Jabalpur Information : 10 करोड़ वसूलने निगम ने 1262 बकायादारों को थमाया नोटिस, तीन दिन की दी मोहलत

Jabalpur Information : पहले दिन नगर निगम के खजाने में एक करोड़ 26 लाख रुपये जमा हुए। 3400 करदाताओं ने संपत्तिकर, जलकर व अन्य कर जमा किया।

By Sunil dahiya

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 11:07 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 11:07 AM (IST)

Jabalpur News : 10 करोड़ वसूलने निगम ने 1262 बकायादारों को थमाया नोटिस, तीन दिन की दी मोहलत

HighLights

  1. तीन दिन में बकाया कर जमा नहीं किया खाते सीज।
  2. आर्थिक स्थिति सुधारने बरती जा रही सख्ती।
  3. नगर निगम नियमानुसार संपत्ति कुर्क कर सकता है।

Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। समाप्त हो रहे वित्तीय वर्ष में 125 करोड़ वसूलने नगर निगम ने सोमवार से सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नगर निगम के राजस्व विभाग ने लंबे समय से कर न चुकाने वाले शहर के 1262 बड़े करदाताओं को नोटिस जारी किए हैं। इनसे नगर निगम को 10 करोड़ 14 लाख रुपये वसूलना है। लिहाजा नोटिस में तीन दिन के भीतर बकाया कर जमा करने कहा गया है ये चेतावनी भी दी गई है यदि तीन दिनों के भीतर कर जमा नहीं किया तो नगर निगम नियमानुसार संपत्ति कुर्क करने के साथ ही बैंकों से जानकारी लेकर खाते भी सीज कराएगा।

आर्थिक स्थिति सुधारने बरती जा रही सख्ती

दरअसल नगर निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। जिसके कारण ठेकेदारों को भुगतान न होने से निर्माण कार्य अधूरे पड़े है। वहीं नए विकास कार्य नहीं हाे पा रहे। लिहाजा समाप्त वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने बड़े बकायादारों को निशाने पर लिया है। वहीं अन्य करदाताओं से भी बकाया कर जमा करने का आग्रह किया जा रहा है। उपायुक्त राजस्व पीएन सनखेरे ने बताया कि सभी 16 संभागों में प्रभावी रूप से राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है तथा प्रतिदिन कम से कम 20-20 बड़े करदाताओं को व्यक्तिगत संपर्क कर एवं नोटिस के माध्यम से बकाया करों की राशि जमा करने प्रेरित किया जा रहा है।

पहले ही दिन खजाने में आए एक करोड़

नगर निगम की सख्ती का असर भी दिखने लगा है। सोमवार को पहले दिन शुरू किए गए राजस्व वसूली अभियान के तहत नगर निगम के खजाने में एक करोड़ 26 लाख रुपये जमा हुए। 3400 करदाताओं ने संपत्तिकर, जलकर व अन्य कर जमा किया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Dhoni का IPL से संन्यास, Rishabh Pant की पिच पर वापसी, साल 2024 में क्रिकेट की दुनिया ये रहेंगे अहम पल

क्रिकेट के लिए साल 2024 बहुत ही खास होगा। ऋषभ पंत पिछले साल कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। अब वह दोबारा स्टेडियम में चौका-छक्का लगाते हुए दिखाई देंगे।

Publish Date: Mon, 01 Jan 2024 10:14 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jan 2024 10:14 PM (IST)

Dhoni का IPL से संन्यास, Rishabh Pant की पिच पर वापसी, साल 2024 में क्रिकेट की दुनिया ये रहेंगे अहम पल
साल 2024 में क्रिकेट की दुनिया के अहम पल।

HighLights

  1. आईपीएल से एमएस धोनी ले सकते हैं संन्यास।
  2. ऋषभ पंत की इंटरनेशनल क्रिकेट में होगी वापसी
  3. हार्दिक पांड्या करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी

खेल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के लिए साल 2024 बहुत ही खास होगा। ऋषभ पंत पिछले साल कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। अब वह दोबारा स्टेडियम में चौका-छक्का लगाते हुए दिखाई देंगे। यह उनके फैंस के लिए इस साल मिलने वाला तोहफा है। 2024 में कुछ पल ऐसे भी होंगे, जो क्रिकेट फैन कभी भी नहीं देखना चाहेंगे। आपको विस्तार से बताते हैं साल 2024 किन ऐतिहासिक पांच पलों का गवाह बनेगा।

1. एमएस धोनी की विदाई

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर हर भारतीय को मायूस कर दिया था। उनको फैंस आईपीएल में खेलता देख खुश हो लिया करते थे, लेकिन 2024 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी की रिटायरमेंट की खबरें पिछली साल भी चली थीं, लेकिन धोनी ने कहा था कि वह अपने फैंस के लिए एक साल और खेलेंगे।

2. ऋषभ पंत का कमबैक

जनवरी 2023 में ऋषभ पंस कार दुर्घटना का में बहुत बुरी तरह घायल हो गए थे। उसके बाद से वह क्रिकेट से दूर थे। अब वह साल 2024 में वापसी करने वाले हैं। पंत लगभग पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं। ऐसे में वह साल 2024 में दिल्ली की तरफ खेलते दिखेंगे।

3. हार्दिक करेंगे मुंबई की पहली बार कप्तानी

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने सभी चौंका दिया था। उन्होंने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था। अब दस सालों में ऐसा पहली बार होगा कि रोहित की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी कोई और करेगा।

4. आरसीबी का सपना हो सकता है साकार

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स का कप जीतने का सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ है। वह इस साल कप को जरूर पाना चाहेंगे। आरसीबी ने इस साल अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है। उनके पास विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेट, फाफ डुप्लेसी के अलावा कैमरून ग्रीन भी हैं।

5. गौतम गंभीर की घर वापसी

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की घर वापसी हो रही है। कोलकाता उनकी कप्तानी में दो बार चैंपियन बन चुकी है। वह साल 2024 में टीम के मेंटोर हैं।

उम्मीद 2024: साल 2024 में पेरिस ओलंपिक सहित होंगे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट, T20 वर्ल्ड कप जीतने उतरेगा भारत

साल 2023 भारत के लिए खेल जगत में खुशी और दुख दोनों लेकर आया। वर्ल्ड कप के फाइनल आस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद हर भारतीय दुखी हुआ। वहीं, एशियन गेम्स में भारतीय महिला और पुरुष ने गोल्ड जीतकर हर भारतीय को खुशी का मौका दिया।

Publish Date: Mon, 01 Jan 2024 03:29 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jan 2024 03:29 PM (IST)

उम्मीद 2024: साल 2024 में पेरिस ओलंपिक सहित होंगे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट, T20 वर्ल्ड कप जीतने उतरेगा भारत
साल 2024 में पेरिस ओलंपिक सहित होंगे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2023 भारत के लिए खेल जगत में खुशी और दुख दोनों लेकर आया। वर्ल्ड कप के फाइनल आस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद हर भारतीय दुखी हुआ। वहीं, एशियन गेम्स में भारतीय महिला और पुरुष ने गोल्ड जीतकर हर भारतीय को खुशी का मौका दिया। जेवलिन थ्रोअर नीरज ने दोहा डायमंड लीग में गोल्ड जीत लिया। 2023 में उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा। इस साल भी कई टूर्नामेंट हैं, जो भारत के लिए जीत की उम्मीद लेकर आएंगे। आइए जानते हैं किस-किस खेल में जीतकर भारतीय खिलाड़ी साल 2024 में हर भारतीय को खुशियां दे सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप

2024 में वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप होगा। भारत के पास टी-20 वर्ल्ड कप को जीतकर आईसीसी वर्ल्ड कप के कड़वे अनुभवों को भूलने का मौका होगा। पिछले टी20 सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड ने हरा दिया था। बांग्लादेश में महिला टी-20 का आयोजन होने वाला है।

पेरिस ओलंपिक

साल 2024 में पेरिस में ओलंपिक का आयोजन होने वाला है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर कई मेडल जीते थे। इन खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में भी क्वालीफाई कर लिया है।

UEFA Euro 2024

उत्तराखंड में 2024 में 38वां राष्ट्रिय खेलों का आयोजन होगा। 37वें राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था। ऐसे में राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों से उम्मीद होगी कि वह वैसा ही प्रदर्शन करें।

CAA Newest Updates: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दायर 230 से अधिक याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

CAA Newest Updates: याचिकाओं में सीएए और नागरिकता संशोधन नियम 2024 को लागू करने पर रोक लगाने की मांग की गई है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 10:10 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 10:10 AM (IST)

CAA Latest Updates: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दायर 230 से अधिक याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल हैं।

HighLights

  1. केंद्र ने जारी कर दी है सीएए लागू करने की अधिसूचना
  2. राजनीति जारी, विपक्षी दल कर रहे विरोध
  3. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी सुप्रीम कोर्ट में दायर की है याचिका

एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 (सीएए) लागू करने की अधिसूचना जारी करने के बाद इसका विरोध जारी है। ताजा खबर यह है कि सीएए के खिलाफ दायर 230 से अधिक याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी।

याचिकाओं की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा की जाएगी, जिसमें न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा शामिल होंगे।

पिछले हफ्ते वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष केरल स्थित इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) द्वारा दायर एक याचिका का उल्लेख करते हुए कहा था कि सीएए को लागू करने का केंद्र का कदम संदिग्ध था क्योंकि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ऐसा किया गया।

naidunia_image

(‘कभी वापस नहीं होगा सीएए कानून’, अमित शाह के बयान के बाद छिड़ी सियासी जंग, पूरी खबर पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक करें)

गुवाहाटी विवि में सीएए विरोधी पोस्ट फाड़ने पर छात्रों के बीच संघर्ष

इस बीच, गुवाहाटी विश्वविद्यालय के छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सदस्यों के बीच सोमवार को शहर के जालुकबारी स्थित विश्वविद्यालय परिसर में टकराव हो गया। पुलिस ने कहा कि अभाविप सदस्यों ने सीएए विरोधी पोस्टर फाड़ दिए जिसके बाद टकराव हुआ। अभाविप ने पोस्टर फाड़ने से इन्कार किया है।हंगामे के दौरान कुछ छात्र घायल हो गए जिससे अधिकारियों को तुरंत पहल करनी पड़ी। विश्वविद्यालय के निर्वाचित छात्र निकाय स्नातकोत्तर छात्र संघ के सदस्यों ने कहा कि अभाविप के सदस्यों ने गेट पर लगे पोस्टरों को फाड़ दिया। इसके बाद शुरू हुआ टकराव मारपीट में बदल गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Financial institution Vacation on Holi: वीकेंड के बाद आ रही होली, 3 दिन नहीं होगा काम, यहां चेक करें बैंक हॉलिडे लिस्ट

Financial institution Vacation on Holi बैंक हॉलिडे वाले दिन कस्टमर आसानी से ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग, एटीएम जैसी सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 10:48 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 10:48 AM (IST)

होली त्योहार व अन्य कारणों से भले ही बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े कामकाज जारी रहेंगे।

HighLights

  1. 25 मार्च 2024 को होली मनाई जाएगी और इससे पहले 24 मार्च को होलिका दहन होगा।
  2. धुलेंडी पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा, इसलिए बैंक अवकाश अधिकांश शहरों में 25 मार्च को ही रहेगा।
  3. कई शहरों में बैंक 26 मार्च 2024 को ही बैंक खुलेगा।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। देशभर में होली का त्योहार इस बार 25 मार्च को मनाया जाएगा। 25 मार्च 2024 को सोमवार होने के कारण बैंक अवकाश रहेगा, इसके अलावा इससे पहले शनिवार और रविवार होने के कारण भी बैंक संबंधित कामकाज बंद रहेगा। इस मौके पर सभी सरकारी बैंकों के साथ प्राइवेट बैंक भी बंद होंगे। हालांकि आरबीआई की ओर से जो हॉलिडे कैलेंडर जारी किया गया है, उसे अनुसार कुछ शहरों में होली पर अवकाश नहीं रहेगा। मार्च माह की बात की जाए तो देश के अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें रविवार, दूसरा-चौथा शनिवार, सार्वजनिक और क्षेत्रीय अवकाश शामिल हैं। यहां आप बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं।

25 मार्च को बंद रहेंगे बैंक

25 मार्च 2024 को होली मनाई जाएगी और इससे पहले 24 मार्च को होलिका दहन होगा। धुलेंडी पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा, इसलिए बैंक अवकाश अधिकांश शहरों में 25 मार्च को ही रहेगा। इससे पहले 23 मार्च 2024 (चौथा शनिवार), 24 मार्च 2024 (रविवार) को भी बैंक अवकाश रहेगा। कई शहरों में बैंक 26 मार्च 2024 को ही बैंक खुलेगा।

आरबीआई की ओर से जारी हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला के सभी बैंक बंद रहेंगे। बिहार में बैंक 22 मार्च 2024 से 27 मार्च 2024 तक बंद रहेंगे। बिहार में कुल 6 दिन बैंक अवकाश रहेगा।

मार्च 2024 बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीख कारण राज्य
22 मार्च बिहार दिवस बिहार
23 मार्च चौथा शनिवार सभी जगह
24 मार्च रविवार सभी जगह
25 मार्च होली/डोलयात्रा अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला
26 मार्च याओसांग/होली बिहार, मणिपुर, ओडिशा
27 मार्च होली बिहार
29 मार्च गुडफ्राइडे सभी जगह
31 मार्च रविवार सभी जगह

चालू रहेगी ऑनलाइन बैंक सर्विस

होली त्योहार व अन्य कारणों से भले ही बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े कामकाज जारी रहेंगे। बैंक हॉलिडे वाले दिन कस्टमर आसानी से ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग, एटीएम जैसी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। यूजर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिये भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्

Lok Sabha Chunav 2024 : मंडला संसदीय क्षेत्र में डिंडौरी के 67677 युवा पहली बार चुनेंगे सरकार

Lok Sabha Chunav 2024 : क्षेत्र में 1441 ऐसे मतदाता हैं जो सेना में पदस्थ है। मतदान के लिए भी इनके लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 09:43 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 09:43 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : मंडला संसदीय क्षेत्र में डिंडौरी के 67677 युवा पहली बार चुनेंगे सरकार

HighLights

  1. 8617 मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के चिन्हित।
  2. 26859 दिव्यांग मतदाताओं के लिए की विशेष व्यवस्था।
  3. लखनादौन में सबसे अधिक 10541 युवा वोटर हैं।

Lok Sabha Chunav 2024 : आशीष शुक्ला, नई दुनिया, डिंडौरी। मंडला संसदीय क्षेत्र में इस बार 67677 युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सरकार चुनने में सहभागी बनेंगे। 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवक युवतियों का नाम जोड़ने को लेकर संसदीय क्षेत्र में विशेष पहल की गई है। पहली बार मतदान को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। संसदीय क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 8617 मतदाता चिन्हित किए गए हैं। इसी तरह 26859 दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए विशेष व्यवस्था करने की तैयारी हैं। क्षेत्र में 1441 ऐसे मतदाता हैं जो सेना में पदस्थ है। मतदान के लिए भी इनके लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।

लखनादौन में सबसे अधिक 10541 युवा वोटर

संसदीय क्षेत्र में शामिल विधानसभा लखनादौन में सबसे अधिक 10541 युवा वोटर हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग पहली बार करेंगे। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या के मामले में शहपुरा विधानसभा सबसे आगे हैं, जबकि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं में गोटेगांव विधानसभा अव्वल है। गोटेगांव विधानसभा में 85 वर्ष से अधिक के 1935 मतदाता हैं।

उम्र अधिक वाले 20 लाख 97 हजार 51 मतदाता

उम्र अधिक होने के बाद भी इन लोगों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंडला संसदीय क्षेत्र में कुल 20 लाख 97 हजार 51 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग इस चुनाव में करेंगे।

संसदीय क्षेत्र में थर्ड जेंडर के 25 मतदाता

संसदीय क्षेत्र में थर्ड जेंडर के कुल 25 मतदाता हैं, जो लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बनेंगे। सबसे अधिक डिंडौरी विधानसभा में थर्ड जेंडर के दस मतदाता दर्ज हैं। बताया गया कि पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में जहां लखनादौन विधानसभा आगे है वहीं सबसे कम संख्या गोटेगांव में 5240 है।

विधानसभावार मतदाताओं की संख्‍या

शहपुरा विधानसभा में 8261, डिंडौरी विधानसभा में 7208, बिछिया में 8968, निवास में 9165,मंडला विधानसभा में 8992, केवलारी में 9311 युवा पहली बार वोट डालेंगे। 85 वर्ष से अधिक उम्र के सबसे अधिक मतदाता यूं तो गोटेगांव विधानसभा में हैं, लेकिन अन्य विधानसभा में भी इनकी पर्याप्त संख्या है। शहपुरा में 1246, डिंडौरी में 734, बिछिया में 969, निवास में 966, मंडला में 817, केवलारी में 1194 और लखनादौन में इनकी संख्या 946 है।

मतदाताओं की इस तरह संसदीय क्षेत्र में संख्या

पहली बाद मतदान करने वाले युवा – 67677

85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता – 8617

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या – 26859

सेना के जवान वोटर – 1441

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

SA vs IND: अफ्रीका से सीरीज ड्रॉ कराने के लिए पसीना बहा रही टीम इंडिया, जडेजा की वापसी पक्की

भारत सेंचुरियन के मैदान में 31 साल पुराने सपने को सच करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरी थी, लेकिन 32 रन से हार के बाद सब चकनाचूर हो गया। अब भी कुछ ऐसा हो सकता है, जो केवल अभी तक एक ही बार हुआ है।

Publish Date: Solar, 31 Dec 2023 06:58 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 31 Dec 2023 06:58 PM (IST)

SA vs IND: अफ्रीका से सीरीज ड्रॉ कराने के लिए पसीना बहा रही टीम इंडिया, जडेजा की वापसी पक्की
पसीना बहा रही टीम इंडिया।

HighLights

  1. भारत का सेंचुरियन के मैदान में टूटा था सपना।
  2. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32 रन से हुई थी हार।
  3. केपटाउन में खेलेंगे सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सेंचुरियन के मैदान में 31 साल पुराने सपने को सच करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरी थी, लेकिन 32 रन से हार के बाद सब चकनाचूर हो गया। अब भी कुछ ऐसा हो सकता है, जो केवल अभी तक एक ही बार हुआ है।

दरअसल, भारत टेस्ट क्रिकेट सीरीज को एक केवल एक ही बार ड्रा पाया है। वह अगर इस 3 जनवरी को खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच को जीत जाता है तो यह उपलब्धि भी कम नहीं होगी। भारतीय टीम केपटाउन में खेले जाने वाले अंतिम टेस्ट के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

— BCCI (@BCCI) December 31, 2023

जडेजा ने की नेट प्रैक्टिस

भारतीय टीम अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच खेलने केपटाउन में उतरेगी। टीम के सभी खिलाड़ी नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। बीसीसीआई ने टीम की नेट्स प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट्स एक्स पर पोस्ट किया। इस वीडियो को देखकर अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की वापसी तय मानी जा रही है। वह साथी खिलाड़ियों के साथ मैच प्रैक्टिस करते नजर आए।

Linking Aadhaar With Voter ID: वोटर आईडी को आधार से करें लिंक, होगा फायदा, यहां जानिए पूरी प्रोसेस

Linking Aadhaar With Voter ID: चुनाव आयोग के अनुसार, आधार-पैन लिकिंग से अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के अलग-अलग रजिस्ट्रेशन की पहचान करने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं किन तरीकों से आप अपने आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक कर सकते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 10:31 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 10:31 AM (IST)

Linking Aadhaar With Voter ID: वोटर आईडी को आधार से करें लिंक, होगा फायदा, यहां जानिए पूरी प्रोसेस
Linking Aadhaar With Voter ID

HighLights

  1. वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया आसान है।
  2. इसके लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।
  3. यह काम घर बैठे ऑनलाइन या एसएमएस से पूरा कर सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Linking Aadhaar With Voter ID: आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए जरूरी दस्तावेज बन गया है। इसका कई जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। जैसे बैंक खाता खुलवाने, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन, स्कॉलरशिप, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी योजनाओं का लाभ आदि बड़े काम शामिल हैं। आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। वोटिंग सात चरणों में 19 अप्रैल से 1 जून के बीच होगी। नतीजे 4 जून को आएंगे। आप अपने वोटर आईडी को आधार से लिंक कर सकते हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, आधार-पैन लिकिंग से अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के अलग-अलग रजिस्ट्रेशन की पहचान करने में मदद मिलेगी।

आइए जानते हैं किन तरीकों से आप अपने आधार को वोटर आईडी कार्ड से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

वोटर आईडी को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें? (How To Hyperlink Voter ID with Aadhaar Card)

स्टेप 1- सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर सर्च इन इलेक्टोरल रोल विकल्प पर जाएं।

स्टेप 3- आधार संख्या, राज्य, जिला सहित व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर सर्च बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4- जानकारी भरने के बाद मोबाइल नंबर या ईमेल पर ओटीपी आएगा।

स्टेप 5- OTP दर्ज करें। अब आपका वोटर आईडी आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

एसएमएस के जरिए वोटर आईडी को आधार से कैसे लिंक करें? (How To Hyperlink Voter ID With Aadhaar By SMS)

स्टेप 1- वोटर आईडी नंबर के बाद स्पेस देकर आधार नंबर लिखकर 166 या 51969 पर एसएमएस भेजें।

स्टेप 2- अब आपके आधार और वोटर आईडी को लिंक करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

स्टेप 3- जो विकल्प पूछा जाएं उसकी जानकारी देकर आगे बढ़ें।

स्टेप 4- इस प्रकार एसएमएस से वोटर आईडी आधार से लिंक हो जाएगा।

स्टेप 5- इसके अलावा आप 1950 हेल्पलाइन पर कॉल करके आधार को वोटर आईडी से लिंक करा सकते हैं।

एप के माध्यम से वोटर आईडी को आधार से लिंक करें ( Hyperlink Voter ID With Aadhaar By App)

स्टेप 1- प्ले स्टोर या ऐप स्टेर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करें।

स्टेप 2- मतदाता पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3- इलेक्टोरल ऑथेंटिकेशन फॉर्म (फॉर्म 6 बी) पर क्लिक करें।

स्टेप 4- मोबाइल नंबर दर्ज करें। फिर सेंड OTP पर क्लिक करें।

स्टेप 5- अब ओटीपी दर्ज करके अपना मोबाइल नंबर सत्यापित करें।

स्टेप 6- वोटर आईडी दर्ज करें।

स्टेप 7- आधार नंबर, मोबाइल नंबर और स्थान दर्ज कर सबमिट करें।

स्टेप 8- विवरण जांचें और सबमिशन की पुष्टि करें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

LIVE: एकनाथ बने रहेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे गुट ही असली शिवसेना, अयोग्यता मामले में स्पीकर का फैसला – LIVE: Rhetoric intensifies earlier than verdict on 16 insurgent MLAs in Maharashtra, CM Shinde says

– महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि शिवसेना के 2018 संशोधित संविधान को वैध नहीं माना जा सकता। यह भारत के चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में नहीं है। मैंने वैध संविधान के रूप में शिवसेना के 1999 के संविधान को ध्यान में रखा है।

– महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि दोनों पार्टियों द्वारा इलेक्शन कमीशन को सौंपे गए संविधान पर कोई सहमति नहीं है। दोनों दलों के नेतृत्व संरचना पर अलग दृष्टिकोण हैं।

– शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि जज आरोपियों से मिलने जा रहे हैं। यदि संवैधानिक फैसला लिया गया तो 40 विधायक अयोग्य हो जाएंगे। सरकार उन लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है जो नहीं है।

– फैसले से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान

हमारे पक्ष में फैसला आने की उम्मीद है। बहुमत हमारे साथ है। स्पीकर से मुलाकात पर आपत्ति जताना गलत है। इसमें विरोधियों को क्या दिक्कत है। स्पीकर से मेरी आधिकारिक मुलाकात हुई है। हम ही असली शिवसेना है, यह साबित हो चुका है।

– भाजपा ने सुधीर मुंगटीवार ने कहा, सच्चाई की जीत होगी। एकनाथ शिंदेजी के साथ बहुमत है। चुनाव आयोग ने उन्हें अधिकृत शिवसेना करार दिया है।

– फैसले से पहले बयानबाजी तेज है। सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात पर उद्धव ठाकरे की आपत्ति पर स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्पीकर की मुलाकात होती रहती है। आज का फैसला ऐतिहासिक और संविधान तथा सुप्रीम कोर्ट के अनुसार होगा।

राज्य का मुख्यमंत्री असंवैधानिक: संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी गुट) के नेता संजय राउत ने कहा, आज यह तय हो जाएगा कि यह सरकार अवैध है। पीएम मोदी आगामी चुनावों के लिए रैली करने के लिए महाराष्ट्र आ रहे हैं…देखना यही है कि क्या किसी तरह की मैच फिक्सिंग होती है? उन्हें इतना भरोसा कैसे है कि यह सरकार बनी रहेगी। आज जो भी फैसला होगा वह महज औपचारिकता होगी। राज्य का मुख्यमंत्री असंवैधानिक है।

फैसले से पहले एकनाथ शिंदे सरकार में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा जताया है कि सरकार स्थिर रहेगी। वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) का दावा है कि स्पीकर का फैसला आते ही राज्य में शिदे सरकार गिर जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष उचित एवं कानून सम्मत निर्णय करेंगे। भाजपा एवं शिवसेना के शिंदे गुट द्वारा बनाई गई सरकार कानूनी रूप से मजबूत है। हमारा पक्ष मजबूत है। हमें विधानसभा अध्यक्ष से न्याय मिलने का भरोसा है। इसलिए, हमारी सरकार कल भी स्थिर थी और आगे भी स्थिर रहेगी। – देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र

naidunia_image

शिवसेना में बगावत की पूरी कहानी, क्या हुआ था डेढ़ साल पहले

करीब डेढ़ साल पहले शिवसेना में बड़ी बगावत हुई थी। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कुल 39 विधायक बागी हो गए थे और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। बाद में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया।

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और 16 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केस चला। शिंदे गुट ने भी उद्धव ठाकरे के साथ बचे रहे 14 विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी।

कुछ माह बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला करने का अधिकार विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया था।

सीएम से मिलने क्यों गए स्पीकर

इस बीच, शिवसेना (उद्धव गुट) ने अभी से विधानसभा अध्यक्ष पर अविश्वास जताना शुरू कर दिया है। दरअसल, पिछले दिनों में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर दो बार मुख्यमंत्री शिदे से मिलने उनके निवास पर जाए। इस पर शिवसेना (उद्धव गुट) ने आपत्ति दर्ज करवाई है।

उद्धव ठाकरे का कहना है कि जब जज (राहुल नार्वेकर) स्वयं आरोपी (एकनाथ शिंदे) से मिलने उसके घर जा रहे हों, तो हम जज से क्या उम्मीद कर सकते हैं।

Holi 2024 Time: जानें किस मुहूर्त में होगा होलिका दहन, यहां जानें पूजा का सही समय व पौराणिक कथा

हिंदू धर्म में होली पर्व को लेकर कई पौराणिक कथाएं हैं, जिसमें भक्त प्रहलाद और उनके पिता राक्षसराज हिरण्यकश्यप के जुड़ी हुई कथा सबसे ज्यादा प्रचलित है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 10:17 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 10:17 AM (IST)

Holi 2024 Time: जानें किस मुहूर्त में होगा होलिका दहन, यहां जानें पूजा का सही समय व पौराणिक कथा
इसे छोटी होली भी कहा जाता है, जो 24 मार्च 2024 रविवार को है।

HighLights

  1. होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।
  2. इस साल होली 25 मार्च 2024 यानी सोमवार को मनाई जाएगी।
  3. होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू धर्म में होली का त्योहार सबसे जीवंत और हर्षोल्लास से भरा होता है। पूरे देश में होली का त्योहार उल्लास के साथ मनाया जाता है। पश्चिम बंगाल, असम के साथ-साथ त्रिपुरा में रंगों के इस त्योहार को डोल जात्रा या बसंत उत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल होली 25 मार्च 2024 यानी सोमवार को मनाई जाएगी। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और इसे छोटी होली भी कहा जाता है, जो 24 मार्च 2024 रविवार को है।

यहां जानें होली का शुभ मुहूर्त

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024, रविवार को शाम 07:19 बजे से रात 09:38 बजे के बीच किया जाना उचित होगा। इसके बाद अगले दिन 25 मार्च 2024, सोमवार को 12:24 पूर्वाह्न से प्रारंभ होकर 25 मार्च 02:59 पूर्वाह्न तक होली खेली जाएगी।

ऐसे हुई थी होली पर्व की शुरुआत

होली जैसे जीवंत और रंगीन त्योहार की जड़ें काफी गहरी है। हिंदू धर्म में होली पर्व को लेकर कई पौराणिक कथाएं हैं, जिसमें भक्त प्रहलाद और उनके पिता राक्षसराज हिरण्यकश्यप के जुड़ी हुई कथा सबसे ज्यादा प्रचलित है। इसमें बताया गया है कि भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद को भगवान विष्णु ने उसके पिता हिरण्यकश्यप के बुरे इरादों से बचाया था।

कथा के मुताबिक, हिरण्यकश्यप की बहन, होलिका को एक वरदान प्राप्त था कि उसे आग भी जला नहीं सकती है, तो हिरण्यकश्यप ने बहन होलिका की गोद में प्रहलाद को जलती आग में बैठने के लिए कहा। इस साजिश में होलिका भस्म हो गई, लेकिन प्रहलाद सुरक्षित बच गया। ऐसे में होलिका की भस्म को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्