Maharashtra: मिलिंद देवड़ा ने छोड़ी कांग्रेस, जयराम रमेश ने बताया कठपुतली, पहचानने से किया इनकार

Maharashtra: मिलिंद देवड़ा ने छोड़ी कांग्रेस, जयराम रमेश ने बताया कठपुतली, पहचानने से किया इनकार

Milind Deora महाराष्ट्र में पार्टी के युवा नेता है और दक्षिण मुंबई से लोकसभा सदस्य रहे हैं।

Publish Date: Solar, 14 Jan 2024 08:45 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Jan 2024 10:45 AM (IST)

कांग्रेस कह रही है कि मिलिंद के पिता भी कांग्रेस में रहे, लेकिन कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया।

HighLights

  1. राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले बड़ा झटका
  2. दक्षिण मुंबई से सांसद रहे हैं मिलिंद देवड़ा
  3. उद्धव ठाकरे चाहते हैं कांग्रेस उनके उम्मीदवार के लिए छोड़ दे यह सीट

एजेंसी, मुंबई। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व सांसद और युवा नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। मिलिंद दक्षिण मुंबई से लोकसभा सदस्य रहे हैं। हालांकि पिछले दो चुनावों (2014 और 2019) में उन्हें भाजपा-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवार अरविंद सावंत के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा है।

Right this moment marks the conclusion of a big chapter in my political journey. I’ve tendered my resignation from the first membership of @INCIndia, ending my household’s 55-year relationship with the get together.

I’m grateful to all leaders, colleagues & karyakartas for his or her…

— Milind Deora | मिलिंद देवरा ☮️ (@milinddeora) January 14, 2024

मिलिंद देवड़ा ने क्यों छोड़ी कांग्रेस

मिलिंद देवड़ा से इस बड़े फैसले के पीछे उद्धव ठाकरे का जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल, इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे के दौरान उद्धव ने कहा है कि दक्षिण मुंबई सीट वे अपने पास रखा चाहते हैं, क्योंकि वहां से अभी उद्धव गुट के अरविंद सावंत सांसद है।

ऐसे में मिलिंद देवड़ा को आशंका है कि कांग्रेस उनका पत्ता काट सकती है। अब कहा जा रहा है कि वे शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने पर जयराम रमेश की प्रतिक्रिया

मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने कभी विचारधारा से समझौता नहीं दिया। भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। मिलिंद देवड़ा कौन हैं, ये सब मोदी की कठपुतलियां हैं।

naidunia_image

भारत जोड़ों न्याय यात्रा से पहले झटका

मिलिंद देवड़ा ने यह फैसला उस दिन लिया, जब राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ों न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। अब महाराष्ट्र और खासतौर पर मुंबई में कांग्रेस की परेशानी बढ़ने वाली है।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन