Shahrukh was seen having fun with Shireen’s music | ED शिरीन के सॉन्ग को एंजॉय करते दिखे शाहरुख: एक्टर के घर ‘मन्नत’ में गाया गाना, वीडियो हुआ वायरल

Shahrukh was seen having fun with Shireen’s music | ED शिरीन के सॉन्ग को एंजॉय करते दिखे शाहरुख: एक्टर के घर ‘मन्नत’ में गाया गाना, वीडियो हुआ वायरल

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मशहूर सिंगर ED शिरीन ने 16 मार्च को मुंबई में परफॉर्म किया। उन्होंने मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में परफॉरमेंस दी। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता नजर आ रहा है। वीडियो में ED शिरीन, शाहरुख खान के बगल में बैठकर गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें, ये वीडियो एक्टर के घर ‘मन्नत’ का है।

शाहरुख खान के साथ ED शिरीन की मस्ती का वीडियो भी वायरल हुआ था
मुंबई आने के बाद ED शिरीन को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर शिरीन के साथ एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में शाहरुख शिरीन को अपना सिग्नेचर पोज सिखाते हुए नजर आ रहे थे।

बता दें, ये ED शिरीन का भारत में दूसरा दौरा है। वह 2017 में भी भारत आए थे, जहां उन्होंने मुंबई में अपना कॉन्सर्ट किया था।

ED शिरीन ने दिलजीत दोसांझ के साथ भी परफॉर्म किया
ED शिरीन ने दिलजीत दोसांझ के साथ स्टेज पर सुर से सुर मिलाया। जब दिलजीत अपना फेमस गाना ‘लवर’ गाते हुए नजर आए, तब ED शिरीन गिटार बजाते दिखे। लेकिन जैसे ही दिलजीत उनके पास आते हैं, तो शिरीन भी उनके ‘लवर’ गाने को एंजॉय करते और गाते दिखे। शिरीन को इस तरह गाते देख, दिलजीत भी चौंक जाते हैं।

ED शिरीन ने हुमा कुरैशी की तारीफ की
स्ट्रीमिंग शो ‘महारानी’ के तीसरे सीजन में अपने काम के लिए काफी सराहना पाने वाली एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने मुंबई में फराह खान की पार्टी में ब्रिटिश सिंगर ED शिरीन से मुलाकात की। एक्ट्रेस ने बताया कि सिंगर को उनकी 2012 में आई ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म बहुत पसंद आई थी।

शिरीन ने एक्टर अहान को तोहफा दिया
हॉलीवुड के सिंगर ED शिरीन ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान कई बॉलीवुड स्टार्स से मुलाकात की। उनकी मुलाकात निर्देशक मोहित सूरी की युवा प्रेम कहानी के साथ एक्टिंग में शुरुआत करने वाले अहान पांडे से हुई। शिरीन ने अहान को एक खास तोहफे में उनके गिटार पर अपना ऑटोग्राफ दिया।