IPL 2024 Match Dates: आईपीएल 2024 के शेड्यूल का एलान, CSK और RCB के बीच होगा पहला मैच, देखें पूरी डिटेल

IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 का शेड्यूल आ गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होगा। साथ ही टूर्नामेंट के पहले 17 दिनों का शेड्यूल सामने आया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 05:40 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 10:34 PM (IST)

IPL 2024 Match Dates: आईपीएल 2024 के शेड्यूल का एलान, CSK और RCB के बीच होगा पहला मैच, देखें पूरी डिटेल
IPL 2024 Schedule

HighLights

  1. आईपीएल 2024 का शेड्यूल सामने आया।
  2. चेन्नई और बेंगलुरू के बीच होगा पहला मैच।
  3. 22 मार्च से होगी आईपीएल की शुरुआत।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 Match Dates: आईपीएल 2024 का शेड्यूल आ गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होगा। यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए 21 दिनों का शेड्यूल जारी किया गया है।

कब खेला जाएगा आईपीएल 2024 का फाइनल मैच?

IPL 2024 का ओपनिंग मुकाबला CSK और RCB के बीच 22 मार्च को होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 26 मई को खेले जाने की संभावना है। यह टी20 विश्व कप के शुरू होने से सिर्फ पांच दिन पहले खेला जाएगा, जो 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा।

67 दिनों तक चलेगा टूर्नामेंट

74 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार मैच 67 दिनों तक होंगे। लोकसभा के कारण आईपीएल के शेड्यूल को हफ्ते तक बढ़ाया गया है। 2009 में पूरा टूर्नामेंट और 2014 में पहले 20 मैच लोकसभा चुनाव के कारण बाहर हुए थे। इस बार बीसीसीआई सारा टूर्नामेंट देश में ही कराना चाहती है। इसी वजह से वे सुरक्षा और अन्य चीजों को देखते हुए चुनाव की तिथि का इंतजार कर रही है।

दिल्ली कैपिटल्स ऐसी टीम होगी जो अपने मुकाबले दिल्ली में नहीं खेल पाएगी। उनके मैच विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें महिला प्रीमियर लीग के आखिरी दौर के मैच सहित फाइनल 17 मार्च को खेला जाएगा। जिसकी वजह से यहां पर कोई मुकाबला नहीं रखा है।

naidunia_image

एक साल बाद एमएस धोनी की वापसी

आईपीएल 2024 के आगाज में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आरसीबी से चेन्नई के चेपॉक मैदान में होगा। इस मैच का फैंस को इंतजार है क्योंकि धोनी एक साल बाद फिर से मैदान में खेलते नजर आएंगे। बता दें महेंद्र सिंह धोनी को पिछले साल ही घुटने की सर्जरी से गुजरना पड़ा था। तब से उन्होंने कोई पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला है।

हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी

हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी दिखेगी। दो सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद इस साल MI की कप्तानी करते दिखेंगे। ऋषभ पंत भी दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी करते दिखेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

PM Kisan Yojana: डेट हो गई कंफर्म, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त

PM Kisan sixteenth Installment Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे। आठ करोड़ से अधिक कृषकों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 06:19 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 06:19 PM (IST)

PM Kisan sixteenth Installment Date

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Kisan Yojana sixteenth Installment Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2024 को पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे। आठ करोड़ से अधिक कृषकों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी करेंगे, जो डीबीटी के जरिए लाभार्थी किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचेगी।

किसानों को हर साल मिलते हैं छह हजार रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को हर साल 6000 रुपये का लाभ मिलता है। जो दो हजार रुपये की तीन किस्त में सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15.8 करोड़ किसानों को 15वीं किस्त जारी की थी।

लाभार्थी बेनेफिशरी स्टेटस की जांच कैसे करें?

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर फार्मर कॉर्नर पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Beneficiary Standing’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना अपना राज्य, जिला और उप जिला चुनना होगा। फिर ड्रॉप-डाउन मेनू से ब्लॉक या गांव चुनें।
  • अब गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें। आपके स्टेटस मिल जाएगा।

किसी समस्या पर टोल-फ्री नंबरों से करें संपर्क

पीएम किसान योजना से संबंधित किसी समस्या के मामले में pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल या हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 या 011-233810921 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों की शिकायतों को हल करने के लिए एआई चैटबॉट (किसान ई-मित्र) लॉन्च किया है। चैटबॉट हिंदी, तमिल, ओडिया, बंगाली और अंग्रेजी में काम करता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Shaitaan Yodha Field Workplace Assortment Replace; Bastar | Sidharth Malhotra Ajay Devgn | फर्स्ट वीकेंड ‘योद्धा’ ने कमाए 17.51 करोड़: तीन दिन में ‘बस्तर’ ने किया 2 करोड़ का बिजनेस, ‘शैतान’ का डोमेस्टिक कलेक्शन 100 करोड़ पार

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘योद्धा’ ने फर्स्ट वीकेंड पर 17.51 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने शुक्रवार को 4.25 करोड़, शनिवार को 6.01 करोड़ और रविवार को 7.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। रविवार को इस फिल्म की टोटल ऑक्यूपेंसी 23.29% रही।

‘थैंक गॉड’ ने फर्स्ट वीकेंड पर कमाए थे 28.78 करोड़
इससे पहले थिएटर्स में रिलीज हुई सिद्धार्थ की आखिरी फिल्म ‘थैंक गॉड’ थी। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड 28.78 करोड़ और लाइफटाइम 34.89 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद साल 2023 में सिद्धार्थ की मिशन मजनू’ डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

‘बस्तर’ ने रविवार को कमाए 86 लाख
दूसरी तरफ ‘योद्धा’ के साथ रिलीज हुई अदा शर्मा स्टारर ‘बस्तर’ ने पहले तीन दिनों में 2 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक शुक्रवार को इस फिल्म ने 40 लाख रुपए, शनिवार को 75 लाख रुपए और रविवार को 86 लाख रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर 2.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। रविवार को इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 14.38% रही।

फर्स्ट वीकेंड में 54 करोड़ कमाने के बाद 'शैतान' ने सेकेंड वीकेंड पर भी अच्छी कमाई की। फिल्म ने ग्लोबल और डोमेस्टिक दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

फर्स्ट वीकेंड में 54 करोड़ कमाने के बाद ‘शैतान’ ने सेकेंड वीकेंड पर भी अच्छी कमाई की। फिल्म ने ग्लोबल और डोमेस्टिक दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

सेकेंड वीकेंड ‘शैतान’ ने कमाए 23 करोड़
‘शैतान’ ने अपने दूसरे वीकेंड में 23.30 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ने शुक्रवार को 5.05 करोड़, शनिवार को 8.50 करोड़ और रविवार को 9.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही अब इस टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 103.32 करोड़ रुपए हो चुका है। इससे पहले फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर 54 करोड़ रुपए कमाए थे।

‘शैतान’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार तक इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 125 करोड़ रुपए कमा लिए थे। फिल्म में माधवन, अजय देवगन और ज्योतिका लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

Lok Sabha Chunav 2024: EVM से ही होंगे लोकसभा चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सभी याचिकाएं

याचिका में कहा गया था कि बैलेट पेपर के खिलाफ बूथ कैप्चरिग, मतपेटी रोके जाने, अवैध वोट, कागज की बर्बादी आदि की दलील अनुचित और तर्कहीन है, जबकि एक ईवीएम मशीन में 2,000 से 3,840 वोट जमा होते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 07:35 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 01:33 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: EVM से ही होंगे लोकसभा चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सभी याचिकाएं
कांग्रेस के नेता समय-समय पर ईवीएम पर सवाल उठाते रहे हैं।

HighLights

  1. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 61ए को रद्द करने की थी मांग
  2. कांग्रेस की मथुरा जिला समिति के महासचिव द्वारा दायर की गई थी याचिका
  3. जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस आगस्टीन जार्ज मसीह की पीठ ने की सुनवाई

एजेंसी, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि देश में चुनाव ईवीएम से ही होंगे। बैलेट पेपर से चुनाव कराने की कांग्रेस समेत तमाम पक्ष की याचिका खारिज कर दी गई है।

देश में लोकसभा चुनाव 2024 की गहमागहमी के बीच सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई।

बता दें, कांग्रेस के नेता समय-समय पर ईवीएम पर सवाल उठाते रहे हैं। इस याचिका में भारत के चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराने का निर्देश देने की मांग की गई थी। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस आगस्टीन जार्ज मसीह की पीठ ने सुनवाई की।

पढ़िए ईवीएम के खिलाफ कांग्रेस की दलील

कांग्रेस की मथुरा जिला समिति के महासचिव द्वारा दायर याचिका में कहा गया था कि ईवीएम के बारे में विपक्षी दलों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहिए। चुनाव आयोग को ईवीएम के माध्यम से चुनाव कराने का अधिकार देने वाली लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 61ए को रद्द करने का अनुरोध किया गया था।

naidunia_image

याचिका में कहा गया कि बैलेट पेपर के खिलाफ बूथ कैप्चरिग, मतपेटी रोके जाने, अवैध वोट, कागज की बर्बादी आदि की दलील अनुचित और तर्कहीन है, जबकि एक ईवीएम मशीन में 2,000 से 3,840 वोट जमा होते हैं।

इसका मतलब है कि प्रति निर्वाचन क्षेत्र केवल 50 ईवीएम मशीनों के डेटा में हेरफेर करके प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली में एक लाख से 1.92 लाख वोटों की धोखाधड़ी संभव है। याचिका में कहा गया था कि ईवीएम के प्रति सत्तारूढ़ दल का समर्थन ईवीएम की कार्यप्रणाली के बारे में संदेह पैदा करता है क्योंकि ईवीएम या मतपत्र के बावजूद चुनाव परिणाम समान रहने चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

IPL CSK Workforce Schedule: चेन्नई सुपर किंग्स 9वीं बार खेलेगी आईपीएल 2024 का पहला मैच, देखें कब, कहां और किन टीमों का सामना करेगी

IPL CSK Workforce Schedule: सीएसके आईपीएल 2024 के शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस प्रकार यह 9वीं बार होगा जब चेन्नई आईपीएल सीजन के शुरुआती दिन अपना पहला मैच खेलेगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 07:31 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 08:04 PM (IST)

IPL CSK Team Schedule: चेन्नई सुपर किंग्स 9वीं बार खेलेगी आईपीएल 2024 का पहला मैच, देखें कब, कहां और किन टीमों का सामना करेगी
IPL CSK Workforce Schedule

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL CSK Workforce Schedule: आईपीएल 2024 के पहले 21 मैचों का शेड्यूल सामने आ गया है। टूर्नामेंट का 17वां संस्करण 22 मार्च को शुरू होगा। आईपीएल के पहले 17 दिनों के कार्यक्रम की घोषणा की गई है। फाइनल के साथ तय कार्यक्रम की तारीखों का एलान बाद में होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पछाड़कर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सीएसके आईपीएल 2024 के शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस प्रकार यह 9वीं बार होगा जब चेन्नई आईपीएल सीजन के शुरुआती दिन अपना पहला मैच खेलेगी। उन्होंने सबसे अधिक मैच खेलने वाली मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2009, 2011, 2012, 2018, 2019, 2020, 2022 और 2023 में आईपीएल के शुरुआती मैचों में भाग लिया है।

आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम (CSK Squad For IPL 2024)

एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अंजिक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।

चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल (Chennai Tremendous Kings IPL 2024 Full Schedule)

