Satna Information : हथेली पर नाम के साथ ‘आइ हेट यू’ लिख कर युवती ने लगाई फांसी

Satna Information : हथेली पर लिखे शब्द देख कर मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। स्‍वजन बोले-पांच लाख देने के लिए राजी भी हो गए लेकिन फिर 20 लाख मांगने लगे।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 03:02 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 03:02 PM (IST)

Satna News : हथेली पर नाम के साथ 'आइ हेट यू' लिख कर युवती ने लगाई फांसी

HighLights

  1. शव कमरे में फंदे पर लटता पाया गया।
  2. मायका अमरपाटन के लालपुर में है।
  3. परिजन ने लगाया उत्पीड़न का आरोप।

Satna Information : नईदुनिया प्रतिनिधि सतना। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मारुति नगर में रहने वाली एक नव विवाहिता नर्स अपने पति और जेठ-जेठानी की प्रताड़ना से इस कदर तंग आई कि उसने अपनी हथेली पर उनके नाम के साथ ‘आइ हेट यू’ लिख कर जान दे दी। उसका शव उसके कमरे में फंदे पर लटता पाया गया।जानकारी के मुताबिक, सतना शहर में खजुरी टोला स्थित एक नर्सिंग होम में नर्स का काम करने वाली सरला पटेल पति रूप नारायण पटेल उम्र 28वर्ष का शव मारुति नगर स्थित उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटता मिला।

मायका अमरपाटन के लालपुर में है

सरला का मायका अमरपाटन के लालपुर में था जबकि उसकी शादी रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम देऊ मौहारी निवासी रूपनारायण के साथ हुई थी। वह सतना में नौकरी करती थी और मारुति नगर में किराए पर कमरा लेकर अकेली रहती थी। शनिवार शाम उसके पड़ोस में रहने वाली हेमा तिवारी उसके कमरे पहुंची लेकिन दस्तक देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने अंदर झांक कर देखा। वहां का नजारा देख कर उसके होश उड़ गए और उसने पुलिस, मकान मालिक तथा अन्य पड़ोसियों को जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हथेली पर लिखा सुसाइड नोट

फंदे पर लटकने के पहले अपनी हथेली पर अपने पति रूप नारायण पटेल, जेठ दीपनारायण पटेल एवं जेठानी रविता का नाम लिखा था। इनके नाम के ऊपर उसने नीले पेन से आई हिट यू भी लिखा था। पुलिस ने हथेली पर लिखे ये शब्द पढ़े तो सरला की मौत के पीछे इन तीनों का रोल होने का संदेह उपजा लिहाजा पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष से पूछताछ कर जानकारी ली।

शादी के बाद मांग रहे थे दहेज

मृतका के पिता शिवलाल पटेल ने बताया कि सरला और रूपनारायण के बीच प्रेम प्रसंग था। जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। सब कुछ तय हो जाने के बाद अचानक रूपनारायण शादी से मुकर गया। जिससे नाराज हो कर सरला ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने जब रूपनारायण को पकड़ा और थाने ले आई तो जेल जाने के डर से उसने समझौता कर लिया। बाद में जनवरी 2023 में दोनों की कोर्ट मैरिज कराई गई। शादी के कुछ दिनों बाद ही रूपनारायण ने दहेज की मांग शुरू कर दी। वह 5 लाख रुपए और बाइक लाने के लिए सरला पर दबाव बनाने लगा, उसे प्रताड़ित करने लगा। जेठ-जेठानी भी उसका साथ देने लगे।

पांच लाख देने के लिए वे राजी भी हो गए लेकिन

शिवलाल ने बताया कि यह बात पता चलने पर पांच लाख देने के लिए वे राजी भी हो गए लेकिन फिर रूपनारायण 20 लाख मांगने लगा। पैसों के लिए रूपनारायण बेटी सरला को लगातार प्रताड़ित करता रहा। उसने इसकी शिकायत भी आइजी ऑफिस, एसपी ऑफिस और सीएम हेल्पलाइन में भी की। बाद में वह सतना में मारुति नगर में रह कर नौकरी करने लगी। लेकिन रूपनारायण यहां भी आ धमकता और सरला को परेशान करता। शिवलाल ने आरोप लगाया कि पति, जेठ- जेठानी की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने अपनी जान दे दी।सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की हथेली पर लिखे शब्द देख कर मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु