Hindu Temple Vandalised: अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले के बाद भारत सख्त, विदेश मंत्री ने खालिस्तान समर्थकों को लेकर कही ये बात

Assault on Hindu temple in America नेवार्क शहर में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखने की घटना सामने आई है।

Publish Date: Sat, 23 Dec 2023 08:02 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 23 Dec 2023 01:32 PM (IST)

Hindu Temple Vandalised: अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले के बाद भारत सख्त, विदेश मंत्री ने खालिस्तान समर्थकों को लेकर कही ये बात
इस घटना के बाद अब नेवार्क पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

HighLights

  1. विदेश में खालिस्तानी समर्थकों की ऐसी करतूत पहली बार नहीं हुई है।
  2. अमेरिका से पहले ऑस्ट्रेलिया में भी कई बार खालिस्तानी समर्थकों की द्वारा ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
  3. करीब दो माह पहले ऑस्ट्रेलिया में भी खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया था।

एएनआई, कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के नेवार्क शहर में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखने की घटना सामने आई है। खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर के स्थित कुछ पेंटिंग को तोड़ दिया दिया है। इस घटना के बाद अब नेवार्क पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

भारत ने जताया कड़ा एतराज

इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत के बाहर अलगाववादी ताकतों को जगह नहीं मिलनी चाहिए। हमारे दूतावास ने वहां की सरकार और पुलिस को शिकायत की है, जांच जारी है। विदेश मंत्री ने बताया कि सैन फ्रांसिस्को में भारतीय एजेंसियों ने सख्त रुख अपनाया है। भारतीय अधिकारी ने अमेरिकी जांच एजेंसियों के सामने तत्काल जांच करने और तोड़फोड़ करने वालों के खालिस्तानी समर्थरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दबाव डाला है। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि हम नेवार्क में एसएमवीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा करते हैं। मंदिर में तोड़फोड़ की इस घटना से भारतीय समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

A Hindu temple has been vandalised with anti-India and pro-Khalistan graffiti on its exterior partitions in Newark, California, United States. Newark Police has assured an intensive investigation into the incident. pic.twitter.com/ruhEY6nkv1

— ANI (@ANI) December 23, 2023

खालिस्तानियों की करतूत पहली बार नहीं

विदेश में खालिस्तानी समर्थकों की ऐसी करतूत पहली बार नहीं हुई है। अमेरिका से पहले ऑस्ट्रेलिया में भी कई बार खालिस्तानी समर्थकों की द्वारा ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। करीब दो माह पहले ऑस्ट्रेलिया में भी खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया था और उन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर ही हमला कर मंदिर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई शहर मेलबर्न में जनवरी 2023 में 3 हिंदू मंदिरों में खालिस्तानियों ने हमला किया था और खालिस्तान आंदोलन के समर्थन में नारे लगाए थे।

भारत ने जताया था विरोध

हिंदू मंदिरों पर लगातार खालिस्तान समर्थकों की ओर से लगातार हमले पर भारत सरकार ने भी आपत्ति जताई थी और तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

Gwalior Information: हत्या में दस साल पहले इस्तेमाल हुई थी राइफल, पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से की बरामद

पुलिस के अनुसार जब आरोपित ग्वालियर आया तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस जम्मू-कश्मीर गई और यहां की एक दुकान से राइफल बरामद कर ली।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 07:50 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 07:50 AM (IST)

Gwalior News:   हत्या में दस साल पहले इस्तेमाल हुई थी राइफल, पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से की बरामद

HighLights

  1. रिटायर्ड फौजी की राइफल पुलिस जम्मू-कश्मीर से बरामद कर लाई है
  2. रिटायर्ड फौजी जब ग्वालियर आया तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया
  3. ग्वालियर के हस्तिनापुर इलाके में करीब दस साल पहले हत्या हुई थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। एक रिटायर्ड फौजी की राइफल पुलिस जम्मू-कश्मीर से बरामद कर लाई है। उसकी राइफल से दस साल पहले हत्या हुई थी। तब से न तो वह पकड़ा गया और न ही पुलिस राइफल ही बरामद कर सकी। अब जब वह ग्वालियर आया तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया, उसकी निशानदेही पर पुलिस जम्मू-कश्मीर गई और यहां की एक दुकान से राइफल बरामद कर ली। आरोपित को भी इस मामले में पुलिस ने नामजद किया था, क्योंकि उसकी राइफल का इस्तेमाल हुआ था।

ग्वालियर के हस्तिनापुर इलाके में करीब दस साल पहले हत्या हुई थी। इस मामले में आरोपित बलवीर सिंह गुर्जर पुत्र कृश्ण सिंह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी ग्राम दयेली, हस्तिनापुर फरार चल रहा था। वह फौज में था। उसकी राइफल से हत्या हुई थी। राइफल पुलिस बरामद नहीं कर पाई थी, क्योंकि वह राइफल लेकर फरार हो गया था।

दो साल पहले वह रिटायर्ड हो गया। देहरादून में रह रहा था। राइफल उसने जम्मू-कश्मीर में छिपा रखी थी। एसडीओपी संतोष पटेल ने हस्तिनापुर थाना प्रभारी राजकुमार राजावत और उनकी टीम को पड़ताल में लगाया था। टीम उसकी तलाश में लगी थी। जैसे ही वह ग्वालियर आया तो पकड़ा गया। इसके बाद उसे पुलिस जम्मू-कश्मीर ले गई, जहां से राइफल बरामद कर ली।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

IND vs SA, 1s Check: टेस्ट में सुपर फ्लॉप ये भारतीय बल्लेबाज, फिर भी मिल रहा हर मैच में मौका

Shubman Gill: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप साबित हो रहे हैं। सेंचुरियन में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट में भारत की शुरुआत खराब रही।

Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 06:51 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Dec 2023 08:44 PM (IST)

IND vs SA, 1s Test: टेस्ट में सुपर फ्लॉप ये भारतीय बल्लेबाज, फिर भी मिल रहा हर मैच में मौका
शुभमन गिल (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Shubman Gill: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप साबित हो रहे हैं। सेंचुरियन में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट में भारत की शुरुआत खराब रही। 24 रनों पर रोहित शर्मा (5 रन), यशस्वी जयसवाल (17 रन) और शुभमन गिल (2 रन) पर चलते बने। गिल ने एक बार फिर टेस्ट में हताश किया। वह बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते दिखे।

टेस्ट में शुभमन गिल का बल्ला खामोश

इस साल वेस्टइंडीज दौरे पर शुभमन गिल ने हेड कोच राहुल द्रविड से बात कर बल्लेबाजी ऑर्डर तीसने नंबर पर किया था। इसकेबाद भी उनका टेस्ट फॉर्मेट में प्रदर्शन नहीं सुधरा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गिल फ्लॉप रहे। उनके टेस्ट करियर पर नजर डाले तो बुरी तरह संघर्ष करते दिखाई दिए। 9 मार्च को आखिरी शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में जड़ा था। इसके बाद 13, 18, 6, 10, 29* और 2 रन उनके बल्ले से निकले हैं।

टी20 में बुरी तरह फ्लॉप

टीम इंडिया के प्रिंस ने अब तक 18 टेस्ट मैचों में 32.20 के औसत से 2 शतक और 4 अर्धशतक के बदौलत 966 रन बनाए हैं। वहीं, 44 वनडे में 61.37 के एवरेज से 2271 रन ठोके हैं। इसमें 6 सेंचुरी शामिल हैं। शुभमन गिल ने 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें 145.11 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वह टेस्ट के साथ टी20 में संघर्ष कर रहे हैं।

ऐसे में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में जगह बनाना उनके लिए मुश्किल होगा। ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, रजत पाटीदार और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज कतार पर है।

Merry Christmas Film Assessment; Katrina Kaif | Vijay Sethupathi | मूवी रिव्यू-मेरी क्रिसमस: एक्टिंग में छाए विजय सेतुपति पर फेल हुईं कटरीना, श्रीराम राघवन भी लीक से हटकर कहानी देने में चूके

16 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

आज हम कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म मैरी क्रिसमस का रिव्यू करेंगे। फिल्म की लेंथ 2 घंटे 24 मिनट है। दैनिक भास्कर ने फिल्म को 5 में से 2.5 स्टार रेटिंग दी है।

फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी तब की है, जब मुंबई को बंबई कहा जाता था। कहानी शुरू होती है एल्बर्ट के रोल में दिखे विजय सेतुपति से, जो सात साल बाद अपने घर वापस आया है। उसके मुताबिक वो दुबई में था, लेकिन असलियत कुछ और है। क्रिसमस के मौके पर वो क्लब जाता है, जहां उसकी मुलाकात मारिया के रोल में दिखी कटरीना कैफ से और उसकी बेटी से होती है, जो टेडी बियर लिए बैठी रहती है। मारिया का बॉयफ्रेंड उसे और उसकी बेटी को बिना बताए उन्हें छोड़कर भाग गया है।

हालात ऐसे बनते हैं कि मारिया और एल्बर्ट उस रात करीब आ जाते हैं। उसके बाद मारिया एल्बर्ट को अपने घर लेकर चली जाती है। इसके बाद फिल्म की असल कहानी शुरू होती है, जिसमें कई ट्विस्ट और टर्न के साथ मर्डर मिस्ट्री दिखाई गई है।

फिल्म को सिर्फ हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।

फिल्म को सिर्फ हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।

स्टारकास्ट की एक्टिंग कैसी है?
विजय सेतुपति हर एक किरदार में ढलने के लिए मशहूर हैं। यही कारण है कि वो बॉलीवुड फिल्ममेकर की पहली पसंद बन गए हैं। उन्होंने एल्बर्ट के किरदार को शानदार तरीके से बड़े पर्दे पर जिया है और कई जगह वो आपको हंसने पर भी मजबूर कर देंगे।

दूसरी तरफ, कैटरीना कैफ ने भी अपनी एक्टिंग से पर्दे पर छाए रहने की पूरी कोशिश की है। हालांकि, कहीं-कहीं वो एक्सप्रेशन देने से चूक गई हैं। संजय कपूर और विनय पाठक को स्क्रीन स्पेस कम मिला है, लेकिन बावजूद दोनों ने अपना काम जबरदस्त किया है।

डायरेक्शन कैसा है?
फिल्म का डायरेक्शन श्रीराम राघवन ने किया है। उन्हें लीक से हटकर फिल्में देने के लिए जाना जाता है। मगर, इस बार वो उम्मीदों पर खरे उतरने में फेल हो गए। प्रिडिक्टेबल कहानी के साथ बेहद ही साधारण क्लाइमेक्स फिल्म को थोड़ा कमजोर बना दी है।

उन्होंने कहीं-कहीं पर डायरेक्शन से फिल्म को बांधने की कोशिश की है, लेकिन अगले ही पल वो फेल हो गए हैं।

श्रीराम राघवन को बदलापुर, एजेंट विनोद और अंधाधुन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

श्रीराम राघवन को बदलापुर, एजेंट विनोद और अंधाधुन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

म्यूजिक कैसा है?
सस्पेंस ड्रामा के हिसाब से फिल्म बैकग्राउंड म्यूजिक काफी अच्छा है। अरिजीत सिंह की आवाज में एक गाना ‘रात अकेली थी’ सुनने में बहुत लगता है।

फिल्म का पॉजिटिव पॉइंटस
विजय सेतुपति की कलाकारी इस फिल्म का सबसे पॉजिटिव पॉइंट है। स्क्रीन स्पेस कम होने के बावजूद संजय कपूर और विनय पाठक ने भी बेहतरीन काम किया है।

फिल्म का निगेटिव पॉइंट
डायरेक्शन में इस बात श्रीराम राघवन चूक गए हैं। 2018 की अंधाधुन के बाद उन्होंने इस फिल्म से वापसी की है। ऐसे में दर्शकों को उनसे बहुत उम्मीदें थीं, मगर वो खरे नहीं उतरे।

दूसरी तरफ, फिल्म के कुछ ऐसे सीन्स हैं, तो कई जगह बेवजह खीचे गए हैं। कुछ सीन्स को और इंटेस बनाया जा सकता था।

विजय सेतुपति की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। इससे पहले उन्हें फिल्म जवान में विलेन के रोल में देखा गया था।

विजय सेतुपति की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। इससे पहले उन्हें फिल्म जवान में विलेन के रोल में देखा गया था।

