जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस बार अपनी ही पार्टी के मुखिया सीएम नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है।
Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 10:14 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 18 Jan 2024 10:14 PM (IST)
HighLights
- गोपाल मंडल ने नीतीश पर दिया विवादित बयान
- मंडल बोले- नीतीश भाजपा के साथ आए तो हो खत्म जाएंगा करियर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस बार अपनी ही पार्टी के मुखिया सीएम नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा से फिर हाथ मिला लेते हैं, तो उनका राजनीतिक पतन शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह बात गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया के सामने कही।
गोपाल मंडल ने कहा कि मैं पूरे विश्वास से एक बात कह सकता हूं कि नीतीश कुमार किसी भी कीमत भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। यह अब इतिहास हो गया कि हम भाजपा के साथ थे। पत्रकारों ने पूछा कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी कहते हैं कि नीतीश कुमार का कोई भरोसा नहीं है कि वह कब अपना लक्ष्य बदल लें। उनके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता है। यह भी हो सकता है कि नीतीश कुमार फिर से भाजपा के साथ चल दें।
‘मांझी सठिया चुके हैं…’
गोपाल ने इस पर कहा कि मुझे मांझी के बारे में जानकारी नहीं है कि वह वाकई में मुसहर हैं कि नहीं। वह अगर मुसहर समुदाय से आते हैं तो भी उनका अब राजनीतिक सफर खत्म होने की ओर है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि उन्होंने भाजपा के साथ हाथ मिला लिया है। मांझी की अब उम्र हो चुकी है। वह अनावश्यक कुछ भी बोल रहे हैं। हम कह सकते हैं कि बढ़ती उम्र की वजह से वह सठिया गए हैं।
‘मेरा टिकट भी कटवा सकते हैं’
गोपाल मंडल पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर कहा था कि हम नहीं जानते हैं कि खरगे कौन हैं। प्रधानमंत्री पर बयान देते हुए कहा था कि वह बहुत ही बड़े आदमी हैं। वह तो मेरा टिकट भी कटवा सकते हैं।




.jpg)
