Dhoni का IPL से संन्यास, Rishabh Pant की पिच पर वापसी, साल 2024 में क्रिकेट की दुनिया ये रहेंगे अहम पल

Dhoni का IPL से संन्यास, Rishabh Pant की पिच पर वापसी, साल 2024 में क्रिकेट की दुनिया ये रहेंगे अहम पल

क्रिकेट के लिए साल 2024 बहुत ही खास होगा। ऋषभ पंत पिछले साल कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। अब वह दोबारा स्टेडियम में चौका-छक्का लगाते हुए दिखाई देंगे।

Publish Date: Mon, 01 Jan 2024 10:14 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jan 2024 10:14 PM (IST)

साल 2024 में क्रिकेट की दुनिया के अहम पल।

HighLights

  1. आईपीएल से एमएस धोनी ले सकते हैं संन्यास।
  2. ऋषभ पंत की इंटरनेशनल क्रिकेट में होगी वापसी
  3. हार्दिक पांड्या करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी

खेल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के लिए साल 2024 बहुत ही खास होगा। ऋषभ पंत पिछले साल कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। अब वह दोबारा स्टेडियम में चौका-छक्का लगाते हुए दिखाई देंगे। यह उनके फैंस के लिए इस साल मिलने वाला तोहफा है। 2024 में कुछ पल ऐसे भी होंगे, जो क्रिकेट फैन कभी भी नहीं देखना चाहेंगे। आपको विस्तार से बताते हैं साल 2024 किन ऐतिहासिक पांच पलों का गवाह बनेगा।

1. एमएस धोनी की विदाई

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर हर भारतीय को मायूस कर दिया था। उनको फैंस आईपीएल में खेलता देख खुश हो लिया करते थे, लेकिन 2024 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी की रिटायरमेंट की खबरें पिछली साल भी चली थीं, लेकिन धोनी ने कहा था कि वह अपने फैंस के लिए एक साल और खेलेंगे।

2. ऋषभ पंत का कमबैक

जनवरी 2023 में ऋषभ पंस कार दुर्घटना का में बहुत बुरी तरह घायल हो गए थे। उसके बाद से वह क्रिकेट से दूर थे। अब वह साल 2024 में वापसी करने वाले हैं। पंत लगभग पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं। ऐसे में वह साल 2024 में दिल्ली की तरफ खेलते दिखेंगे।

3. हार्दिक करेंगे मुंबई की पहली बार कप्तानी

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने सभी चौंका दिया था। उन्होंने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था। अब दस सालों में ऐसा पहली बार होगा कि रोहित की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी कोई और करेगा।

4. आरसीबी का सपना हो सकता है साकार

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स का कप जीतने का सपना अभी तक पूरा नहीं हुआ है। वह इस साल कप को जरूर पाना चाहेंगे। आरसीबी ने इस साल अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है। उनके पास विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेट, फाफ डुप्लेसी के अलावा कैमरून ग्रीन भी हैं।

5. गौतम गंभीर की घर वापसी

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की घर वापसी हो रही है। कोलकाता उनकी कप्तानी में दो बार चैंपियन बन चुकी है। वह साल 2024 में टीम के मेंटोर हैं।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन