Pimples Downside in Winter: सर्दियों में बढ़ जाती है मुंहासों की समस्या, इन बातों की रखें सावधानी

Pimples Downside in Winter: सर्दियों में बढ़ जाती है मुंहासों की समस्या, इन बातों की रखें सावधानी

Pimples Downside in Winter सर्दियों में सीमित धूप के कारण विटामिन-D की कमी हो सकती है। इस कारण से मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 12:52 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:52 PM (IST)

कुछ लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें मुंहासों की समस्या ज्यादा हो सकती है।

HighLights

  1. बाहर की ठंडी हवा और घर के अंदर का तापमान में कमी के कारण त्वचा शुष्क हो जाती है।
  2. सर्दियों में कई लोग पानी कम पीते हैं। निर्जलीकरण की समस्या होने से भी मुंहासों की समस्या हो सकती है।
  3. ठंड के मौसम में लोग डेयरी प्रोडक्ट, चीनी और परिष्कृत कार्ब्स की मात्रा का सेवन ज्यादा करते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। कुछ लोगों को सर्दियों के मौसम में मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि सर्दियों के मौसम में यह समस्या क्यों बढ़ जाती है। सर्दियों में त्वचा कठोर होने के साथ शुष्क हो सकती है और इस कारण चेहरे पर मृत त्वचा कोशिकाओं का निर्माण होता है और मुंहासे होने लगते हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे है डॉ. एस. सेठी।

सर्दियों में इस कारण बढ़ जाते हैं मुंहासे

बाहर की ठंडी हवा और घर के अंदर का तापमान में कमी के कारण त्वचा शुष्क हो जाती है। इससे त्वचा छिद्र बंद हो जाते हैं और इस कारण मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा सर्दियों में कई लोग पानी कम पीते हैं। इस कारण निर्जलीकरण की समस्या होने से भी मुंहासों की समस्या हो सकती है। वहीं ठंड के मौसम में लोग डेयरी प्रोडक्ट, चीनी और परिष्कृत कार्ब्स की मात्रा का सेवन ज्यादा करते हैं और फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, जो मुहांसों की संख्या को बढ़ा देते हैं।

naidunia_image

त्वचा की रखें सफाई

कुछ लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें मुंहासों की समस्या ज्यादा हो सकती है। ऑयली स्किन होने पर दिन में 3 से 4 बार चेहरे को अच्छे से साफ करना चाहिए। वहीं महिलाओं में मुंहासों की समस्या आमतौर पर हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण भी हो सकती है। ऐसे में अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही स्किन पर क्रीम लगाना चाहिए या अन्य दवाओं का सेवन करना चाहिए।

विटामिन-D या विटामिन-E की कमी

सर्दियों में सीमित धूप के कारण विटामिन-D की कमी हो सकती है। इस कारण से मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। वहीं विटामिन-E की कमी के कारण भी स्किन की सेहत प्रभावित होती है। स्किन को स्वस्थ रखने में विटामिन-ई की अहम भूमिका होती है। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। इस दौरान ज्यादा मेकअप करने से भी बचना चाहिए।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन