छत्तीसगढ़ में गरीबों का सस्ता अनाज देने की योजना के बाद राज्य शासन की ओर से एक वर्ष में करीब एक लाख राशन कार्डों को निरस्त किया गया है।
By Deepak Kumar
Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 10:41 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 21 Feb 2024 10:41 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में एक साल में एक लाख राशन कार्ड निरस्त, कटा नौ लाख लोगों का नाम।- फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में गरीबों का सस्ता अनाज देने की योजना के बाद राज्य शासन की ओर से एक वर्ष में करीब एक लाख राशन कार्डों को निरस्त किया गया है। एक जनवरी से 31 दिसंबर-23 के मध्य अन्त्योदय, निश्शक्तजन, निराश्रित तथा सामान्य परिवार के 99,172 राशनकार्ड निरस्त किए गए हैं। साथ ही 8,90,660 हितग्राहियों का नाम हटाया गया है। राशनकार्ड धारकों के अपात्र होने, बाहर चले जाने तथा कुछ राशनकार्ड धारकों की मृत्यु की पुष्टि होने पर राशन कार्ड निरस्त किया गया है।
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी है। एक जनवरी से 31 दिसंबर के मध्य सबसे ज्यादा दुर्ग जिले में 15,467 राशन कार्ड निरस्त हुए है। रायपुर में इसकी संख्या 5,858 है। हितग्राहियों की ओर से कार्ड देने पर 65,477 निरस्त हुए हैं। ऐसे ही परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर 9,261, सत्यापन में निवास पर नहीं पाने पाए जाने पर 4,833 परिवार तथा राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं पाए जाने पर 19,600 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। दुर्ग जिले में सबसे अधिक 63,355 लोगों का नाम निरस्त किया गया है।
परिवार से अलग हुए तो चार लाख के नाम हटे
प्रदेशभर में परिवार से स्वेच्छा से अलग होने पर 4,04,243 लोगों का नाम निरस्त किया गया है। त्रुटिपूर्ण आधार नंबर दर्ज होने पर 26,680 तथा परिवार के साथ स्थायी रूप से निवासरत नहीं होने पर 4,31,755 नाम हटाए गए हैं।
राहुल गांधी न्याय यात्रा का समापन रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ। इस दौरान आई.एन.डी.आई. गठबंधन की विशाल रैली हुई, जिसमें कई विपक्षी दलों के नेता एक साथ आए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने हाल ही कांग्रेस से भाजपा में गए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को बिना नाम लिए घेरा।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 03:32 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 03:32 PM (IST)
राहुल को अशोक चव्हाण का जवाब।
एएनआई, मुंबई। राहुल गांधी न्याय यात्रा का समापन रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ। इस दौरान आई.एन.डी.आई. गठबंधन की विशाल रैली हुई, जिसमें कई विपक्षी दलों के नेता एक साथ आए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने हाल ही कांग्रेस से भाजपा में गए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को बिना नाम लिए घेरा।
उन्होंने कहा कि अभी हाल ही मैं एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा को जॉइन कर लिया है। वह राज्य के बड़े कांग्रेस नेता थे। वह रोते हुए मेरा मां से मिलने आए थे। उन्होंने कहा था कि सोनिया जी मुझ में और ताकत नहीं बची है। मैं अब और नहीं लड़ सकता हूं। मैं जेल नहीं जाना चाहता हूं।
चव्हाण ने आरोपों को बताया निराधार
बीजेपी नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) किसी का नाम नहीं लिया है। फिर भी अगर वह मुझ पर कोई टिप्पणी करना चाहते हैं, तो यह अतार्किक और निराधार है। यह भी झूठ है कि मैं दिल्ली में सोनिया गांधी से मिला हूं। ये टिप्पणियां तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। यह सब एक राजनीतिक स्टंट है।
ABOUT THE AUTHOR
अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन …
सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म योद्धा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कल यानी रविवार को फिल्म देखने गए सिद्धार्थ के फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। दरअसल, फिल्म देखने गए फैंस से मिलने सिद्धार्थ अचानक थिएटर पहुंच गए। उन्हें देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। योद्धा स्टार के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके चाहनेवालों की भीड़ जमा हो गई। थिएटर में सरप्राइज विजिट करके सिद्धार्थ ने अपने फैंस का दिल खुश कर दिया।
योद्धा की कमाई की बात करें तो फर्स्ट वीकेंड पर 17.51 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने शुक्रवार को 4.25 करोड़, शनिवार को 6.01 करोड़ और रविवार को 7.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
फिल्म की कहानी क्या है?
फिल्म की शुरुआत एक प्लेन हाईजैक के सीक्वेंस से होती है। टास्क फोर्स (योद्धा) का कमांडर अरुण कटियाल ( सिद्धार्थ मल्होत्रा) भी प्लेन में मौजूद रहता है। अरुण कटियाल इस प्लेन हाईजैक को कंट्रोल करने में नाकाम साबित होता है। अरुण और उसके साथियों को सस्पेंड कर दिया जाता है।
टास्क फोर्स योद्धा को भी बंद कर दिया जाता है। इस घटना से अरुण काफी टूट जाता है, जिसका प्रभाव उनकी पर्सनल लाइफ में भी दिखाई देता है। कहानी इसी तरह आगे बढ़ती है। एक बार फिर प्लेन हाईजैक होता है। अरुण कटियाल इस बार भी प्लेन में मौजूद रहता है। अब उसके सामने दोबारा लोगों को बचाने की चुनौती है। क्या वो इससे पार पाएगा, पूरी कहानी अंत तक इसी बात पर फोकस करती है।
शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से आर्मी ऑफिसर के रोल में जंचे हैं। राशि खन्ना ने सिद्धार्थ की पत्नी का किरदार निभाया है। इनके अलावा फिल्म में दिशा पाटनी और सनी हिंदुजा भी प्राइमरी रोल में नजर आए हैं। फिल्म का डायरेक्शन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा की जोड़ी ने मिलकर किया है।
MP Information: मध्य प्रदेश के जिला अस्पताल के अलावा चिन्हित सिविल अस्पताल और सीएचसी में डेंटल यूनिट बनाने की तैयारी की जा रही है।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 03:51 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 03:51 PM (IST)
सिविल अस्पतालों में डेंटल यूनिट स्थापित की जाएगी
HighLights
डेंटल यूनिट बनाने की तैयारी
छोटे बच्चों के दांतों का भी हाे सकेगा उपचार
तीन से चार माह लगेंगे
MP Information राज्य ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों के अतिरिक्त चिन्हित सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी दांत के बड़े उपचार हो सकेंगे। यहां रूट कैनाल, जबड़े की सर्जरी, छोटे बच्चों के दातों का उपचार, दातों में फिलिंग का काम हो सकेगा। इसके लिए 40 करोड़ रुपये पिछले वर्ष स्वीकृत हुए थे, पर मप्र पब्लिक हेल्थ सप्लाई कारपोरेशन से उपकरण खरीदी की प्रक्रिया अब शुरू हो पाई है। यह उपकरण आने और स्थापित होने में तीन से चार माह लगेंगे।
जिला अस्पतालों में तीन, सिविल अस्पतालों में दो और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक डेंटल चेयर स्थापित की जाएगी। सिर्फ उन्हीं अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध होगी जहां दांत के स्थायी डाक्टर पदस्थ हैं। कुछ जिला अस्पतालों में अभी भी डेेंटल यूनिट हैं, पर यहां सिर्फ दांतों के सफाई और संक्रमण के अतिरिक्त अन्य उपचार नहीं होते।
यह उपचार मिल सकेगारूट-कैनाल, अक्ल दाड़ की सर्जरी, पायरिया का उपचार, जबड़े की सर्जरी, दांतों का टेढ़ा होना, दांत की नसों का उपचार, दांत निकालना, पक्के दांत आने तक उसकी जगह सुरक्षित रखना, पस का उपचार, फिलिंग आदि। एक्सरे की सुविधा भी शुरू हो सकेगी।
यह उपकरण डेंटल यूनिट में रहेंगे
डेंटल चेयर, डेंटल एक्स-रे, रूट-कैनाल ट्रीटमेंट के लिए अपेक्स लोकेटर के साथ एंडो मोटर, अल्ट्रासोनिक क्लीनर, अल्ट्रासोनिक स्केलर आदि। भाेपाल के जेपी अस्पताल में आदर्श यूनिट बनाई जाएगी जिसमें ओपीजी एक्स-रे मशीन, डायोड लेजर, फिजियो डिसपेंसर, इलेक्ट्रोकाटरी मशीन, पीज़ोइलेक्ट्रिक मशीन से उपचार किया जाएगा।
ABOUT THE AUTHOR
भरत मानधन्या ने इंदौर स्थित चोइथराम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में BAJMC में स्नातक की पढ़ाई की है और स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) से MA Economics की उपाधि प्राप्त की है।
IND vs ENG Ranchi Take a look at: लोगों के मोबाइल फोन पर रिकार्डेड काल कर मैच का बहिष्कार करने की अपील भी की जा रही है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 10:37 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 10:37 AM (IST)
देश विरोधी तत्व लोगों के बीच इस तरह के संदेश से खाई पैदा करने का भी प्रयास कर रहे हैं।
HighLights
रांची में 23 फरवरी, शुक्रवार से शुरू होना है चौथा टेस्ट
सीरीज में 2-1 से आगे है टीम इंडिया
विरोध कर रहे खालिस्तानी आतंकी, पटना पुलिस कर रही पड़ताल
एजेंसी, रांची (IND vs ENG Ranchi Take a look at)। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथे मुकाबला 23 फरवरी, शुक्रवार से रांची में शुरू हो रहा है। टीम इंडिया अभी 2-1 से आगे है। रोहित शर्मा एंड कंपनी की कोशिश है कि रांची टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली जाए।
इस बीच, रांची टेस्ट को लेकर मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज प्रसारित किए जा रहे हैं। यह खालिस्तान समर्थकों की हरकत है, जो रांची टेस्ट के बहिष्कार की बात कर रहे हैं।
रांची टेस्ट का विरोध कर रहे खालिस्तानी आतंकी, पटना पुलिस कर रही पड़ताल
पटना पुलिस के मुताबिक, रांची में 23 फरवरी से होने वाले चौथे भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच को लेकर कुछ देश विरोधी तत्व अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में लोगों के मोबाइल फोन पर रिकार्डेड काल कर मैच का बहिष्कार करने की अपील भी की जा रही है। ये देश विरोधी तत्व लोगों के बीच इस तरह के संदेश से खाई पैदा करने का भी प्रयास कर रहे हैं।
बुधवार की रात से इस तरह के संदेश भेजे जा रहे हैं। जिसमें भारत-इंग्लैंड मैच का बहिष्कार करने की अपील की जा रही। इसमें यह कहा जा रहा था कि मैच रांची में हो रहा है, यहां की जमीन आदिवासियों की है, जिसे बाहर के लोगों ने हड़प लिया है।
इसके आगे यह अपील कि मैच का बहिष्कार और विरोध करते हुए खालिस्तान का झंडा लहराएं। जिस तरह की भारत विरोधी भाषा का प्रयोग किया गया है, इससे आतंकी संगठन की ओर से की जा रही हरकत भी हो सकती है।
ABOUT THE AUTHOR
करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की …
आज मुंबई के ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर सेलिब्रिटीज नजर आए। मलाइका अरोड़ा ब्लैक फिटेड गाउन में दिखीं। बालों का बन बनाए मलाइका बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं। गुरु रंधावा और सई मांजरेकर भी डांस रियलिटी शो के सेट पर स्पॉट हुए। जहां सई रेड गाउन में दिखीं, वहीं गुरु कैजुअल लुक में दिखे। गुरु रंधावा ने इस साल ‘कुछ खट्टा हो जाए’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। ये फिल्म 16 फरवरी को रिलीज हुई थी।
‘झलक दिखला जा’ शो के कंटेस्टेंट्स भी नजर आए। टीवी एक्टर शोएब इब्राहम और मनीषा रानी अपने डांस आउटफिट में दिखे। इस डांस रियलिटी शो को गौहर खान और ऋत्विक धनजानी होस्ट कर रहे हैं। दोनों होस्ट भी रेडी होकर पैपराजी को पोज देते स्पॉट हुए।
आज मुंबई एयरपोर्ट पर आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे के साथ दिखे। बता दें, दोनों के लिंकअप की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। वहीं शाहिद कपूर भी कैजुअल लुक में स्पॉट किए गए। एक्टर टाइगर श्रॉफ और कार्तिक आर्यन भी एयरपोर्ट जाते नजर आए। कार्तिक आर्यन ने फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक कराईं। फोटोज देखें..
मलाइका इन दिनों ‘झलक दिखला जा’ में बतौर जज नजर आ रही हैं।
गौहर खान इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ को होस्ट कर रही हैं।
शोएब इब्राहम शो के कॉस्ट्यूम में नजर आए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही ‘योद्धा’ में नजर आएंगे।
कार्तिक आर्यन जल्द ही ‘चंदू चैंपियन’ में दिखेंगे।
टाइगर श्रॉफ भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक-साथ दिखे।
शाहिद कपूर हाल ही में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे।
Baba Vanga: दुनिया भर में बाबा वंगा और नास्त्रेदमस अपनी भविष्यवाणियों को लेकर काफी फेमस हैं। उन्होंने चीन के सुपर पावर बनने से लेकर पुतिन की हत्या की कोशिशों तक की भविष्यवाणियां की हैं। यह 2024 में सच हो सकती हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 22 Feb 2024 08:48 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 22 Feb 2024 10:33 PM (IST)
Baba Vanga Prediction 2024: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां
धर्म डेस्क, इंदौर। दुनिया भर में बाबा वंगा और नास्त्रेदमस अपनी भविष्यवाणियों को लेकर काफी फेमस हैं। उन्होंने चीन के सुपर पावर बनने से लेकर पुतिन की हत्या की कोशिशों तक की भविष्यवाणियां की हैं। यह 2024 में सच हो सकती हैं।
बाबा वंगा एक बल्गेरियाई नागरिक थे। उनके बारे में कहा जाता है कि उनको दिव्य दृष्टि प्राप्त थी। नास्त्रेदमस 16वीं शताब्दी के फ्रांसीसी ज्योतिषिचार्य थे। इन दोनों ने ही वैश्विक आर्थिक रुझानों व कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल कर भविष्यावाणियां की थी।
ड्रैगन करेगा कब्जा
बाबा वंगा और नास्त्रेदमस दोनों ने ही यह दावा किया है कि अमेरिका को पछाड़ कर अगला सुपरपावर चीन ही बनेगा। वह सुपर पवार के रूप में लगातार उभर रहा है।
पुतिन की हत्या
रूस-यूक्रेन में युद्ध को देखते हुए रूस में राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति है। ऐसे में बाबा वांगा ने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लेकर बहुत ही गंभीर भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि उनकी हत्या हो सकती है। नास्त्रेदमस के अनुसार वर्ष 2024 में पुतिन को राजनीतिक दृष्टि से चुनौतियां मिलने की संभावना है।
एक युवा नेता की मौत
वंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2024 में एक बड़े युवा नेता की मौत होगी। उस नेता ने एक साम्राज्य के अंत की शुरुआत की थी। उनकी इस भविष्यवाणी को एलेक्सी नवलनी की हत्या के रूप में देखा जा सकता है।
जापान और यूनाइटेड किंगडम में आर्थिक संकट
वेंगा ने 2024 में एक बड़ी आर्थिक समस्या की भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार इस आर्थिक संकट की वजह से कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित होंगी।
ABOUT THE AUTHOR
अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन …
अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी वाली बात फेक निकली। वे शुक्रवार रात इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के मैच में बिल्कुल स्वस्थ दिखे। वहां मौजूद लोगों ने बिग बी से उनके तबीयत के बारे में सवाल किया तो उन्होंने इन खबरों को फेक बताया। वहां मौजूद एक शख्स ने पूछा- अमित जी अपना ध्यान रखिए, सब ठीक है? पहले तो बिग बी ने उस शख्स का हाथ पकड़कर अभिवादन किया, फिर कहा- फेक न्यूज।
इससे पहले शुक्रवार सुबह खबर आई थी कि 81 साल के अमिताभ बच्चन के पैर में खून का थक्का जम गया है। जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। हालांकि अब खुद बिग बी ने ऐसी बातों को खारिज कर दिया है।
पिछले कुछ सालों से चोट और बीमारियों से जूझ रहे हैं बिग बी अमिताभ बच्चन के चाहने वालों के लिए यह अच्छी खबर है कि वे बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें कुछ नहीं हुआ है। हालांकि पिछले कुछ साल उनके लिए सही नहीं जा रहे हैं। वे तीन-चार सालों से चोट और बीमारियों से जूझ रहे हैं।
कलाई में लगी थी चोट- जनवरी 2024 में अमिताभ बच्चन की कलाई की सर्जरी हुई थी, जिसके बारे में उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था। उन्होंने अक्षय कुमार को अपनी चोट दिखाते हुए फोटो पोस्ट की थी।
अक्षय कुमार को अपनी चोट दिखाते बिग बी।
KBC 14 की शूटिंग के दौरान कट गई थी पैर की नस: 2022 में कौन बनेगा करोड़पति 14 की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के पैर की नस एक मेटल के टुकड़े से कट गई थी। सेट पर उनके काफ मसल से खूब खून बहा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
दिवाली 2022 से पहले भी घायल हुए थे अमिताभ: अमिताभ ने दिवाली से ठीक पहले अपने पैर की नस कटने की जानकारी दी थी। उन्होंने खुद एक ब्लॉग के जरिए बताया था कि पैर की नस कटने पर खूब खून बहा। उन्हें अस्पताल का चक्कर भी काटना पड़ा, जहां डॉक्टर्स ने उनके पैर पर टांके लगाए थे। अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल ब्लॉग से इस घटना की जानकारी दी थी।
दो बार कोविड पॉजिटिव हुए थे: अमिताभ ने 2020 में ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वो कोविड संक्रमित हो गए हैं। उनके बेटे अभिषेक भी पॉजिटिव थे। इलाज के लिए दो महीनों तक बिग बी हॉस्पिटलाइज थे। इसके बाद 2022 में भी अमिताभ कोविड से संक्रमित हुए थे।
बिग बी ने ट्वीट करके दोबारा कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी थी।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के सेट पर लगी थी अमिताभ को चोट: 2018 की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में एक एक्शन सीन करते समय उन्हें कंधे पर चोट आई थी। हालांकि यह चोट गंभीर नहीं थी। उन्हें बॉडी डबल का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई लेकिन उन्होंने यह सीन खुद करना तय किया।
2018 की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में बिग बी के साथ आमिर खान ने भी काम किया था।
लापरवाही में बिग बी को चढ़ा था हेपेटाइटिस बी से संक्रमित व्यक्ति का खून: 2000 में अमिताभ बच्चन को पता चला कि उन्हें हेपेटाइटिस बी है। दरअसल ये बीमारी एक लापरवाही का नतीजा थी। जब कुली सेट पर हुए हादसे के बाद बिग बी को खून की जरूरत पड़ी तो ब्लड डोनर की भीड़ लग गई थी। 200 डोनर के जरिए उन्हें 60 बोतल खून चढ़ाया गया था। जल्दबाजी में बिग बी को हेपेटाइटिस बी से संक्रमित व्यक्ति का खून चढ़ा दिया गया, जिससे वे खुद भी संक्रमित हो गए थे। यह बात खुद अमिताभ बच्चन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से हेपेटाइटिस बी के कैंपेन का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर बताई थी।
75 प्रतिशत लिवर काम करना बंद कर चुका है: 2000 में अमिताभ बच्चन के पेट में जोरदार दर्द उठा। इलाज करवाने जब बिग बी अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनकी आंत में दिक्कत है, जिसके लिए उन्होंने डाइवर्टिक्युलाइटिस ऑफ स्मॉल इंटेस्टाइन सर्जरी करवाई। इलाज के दौरान ही बिग बी को पता चला कि उन्हें लिवर सिरोसिस है। यह हेपेटाइटिस बी के कारण हुआ था। 2012 में अमिताभ बच्चन के 75 प्रतिशत संक्रमित लिवर को सर्जरी से काटकर अलग कर दिया गया है।
पहले ही अस्थमा, लिवर प्रॉब्लम और निमोनिया से जूझ रहे थे बिग बी: हादसे से पहले ही अमिताभ बच्चन को लिवर की समस्या थी और साथ ही वो अस्थमैटिक भी थे। ऑपरेशन के अगले ही दिन उन्हें निमोनिया हुआ जिससे हालत और बिगड़ गई। बैंगलोर में इलाज के बाद उन्हें एयरबस से मुंबई लाया गया था। क्रेन से उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में स्ट्रेचर पर शिफ्ट किया गया था। 8 अगस्त को उनका दोबारा ऑपरेशन हुआ। अस्पताल के बाहर उनके चाहने वालों की चौबीसो घंटे भीड़ रहती थी। पूरे देश में कहीं पूजा करवाई जा रही थी तो कहीं यज्ञ। जया बच्चन खुद भी अमिताभ की सलामती के लिए सिद्धि विनायक गई थीं, लेकिन जब वो पहुंचीं तो देखा कि उनसे पहले ही कई लोग बिग बी के लिए वहां पूजा कर रहे थे। लोगों की दुआएं रंग लाईं।
24 सितंबर 1982 को बिग बी को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया था।
कुली के सेट पर पुनीत इस्सर का घूंसा लगा था, मुश्किल से बची थी जान 26 जुलाई 1982 को फिल्म कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन घायल हो गए थे। यह हादसा तब हुआ था, जब एक एक्शन सीन के दौरान मार्शल आर्ट में माहिर पुनीत इस्सर ने उन्हें जोरदार मुक्का मार दिया था। पुनीत इस्सर का मुक्का जैसे ही उनके पेट पर पड़ा अमिताभ बच्चन जमीन पर गिर पड़े। कुछ वक्त बाद वे उठे और बोले कि उन्हें बहुत तेज दर्द हो रहा है। मनमोहन देसाई ने उन्हें तत्काल उनके होटल भिजवा दिया।
डॉक्टर्स भी आ पहुंचे। काफी समय तक डॉक्टरों को बीमारी पकड़ ही नहीं आई। बार-बार टेस्ट कराने के बाद भी क्लियर डायग्नोसिस नहीं हो पा रहा था। अमिताभ की हालत बिगड़ती चली जा रही थी। तभी वेल्लोर के डॉ. भट्ट ने एक्स-रे रिपोर्ट में इन्टेस्टीनल पफोर्रेशन डिटेक्ट करके बताया कि अमिताभ के पेट में लगी चोट में अब मवाद बनने लगा है। इसके बाद अमिताभ की इमरजेंसी सर्जरी की गई थी, जिससे उनकी सेहत में सुधार आया था।
फिल्म कुली (1983) के दौरान जब भी वो सीन आता है जहां अमिताभ को चोट लगी थी, तो उसे रोककर हादसे की इन्फॉर्मेशन दी जाती है।
81 के अमिताभ बच्चन पर 1550 करोड़ का दांव अमिताभ के पास 4 बड़ी फिल्में हैं, जिनके जरिए उन पर करीब 1550 करोड़ का दांव लगा है। फिल्म कल्कि 2898 AD में उन्हें प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ देखा जाएगा। वहीं, फिल्म थलाइवर 170 से 33 साल बाद रजनीकांत के साथ अमिताभ वापसी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में बिग बी को निगेटिव रोल में देखे जा सकते हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 देव में एक बार फिर वो गुरु जी के किरदार में दिखेंगे।
Satna Information : युवती के शरीर पर काले रंग का लोवर और लाल टॉप था जबकि युवक के शरीर पर ग्रे कलर का जीन्स पैंट और लाइट कलर का शर्ट था।
By Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 02:55 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 02:55 PM (IST)
HighLights
युवक का एक पैर कट कर अलग हो गया था।
दोनों शव रेल की पटरियों के बीच स्लीपर के पास पड़े थे।
हत्या पर फिलहाल कोई कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है।
Satna Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, मझगवां। जिले के मझगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सतना-मानिकपुर रेल मार्ग पर मझगवां स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक-युवती का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है।
दोनों शव रेल की पटरियों के बीच स्लीपर के पास पड़े थे
मझगवां रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर दूर रेलवे के माइल स्टोन 1221/6 के पास एक युवक-युवती के शव पड़े पाए गए। दोनों शव रेल की पटरियों के बीच स्लीपर के पास पड़े थे। युवक का एक पैर कट कर अलग हो गया था और दूर पड़ा हुआ था। दोनों के चेहरे बुरी तरह कुचल गए थे। युवती के शरीर पर काले रंग का लोवर और लाल टॉप था जबकि युवक के शरीर पर ग्रे कलर का जीन्स पैंट और लाइट कलर का शर्ट था।रेल ट्रैक पर दो लाश पड़ी होने की सूचना मिलते ही मझगवां थाना प्रभारी आदित्य धुर्वे सुबह साढ़े 10 बजे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शव दोपहर डेढ़ बजे के बाद ही पीएम के लिए भेजे गए।
धारकुण्डी के कजरा के रहने वाला था
मनीष सिंह पिता कौशल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी कजरा थाना धारकुण्डी के रूप में हुई, जबकि मृतका सिंहपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। उनकी मौत आत्महत्या है या किसी ने उनकी हत्या पर फिलहाल कोई कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।
ABOUT THE AUTHOR
पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु …
IND vs ENG 4th Take a look at: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से मंगलवार तक रांची में बारिश की कोई संभावना नहीं हो है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 23 Feb 2024 07:57 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 23 Feb 2024 09:54 AM (IST)
भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के स्थान पर आकाश दीप को शामिल किया गया है। यह आकाश का पहले टेस्ट है।
HighLights
पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट आज से
रांची की पिच पर स्पिनर दिखा सकते हैं कमाल
टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप को मौका
एजेंसी, रांची (IND vs ENG 4th Take a look at 2024): भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट आज से झारखंड के रांची में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया अभी 2-1 से सीरीज में आगे है और रांची टेस्ट में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश रहेगी।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से मंगलवार तक रांची में बारिश की कोई संभावना नहीं हो है। धूप खिली रहेगी और मौसम साफ रहेगाष। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अंतिम दिन 27 फरवरी को हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जो मैच में बाधा डाल सकती है।
IND vs ENG 4th Take a look at: Pitch report
परंपरागत रूप से जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची की पिच धीमी होती है और यहां स्पिनरों को मदद मिलती है। खेल आगे बढ़ने के साथ गेंद नीची रहती है। इंग्लैंड के उप-कप्तान ओली पोप अपने आकलन में इसे ‘मंगल ग्रह की मिट्टी से तैयार’ पिच कहेंगे।
पिछली बार जब रांची में टेस्ट मैच खेला गया था, तब भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक पारी और 202 रनों से जीत हासिल की थी और खेल चार दिनों के भीतर समाप्त हो गया था।
ABOUT THE AUTHOR
करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की …