Tikamgarh Information: जवान एक महीने की छुट्टी पर घर आया था, उसे 6 फरवरी को ड्यूटी पर लौटना था।
Publish Date: Mon, 22 Jan 2024 07:53 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 22 Jan 2024 07:58 PM (IST)
HighLights
- झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही जवान ने दम तोड़ दिया।
- 6 जनवरी को एक महीने की छुट्टी पर घर आया था।
- जवान विनोद वंशकार की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है।
Tikamgarh Information: टीकमगढ़। सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया गया कि क्रिकेट खेलने के दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और उसकी तबीयत बिगड़ गई। जवान एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। उसे 6 फरवरी को ड्यूटी पर लौटना था।
मामला जिले के लिधौरा के मरगुवां गांव का है। जहां रहने वाला विनोद वंशकार 35 साल को रविवार शाम को हार्ट अटैक आया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही जवान ने दम तोड़ दिया।
मरगुवां गांव के सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को विनोद पास के गांव विरऊ में क्रिकेट मैच खेलने गया था। इसी दौरान उसके सीने में दर्द हुआ। पहले उसने लिधौरा में चेकअप कराया। इसके बाद रात को इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गए।
उपचार के दौरान तबीयत बिगड़ी और देर रात उनकी मौत हो गई। सुबह परिजन शव को लेकर गांव आए। आर्मी जवान विनोद वंशकार वर्तमान में यूपी के सहारनपुर में पदस्थ था। परिजनों ने बताया कि वह 6 जनवरी को एक महीने की छुट्टी पर घर आया था।
6 फरवरी को उसे वापस लौटना था। आर्मी जवान विनोद वंशकार की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।