Jain Muni Vidyasagar Maharaj: जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, छत्‍तीसगढ़ में राजकीय शोक घोषित

Acharya Vidyasagar Maharaj: जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने आज रात 2.30 बजे संल्लेखना पूर्वक समाधि (देह त्याग दी) ले ली है। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरी तीर्थ पर उन्होंने अंतिम सांस ली है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 07:48 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 03:23 PM (IST)

Jain Muni Vidyasagar Maharaj: जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, छत्‍तीसगढ़ में राजकीय शोक घोषित

HighLights

  1. आचार्य विद्यासागर महाराज पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ थे
  2. पिछले तीन दिन से आचार्यश्री ने अन्न जल का पूरी तरह त्याग दिया था
  3. पीएम मोदी ने डोंगरगढ़ में किए थे विद्यासागर महाराज के दर्शन

रायपुर। Acharya Vidyasagar Maharaj: जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने आज रात 2.30 बजे संल्लेखना पूर्वक समाधि (देह त्याग दी) ले ली है। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ पर उन्होंने अंतिम सांस ली है। डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

छत्‍तीसगढ़ में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित

इस खबर से देशभर में शोक की लहर है। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिये डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आचार्य श्री विद्यासागर के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। इधर, छत्‍तीसगढ़ सरकार ने आधे दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है।

आचार्यश्री पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ थे। पिछले तीन दिन से उन्होंने अन्न जल का पूरी तरह त्याग कर दिया था। आचार्यश्री अंतिम सांस तक चैतन्य अवस्था में रहे और मंत्रोच्चार करते हुए उन्होंने देह का त्याग किया है।

आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे। यह मेरा… pic.twitter.com/mvJJPbiiwM

— Narendra Modi (@narendramodi) February 18, 2024

समाधि के समय उनके पास पूज्य मुनिश्री योगसागर जी महाराज, श्री समतासागर जी महाराज, श्री प्रसादसागर जी महाराज संघ सहित उपस्थित थे। देश भर के जैन समाज और आचार्यश्री के भक्तों ने उनके सम्मान में आज एक दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। सूचना मिलते ही आचार्यश्री के हजारों शिष्य डोंगरगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

naidunia_image

पीएम मोदी ने डोंगरगढ़ में किए थे विद्यासागर महाराज के दर्शन

पिछले साल नवंबर माह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में जैन तीर्थ स्थल चंद्रगिरी पहुंकर जैन संत विद्यासागर महाराज के दर्शन किए थे। पीएम मोदी ने विद्यासागर महाराज के दर्शन के बाद इंटरनेट मीडिया पर इस बात को शेयर करते हुए लिखा था, आचार्यश्री विद्यासागर जी का आशीर्वाद पाकर

धन्‍य महसूस कर रहा हूं।

सीएम साय ने विद्यासागर महाराज के निधन पर जताया शोक

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर शोक जताया। सीएम साय ने शोक संदेश में लिखा, विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ।

छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने वाले आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को देश व समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। आध्यात्मिक चेतना के पुंज आचार्य श्री विद्यासागर जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन।

कर्नाटक में हुआ था जन्‍म

आचार्यश्री का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को कर्नाटक प्रांत के बेलगांव जिले के सदलगा गांव में हुआ था। उन्होंने 30 जून 1968 को राजस्थान के अजमेर नगर में अपने गुरु आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज से मुनिदीक्षा ली थी। आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज ने उनकी कठोर तपस्या को देखते हुए उन्हें अपना आचार्य पद सौंपा था।

आचार्यश्री 1975 के आसपास बुंदेलखंड आए थे। वे बुंदेलखंड के जैन समाज की भक्ति और समर्पण से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपना अधिकांश समय बुंदेलखंड में व्यतीत किया। आचार्यश्री ने लगभग 350 दीक्षाएं दी हैं। उनके शिष्य पूरे देश में विहारकर जैनधर्म की प्रभावना कर रहे हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

Kartik Aaryan Vary Rover SV Automobile Value Particulars | Bollywood Information | कार्तिक आर्यन ने खरीदी नई कार, कीमत 6 करोड़ रुपए: सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- हमारी रेंज थोड़ी सी बढ़ गई

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन ने अपने कार कलेक्शन में एक नई कार शामिल कर ली है। बीते गुरुवार उन्होंने रेंज रोवर SUV खरीदी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार की कीमत 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

नई कार खरीदने की जानकारी कार्तिक ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो पेट डॉग कटोरी के साथ कार की डिग्गी में लेटे हुए नजर आए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हमारी रेंज थोड़ी सी बढ़ गई।

कार्तिक के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी है। सोनू के टीटू की स्वीटी में कार्तिक के को-स्टार सनी सिंह ने लिखा- चल सागर चाइनीज फिर। बता दें, यह कार्तिक का फेवरेट स्ट्रीट फूड प्लेस है। कबीर खान जो कार्तिक के साथ चंदू चैंपियन में काम कर रहे हैं, उन्होंने लिखा- ग्रेट च्वाइस चंदू।

पहली कार थी थर्ड हैंड
कार्तिक की पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था, इसके बावजूद भी उनके पास रेड कार्पेट इवेंट में जाने के लिए खुद की कार नहीं थीं। जी हां, कार्तिक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली 2 फिल्म के बाद उन्होंने एक कार खरीदी थी, वो भी थर्ड हैंड, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए थी। उस कार के डोर में प्रॉब्लम भी थी, इसके बावजूद उन्होंने ये कार ली क्योंकि रेड कार्पेट इवेंट में कार्तिक को ऑटो में, बाइक पर या लोगों से लिफ्ट लेकर जाना पड़ता था।

जहां एक समय लोगों से लिफ्ट मांग कर या थर्ड हैंड कार से कार्तिक आर्यन को किसी भी इवेंट में जाना पड़ता था, वहीं अब उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है।

कार्तिक की आखिरी फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर किया था। वहीं, उन्होंने फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में कैमियो किया था। आने वाले दिनों में वो कबीर खान की स्पोर्ट फिल्म चंदू चैंपियन में देखे जाएंगे।

वहीं, इन दिनों कार्तिक फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में बन हुए हैं। कार्तिक ने इस फिल्म की शूटिंग की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। इस फिल्म में वो पहली बार तृप्ती डिमरी के साथ दिखाई देंगे। कुछ समय पहले यह खबर भी सामने आई थी कि कार्तिक फिल्म आशिकी 3 में दिखाई देंगे, लेकिन यह फिल्म बनने से पहले ही ठंडे बस्ते में जा गिरी।

Lok Sabha Election 2024: बिहार में NDA की सीटों का एलान, 17+16+7 के फॉर्मूले पर बनी बात

बिहार में एनडीए ने सीटों का एलान कर दिया है। 17+16+7 के फॉर्मूले पर बात बन गई है। भाजपा 17, जदयू 16, रालोसपा (रामविलास) 5, हम व उपेंद्र कुशवाह की पार्टी को 1-1 सीट मिली है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 04:18 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 05:22 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: बिहार में NDA की सीटों का एलान, 17+16+7 के फॉर्मूले पर बनी बात
मंगलवार को सीटों का एलान!

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय पर बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने एनडीए के सभी नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने एनडीए ने सीटों का एलान कर दिया। एनडीए में 17+16+7 के फॉर्मूले पर बात बन गई है। बिहार में भाजपा लोकसभा चुनाव में बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जदयू को 16 सीटें मिली हैं। रालोसपा (रामविलास) 5, हम व उपेंद्र कुशवाह की पार्टी को 1-1 सीट दी गई है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को 5 सीटें मिली हैं। हम बिहार में 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे।

#WATCH | NDA seat sharing in Bihar: BJP Nationwide Basic Secretary Vinod Tawde says, “BJP will contest on 17 seats, JDU on 16 seats, LJP (Ram Vilas) on 5 seats, Hindustani Awam Morcha and Rashtriya Lok Morcha on one seat every…” pic.twitter.com/s1TpdoQBza

— ANI (@ANI) March 18, 2024

भाजपा इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

विनोद तावड़े ने बताया कि भाजपा पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सूर, सासाराम

जदयू यहां से ठोंकेगी ताल

वामिकी नगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालन्दा, जहानबाद और शिवहर

चिराग पासवान को मिली ये पांच सीटें

वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Gariyaband Information: एक ऐसा गांव भी, जंहा के लोग जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर करते है रक्तदान

मालगांव निवासी ग्रामीण युवा ब्लड डोनर ग्रुप के संस्थापक व समाजसेवी भीम निषाद ( उम्र 35 वर्ष ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव ) बताते है कि उनकी बहन को पहली बार रक्तदान किया था जिससे उनकी जान बच गई इसके बाद से उन्होंने रक्तदान की अहमियत को जाना । वे कहते है को रक्तदान को महादान का दर्जा दिया गया है , क्योंकि आपका यह दान किसी इंसान की जिन्दगी बचा सकता है।

naidunia_image

वे इसके लिए अपने गांव के अलावा आसपास के गांव के लोगों को भी रक्तदान के लिए लगातर जागरूक करते है वे खुद अब तक 18 बार रक्तदान कर चुके है । और इनके परिवार के 25 सदस्य भी लगातार रक्तदान करते है । गरियाबंद के ग्रुप से जुड़कर 2022 में 1004 , 2023 में 840 और पिछले 3 माह में 330 कुल 2174 डोनर रक्तदान कर चुके है ।

राजधानी तक उपलब्ध करा रहे निशुल्क रक्त

इस गांव में 100 युवाओं की टोली लगातार 3 सालो से रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानव सेवा के कार्य मे निरन्तर लगे हुए है, यंहा के सभी युवा ग्रामीण युवा ब्लड डोनर ग्रुप व गरियाबंद ब्लड डोनर ग्रुप के साथ जुड़ कर रक्तदान शिविर के माध्यम से व जिला अस्पताल गरियाबंद में निरंतर रक्तदान कर सेवा का कार्य कर रहे है।

मालगांव के साथ साथ आप-पास के गांव कोदोबतर, बारुका, बहेराबुड़ा, घुटकुनवापारा, भेजराडीह, हरदी, कस, सोहागपुर, मजरकट्टा, भिलाई, पाथरमोहन्दा, चिखली और अन्य गांव के युवा निरंतर सेवा कर जिला अस्पताल गरियाबंद के साथ-साथ राजिम, नयापारा, छुरा, महासमुंद, धमतरी व रायपुर के मेकाहारा, एम्स जैसे बड़े बड़े हॉस्पिटलो में जरूरतमंद मरीजो को आसानी से ब्लड उपलब्ध करा रहे है।

मालगांव वासी हर साल लगाते है रक्तदान शिविर

मालगांव के ग्रामीण कहते है । कि क्षेत्र के मरीजो को कभी ब्लड की कमी से मौत ना हो इस उद्देश्य को लेकर पिछले तीन सालों से जिले भर में अलग अलग जगहों पर समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते है, और लोगो से अपील करते हुए हर साल ग्राम मालगांव के रक्तदान त्यौहार में आस-पास क्षेत्र के सभी ग्रामों के युवाओं, गणमान्य नागरिक, लड़की व महिलाओं को बड़ी संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते है । मालगांव में 2022 में लगे शिविर में 81 यूनिट 2023 में 85 यूनिट और 17 मार्च को हुए शिविर में 108 यूनिट रक्तदान किया है ।

naidunia_image

रक्तदान के लिए दिव्यांग चम्पेश्वर ध्रुव पेश कर रहे मिसाल

17 मार्च को ग्राम मालगांव में लगे रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुँचे लोगो मे ग्राम कस के निवासी दिव्यांग चम्पेश्वर ध्रुव ( ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव ) उम्र 30 वर्ष पहुँचे थे चम्पेश्वर एक पैर से दिव्यांग है उन्होंने बताया कि एक दुर्घटना के दौरान उनका एक पैर कट गया था उस वक्त 10 बॉटल रक्त लगने के बाद उनकी जान बची थी तब से उन्होंने रक्तदान करना शुरू किया है।

आज चम्पेश्वर रक्तदान के लिए अपने गांव सहित आसपास के क्षेत्र में एक मिसाल पेश कर रहे है । चम्पेश्वर बताते है कि वे अब तक कुल 13 बार रक्दान कर चुके है । और जब भी रक्त की जरूरत पड़ती है वे सबसे पहले उपलब्ध होते है ।

कन्हैया रोहरा पत्नी और बेटे के साथ रक्तदान करने पहुंचे

मालगांव में लगे रक्तदान शिविर में गरियाबंद व्यवसायी कन्हैया रोहरा उम्र 62 वर्ष अपनी पत्नी आशा रोहरा उम्र 58 वर्ष पुत्र रितेश रोहरा उम्र 35 वर्ष के साथ रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचे इस दौरान उनके पोते और पोती भी साथ में मौजूद थे ।

पुलिस के जवानों ने ड्यूटी में रहते हुए निभाई रक्तदान की जिम्मेदारी

मालगांव में आयोजित रक्तदान शिविर में गरियाबंद पुलिस के जवान भी बड़ी संख्या में रक्तदान में पहुंचे । इस दौरान लगभग 11 जवानों ने रक्तदान किया । रक्तदान के दौरान ज्यादातर जवान ड्यूटी में थे ।

उन्होंने बताया कि जनता की सुरक्षा करना उनकी प्राथमिकता है ही मगर रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है इसलिए वह ड्यूटी से कुछ समय निकाल कर रक्तदान करने पहुंचे है ।

Jackky Bhagnani will shock Rakul Preet | जैकी भगनानी करेंगे रकुल प्रीत को सरप्राइज: शादी को यादगार बनाने के लिए देंगे इमोशल गिफ्ट, कल बजेगी शहनाई

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

21 फरवरी को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी गोवा में शादी करेंगे। ढोल रात और हल्दी सेरेमनी के साथ शादी से पहले के फंक्शंस शुरू हो चुके हैं। कपल अपनी शादी की लोकेशन पर पहुंच गया है और मेहमान भी वहां आना शुरू हो गए हैं। खबरों की मानें तो जैकी ने रकुल के लिए एक खास म्यूजिकल सरप्राइज प्लान किया है।

शादी को यादगार बनाने के लिए इमोशल गिफ्ट देना चाहते हैं जैकी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स गोवा पहुंच गए हैं। इनमें से वरुण धवन, नताशा दलाल, रितेश देशमुख, ईशा देओल और रकुल की खास दोस्त प्रज्ञा जायसवाल के नाम शामिल हैं। बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक जैकी एक इमोशनल सॉन्ग के साथ रकुल को सरप्राइज करने वाले हैं। ये सॉन्ग दोनों की लव स्टोरी बताएगा।

सूत्रों ने बताया कि जैकी ने रकुल के लिए इस लव सॉन्ग को खास बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है। ये सॉन्ग सेलिब्रेशन का अहम हिस्सा होगा। जैकी, रकुल को कुछ अनोखा और ना भूलने वाला उपहार देना चाहते थे। इस सॉन्ग के जरिए जैकी और रकुल की लव-स्टोरी बयां होगी।

इस सॉन्ग का टाइटल है- बिन तेरे। गाने को मयूर पुरी ने लिखा है। इसके अलावा, म्यूजिकल सिंगल के संगीतकार तनिष्क बागची हैं, जिन्होंने जहरा एस खान और रोमी जैसे कलाकारों के साथ गाना भी गाया है।

रकुल-जैकी की आईटीसी ग्रैंड होटल में होगी शादी
रकुल और जैकी ने विदेशी जगहों को छोड़कर भारत के गोवा में ही शादी करने का फैसला लिया है। साउथ गोवा में लोकेटेड आईटीसी ग्रैंड होटल में कपल शादी रचाएगा। ये आलीशान होटल समुद्र तट पर मौजूद है। इस शादी में कपल के सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

2 सालों से रिलेशनशिप में हैं रकुल और जैकी
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। उन्होंने जैकी को उस साल का ‘सबसे बड़ा गिफ्ट’ बताया था। अपनी लव स्टोरी के बारे में रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों पड़ोसी थे, लेकिन कभी उनकी बातचीत नहीं हुई थी। फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों मिले। इस मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

प्राइवेट सेरेमनी में होगी नो फोन पॉलिसी
कुछ समय पहले हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया था कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को प्राइवेट रखने की तैयारी में हैं। ऐसे में शादी में नो फोन पॉलिसी होगी। शादी की कोई तस्वीर लीक न हो, इसलिए शादी में आए गेस्ट अपने पास फोन नहीं रख पाएंगे।

ICC Take a look at Gamers Rankings: टेस्ट रैंकिंग में भी छाए यशस्वी जायसवाल, दो डबल सेंचुरी लगाकर मारी 14 पायदानों की दमदार छलांग

ICC Take a look at Gamers Rankings: टॉप 15 टेस्ट बल्लेबाजों में चार भारतीय खिलाड़ी हैं। यशस्वी जायसवाल के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी शीर्ष 15 में हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 03:32 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 21 Feb 2024 03:32 PM (IST)

ICC Test Players Rankings: टेस्ट रैंकिंग में भी छाए यशस्वी जायसवाल, दो डबल सेंचुरी लगाकर मारी 14 पायदानों की दमदार छलांग
यशस्वी जायसवाल

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC Take a look at Gamers Rankings: यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी मैंस टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल कर ली। उन्होंने विशाखापत्तनम के बाद राजकोट में इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया। वह टेस्ट रैंकिंग में 15वें स्थान पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 699 है।

टॉप 15 में चार भारतीय बल्लेबाज

टॉप 15 टेस्ट बल्लेबाजों में चार भारतीय खिलाड़ी हैं। यशस्वी जायसवाल के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी शीर्ष 15 में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बावजूद विराट की रैंकिंग में बदलाव नहीं हुआ है। वे 7वें स्थान पर है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 12वें स्थान पर पहुंच गए है। रोहित वे राजकोट टेस्ट में शतक जड़ा था। वहीं, क्रिकेट से दूर चल रहे ऋषभ पंत 14वें स्थान पर हैं।

केन विलियमसन टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन पहले पायदान पर है। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भी लंबी छलांग लगाई है। वो 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के ऑलराउंर रवींद्र जडेजा 34वें स्थान पर है। रविचंद्रन अश्विन टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं।

पुरुषों की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग

रैंकिंग

टीम

खिलाड़ी रेटिंग
1. न्यूजीलैंड केन विलियमसन 893
2. ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ 818
3. न्यूजीलैंड डेरिल मिशेल 780
4. पाकिस्तान बाबर आजम 768
5. इंग्लैंड जो रूट 766
6. ऑस्ट्रेलिया उस्मान ख्वाजा 765
7. भारत विराट कोहली 752
8. श्रीलंका दिमुथ करुणारत्ने 750
9. इंग्लैंड हैरी ब्रूक 750
10. ऑस्ट्रेलिया मार्नस लाबुशेन 746
11. ऑस्ट्रेलिया

ट्रेविस हेड

741
12. भारत रोहित शर्मा 731
13. इंग्लैंड बेन डकेट 719
14. भारत ऋषभ पंत 706
15. भारत यशस्वी जायसवाल 699
  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IND vs ENG 4th Check: ‘विराट कोहली – केएल राहुल के बिना जीती टीम इंडिया’, सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के जले पर छिड़का नमक

IND vs ENG 4th Check: गांगुली ने अंग्रेज टीम को याद दिलाया है कि किस तरह भारत के युवा बल्लेबाजों के दम पर यह जीत हासिल हुई है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 21 Feb 2024 12:40 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 21 Feb 2024 12:40 PM (IST)

IND vs ENG 4th Test: ‘विराट कोहली - केएल राहुल के बिना जीती टीम इंडिया’, सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के जले पर छिड़का नमक
गांगुली को पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया रांची टेस्ट में जीत हासिल कर इंग्लैंड पर अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।

HighLights

  1. 23 फरवरी से शुरू होगा सीरीज का चौथा टेस्ट
  2. रांची में होगा मुकाबला, टीम इंडिया की नजर सीरीज पर
  3. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है टीम इंडिया

एजेंसी, रांची (IND vs ENG 4th Check)। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी को शुरू होने जा रहा है। पहले टेस्ट में हार के बाद अगले दो मुकाबलों में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और सीरीज में अभी 2-1 से आगे है।

खास बात यह है कि टीम इंडिया ने विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज की गैरमौजूदगी में यह जीत हासिल की है। इस बात को लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के जख्मों पर नमक छिड़का है।

सौरव गांगुली ने की टीम इंडिया की तारीफ

गांगुली ने अंग्रेज टीम को याद दिलाया है कि किस तरह भारत के युवा बल्लेबाजों के दम पर यह जीत हासिल हुई है। विराट कोहली और केएल राहुल जैसे मुझे बल्लेबाजों की अनुपस्थिति में युवा यशस्वी जायसवाल और सरफराज अहमद ने जिम्मेदारी ली।

पूर्व क्रिकेटर ने अपना पहला टेस्ट खेल रहे ध्रुव जुरेल ने की भी तारीफ की।

गांगुली ने आगे कहा कि यह टीम इंडिया का आत्मविश्वास ही था कि रविचंद्रन अश्विन के परिवार में इमरजेंसी आई, तो उन्हें मैच के बीच में छुट्टी दे दी गई। गांगुली को पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया रांची टेस्ट में जीत हासिल कर इंग्लैंड पर अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

‘मोदी जी को मेरी बात अच्छी नहीं लगती’, ‘शक्ति’ वाले बयान पर राहुल बोले- मेरी बात का बदला अर्थ

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं। वह किसी न किसी तरह उन्हें घुमाकर वह उनका अर्थ हमेशा बदलने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि मैंने एक गहरी सच्चाई बोली है। जिस शक्ति का मैंने उल्लेख किया, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा मोदी जी हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 04:37 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 04:37 PM (IST)

'मोदी जी को मेरी बात अच्छी नहीं लगती', 'शक्ति' वाले बयान पर राहुल बोले- मेरी बात का बदला अर्थ
‘शक्ति’ वाले बयान पर पीएम मोदी को राहुल का जवाब।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। राहुल गांधी की न्याय यात्रा का मुंबई के शिवाजी पार्क में समापन हुआ। इस दौरान कई इंडी गठबंधन में शामिल विपक्षी दल इसमें शामिल हुए। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में ‘हिंदू धर्म की शक्ति’ का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। पीएम मोदी ने ‘शक्ति’ शब्द को पकड़कर तेलंगाना की चुनावी रैली में राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। खुद को घिरते हुए देखकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर खुद का बचाव किया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं। वह किसी न किसी तरह उन्हें घुमाकर वह उनका अर्थ हमेशा बदलने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि मैंने एक गहरी सच्चाई बोली है। जिस शक्ति का मैंने उल्लेख किया, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा मोदी जी हैं।

किसान कर रहा आत्महत्या

उन्होंने आगे कहा कि वह एक ऐसी शक्ति है, जिसने आज, भारत की आवाज को, भारत की संस्थाओं को, CBI, IT, ED को, चुनाव आयोग को, मीडिया को, भारत के उद्योग जगत को, और भारत के समूचे संवैधानिक ढांचे को ही अपने चंगुल में दबोच लिया है। उसी शक्ति के लिए नरेंद्र मोदी जी भारत के बैंकों से हजारों करोड़ के कर्ज माफ कराते हैं, जबकि भारत का किसान कुछ हजा रुपयों का कर्ज न चुका पाने पर आत्महत्या करता है।

देश की मीडिया दबा रही सच्चाई

उन्होंने कहा कि उसी शक्ति को भारत के बंदरगाह, भारत के हवाई अड्डे दिये जाते हैं, जबकि भारत के युवा को अग्निवीर का तोहफा दिया जाता है, जिससे उसकी हिम्मत टूट जाती है। उसी शक्ति को दिन रात सलामी ठोकते हुए देश की मीडिया सच्चाई को दबा देती है।

मैंने नहीं किया धार्मिक शक्ति का जिक्र

उन्होंने कहा कि उसी शक्ति के गुलाम नरेंद्र मोदी जी देश के गरीब पर GST थोपते हैं, महंगाई पर लगाम न लगाते हुए, उस शक्ति को बढ़ाने के लिए देश की संपत्ति को नीलाम करते हैं। उस शक्ति को मैं पहचानता हूं, उस शक्ति को नरेंद्र मोदी जी भी पहचानते हैं, वह किसी प्रकार की कोई धार्मिक शक्ति नहीं है, वह अधर्म, भ्रष्टाचार और असत्य की शक्ति है। इसलिए जब जब मैं उसके खिलाफ आवाज उठाता हूं, मोदी जी और उनकी झूठों की मशीन बौखलाती है, भड़क जाती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Arundhathi Nair Well being Replace | Tamil Actress Arundhathi Nair Street Accident | रोड एक्सीडेंट में घायल हुईं साउथ की एक्ट्रेस अरुंधति नायर: वेंटिलेटर पर लड़ रहीं जिंदगी की जंग, दोस्तों ने की फाइनेंशियल सपोर्ट की मांग

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिल और मलयालम फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस अरुंधति नायर बीते 14 मार्च को केरल के कोवलम में हुए रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हाे गईं। एक्ट्रेस इस वक्त तिरुवनंतपुरम के एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं। यहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है

अरुंधति की बहन आरती नायर ने इस खबर की पुष्टि की। आरती ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर बताया कि अरुंधति के सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्होंने जिंदगी और मौत से जूझ रहीं एक्ट्रेस के फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

यह अरुंधति का आखिरी पोस्ट है जिसे उन्होंने 5 दिन पहले शेयर किया था।

यह अरुंधति का आखिरी पोस्ट है जिसे उन्होंने 5 दिन पहले शेयर किया था।

आरती ने लिखा- ‘वो वेंटिलेटर पर संघर्ष कर रही हैं’
आरती ने लिखा, ‘हमें तमिलनाडु के अखबारों और टेलीविजन चैनलों में छपी खबरों पर स्पष्टीकरण देने की जरूरत महसूस हुई। यह सच है कि मेरी बहन अरुंधति नायर का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। वह गंभीर रूप से घायल हैं और वेंटिलेटर पर रहते हुए अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं।’

इस पोस्ट के कैप्शन में आरती ने लिखा, 'हमें उसके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन की आवश्यकता है।'

इस पोस्ट के कैप्शन में आरती ने लिखा, ‘हमें उसके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन की आवश्यकता है।’

दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए मांगी फाइनेंशियल हेल्प
आरती के अलावा अरुंधति की दोस्त और एक्ट्रेस गोपिका अनिल ने भी सोशल मीडिया के जरिए फाइनेंशियल हेल्प मांगी है। इसके अलावा आरजे राम्या जोसेफ ने भी एक वीडियो शेयर कर लोगों से मदद करने की अपील की है। इसी बीच पुलिस ने इस एक्सीडेंट की जांच करना शुरू कर दी है।

फिल्म 'सैथन' के एक सीन में लीड एक्टर विजय एंटनी के साथ अरुंधति।

फिल्म ‘सैथन’ के एक सीन में लीड एक्टर विजय एंटनी के साथ अरुंधति।

‘सैथन’ में निभाया था लीड रोल
अरुंधति 2016 में रिलीज हुई विजय एंटनी की फिल्म ‘सैथन’ में लीड रोल प्ले करके चर्चा में आई थीं। उन्होंने 2018 में मलयालम फिल्म ‘ओट्टक्कोरु कैमुकन’ ने डेब्यू किया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘पोर्कसुकल’ पिछले साल रिलीज हुई थी।

Bhagoriya Mela 2024: निमाड़ में धूलकोट व दीवाल हाट बाजार से हुई भगोरिया की शुरुआत

Bhagoria Competition 2024: शनिवार को बोरगांव में लगेगा खंडवा जिले का सबसे बड़ा भगोरिया हाट।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 04:33 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 04:40 PM (IST)

Bhagoriya Mela 2024: निमाड़ में धूलकोट व दीवाल हाट बाजार से हुई भगोरिया की शुरुआत
भगोरिया बाजार में ढोल और मांदल की मस्ती में झूमता जनजातीय समूदाय।

HighLights

  1. परंपरानुसार मार्च के दूसरे सप्ताह से भगोरिया बाजार की शुरुआत हो जाती है।
  2. आदिवासी समाज एक पखवाड़े से पर्व की तैयारी में जुटा हुआ है।
  3. परिवार के साथ पहुंचे आदिवासियों ने बाजार में सजी दुकानों पर जमकर खरीदी करेंगे।

Bhagoriya Mela 2024 in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा, बोरगांव बुजुर्ग। निमाड़ अंचल में भगोरिया की शुरुआत हो गई है। मजदूरी और रोजगार के लिए महानगरों में गए आदिवासी लौटने से गांवों में रौनक बढ़ गई है। होली से एक सप्ताह पूर्व जिले के आदिवासी बाहुल्य अंचल में भगोरिया बाजार व मेले लगना शुरू हो जाते हैं। इसकी शुरुआत सोमवार को ग्राम धूलकोट व दीवाल हाट बाजार से हुई। भगोरिया बाजार की तारीख पंचायत की बैठक तय की जाती है। परंपरानुसार मार्च के दूसरे सप्ताह से भगोरिया बाजार की शुरुआत हो जाती है।

आदिवासी समाज एक पखवाड़े से पर्व की तैयारी में जुटा हुआ है। पंधाना ब्लाक के बोरगांव में लगने वाला भगोरिया बाजार जिले का प्रमुख बाजार है। इसके लिए पंचायत द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाई जाती हैं। जिले में लगने वाले भगोरिया बाजार में समाज की युवतियां व महिलाएं अपने पारंपरिक लिबास में सज-संवरकर पहुंचेंगी।

परिवार के साथ पहुंचे आदिवासियों ने बाजार में सजी दुकानों पर जमकर खरीदी करेंगे। वहीं झूलों का भी भरपूर आनंद लिया जाएगा। आदिवासी युवाओं ने भी नए जमाने के परिवेश के साथ ही अपनी संस्कृति व परंपरा का निर्वाह करेंगे।

मांदल की थाप व बांसुरी की मधुर ध्वनि पर जमकर थिरक आदिवासी समुदाय भगोरिया मनाएगा। बाजार में आसपास के गांव और फालियों से बड़ी संख्या में आदिवासी परिवार सहित शामिल होंगे। होली तक अंचलों में शाम तक भीड़ और उल्लास रहता है।

naidunia_image

व्यापारियों को भी रहता है इंतजार

भगोरिया पर्व को लेकर हाट बाजारों में रौनक आ गई है। दुकानों पर भीड़ से व्यापार भी अच्छा होता है। व्यापारियों को भी भगोरिया बाजार का इंतजार रहता है। क्षेत्र में लगने वाले भगोरिया बाजारों को लेकर ग्राम पंचायतों के अलावा पुलिस भी मुस्तैद रहती है। जहां भगोरिया बाजार लगेगा वहां सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती रहेंगी।

बोरगांव बाजार में उमड़ेगी भीड़

भगोरिया बाजार शुरू होने पर दूसरा बाजार बोरगांव में लगता है। जिले का सबसे बड़ा भगोरिया बाजार होने से आदिवासियों में इसे लेकर उत्साह रहता है। शनिवार को लगने वाले भगोरिया बाजार में 15 हजार से अधिक लोग शामिल होते हैं। बाजार में कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, कटलरी और घरेलू व कृषि उपयोग की सामग्री की दुकानों के अलावा मनोरंजन के लिए झूले लगेंगे। शीतल पेय, शृंगार सामग्री, मिठाई व जलेबी की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

फसलें आने से बाजार में रहेगी रौनक

क्षेत्र में आदिवासी समाज अधिकांश कृषि पर आश्रित है और इस बार लगभग गेहूं और चने की फसल की कटाई हो चुकी है। फसलें आने से समाज के पास पैसा होगा और इसका रंग भगोरिया हाट में देखने को मिलेगा। समाज के लोग पैसा पास होने से पर्व का पूरी तरह आनंद लेंगे। बता दें की क्षेत्र के जो आदिवासी मजदूर अन्य राज्यों में या दूर मजदूरी करने गए थे वो भी पर्व मनाने को लौट आए हैं और समाजजन के साथ पर्व मनाएंगे।

किस दिन कहां लगेगा भगोरिया हाट

सोमवार – धूलकोट और दीवाल

मंगलवार – डोंगरगांव

बुधवार – खिराला

गुरुवार – कोहदड़, खातला और घाटाखेड़ी

शुक्रवार – भीलखेड़ी, गुडी

शनिवार- बोरगांव बुजुर्ग

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014