Baduan Information: बदायूं में दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर

Baduan Information: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां दो मासूमों की उस्तरे से हत्या कर दी गई है। जबकि एक बच्चा घायल गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 10:38 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 10:38 PM (IST)

Baduan News: बदायूं में दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर

डिजिटल डेस्क, बदायूं। Baduan Information: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां दो मासूमों की उस्तरे से हत्या कर दी गई है। जबकि एक बच्चा घायल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एनकाउंटर में मुख्य आरोपी जावेद को मार गिराया है।

दरअसल, बाबा कॉलोनी में विनोद कुमार की पत्नी संगीता घर पर ही पार्लर चलाती है। वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। उनके घर के सामने जावेद और साजिद का सैलून है। इन दोनों का अक्सर विनोद के परिवार से झगड़ा होता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम साजि और जावेद विनोद के घर आए। दूसरी मंजिल पर विनोद के बेटे आयुष, पीयूष और हनी पर उस्तरे से हमला कर दिया। इस दौरान संगीता नीचे पार्लर में थी। चीख पुकार सुनकर लोग भागकर ऊपर पहुंचे, लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह