PM Modi in Telangana: राहुल गांधी पर पीएम मोदी का पलटवार, ‘शक्ति के लिए जान की बाजी लगा दूंगा’

PM Modi in Telangana: राहुल गांधी पर पीएम मोदी का पलटवार, ‘शक्ति के लिए जान की बाजी लगा दूंगा’

PM Modi in Telangana: मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित रैली के दौरान राहुल गांधी ने रविवार को कहा था, ‘हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 12:31 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 12:31 PM (IST)

HighLights

  1. दक्षिण भारत के दौरे पर पीएम मोदी
  2. तेलंगाना के जगतियाल में की रैली
  3. 4 जून को 400 पार का दिया नारा

एजेंसी, जगतियाल (तेलंगाना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के जगतियाल में रैली को संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने राहुल गांधी के शक्ति वाले बयान के जवाब दिया और कहा कि मैं शक्ति के लिए जान की बाजी लगा दूंगा। मेरे लिए हर मां, हर बेटी और हर बन शक्ति का स्वरूप है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने

मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित रैली के दौरान राहुल गांधी ने रविवार को कहा था, ‘हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। सवाल है कि वह शक्ति क्या है। राजा की आत्मा ईवीएम और देश के हर संस्था में है। ईडी में है, सीबीआई में है, आयकर विभाग में है।’

पीएम मोदी ने ऐसा किया पलटवार

पीएम मोदी ने कहा कि कल शक्ति के विनाश की बात कही गई। कुछ लोग शक्ति को खत्म करना चाहते हैं। हम शक्ति के उपासक हैं। एक शक्ति के उपासक और विनाशक की लड़ाई है। हम नारी शक्ति का सम्मान करते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की