Yashasvi Jaiswal: राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया को झटका, शतक के बाद मैदान छोड़ गए यशस्वी जायसवाल
Yashasvi Jaiswal: भारतीय ओपनर शतक लगाने के बाद ज्यादा दर ग्राउंड पर रह नहीं पाए। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। यशस्वी को बल्लेबाजी के दौरान पीठ में परेशानी हो रही थी।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 05:41 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 05:41 PM (IST)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG, Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 122 गेंदों पर अपनी सेंचुरी की है। जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। यह टेस्ट करियर का यशस्वी का तीसरा शतक है।
यशस्वी जायसवाल हुए रिटायर्ड हर्ट
भारतीय ओपनर शतक लगाने के बाद ज्यादा दर ग्राउंड पर रह नहीं पाए। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। यशस्वी को बल्लेबाजी के दौरान पीठ में परेशानी हो रही थी। उनके बाएं पैर में क्रैम्प आ गया। उन्होंने 78.20 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यह पूरी घटना 42वें ओवर के बाद हुई। ओवर की समाप्ति के बाद यशस्वी जायसवाल मैदान पर लेट गए। टीम के फिजियो मैदान पर आए। इसके बाद जायसवाल ने कुछ बॉल भी खेली, लेकिन वे तकलीफ में थे। ऐसे में उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
यशस्वी जायसवाल ने सचिन और कांबली की बराबरी की
22 वर्षीय यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो शतक लगा चुके हैं। 23 साल से कम उम्र में एक सीरीज में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार शतक जड़े थे। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1984-85 में इंग्लैंड के खिलाफ तीन सेंचुरी लगाई थी। यशस्वी ने दो शतक के साथ दिलीप वेंगसरकर (1978, वेस्टइंडीज), रवि शास्त्री (1984, इंग्लैंड), सचिन तेंदुलकर (19991, ऑस्ट्रेलिया) और विनोद कांबली (19993, श्रीलंका) की बराबरी कर ली है।