फाइनल वर्डिक्ट, देखें या नहीं?
अगर आपको सस्पेंस ड्रामा फिल्में पसंद हैं तो आप मैरी क्रिसमस के लिए जरूर एक बार थिएटर जा सकते हैं। फिल्म के कुछ-कुछ सीन्स बहुत खास हैं और आपको पुरानी बॉलीवुड फिल्मों की भी याद दिलाएंगे।

Donald Trump नहीं लड़ पाएंगे राष्ट्रपति चुनाव, यूएस कैपिटल हिंसा मामले में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने ठहराया अयोग्य

यह अमेरिकी इतिहास में पहली बार है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराया गया है। इस तरह ट्रम्प 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

Publish Date: Wed, 20 Dec 2023 07:42 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Dec 2023 07:42 AM (IST)

Donald Trump नहीं लड़ पाएंगे राष्ट्रपति चुनाव, यूएस कैपिटल हिंसा मामले में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने ठहराया अयोग्य

एजेंसी. कोलोराडो। जनवरी 2021 को सामने आए यूएस कैपिटल हिंसा मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को तगड़ा झटका लगा है। कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रम्प को राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया है।

डोनाल्ड ट्रम्प अयोग्य घोषित, अमेरिकी इतिहास में पहली बार

यह अमेरिकी इतिहास में पहली बार है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराया गया है। इस तरह ट्रम्प 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। ट्रम्प को संविधान के 14वें संशोधन की धारा 3 का इस्तेमाल कर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अयोग्य ठहराया गया है।

कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने 4-3 के बहुमत से यह फैसला सुनाया। अमेरिकी संविधान में 14वें संशोधन की धारा 3 ‘विद्रोह’ में शामिल किसी व्यक्ति को को सर्वोच्च पद संभालने से रोकती है।

Pimples Downside in Winter: सर्दियों में बढ़ जाती है मुंहासों की समस्या, इन बातों की रखें सावधानी

Pimples Downside in Winter सर्दियों में सीमित धूप के कारण विटामिन-D की कमी हो सकती है। इस कारण से मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 12:52 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:52 PM (IST)

Acne Problem in Winter: सर्दियों में बढ़ जाती है मुंहासों की समस्या, इन बातों की रखें सावधानी
कुछ लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें मुंहासों की समस्या ज्यादा हो सकती है।

HighLights

  1. बाहर की ठंडी हवा और घर के अंदर का तापमान में कमी के कारण त्वचा शुष्क हो जाती है।
  2. सर्दियों में कई लोग पानी कम पीते हैं। निर्जलीकरण की समस्या होने से भी मुंहासों की समस्या हो सकती है।
  3. ठंड के मौसम में लोग डेयरी प्रोडक्ट, चीनी और परिष्कृत कार्ब्स की मात्रा का सेवन ज्यादा करते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। कुछ लोगों को सर्दियों के मौसम में मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि सर्दियों के मौसम में यह समस्या क्यों बढ़ जाती है। सर्दियों में त्वचा कठोर होने के साथ शुष्क हो सकती है और इस कारण चेहरे पर मृत त्वचा कोशिकाओं का निर्माण होता है और मुंहासे होने लगते हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे है डॉ. एस. सेठी।

सर्दियों में इस कारण बढ़ जाते हैं मुंहासे

बाहर की ठंडी हवा और घर के अंदर का तापमान में कमी के कारण त्वचा शुष्क हो जाती है। इससे त्वचा छिद्र बंद हो जाते हैं और इस कारण मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा सर्दियों में कई लोग पानी कम पीते हैं। इस कारण निर्जलीकरण की समस्या होने से भी मुंहासों की समस्या हो सकती है। वहीं ठंड के मौसम में लोग डेयरी प्रोडक्ट, चीनी और परिष्कृत कार्ब्स की मात्रा का सेवन ज्यादा करते हैं और फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, जो मुहांसों की संख्या को बढ़ा देते हैं।

naidunia_image

त्वचा की रखें सफाई

कुछ लोगों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें मुंहासों की समस्या ज्यादा हो सकती है। ऑयली स्किन होने पर दिन में 3 से 4 बार चेहरे को अच्छे से साफ करना चाहिए। वहीं महिलाओं में मुंहासों की समस्या आमतौर पर हार्मोनल इम्बैलेंस के कारण भी हो सकती है। ऐसे में अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही स्किन पर क्रीम लगाना चाहिए या अन्य दवाओं का सेवन करना चाहिए।

विटामिन-D या विटामिन-E की कमी

सर्दियों में सीमित धूप के कारण विटामिन-D की कमी हो सकती है। इस कारण से मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। वहीं विटामिन-E की कमी के कारण भी स्किन की सेहत प्रभावित होती है। स्किन को स्वस्थ रखने में विटामिन-ई की अहम भूमिका होती है। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का सेवन करना चाहिए और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। इस दौरान ज्यादा मेकअप करने से भी बचना चाहिए।

Gwalior Information: परिषद में अशोभनीय शब्दों के प्रयोग पर संभागायुक्त से की शिकायत

Gwalior Information: नगर निगम परिषद की बैठक में पार्षद ब्रजेश श्रीवास द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में चोर, सरगना, जेबकतरा जैसे अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला अब संभागीय आयुक्त तक पहुंच गया है।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 01:01 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 01:01 PM (IST)

Gwalior News: परिषद में अशोभनीय शब्दों के प्रयोग पर संभागायुक्त से की शिकायत

Gwalior Information: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नगर निगम परिषद की बैठक में पार्षद ब्रजेश श्रीवास द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में चोर, सरगना, जेबकतरा जैसे अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला अब संभागीय आयुक्त तक पहुंच गया है। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्षद द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों को अमर्यादित और अपमानजनक बताते हुए संभागीय आयुक्त दीपक सिंह से मांग की है कि पार्षद ब्रजेश श्रीवास के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। इससे पहले पार्षद का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था, जिसमें वो होर्डिंग ठेकेदार को काम करने से रोकने के लिए नगर निगम की जेसीबी लेकर पहुंच गए थे।

दरअसल, गत 10 जनवरी को जलविहार स्थित परिषद भवन में आयोजित अभियाचित बैठक में पदेन व्यवस्था पर चर्चा का बिंदु चल रहा था। इस दौरान पार्षद ब्रजेश श्रीवास ने निगम अधिकारियों के बारे में अशोभनीय और अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया था। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि यह उनका अपमान है। कर्मचारियों ने इस पूरे मामले की शिकायत संभाग आयुक्त को पत्र लिखकर की है। पत्र में बताया गया है कि पार्षद द्वारा असहनीय भाषा का उपयोग किए जाने से कर्मचारियों के मान-सम्मान को जहां ठेस पहुंची है, वहीं दूसरी ओर उनका मनोबल भी काफी गिर गया है। पार्षद बृजेश श्रीवास द्वारा कर्मचारी एवं ठेकेदारों को धमकाने एवं उनके खिलाफ अशोभनीय भाषा का उपयोग करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी पार्षद द्वारा कई ठेकेदारों को धमकाया गया है।

Mehbooba Mufti Accident: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की कार आज (11 जनवरी) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 04:04 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 04:04 PM (IST)

Mehbooba Mufti Accident: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
महबूबा मुफ्ती का एक्सीडेंट।

एएनआई, अनंतनाग। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की कार आज (11 जनवरी) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूर्व सीएम और उनके सुरक्षा अधिकारी बिना किसी गंभीर चोट के सुरक्षित बच गए हैं।

पूर्व सीएम का अनंतनाग में कार्यक्रम था। उनको यहां आगजनी पीड़ितों से मिलना था। इस दौरान उनका बड़ा एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट में कार का आगे के हिस्सा बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।

PDP chief Mehbooba Mufti’s automobile met with an accident en path to Anantnag in J&Ok right now. The previous CM & her safety officers escaped unharmed with none critical accidents: PDP Media Cell pic.twitter.com/k8R6VUTA3B

— ANI (@ANI) January 11, 2024

Bhopal Information: क्राइम ब्रांच के पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई की सूचना की लीक, एएसआई समेत दो निलंबित

पूर्व डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति ने मुखबिर की आशंका के मद्देनजर टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के काल डिटेल खंगलवाए।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 07:25 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 07:25 AM (IST)

Bhopal News:  क्राइम ब्रांच के पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई की सूचना की लीक, एएसआई समेत दो निलंबित

HighLights

  1. छापा मारने वाले दे दी जुआरियों को सूचना, एसीपी को सौंपी जांच
  2. डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति ने टीम के सदस्यों की कॉल डिटेल खंगलवाई।
  3. एएसआई विजय वरन यादव और आरक्षक सौरभ राजावत की जुआरी से मिलीभगत पाई गई।

भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस जुआरी नरेश मरघट के जुए पर रेड कर पाती इससे क्राइम ब्रांच के ही दो पुलिसकर्मियों ने यह सूचना लीक कर दी। टीम जब मौके पर पहुंची तो जुए की फड़ उठ चुकी थी। पुलिस को कोई नहीं मिला, नरेश मरघट भी भाग चुका था।

डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति ने टीम के सदस्यों की कॉल डिटेल खंगलवाई। इसमें एएसआई विजय वरन यादव और आरक्षक सौरभ राजावत की जुआरी से मिलीभगत पाई गई। रात साढ़े 11 बजे डीसीपी ने दोनों को गोपनीयता भंग करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच एसीपी क्राइम मुख्तार कुरैशी को सौंपी गई है।

जानकारी के मुताबिक, चार दिन पहले क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि छोला मंदिर इलाके में जुआरी नरेश मरघट का जुआ संचालित हो रहा है। पुलिस जुए की फड़ पर छापा मारने के लिए तैयार की गई।

रात करीब 9 बजे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो उन्हें कोई नहीं मिला। जबकि मुखबिर ने बताया था कि बड़ा जुआ चल रहा था। काफी लोग मौजूद हैं। लाखों रुपये के हार-जीत के दांव लगाए जा रहे हैं। जुआरी अचानक जुआ बंद कर भाग निकले। उसने आशंका जताई कि सूचना कहीं से लीक हुई है और जुआरी नरेश मरघट तक पहुंची, जिससे वह मौके से भाग निकला। बताया गया था कि नरेश बड़ा जुआ चलवा रहा था। नरेश का काल इंटरसेप्टर पर था।

इस बात की जानकारी अफसरों को लगी कि टीम खाली हाथ लौट आई है। पूर्व डीसीपी क्राइम श्रुतकीर्ति ने मुखबिर की आशंका के मद्देनजर टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के काल डिटेल खंगलवाए। इसमें क्राइम ब्रांच से एएसआइ विजय वरन यादव और आरक्षक सौरभ राजावत की जुआरी नरेश मरघट से मिलीभगत पाई गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित की टीम, ध्रुव जुरेल नया चेहरा

IND vs ENG Take a look at Collection: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम का एलान कर दिया है। रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 10:53 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 11:53 PM (IST)

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित की टीम, ध्रुव जुरेल नया चेहरा
भारतीय क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG Take a look at Collection: बीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी और ईशान किशन को बाहर रखा गया है। युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को स्क्वॉड में मौका मिला है।

25 जनवरी को खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैचों के लिए टीम का एलान किया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा नहीं है। शमी ने वनडे विश्व कप 2023 में तूफानी गेंदबाजी की थी। उन्हें हाल ही में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

🚨 NEWS 🚨#TeamIndia‘s squad for the primary two Assessments in opposition to England introduced 🔽

Rohit Sharma (C ), S Gill, Y Jaiswal, Virat Kohli, S Iyer, KL Rahul (wk), KS Bharat (wk), Dhruv Jurel (wk), R Ashwin, R Jadeja, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Mohd. Siraj, Mukesh Kumar, Jasprit…

— BCCI (@BCCI) January 12, 2024

जसप्रीत बुमराह-सिराज की वापसी

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है। वे अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं है। आवेश खान और मुकेश कुमार टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, ब्रूक, जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोकस, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, ओली रोबिंसन, जो रूट, मार्क वुड।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 25 से 29 जनवरी, हैदरबाद

दूसरा टेस्ट- 2 से 6 फरवरी, विशाखापट्टनम

तीसरा टेस्ट- 15 से 19 फरवरी, राजकोट

चौथा टेस्ट- 23 से 27 फरवरी, रांची

पांचवां टेस्ट- 7 से 11 मार्च, धर्मशाला