मैच तारीख कार्यक्रम का स्थान समय
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 22 मार्च चेन्नई रात 8 बजे
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस 26 मार्च चेन्नई शाम 7.30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 31 मार्च विशाखापत्तनम शाम 7.30 बजे
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 5 अप्रैल हैदराबाद शाम 7.30 बजे
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Satna Information : हथेली पर नाम के साथ ‘आइ हेट यू’ लिख कर युवती ने लगाई फांसी

Satna Information : हथेली पर लिखे शब्द देख कर मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। स्‍वजन बोले-पांच लाख देने के लिए राजी भी हो गए लेकिन फिर 20 लाख मांगने लगे।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 03:02 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 03:02 PM (IST)

Satna News : हथेली पर नाम के साथ 'आइ हेट यू' लिख कर युवती ने लगाई फांसी

HighLights

  1. शव कमरे में फंदे पर लटता पाया गया।
  2. मायका अमरपाटन के लालपुर में है।
  3. परिजन ने लगाया उत्पीड़न का आरोप।

Satna Information : नईदुनिया प्रतिनिधि सतना। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मारुति नगर में रहने वाली एक नव विवाहिता नर्स अपने पति और जेठ-जेठानी की प्रताड़ना से इस कदर तंग आई कि उसने अपनी हथेली पर उनके नाम के साथ ‘आइ हेट यू’ लिख कर जान दे दी। उसका शव उसके कमरे में फंदे पर लटता पाया गया।जानकारी के मुताबिक, सतना शहर में खजुरी टोला स्थित एक नर्सिंग होम में नर्स का काम करने वाली सरला पटेल पति रूप नारायण पटेल उम्र 28वर्ष का शव मारुति नगर स्थित उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटता मिला।

मायका अमरपाटन के लालपुर में है

सरला का मायका अमरपाटन के लालपुर में था जबकि उसकी शादी रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम देऊ मौहारी निवासी रूपनारायण के साथ हुई थी। वह सतना में नौकरी करती थी और मारुति नगर में किराए पर कमरा लेकर अकेली रहती थी। शनिवार शाम उसके पड़ोस में रहने वाली हेमा तिवारी उसके कमरे पहुंची लेकिन दस्तक देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने अंदर झांक कर देखा। वहां का नजारा देख कर उसके होश उड़ गए और उसने पुलिस, मकान मालिक तथा अन्य पड़ोसियों को जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

हथेली पर लिखा सुसाइड नोट

फंदे पर लटकने के पहले अपनी हथेली पर अपने पति रूप नारायण पटेल, जेठ दीपनारायण पटेल एवं जेठानी रविता का नाम लिखा था। इनके नाम के ऊपर उसने नीले पेन से आई हिट यू भी लिखा था। पुलिस ने हथेली पर लिखे ये शब्द पढ़े तो सरला की मौत के पीछे इन तीनों का रोल होने का संदेह उपजा लिहाजा पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष से पूछताछ कर जानकारी ली।

शादी के बाद मांग रहे थे दहेज

मृतका के पिता शिवलाल पटेल ने बताया कि सरला और रूपनारायण के बीच प्रेम प्रसंग था। जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। सब कुछ तय हो जाने के बाद अचानक रूपनारायण शादी से मुकर गया। जिससे नाराज हो कर सरला ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने जब रूपनारायण को पकड़ा और थाने ले आई तो जेल जाने के डर से उसने समझौता कर लिया। बाद में जनवरी 2023 में दोनों की कोर्ट मैरिज कराई गई। शादी के कुछ दिनों बाद ही रूपनारायण ने दहेज की मांग शुरू कर दी। वह 5 लाख रुपए और बाइक लाने के लिए सरला पर दबाव बनाने लगा, उसे प्रताड़ित करने लगा। जेठ-जेठानी भी उसका साथ देने लगे।

पांच लाख देने के लिए वे राजी भी हो गए लेकिन

शिवलाल ने बताया कि यह बात पता चलने पर पांच लाख देने के लिए वे राजी भी हो गए लेकिन फिर रूपनारायण 20 लाख मांगने लगा। पैसों के लिए रूपनारायण बेटी सरला को लगातार प्रताड़ित करता रहा। उसने इसकी शिकायत भी आइजी ऑफिस, एसपी ऑफिस और सीएम हेल्पलाइन में भी की। बाद में वह सतना में मारुति नगर में रह कर नौकरी करने लगी। लेकिन रूपनारायण यहां भी आ धमकता और सरला को परेशान करता। शिवलाल ने आरोप लगाया कि पति, जेठ- जेठानी की प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने अपनी जान दे दी।सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की हथेली पर लिखे शब्द देख कर मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

IPL DC Crew Schedule: दिल्ली कैपिटल्स का पूरा आईपीएल 2024 शेड्यूल, देखें ऋषभ पंत की टीम कब, कहां और किन टीमों से भिड़ेगी

IPL DC Crew Schedule: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए वापसी करने को तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पंत टीम की कप्तानी संभालेंगे। पूरी तरह से बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 06:40 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 06:40 PM (IST)

IPL DC Team Schedule: दिल्ली कैपिटल्स का पूरा आईपीएल 2024 शेड्यूल, देखें ऋषभ पंत की टीम कब, कहां और किन टीमों से भिड़ेगी

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Capitals IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 के पहले दो हफ्तों का शेड्यूल सामने आ गया है। फिलहाल 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है, जबकि मैचों की बाकी तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बाकी मुकाबले की तिथि का एलान किया जाएगा। फैंस यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि पिछले सीजन में 10वें स्थान पर रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स इस बार कैसा प्रदर्शन करती है।

30 दिसंबर 2022 को हुई भीषण कार दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत क्रिकेट से दूर है। वह आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए वापसी करने को तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पंत टीम की कप्तानी संभालेंगे। पूरी तरह से बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। हालांकि बीते दिनों उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह विकेटकीपर दस्ताने पहने दिखाई दे रहे थे।

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 टीम (Delhi Captials IPL 2024 Squad)

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्च, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2024 शेड्यूल (Delhi Capitals IPL 2024 Schedule)

मैच तारीख कार्यक्रम का स्थान समय
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च मोहाली दोपहर 3.30 बजे
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 28 मार्च जयपुर शाम 7.30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 31 मार्च विशाखापत्तनम शाम 7.30 बजे
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 3 अप्रैल विशाखापत्तनम शाम 7.30 बजे
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

MP Information: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- उज्जैन के माध्यम से पूरे मध्य प्रदेश में उद्योगों की मालिका बनाएंगे

MP Information: डॉ. मोहन यादव कहा- केवल एमओयू साइन नहीं करेंगे बल्कि भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 09:15 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 09:23 PM (IST)

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- उज्जैन के माध्यम से पूरे मध्य प्रदेश में उद्योगों की मालिका बनाएंगे
उज्जैन में सिंधी कालोनी से हरिफाटक ओवर ब्रिज तक सेंट्रल लाइटिंग रोड डिवाइडर कार्य का भूमिपूजन करते मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव।

HighLights

  1. अगले चरण में ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़, सागर में भी इन्वेस्टर्स समिट होगी।
  2. 40 दिवसीय विक्रमोत्सव में विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां तय की हैं।
  3. 30 मुहूर्त के साथ समय बताने वाली वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया जाएगा।

MP Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव गुरुवार दोपहर उज्जैन आए। उन्होंने एक, दो मार्च को उज्जैन में होने वाली क्षेत्रीय इन्वेस्टर्स समिट और 40 दिवसीय विक्रम व्यापार मेले की तैयारी पर कहा कि उज्जैन के माध्यम से पूरे प्रदेश में उद्योगों की मालिका बनाएंगे। केवल एमओयू साइन नहीं करेंगे बल्कि भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

देवास रोड पर खुली बेस्ट कार्पोरेशन कंपनी (होजयरी वस्त्र निर्माण उद्योग) उदाहरण है। जो कहा है वो आगे भी करके दिखाना है। प्रदेश में केवल अधोसंरचना विकास से काम नहीं चलेगा। व्यापारिक गतिविधियां बढ़ाने की भी आवश्यकता है। अगले चरण में ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़, सागर में भी इन्वेस्टर्स समिट होगी।

उन्होंने विक्रमोत्सव और नौ अप्रैल को होने वाले गुड़ी पड़वा पर होने वाले शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की। कहा कि विक्रमोत्सव का भव्य रूप इस बार देखने को मिलेगा। पहली बार उज्जैन में इन्वेस्टर्स समिट की जा रही है। भव्य व्यापार मेला लगाया जा रहा है। 40 दिवसीय विक्रमोत्सव में विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां तय की हैं।

इसके शुभारंभ वाले दिन 30 मुहूर्त के साथ समय बताने वाली वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया जाएगा। यह भी बताया कि 26 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश आएंगे। उनका पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया जाएगा। 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली प्रदेश में हुए विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। सिंधी कालोनी से हरिफाटक ओवर ब्रिज तक सेंट्रल लाइटिंग रोड डिवाइडर कार्य का भूमिपूजन किया।

naidunia_image

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद अंतर्गत छह करोड़ रुपये से सिंधी कालोनी से हरिफाटक ओवर ब्रिज तक सेंट्रल लाइटिंग रोड डिवाइडर कार्य, शिप्रा विहार स्थित नक्षत्र उद्यान में एक करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्य और त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर के पास तीन करोड़ 62 लाख रुपये से बनाई जाने वाली पार्किंग और पब्लिक शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

शासकीय महाविद्यालय तराना में विश्व बैंक परियोजना अंतर्गत 91 लाख रुपये से प्रयोगशाला भवन बनाई प्रयोगशाला, खाचरौद के गांव लुसड़ावन, केसरिया, डोडिया, सकतखेड़ी, बनबना, बोरखेड़ा पित्रामल, जलोदिया जागीर, पिपल्याशीष, हताई एवं अंतरालिया में आठ करोड़ 30 लाख रुपये से आकार ली नल जल योजना (जल जीवन मिशन) का लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत तराना विधानसभा क्षेत्र में छह करोड़ आठ लाख रुपये से बनने वाले एमआरएल 02-कायथा-खारपा-तराना मार्ग संग 135 मीटर लंबे पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल आदि साथ थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

काम की खबर: FASTag केवाईसी और खाता, पेटीएम फास्टैग के जुड़े सारे सवालों के जवाब यहां पढ़ें

Paytm FASTag Information: भारत में 70 मिलियन से अधिक फास्टैग यूजर्स के साथ पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने दावा किया 15 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता प्रभावित होंगे। 15 मार्च के बाद टोल कटौती से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए फास्टैग को अलग बैंक में स्विच करना होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 20 Feb 2024 04:34 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 20 Feb 2024 04:34 PM (IST)

Paytm FASTag Information

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Paytm FASTag Information: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को फास्टैग सेवाओं के लिए 30 अधिकृत बैंकों की सूची से हटा दिया है। यह निर्णय कथित नियम उल्लंघनों पर नियामक चिंताओं के बाद आया है। जिसके बाद एनएचएआई को कार्रवाई करनी पड़ी। सभी पेटीएम फास्टैग यूजर्स को नए RFID स्टिकर प्राप्त करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि पेटीएम फास्टैग 15 मार्च के बाद काम करना बंद कर देंगे।

15 मार्च के बाद अमान्य होगा पेटीएम फास्टैग

भारत में 70 मिलियन से अधिक फास्टैग यूजर्स के साथ पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने दावा किया 15 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता प्रभावित होंगे। 15 मार्च के बाद टोल कटौती से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए फास्टैग को अलग बैंक में स्विच करना होगा। 15 मार्च 2024 के बाद सभी पेटीएम फास्टैग उपयोगकर्ताओं को किसी अन्य बैंक में नया फास्टैग खाता खोलना होगा। NHAI की नई गाइडलाइन के अनुसार, पेटीएम फास्टैग 15 मार्च के बाद अमान्य हो जाएगा।

नया फास्टैग खाता कैसे खोलें?

नया फास्टैग खाता खोलने से पहले पुराने फास्टैग अकाउंट को निष्क्रिय करना होगा। कोई भी अधिकृत बैंक एक्टिव फास्टैग खाते वाले वाहन के लिए नया फास्टैग जारी नहीं करता है। इसलिए सबसे पहले अपने पुराने फास्टैग अकाउंट को डीएक्टिवेट कर लें।

इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से माय फास्टैग ऐप डाउनलोड करें। फिर नया फास्टैग खरीदने का विकल्प चुनें। यह एक ई-कॉमर्स लिंक पर रीडायरेक्ट करेगा। जहां से आप नया फास्टैग खरीद सकते हैं।

नया फास्टैग को एक्टिव करने के लिए ऐप में Activate FASTag विकल्प पर जाएं। एक बाद चयन करने के बाद सक्रिय प्रकिया को पूरा करने के लिए फास्टैग आईडी और वाहन डिटेल्स दर्ज करें। आप अधिकृत बैंक से भी नया फास्टैग खरीद सकते हैं। जिनमें एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इलाहबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और यस बैंक शामिल हैं।

फास्टैग केवाईसी कैसे पूरा करें?

29 फरवरी 2024 के बाद केवाईसी पूरा नहीं करने वाले फास्टैग बंद हो जाएगा। इसके लिए आधिकारिक फास्टैग वेबसाइट पर जाएं। अपने खाते में लॉगइन करें। अपनी प्रोफाइल पर जाएं और अपनी केवाईसी अपडेट करने के लिए क्लिक करें। अपना पहचान विवरण, पता प्रमाण और पासपोर्ट आकार की फोटो जैसे भी जरूरी आवश्यक विवरण भरें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Lok Sabha Chunav: एक्शन में चुनाव आयोग, 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए, जानिए कहां-कहां हुई कार्रवाई

Lok Sabha Chunav: पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को भी हटा दिया गया है। बीएमसी कमिश्नर को भी बदला गया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 02:46 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 02:52 PM (IST)

Lok Sabha Chunav: एक्शन में चुनाव आयोग, 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए, जानिए कहां-कहां हुई कार्रवाई

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद चुनाव आयोग (EC) एक्शन में है। चुनाव आयोग ने सोमवार को 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटा दिया। ये राज्य हैं – यूपी, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात।

साथ ही पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार को भी हटा दिया गया है। बीएमसी कमिश्नर को भी बदला गया है। मिजोरम के प्रशासनिक सचिव को हटाया गया है। हिमाचल के सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

आयोग ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े उन अधिकारियों का तबादला करें, जो तीन साल पूरे कर चुके हैं या अपने गृह जिलों में हैं।

चंडीगढ़ के डीजीपी का पदभार संभालने के बाद सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना निश्चित रूप से एक चुनौती है। चुनाव को किस तरह से मैनेज किया जाए, इसके लिए आईजी और यूटी के एसएसपी हर छोटी से छोटी बात पर नजर रखकर इसकी तैयारी कर रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयार है।

#WATCH | After taking cost of Chandigarh DGP, Surendra Singh Yadav says, “Conducting free and truthful election is unquestionably a problem. IG and UT’s SSP are getting ready for a similar by maintaining a tally of each minute element about how you can handle the election. Chandigarh police are… pic.twitter.com/ur722gMjQf

— ANI (@ANI) March 18, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की