IND vs SA, 1s Check: टेस्ट में सुपर फ्लॉप ये भारतीय बल्लेबाज, फिर भी मिल रहा हर मैच में मौका

IND vs SA, 1s Check: टेस्ट में सुपर फ्लॉप ये भारतीय बल्लेबाज, फिर भी मिल रहा हर मैच में मौका

Shubman Gill: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप साबित हो रहे हैं। सेंचुरियन में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट में भारत की शुरुआत खराब रही।

Publish Date: Wed, 27 Dec 2023 06:51 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 27 Dec 2023 08:44 PM (IST)

शुभमन गिल (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Shubman Gill: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप साबित हो रहे हैं। सेंचुरियन में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट में भारत की शुरुआत खराब रही। 24 रनों पर रोहित शर्मा (5 रन), यशस्वी जयसवाल (17 रन) और शुभमन गिल (2 रन) पर चलते बने। गिल ने एक बार फिर टेस्ट में हताश किया। वह बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते दिखे।

टेस्ट में शुभमन गिल का बल्ला खामोश

इस साल वेस्टइंडीज दौरे पर शुभमन गिल ने हेड कोच राहुल द्रविड से बात कर बल्लेबाजी ऑर्डर तीसने नंबर पर किया था। इसकेबाद भी उनका टेस्ट फॉर्मेट में प्रदर्शन नहीं सुधरा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गिल फ्लॉप रहे। उनके टेस्ट करियर पर नजर डाले तो बुरी तरह संघर्ष करते दिखाई दिए। 9 मार्च को आखिरी शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में जड़ा था। इसके बाद 13, 18, 6, 10, 29* और 2 रन उनके बल्ले से निकले हैं।

टी20 में बुरी तरह फ्लॉप

टीम इंडिया के प्रिंस ने अब तक 18 टेस्ट मैचों में 32.20 के औसत से 2 शतक और 4 अर्धशतक के बदौलत 966 रन बनाए हैं। वहीं, 44 वनडे में 61.37 के एवरेज से 2271 रन ठोके हैं। इसमें 6 सेंचुरी शामिल हैं। शुभमन गिल ने 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें 145.11 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वह टेस्ट के साथ टी20 में संघर्ष कर रहे हैं।

ऐसे में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में जगह बनाना उनके लिए मुश्किल होगा। ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, रजत पाटीदार और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज कतार पर है।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन