Gwalior Information: परिषद में अशोभनीय शब्दों के प्रयोग पर संभागायुक्त से की शिकायत

Gwalior Information: परिषद में अशोभनीय शब्दों के प्रयोग पर संभागायुक्त से की शिकायत

Gwalior Information: नगर निगम परिषद की बैठक में पार्षद ब्रजेश श्रीवास द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में चोर, सरगना, जेबकतरा जैसे अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला अब संभागीय आयुक्त तक पहुंच गया है।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 01:01 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 01:01 PM (IST)

Gwalior Information: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नगर निगम परिषद की बैठक में पार्षद ब्रजेश श्रीवास द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के बारे में चोर, सरगना, जेबकतरा जैसे अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला अब संभागीय आयुक्त तक पहुंच गया है। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्षद द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों को अमर्यादित और अपमानजनक बताते हुए संभागीय आयुक्त दीपक सिंह से मांग की है कि पार्षद ब्रजेश श्रीवास के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। इससे पहले पार्षद का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था, जिसमें वो होर्डिंग ठेकेदार को काम करने से रोकने के लिए नगर निगम की जेसीबी लेकर पहुंच गए थे।

दरअसल, गत 10 जनवरी को जलविहार स्थित परिषद भवन में आयोजित अभियाचित बैठक में पदेन व्यवस्था पर चर्चा का बिंदु चल रहा था। इस दौरान पार्षद ब्रजेश श्रीवास ने निगम अधिकारियों के बारे में अशोभनीय और अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया था। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि यह उनका अपमान है। कर्मचारियों ने इस पूरे मामले की शिकायत संभाग आयुक्त को पत्र लिखकर की है। पत्र में बताया गया है कि पार्षद द्वारा असहनीय भाषा का उपयोग किए जाने से कर्मचारियों के मान-सम्मान को जहां ठेस पहुंची है, वहीं दूसरी ओर उनका मनोबल भी काफी गिर गया है। पार्षद बृजेश श्रीवास द्वारा कर्मचारी एवं ठेकेदारों को धमकाने एवं उनके खिलाफ अशोभनीय भाषा का उपयोग करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी पार्षद द्वारा कई ठेकेदारों को धमकाया गया है।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन