Chris Gayle: गाड़ी में गैस भराइए, टंकी फुल कराइए, पैसा देगा क्रिस गेल, यकीन न हो तो वीडियो देखें

Chris Gayle: गाड़ी में गैस भराइए, टंकी फुल कराइए, पैसा देगा क्रिस गेल, यकीन न हो तो वीडियो देखें

Chris Gayle Fuel Station Jamaica: क्रिस गेल एक अनोखी वजह से चर्चाओं में है। उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे एक गैस स्टेशन पर आ रहे लोगों का बिल भर रहे हैं।

Publish Date: Tue, 16 Jan 2024 07:35 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Jan 2024 10:52 PM (IST)

क्रिस गेल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. क्रिस गेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  2. यूनिवर्स बॉस मैदान से बाहर भी अपना जलवा बिखेर रहा है।
  3. क्रिस गेल अपने जिंदादिली के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Chris Gayle Fuel Station Jamaica: क्रिस गेल दमदार खेल के लिए जाने जाते हैं। अब वे क्रिकेट से लगभग दूर हैं। इस बीच यूनिवर्स बॉस एक अनोखी वजह से चर्चाओं में है। उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे एक गैस स्टेशन पर आ रहे लोगों का बिल भर रहे हैं।

वीडियो में क्रिस गेल मोबाइल लेकर घूम रहे हैं और गैस स्टेशन में लोगों से बात करते दिखाई देते हैं। वे कहते हैं कि आज तुम्हारा लकी दिन है। आप गैस भराएं मैं पैसा दूंगा। कैरेबियाई मीडिया कंपनी दी ट्रॉपिक्स ने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा, क्रिस गेल पॉटमोर में गैस स्टेशन पर लोगों के बिल चुका रहे हैं। वीडियो में क्रिस पंप के पास खड़े होते हैं और लोगों से बात करते हैं। वह कुछ लोगों के साथ फोटो भी क्लिक करवाते हैं।

कैसा रहा क्रिस गेल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

क्रिस गेल ने वेस्ट इंडीज के लिए 301 वनडे, 103 टेस्ट और 70 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में 25 शतक, 54 अर्धशतक और 10,480 रन उनके नाम है। टेस्ट की बात करें तो गेल ने 15 शतक, 37 अर्धशतक और 7,214 रन बनाए। टी20 फॉर्मेट में उन्होंने दो शतक, 14 अर्धशतक और 1,899 रन ठोके हैं। बल्ले के साथ गेंद से भी क्रिस गेल ने तहलका मचाया है। उन्होंने 260 विकेट लिए हैं। आईपीएल में भी धाकत बल्लेबाज का जलवा रहा है। इस टूर्नामेंट में उनके नाम 6 शतक और 31 अर्धशतक हैं। आईपीएल में उनकी स्ट्राइक रेट 148.96 की रही है।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन