Hailstorm in Mandla: मध्य प्रदेश के मंडला में बारिश के साथ फिर हुई ओलावृष्टि

Hailstorm in Mandla: बड़े आकार के ओले गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में आफत आ गई। कवेलू वाले घरों में ओले गिरने से कवेलू फूट गए।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 06:34 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 06:43 PM (IST)

Hailstorm in Mandla: मध्य प्रदेश के मंडला में बारिश के साथ फिर हुई ओलावृष्टि
मंडला में बिगड़ा मौसम।

HighLights

  1. बिछिया तहसील के अंतर्गत मोतीनाला के क्षेत्रों में जोरदार बारिश व ओलावृष्टि हुई।
  2. नएच 30 से लगे गांव व सड़क में ओले बिछ गए।
  3. फसलों को भी नुकसान होने की खबर है।

Hailstorm in Mandla: नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। मंडला जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। रोज बारिश और ओले गिरे रहे हैं। तेज आंधी तूफ़ान के साथ बिजली की चमक व बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है। मंगलवार को भी मौसम दोपहर बाद खराब हुआ। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई।

बिछिया तहसील के अंतर्गत मोतीनाला के क्षेत्रों में जोरदार बारिश व ओलावृष्टि हुई। यहां लगातार ओले गिरे। एनएच 30 से लगे गांव व सड़क में ओले बिछ गए। पूरा क्षेत्र ओलों से पट गया। खेत सड़क सफेद दिखाई देने लगे।

naidunia_image

काफी बड़े आकार के ओले गिरे हैं। बड़े आकार के ओले गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में आफत आ गई। कवेलू वाले घरों में ओले गिरने से कवेलू फूट गए। घरों के अंदर पानी भर गया। फसलों को भी नुकसान होने की खबर है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014