट सीरीज को एक केवल एक ही बार ड्रा पाया है। वह अगर इस 3 जनवरी को खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच को जीत जाता है तो यह उपलब्धि भी कम नहीं होगी। भारतीय टीम केपटाउन में खेले जाने वाले अंतिम टेस्ट के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
— BCCI (@BCCI) December 31, 2023
जडेजा ने की नेट प्रैक्टिस
भारतीय टीम अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच खेलने केपटाउन में उतरेगी। टीम के सभी खिलाड़ी नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। बीसीसीआई ने टीम की नेट्स प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट्स एक्स पर पोस्ट किया। इस वीडियो को देखकर अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की वापसी तय मानी जा रही है। वह साथी खिलाड़ियों के साथ मैच प्रैक्टिस करते नजर आए।