Ramotsav In Jabalpur : नईदुनिया का श्रीरामोत्सव-सबके राम कार्यक्रम का आयोजन आज

Ramotsav In Jabalpur : नईदुनिया का श्रीरामोत्सव-सबके राम कार्यक्रम का आयोजन आज

Ramotsav In Jabalpur : संस्कृति थियेटर, भंवरताल में दोपहर एक से सायं छह बजे तक जुटेंगे रामभक्त।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 08:14 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 08:14 AM (IST)

HighLights

  1. नृत्य नाटिकाः एकल नृत्य और समूह गान।
  2. श्रीरामोत्सव की परिकल्पना और उद्देश्य पर चर्चा।
  3. पैनल चर्चाः आधुनिक संदर्भ में रामराज्य।

Ramotsav In Jabalpur : जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। नईदुनिया : श्रीरामोत्सव-सबके राम कार्यक्रम का शुक्रवार, 19 जनवरी को संस्कृति थियेटर, भंवरताल में दोपहर एक से सायं छह बजे तक आयोजन होगा। प्रारंभिक सत्र का शुभारंभ दोपहर एक बजे महाकोशल क्रीड़ा परिषद के सदस्यों द्वारा सुंदरकांड की संगीतमय प्रस्तुति से होगा। दोपहर दो बजे उद्घाटन सत्र अंतर्गत आमंत्रित विद्वत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। इसी के साथ नगर पंडित सभा के 11 विप्रों द्वारा स्वस्ति वाचन से वातावरण में ऊर्जा का संचार किया जाएगा।

naidunia_image

श्रीरामोत्सव की परिकल्पना और उद्देश्य

नईदुनिया के संपादक सद्गुरु शरण अवस्थी द्वारा श्रीरामोत्सव की परिकल्पना और उद्देश्य पर प्रकाश डाला जाएगा। द्वितीय सत्र दोपहर ढ़ाई बजे प्रारंभ होगा, जिसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा : ऐतिहासिक क्षण विषय पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति प्रो. अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

नृत्य नाटिकाः एकल नृत्य और समूह गान

दोपहर दो बजकर 55 मिनिट पर तृतीय सत्र का शुभारंभ होगा। इसके अंतर्गत नृत्य नाटिका : एकल नृत्य और समूह गान भारतीय कला मंदिर के बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। एकल नृत्य प्रस्तुति कथक शिक्षक वरुण कुमार करेंगे। दोपहर तीन बजकर 20 मिनिट पर चतुर्थ सत्र अंतर्गत श्रीराम भजन मधुर पल म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

पैनल चर्चाः आधुनिक संदर्भ में रामराज्य

दोपहर तीन बजकर 55 मिनिट पर पंचम सत्र प्रारंभ हाेगा। इसमें आधुनिक संदर्भ में रामराज्य विषय पर पैनल चर्चा होगी। जगतगुरु सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य, जबलपुर, ललित मिश्रा, प्राच्य भारतीय विद्याविद् (इंडोलाजिस्ट) संयोजक, ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया आफ रामायण, दिल्ली, डा. पवन स्थापक, कार्यपरिषद सदस्य मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान चिकित्सा विश्वविद्यालय व नेत्र रोग विशेषज्ञ और डा. प्रदीप दुबे, महाकोशल प्रांत संघ प्रमुख इसे गति देंगे।

श्री हनुमानचालीसा की संगीतमय प्रस्तुति

सायं पौने पांच बजे षष्ठम सत्र अंतर्गत श्री हनुमानचालीसा की संगीतमय प्रस्तुति श्रीम कथक पीठ की नृत्यांगनाओं द्वारा स्वाति मोदी तिवारी के मार्गदर्शन में दी जाएगी। सायं पांच बजकर 20 मिनिट पर सप्तम सत्र अंतर्गत श्रीराम जन्मोत्सव पर संगीतमय प्रस्तुति जानकी बैंड, जबलपुर प्रस्तुत करेगा। इसके बाद मंत्रोच्चार एवं महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हो जाएगा।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन