Sini Shetty will symbolize India in Miss World 2023 | मिस वर्ल्ड 2023 में इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगी सिनी शेट्टी: बोलीं- दुनिया भर में अपना चार्म बिखेरेगा भारत, 9 मार्च 2024 को होगा कॉम्पिटिशन

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत मिस वर्ल्ड 2023 को होस्ट करने की तैयारी कर रहा है। ये कॉम्पिटिशन भारत में 28 साल के बाद होने जा रहा है। इससे पहले ये कॉम्पिटिशन 1996 में बैंगलोर में हुआ था। फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2023 कॉम्पिटिशन में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। सिनी शेट्टी ने दुनिया भर के लोगों और कंटेस्टेंट को बताया कि वो इस कॉम्पिटिशन के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

हम भारत को सपेरों का देश कहते थे- सिनी शेट्टी

सिनी शेट्टी ने कहा- हम भारत को सपेरों का देश कहते थे। लेकिन अब भारत स्नेक चार्मिंग ही नहीं बल्कि कल्चर और ट्रेडिशन से भी दुनिया भर में अपना चार्म बिखेरेगा। मिस वर्ल्ड का रिलेवेंस अभी खत्म नहीं हुआ है। मिस वर्ल्ड का हमेशा उद्देश्य रहा है व्यूटी विद आ पर्पज। यहां केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि उद्देश्य भी मायने रखता है। यह कारण है कि इन कॉम्पिटिशन में महिलाएं अपने मुद्दों के साथ खड़ी रहती हैं, जैसे- दुनिया भर में शांति फैलाना, ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करना। मानवता के हित के लिए कुछ करना है।

भारत एक ऐसा देश है, जहां मॉर्डनाइजेशन और ट्रेडिशन का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कंटेस्टेंट के लिए बहुत अच्छा अवसर होगा। इस तरह के कल्चर और ट्रेडिशन को असल में देखना और एक्सपीरियंस करना।

सोशल मीडिया के इस दौर में युवाओं को बहुत चैलेंजेज फेस करने पड़ते हैं। ऐसे में सिनी ने आत्मविश्वास को बहुत जरुरी बताया। उन्होंने कहा आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है जो तभी आती है, जब आप शीशे में देखकर खुद से बात करते हैं। आप अपने आपसे कहते हैं कि आप जैसे हैं वैसे ही परफेक्ट हैं।

आजकल सोशल मीडिया ने एक छवि बना दी है। इसलिए आजकल के बच्चे अपनी काबलियत पर शक करते हैं। मिस वर्ल्ड का का कहना है कि हम जैसे हैं हमें खुद को वैसे ही एक्सेप्ट करना चाहिए। सिनी ने कॉम्पिटिशन के पीछे छिपे गहरे उद्देश्य पर बात की है। उनका कहना है कि सुंदरता से बड़ी चीज उद्देश्य है। सुंदरता इस कॉम्पिटिशन का छोटा सा पार्ट है। कंटेस्टेंट के टैलेंट के साथ-साथ भारत अपने कल्चर को भी इस कॉम्पिटिशन में बिखेरेगा।

भारत की छह सुंदरियां बनीं मिस वर्ल्ड

भारत की छह सुंदरियां मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुकी हैं। पहली बार 1966 में रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। उसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय ने इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया। 1997 में डायना हेडन ने ये ताज पहना। युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। 2000 में प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

सच के साथी सीनियर्स : गुजरात में वरिष्‍ठ नागरिकों को मिलेगी फैक्‍ट चेकिंग की ट्रेनिंग

जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्‍वास न्‍यूज ने ‘सच के साथी सीनियर्स’ अभियान के तहत गुजरात में फिर से कार्यक्रम का आयोजन किया। गांधीनगर, अहमदाबाद और वडोदरा में वरिष्‍ठ नागरिकों को फैक्ट चेकिंग की ट्रेनिंग देकर भ्रामक खबरों से बचने का तरीका बताया जाएगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 07:00 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 07:00 PM (IST)

सच के साथी सीनियर्स : गुजरात में वरिष्‍ठ नागरिकों को मिलेगी फैक्‍ट चेकिंग की ट्रेनिंग
सच के साथी सीनियर्स।

HighLights

  1. 19 मार्च को गांधीनगर में सच के साथ सीनियर्स अभियान का आयोजन
  2. वरिष्ठ नागरिकों को दी जाएगी डीपफेक की जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्‍ली। जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्‍वास न्‍यूज ने ‘सच के साथी सीनियर्स’ अभियान के तहत गुजरात में फिर से कार्यक्रम का आयोजन किया। गांधीनगर, अहमदाबाद और वडोदरा में वरिष्‍ठ नागरिकों को फैक्ट चेकिंग की ट्रेनिंग देकर भ्रामक खबरों से बचने का तरीका बताया जाएगा।

19 मार्च को गांधीनगर में ट्रेनिंग

19 मार्च को ‘सच के साथी सीनियर्स’ अभियान का आयोजन गांधीनगर में होगा। सुबह साढ़े दस बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक वरिष्ठ नागरिकों को फैक्ट चेकर्स फर्जी व भ्रामक जानकारियों से बचने का तरीका बताएंगे।

कार्यक्रम के दौरान एक्सपर्ट बताएंगे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे क्या हैं व डीपफेक वीडियो के खतरों से कैसे निपटा जाए। एक्सपर्ट उदाहरणों के माध्यम से वहां मौजूद लोगों को मिस-इन्फॉर्मेशन और डिस-इन्फॉर्मेशन में फर्क करना भी सिखाएंगे।

20 मार्च को अहमदाबाद व 21 को वडोदरा में आयोजन

गांधीनगर के बाद ‘सच के साथी सीनियर्स’ अभियान का कार्यक्रम 20 मार्च को शाम चार बजे से अहमदबाद के इस्‍कान मंदिर के पास सदविचार परिवार में किया जाएगा। 21 मार्च को वडोदरा में कार्यक्रम है। वडोदरा के श्री जीवन संस्‍था में यह आयोजन सुबह साढ़े दस बजे होगा।

अभियान के बारे में

‘सच के साथी सीनियर्स’ भारत में तेजी से बढ़ रही फेक और भ्रामक सूचनाओं के मुद्दे को उठाने वाला मीडिया साक्षरता अभियान है। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 राज्यों के 50 शहरों में सेमिनार और वेबिनार की श्रृंखला के माध्यम से स्रोतों का विश्लेषण करने, विश्वसनीय और अविश्वसनीय जानकारी के बीच अंतर करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को तार्किक निर्णय लेने में मदद करना है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए www.vishvasnews.com/sach-ke-sathi-seniors/ पर क्लिक करें

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Alia Bhatt Birthday Fascinating Info (Highest Paid Indian Actresses) | बॉलीवुड का आलिया भट्ट पर 1000 करोड़ का दांव: एक फिल्म की फीस 25 करोड़, तीन घर और एक दर्जन गाड़ियों की मालकिन

3 दिन पहलेलेखक: कविता राजपूत

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट 15 मार्च को 31 साल की हो चुकी हैं। 12 साल के एक्टिंग करियर में आलिया ने करीब 16 फिल्मों में लीड रोल निभाया है, जिसमें से 12 हिट, 2 फ्लॉप और 2 एवरेज रहीं हैं। उनकी चार अपकमिंग फिल्मों पर तकरीबन 1000 करोड़ का दांव लगा है। इन फिल्मों में जिगरा, लव एंड वॉर, जी ले जरा और ब्रह्मास्त्र 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।

आलिया ने 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था, लेकिन ये फिल्म उन्हें आसानी से नहीं मिली थी। फिल्म के लिए उनके अलावा करीब 400 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। आलिया अब बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी एक फिल्म की फीस करीब 20-25 करोड़ रु. है। ‘गंगूबाई कठियावाड़ी’ के लिए वो बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रही हिट
आलिया के लिए 2023 काफी अच्छा रहा। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने वर्ल्डवाइड 355 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके अलावा आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। आलिया इस दौर की सबसे सफल एक्ट्रेस हैं। फिल्म इंडस्ट्री का उन पर तकरीबन 1030 करोड़ रु. लगा है। वह ब्रह्मास्त्र 2, जिगरा, लव एंड वॉर और जी ले जरा जैसी बड़ी बजट की फिल्मों में नजर आएंगी।

इन चार फिल्मों के अलावा आलिया YRF स्पाई यूनिवर्स से जुड़ने वाली पहली फीमेल एक्टर भी बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया यूनिवर्स की आठवीं फिल्म फ्रेंचाइजी में नजर आएंगी। आलिया फिल्म में सुपर एजेंट के किरदार में दिखेंगी। इस यूनिवर्स में बनने वाली सभी फिल्में जासूसी बैकग्राउंड पर बेस्ड होगी। फिल्म के बजट का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

अब जानते हैं आलिया की जिंदगी और करियर से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स…

महेश भट्ट के साथ बचपन में आलिया।

महेश भट्ट के साथ बचपन में आलिया।

आलिया का जन्म 15 मार्च, 1993 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता महेश भट्ट जाने-माने फिल्ममेकर और मां सोनी राजदान बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। सोनी महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं। पूजा भट्ट आलिया की सौतेली बहन हैं।

आलिया को बचपन में पिता का ज्यादा प्यार नहीं मिला। इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरा ज्यादातर बचपन मां के साथ बीता है, क्योंकि पापा ज्यादातर अपने काम में व्यस्त रहा करते थे। ऐसे में हमें उनके साथ समय बिताने का कम ही मौका मिला है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि वे हमारे लिए कभी मौजूद नहीं रहे। जब जरूरत होती थी, तब वे हमारे लिए हाजिर रहते थे। उन्होंने हमेशा हम सबको आजादी दी है।’

‘वे मेरे लिए हमेशा पजेसिव रहे हैं, पर कभी भी कोई बात करने के लिए उन्होंने हमें रोका नहीं है। इंडस्ट्री में इतने साल बिताने के बाद आज मुझे समझ आता है कि क्यों पापा को तब हमारे लिए वक्त नहीं मिल पाता था। वो काम में बिजी रहते थे।’

फिल्म 'संघर्ष' के एक सीन में बचपन में आलिया।

फिल्म ‘संघर्ष’ के एक सीन में बचपन में आलिया।

‘ब्लैक’ के लिए संजय लीला भंसाली ने किया था रिजेक्ट
पेरेंट्स के फिल्मी बैकग्राउंड के चलते आलिया का बचपन भी फिल्मों के इर्द-गिर्द बीता। जब वो 6 साल की थीं तो पिता के प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म संघर्ष में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। उन्होंने इस फिल्म में प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया। इसी फिल्म में काम करने के बाद आलिया के मन में एक्टिंग के प्रति दिलचस्पी जाग गई।

9 साल की उम्र में उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन इसमें रिजेक्ट हो गई थीं। बाद में चाइल्ड आर्टिस्ट आएशा कपूर को फिल्म में कास्ट किया गया जिनके काम को काफी सराहा गया था।

ब्लैक में आलिया को भले ही काम न मिलने से निराशा हुई, मगर एक्टिंग में उनकी दिलचस्पी बरकरार रही। यही वजह रही कि 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद आलिया का सारा फोकस बस एक्टिंग पर था। वो बस फिल्मों में काम करना चाहती थीं। एक दिन उन्हें पता चला कि करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए ऑडिशन चल रहे हैं तो वो तुरंत करण जौहर के ऑफिस पहुंच गईं। वो सीधे स्कूल से ऑडिशन देने गई थीं इसलिए उन्होंने स्कूल ड्रेस में ही ये ऑडिशन दिया।

इस ऑडिशन में उन्होंने बहारा बहारा गाने पर परफॉर्म किया था। फिल्म में शनाया सिंघानिया के रोल के लिए करण ने 400 लड़कियों के ऑडिशन लिए थे, लेकिन फिर उन्हें आलिया का ऑडिशन पसंद आ गया। मगर एक दिक्कत ये थी कि आलिया का वजन काफी ज्यादा था और करण को फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए स्लिम ट्रिम एक्ट्रेस की तलाश थी।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के एक सीन में आलिया।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के एक सीन में आलिया।

वजन कम करने पर मिली ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
करण ने आलिया को साफ-साफ कहा कि वो उन्हें फिल्म में लेना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अपना वजन कम करना पड़ेगा। आलिया ने करण से कहा कि वो उन्हें तीन महीने का वक्त दें और अगर उनका वजन कम नहीं हुआ तो वो किसी और को कास्ट कर लें। करण ने उनकी बात मानी और उन्हें तीन महीने बाद मिलने को कहा।

तीन महीने बाद आलिया करण से मिलीं और फिल्ममेकर उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर दंग रह गए। आलिया ने 16 किलो वजन कम कर लिया था। इसके बाद करण ने आलिया को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए कास्ट कर लिया।

महेश भट्ट जैसे बड़े डायरेक्टर की बेटी होने के बावजूद आलिया को अपनी पहली फिल्म पाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी थी, जिस पर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे पता था कि मेरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री में है। इसलिए स्वाभाविक तौर पर मेरा झुकाव भी फिल्मों की ओर ज्यादा था, लेकिन मेरे पिता ने कभी भी ऐसा नहीं कहा कि जिस दिन तुम एक्टिंग करना चाहोगी, हम तुम्हारे लिए फिल्म बना देंगे।’

बहरहाल, 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ रिलीज हुई। फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के काम को काफी सराहा गया और फिल्म भी हिट रही। इस फिल्म में काम करने के लिए करण जौहर ने आलिया को 15 लाख रु. की फीस दी थी। ये फीस आलिया ने मां सोनी राजदान को दे दी थी और तभी से सोनी आलिया का सारा फाइनेंस मैनेज करती हैं।

दूसरी फिल्म में ही तोड़ी ग्लैमर गर्ल की इमेज
आलिया के करियर की दूसरी फिल्म हाईवे थी जिसमें उन्होंने नॉन ग्लैमरस किरदार निभाया था। इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग स्किल्स को नोटिस किया गया और काफी तारीफ हुई। एक इंटरव्यू में आलिया ने इस बारे में कहा था, 2014 में फिल्म हाईवे में काम करना मेरे लिए सबसे बड़ा मौका था। इस फिल्म ने मुझे ऐसे किरदार चुनने के लिए इंस्पायर किया, जो भले ही बॉक्स-ऑफिस पर हिट ना हो पाएं, लेकिन उन्हें एक कलाकार के तौर पर बेहतर बनाएं।

हाईवे के बाद आलिया ने 2 स्टेट्स, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एंड सन्स, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जैसी फिल्में कीं और धीरे-धीरे यंग जनरेशन फैंस की फेवरेट बन गईं। 2018 में आई ‘राजी’ से एक बार फिर आलिया ने अपनी एक्टिंग स्किल्स से सबको चौंका दिया। इस फिल्म में उन्होंने इंडियन स्पाई की भूमिका निभाई थी। आलिया को इसके लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था।

'गंगूबाई कठियावाड़ी' ने वर्ल्डवाइड तकरीबन 210 करोड़ का कलेक्शन किया था।

‘गंगूबाई कठियावाड़ी’ ने वर्ल्डवाइड तकरीबन 210 करोड़ का कलेक्शन किया था।

गंगूबाई कठियावाड़ी के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड
2021 में आलिया के करियर के लिए संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी एक गेम चेंजर मूवी साबित हुई। क्यूट सी दिखने वाली आलिया भट्ट को एक खतरनाक लेडी डॉन के किरदार में सोचना मुश्किल था। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने गंगूबाई काठियावाड़ी में यह जोखिम भरा दांव खेला।

आलिया ने कमाल कर दिखाया और वो कामयाबी की नई बुलंदी पर पहुंच गईं। फिल्म के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस फिल्म की सक्सेस के बाद आलिया मौजूदा दौर की टॉप एक्ट्रेस मानी जाने लगी हैं।

रणबीर कपूर पर पहले से था क्रश
​​​​​​
आलिया की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प है। इंडस्ट्री में आने के बाद से ही रणबीर कपूर उनके क्रश थे। वह हमेशा से उनसे शादी करना चाहती थीं। इस बात का खुलासा खुद आलिया ने कॉफी विद करण में किया था।

शो में जब करण ने उनसे पूछा कि स्वयंवर में किस एक्टर को कैंडिडेट बनाएंगी तो पहला नाम उन्होंने रणबीर का ही लिया। वहीं जब पूछा गया कि किस एक्टर के साथ हॉट सीन देने में एतराज नहीं है, तब भी आलिया ने रणबीर का नाम लिया।

14 अप्रैल 2022 को आलिया और रणबीर ने शादी की थी।

14 अप्रैल 2022 को आलिया और रणबीर ने शादी की थी।

ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हुई
2019 में फिल्मफेयर अवॉर्ड में दोनों ने इस बात को कबूला कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। जब आलिया को राजी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला तो उन्होंने स्टेज से ही रणबीर को आई लव यू कहा था।

सितंबर 2019 में आलिया-रणबीर सीक्रेट वेकेशन के लिए साउथ अफ्रीका गए थे। दोनों की इस वेकेशन की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। इसी वेकेशन में रणबीर ने आलिया को प्रपोज किया था। 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। शादी के दो महीने बाद 27 जून 2022 को आलिया ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की और नवंबर में बेटी राहा को जन्म दिया।

517 करोड़ की मालकिन हैं आलिया, खरीद चुकीं तीन घर
12 साल के करियर में आलिया की नेटवर्थ तेजी से बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 517 करोड़ रु. की मालकिन हैं। आलिया ने प्रॉपर्टी में भी काफी इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। उनके पास तीन घर हैं। उन्होंने अपना सबसे पहला घर भारत में नहीं बल्कि लंदन में खरीदा था।

लंदन के पॉश इलाके के रूप में चर्चित कोवेंट गार्डन में आलिया के घर की कीमत 25 करोड़ रुपए है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, ‘मेरा सपना था कि लंदन में एक घर हो। खुशी इस बात की है कि मैंने साल 2018 में अपने सपने को पूरा कर लिया।’

रणबीर-आलिया की शादी के सारे फंक्शन उनके घर वास्तु में हुए थे।

रणबीर-आलिया की शादी के सारे फंक्शन उनके घर वास्तु में हुए थे।

रणबीर के अपार्टमेंट में ही खरीदा दूसरा घर
कोरोना के दौरान ही 2020 में मुंबई के बांद्रा में आलिया ने एक अपार्टमेंट खरीदा। वास्तु पाली हिल्स कॉम्प्लेक्स की पांचवीं मंजिल पर लगभग 2500 स्क्वायर फीट के इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपए है। आलिया के इसी नए अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर रणबीर कपूर का भी घर है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने आलिया के साथ-साथ रणबीर के घर का भी इंटीरियर डिजाइन किया है।

आलिया ने अपने प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के जरिए प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्ट किया है। आलिया के इस तीसरे अपार्टमेंट की कीमत करीब 38 करोड़ रुपए है।

बहन शाहीन भट्ट को भी गिफ्ट किए 2 फ्लैट
इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ने दो और घर खरीदे थे, जिन्हें उन्होंने अब अपनी बहन शाहीन को गिफ्ट कर दिया है। आलिया ने 2015 में ये दोनों फ्लैट अनुपम खेर और उनकी वाइफ किरण खेर से 8.99 करोड़ में खरीदे थे।

प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं आलिया
आलिया भट्ट एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। उन्होंने 2020 में ‘एड-ए-ममा’ नाम का क्लोथिंग ब्रांड शुरू किया। साल भर में इस कंपनी का वैल्यूएशन 150 करोड़ पहुंच गया, जिसके बाद आलिया की इस कंपनी को रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने 300-350 करोड़ में खरीद लिया। ईशा अंबानी अब इस कंपनी में 51 परसेंट की हिस्सेदार हैं।

'डार्लिंग्स' आलिया के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन की पहली फिल्म थी जिसमें घरेलू हिंसा का मुद्दा उठाया गया था।

‘डार्लिंग्स’ आलिया के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन की पहली फिल्म थी जिसमें घरेलू हिंसा का मुद्दा उठाया गया था।

आलिया ने इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन नाम से 2019 में प्रोडक्शन हाउस भी लॉन्च किया था। आलिया ने 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई अपनी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ को प्रोड्यूस किया था। हाल ही में आई वेब सीरीज पोचर के प्रोडक्शन में भी आलिया ने पैसे लगाए थे। इसके अलावा उनके प्रोडक्शन की अगली फिल्म जिगरा है, जिसमें आलिया के अलावा वेदांग रैना भी नजर आएंगे।

2.5 करोड़ की रेंज रोवर वोग में चलती हैं आलिया
2.5 करोड़ रुपए की शानदार रेंज रोवर वोग से लेकर BMW 7 सीरीज तक, आलिया भट्ट के पास करोड़ों की कारों का कलेक्शन है। उनके पास 3 ऑडी हैं, जिनमें से दो SUV हैं और एक सेडान ऑडी ए6 है। अगर आलिया के साथ रणबीर कपूर के कार कलेक्शन को मिला लें तो उनके पास लगभग दर्जन भर गाड़ियां हैं।

2017 में रणबीर कपूर ने रेंज रोवर खरीदी थी, जिसकी कीमत 2.26 करोड़ रुपए थी। उनके पास मर्सेडीज-बेंज G63 AMG भी है, जिसकी कीमत 2.14 करोड़ रुपए है। इसके अलावा ऑडी R8 भी है, जो 2.72 करोड़ की है।

Tikamgarh Information: टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के बिगडैल बेटे की करतूत, नो-एंट्री में ट्रक रोका तो ट्रैफिक कांस्टेबल से की मारपीट

Tikamgarh Information: आरक्षक ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार के बेटे आदिल पर मारपीट कर गाली-गलौज किए जाने के आरोप लगाए हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 07:01 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 07:06 PM (IST)

Tikamgarh News: टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के बिगडैल बेटे की करतूत, नो-एंट्री में ट्रक रोका तो ट्रैफिक कांस्टेबल से की मारपीट
आदिल गफ्फार।

HighLights

  1. अब्दुल प्रदेश में सबसे धनी नगर पालिका अध्यक्ष बताए जाते हैं।
  2. आरक्षक ने गफ्फार के बेटे आदिल पर मारपीट कर गाली-गलौज किए जाने के आरोप लगाए हैं।
  3. वह दोबारा ट्रक नहीं पकड़ने की धमकी देकर वहां से भाग गया।

Tikamgarh Information: टीकमगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे ने एक आरक्षक के साथ मारपीट कर दी है। यातायात ड्यूटी में तैनात आरक्षक की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस दौरान आरक्षक ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार के बेटे आदिल पर मारपीट कर गाली-गलौज किए जाने के आरोप लगाए हैं। टीआइ आनंद राज ने बताया कि फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। धारा 353, 332, 186, 294, 506 के अलावा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि अब्दुल प्रदेश में सबसे धनी नगर पालिका अध्यक्ष बताए जाते हैं।

गौरतलब है कि शहर में नो-एंट्री लागू की गई है और इस दौरान भारी वाहनों को तय समय में प्रवेश नहीं दिया जाता है, जो बाइपास से होकर गुजरते हैं। रोजाना ही तरह रविवार को सुबह यातायात थाना से आरक्षक 717 राजकुमार अहिरवार (30) की ड्यूटी मऊचुंगी नाका पर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान ही सुधा सागर रोड से एमपी 36 एच 1125 डंपर का चालक ट्रक को नो एंट्री एरिया में शहर तरफ ला रहा था। इसे रोककर ड्राइवर से डंपर नो एंट्री से न ले जाकर बायपास से ले जाने की बात कही।

naidunia_image

आरक्षक राजकुमार ने रिपोर्ट में बताया कि बायपास मार्ग ले जाने की बात सुनकर डंपर के चालक ने अपना डंपर रोड पर खड़ा कर दिया और मालिक को फोन लगाया। थोड़ी देर बाद नपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक का बेटा आदिल बाइक से आया और मुझसे बोला कि तुमने डंपर क्यों रोका है। इसके बाद आदिल ने गालियां देकर ट्रैफिक कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिए। वहीं दोबारा डंपर नहीं पकड़ने की धमकी देकर वह भाग गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

पुतिन के कट्टर आलोचक की जेल में मौत, रूस के विपक्षी नेता थे एलेक्सी नवलनी

रूस में विपक्ष के बड़े नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मरने की खबर है। वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर के बड़े आलोचक थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत यमालो-नेनेट्स की जेल में हुई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 05:41 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 16 Feb 2024 05:41 PM (IST)

पुतिन के कट्टर आलोचक की जेल में मौत, रूस के विपक्षी नेता थे एलेक्सी नवलनी
एलेक्सी नवलनी की मौत।

वर्ल्ड डेस्क, इंदौर। रूस में विपक्ष के बड़े नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मरने की खबर है। वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर के बड़े आलोचक थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत यमालो-नेनेट्स की जेल में हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यमालो-नेनेट्स ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट प्रशासन का आधिकारिक बयान सामने आया है कि शुक्वार को जेल में नवलनी चहलकदमी कर रहे थे। इस दौरान उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं लग रहा था। उन्होंने स्टाफ से शिकायत की कि तबियत ठीक नहीं है। उसके बाद वह बेहोश हो गए। उनकी मौत के कारणों का पता करने की कोशिश की जा रही है।

पहले भी आ चुकी है मौत की खबर

नवलनी की मौत की खबरें पहली भी आ चुकी हैं। उनकी मौत की खबर सबसे पहले साल 2020 में आई थी। तब यह कहा गया था कि उन्हें साइबेरिया में जहर दिया गया है। रूस सरकार पर उन्हें जहर देने का आरोप लगा था। उस दौरान रूसी सरकार ने इन सभी आरापों से इनकार किया था। सरकार ने कहा था कि नवलनी को जहर देने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। फिर यह खबर आई थी कि उनको जेल से गायब कर दिया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Yashasvi Jaiswal: राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया को झटका, शतक के बाद मैदान छोड़ गए यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal: भारतीय ओपनर शतक लगाने के बाद ज्यादा दर ग्राउंड पर रह नहीं पाए। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। यशस्वी को बल्लेबाजी के दौरान पीठ में परेशानी हो रही थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 05:41 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 05:41 PM (IST)

Yashasvi Jaiswal: राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया को झटका, शतक के बाद मैदान छोड़ गए यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल रिटायर्ड हर्ट हुए।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG, Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 122 गेंदों पर अपनी सेंचुरी की है। जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। यह टेस्ट करियर का यशस्वी का तीसरा शतक है।

यशस्वी जायसवाल हुए रिटायर्ड हर्ट

भारतीय ओपनर शतक लगाने के बाद ज्यादा दर ग्राउंड पर रह नहीं पाए। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। यशस्वी को बल्लेबाजी के दौरान पीठ में परेशानी हो रही थी। उनके बाएं पैर में क्रैम्प आ गया। उन्होंने 78.20 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यह पूरी घटना 42वें ओवर के बाद हुई। ओवर की समाप्ति के बाद यशस्वी जायसवाल मैदान पर लेट गए। टीम के फिजियो मैदान पर आए। इसके बाद जायसवाल ने कुछ बॉल भी खेली, लेकिन वे तकलीफ में थे। ऐसे में उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

यशस्वी जायसवाल ने सचिन और कांबली की बराबरी की

22 वर्षीय यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो शतक लगा चुके हैं। 23 साल से कम उम्र में एक सीरीज में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है। उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार शतक जड़े थे। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1984-85 में इंग्लैंड के खिलाफ तीन सेंचुरी लगाई थी। यशस्वी ने दो शतक के साथ दिलीप वेंगसरकर (1978, वेस्टइंडीज), रवि शास्त्री (1984, इंग्लैंड), सचिन तेंदुलकर (19991, ऑस्ट्रेलिया) और विनोद कांबली (19993, श्रीलंका) की बराबरी कर ली है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Electoral Bonds: चुनावी बांड की संख्या का खुलासा नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, SBI से फिर मांगा जवाब

संविधान पीठ का आदेश नहीं मानने पर कोर्ट ने एसबीआई को नोटिस जारी कर 18 मार्च तक जवाब मांगा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 11:33 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 15 Mar 2024 11:53 AM (IST)

Electoral Bonds: चुनावी बांड की संख्या का खुलासा नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, SBI से फिर मांगा जवाब

एजेंसी, नई दिल्ली। चुनावी बांड मामले में शुक्रवार को भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सर्वोच्च अदालत ने एक बार फिर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फटकार लगाई।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान पीठ के फैसले में स्पष्ट किया गया था कि चुनावी बांड के सभी विवरण मतलब खरीद की तारीख, खरीदार का नाम और मूल्यवर्ग सहित उपलब्ध कराए जाएंगे, लेकिन एसबीआई ने ऐसा नहीं किया। कोर्ट ने एसबीआई को नोटिस जारी कर 18 मार्च तक जवाब मांगा है।

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने वेबसाइट पर अपलोड किए जाने वाले डेटा को वापस करने के ईसीआई के अनुरोध को अनुमति दे दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एपेक्स अदालत के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल यह सुनिश्चित करें कि दस्तावेजों को स्कैन और डिजिटल किया जाए और एक बार प्रक्रिया पूरी होने के बाद मूल दस्तावेजों को ईसीआई को वापस दे दिया जाएगा और वह इसे 17 मार्च को या उससे पहले वेबसाइट पर अपलोड कर देगा।

चुनावी बांड मुद्दे पर राजनीति तेज

वहीं, इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। बिहार में राजद सांसद मनोज झा ने कहा, लोग इसे आज देख रहे हैं, हर किसी को इसके बारे में पहले से ही पता था…ईडी छापेमारी करती है और कुछ ही घंटों के बाद चुनावी बांड खरीदे जाते हैं। ये सह – संबंध लोकतंत्र की हत्या कर रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Siddharth was seen sitting on a wheelchair holding his father’s hand. | व्हीलचेयर पर बैठे पिता का हाथ थामे दिखे सिद्धार्थ: ‘योद्धा’ की स्क्रीनिंग के दौरान वाइफ कियारा और अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘योद्धा’ आज रिलीज हो गई है। बीती रात इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए। उनके पिता व्हीलचेयर पर बैठे दिखे। वहीं सिद्धार्थ अपने पापा का हाथ थामे स्पॉट किए गए। बाप-बेटे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वाइफ कियारा आडवाणी भी पति को चीयर करने स्क्रीनिंग पर दिखीं। वे सिद्धार्थ की मां के साथ स्टेज पर आईं। बाद में पैपराजी को सिद्धार्थ-कियारा के पूरे परिवार ने एक साथ पोज दिया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पिता के साथ।

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने पिता के साथ।

सिद्धार्थ-कियारा अपने पूरे परिवार के साथ पोज देते हुए।

सिद्धार्थ-कियारा अपने पूरे परिवार के साथ पोज देते हुए।

फैंस को भी सिद्धार्थ का जेस्चर बहुत अच्छा लगा
अपने पापा की मदद करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा का वीडियो फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है। जहां एक यूजर ने लिखा- गुड जेंटलमैन, ये एक्शन बहुत अच्छा लगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- केयरिंग सन। कई यूजर ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाकर अपनी खुशी जाहिर की।

फैंस को भी सिद्धार्थ मल्होत्रा का जेस्चर बहुत अच्छा लगा।

फैंस को भी सिद्धार्थ मल्होत्रा का जेस्चर बहुत अच्छा लगा।

दिशा पाटनी भी स्क्रीनिंग के दौरान स्पॉट की गईं
इस इवेंट में ‘योद्धा’ की स्टारकास्ट भी नजर आई। दिशा पाटनी व्हाइट गाउन पहने ग्लैमरस लुक में दिखीं। वहीं सिद्धार्थ फुल ब्लैक आउटफिट में आए। कियारा ब्लू ब्लेजर लुक में दिखीं।

दो बार पोस्टपोन हुई है फिल्म ‘योद्धा’ की रिलीज डेट
‘योद्धा’ को सबसे पहले 7 जुलाई 2023 में रिलीज किया जाना था, हालांकि कुछ दिक्कतों के चलते फिल्म को टाल दिया गया। फिल्म की दूसरी रिलीज डेट 15 सितंबर थी, हालांकि ‘जवान’ से क्लैश रोकने के लिए फिल्म को फिर पोस्टपोन कर दिया गया था। फाइनली आज इस फिल्म को रिलीज किया गया है।

एक बार फिर से देशप्रेम की भावना को जगाते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा
साल 2021 में रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ में एक्टर ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। देशप्रेम की भावना को जगाती ये फिल्म सिद्धार्थ के करियर के लिए काफी अहम साबित हुई। जहां सिद्धार्थ के काम की जमकर तारीफ हुई थी, वहीं फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। ऐसे में अब ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ एक बार फिर कमांडो के रोल में देशभक्ति की भावना जगाते नजर आए।

Gold-Silver Value 18 March: सोने-चांदी की कीमतों में भारी कमी, बाजार जाने से पहले देखें भाव

भारतीय सर्राफा बाजार में 18 मार्च 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 65270 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 15 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 289 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 05:52 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 05:52 PM (IST)

सोने-चांदी की कीमत।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 18 मार्च 2024 को सोने के भाव में कमी आई है। सोने का भाव 65270 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 15 मार्च 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 289 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी आई है। चांदी का भाव 73772 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 15 मार्च से 438 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 15 मार्च की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 65559 रुपये थी। 18 मार्च की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 65270 रुपये हो गई है। 15 मार्च फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74210 रुपये थी। 18 मार्च की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73772 रुपये हो गई।

18 मार्च को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65009 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 59787 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 48953 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 38183 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Raipur Information: कोयला घोटाले के आरोपितों को वीआईपी सुविधा, DIG समेत छह की छुट्टी

विधानसभा के बजट सत्र में भी यह मामला विधायक राजेश मूणत ने उठाया था। बता दें कि वीआईपी सुविधा देने के आरोपों की सच्चाई जानने के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा को खुद जेल का निरीक्षण करना पड़ा था। जेल डीजी राजेश मिश्रा ने कहा कि जेल के अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले प्रशासनिक है।

By Paras Pandey

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 06:03 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 06:03 PM (IST)

Raipur News: कोयला घोटाले के आरोपितों को वीआईपी सुविधा, DIG समेत छह की छुट्टी
आइएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई, सौम्या चौरसिया सहित 20 से अधिक कैदियों को मिली सुविधा

HighLights

  1. गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे थे जेल का निरीक्षण करने के लिए
  2. विधानसभा में भी उठा था मामला

रायपुर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। करोड़ों के कोल लेवी और शराब घोटाले के मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई, सौम्या चौरसिया, अनवर ढेबर सहित 20 से अधिक आरोपितों को रायपुर केंद्रीय जेल में वीआईपी सुविधा दी गई। इसके चलते ही डीआईजी के साथ जेल अधीक्षक का प्रभार संभाल रहे एसएस तिग्गा, जेल अधीक्षक गोरखनाथ प्रधान समेत एक प्रहरी, महिला जेल की प्रभारी उप जेल अधीक्षक मधु सिंह और दो महिला प्रहरियों को शुक्रवार को यहां से हटाकर दूसरे जेलों में भेज दिया गया।

विधानसभा के बजट सत्र में भी यह मामला विधायक राजेश मूणत ने उठाया था। बता दें कि वीआईपी सुविधा देने के आरोपों की सच्चाई जानने के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा को खुद जेल का निरीक्षण करना पड़ा था। जेल डीजी राजेश मिश्रा ने कहा कि जेल के अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले प्रशासनिक है।

जेलों में किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है। रायपुर जेल में बंद आरोपित सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी, नितेश पुरोहित, त्रिलोक ढिल्लन सहित अन्य आरोपितों को वीआईपी सुविधा देने के आरोप जेल अधिकारियों पर लगते रहे है।

सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जेल अस्पताल के डॉक्टरों की सलाह पर गंभीर बीमारी से पीड़ित बंदियों को इलाज के लिए सरकारी, निजी अस्पताल में भर्ती कराने का प्रविधान है। अमूमन रोज ऐसे तीन से पांच बंदियों को अस्पताल ले जाया जाता है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रसूखदार बंदी बीमारी का बहाना बनाकर अक्सर अस्पताल जाते थे, लेकिन सत्ता बदलते ही जेल प्रशासन अलर्ट है। पिछले दो महीने में करीब 50 सामान्य बंदियों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

दिसंबर से पहले बार-बार हो रहे थे बीमार

कोयला और शराब घोटाले केस में जेल में बंद छह आरोपित ऐसे है, जो दिसंबर से पहले बार-बार जेल में बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती होकर सारी सुविधाएं ले रहे थे। लेकिन भाजपा सरकार आते ही कोई भी आरोपित एक बार भी बीमार नहीं हुआ। सूत्र बताते है कि अस्पताल के सबसे ज्यादा चक्कर सूर्यकांत तिवारी और अनवर ढेबर ने लगाए हैं। सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी, नितेश पुरोहित और त्रिलोक ढिल्लन दिसंबर के पहले कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे।

विधानसभा में भी उठा था आरोपितों का मामला

विधानसभा के बजट सत्र में भी यह मामला विधायक राजेश मूणत ने उठाकर यह पूछा था कि शराब और कोयला घोटाले में शामिल आरोपितों को सामान्य कैदियों की तरह सामान्य बैरकों में रखा गया है क्या? इसके जवाब में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया था कि उन सभी को सामान्य कैदियों की तरह सामान्य बैरकों में रखा गया है।

जेल नियमावली के अनुसार, बैरकों में रखते हुए सुविधाएं दी जा रही है। अब सवाल यह उठने लगा है कि इन रसूखदार बंदियों को जेल के खाने की जगह घर का भोजन, एसी, बिस्तर, टीवी, मोबाइल आदि की सुविधा कैसे मिल रही थी, वहीं जेल चिकित्सक किस बीमारी होने का हवाला देकर रसूखदार बंदियों को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह देते थे।

कब, किस रसूखदार को कराया भर्ती

सूत्रों ने बताया कि शराब घोटाले के आरोपित अनवर ढेबर को 14 जून 2023 को आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद वे 22 से 24 जुलाई तक अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती रहे। 22 से 24 जुलाई तक उन्हें फिर से भर्ती कराया गया था।

वहीं त्रिलोक ढिल्लन का 22 से आठ जुलाई तक अस्पताल में इलाज कराया गया। फिर 12 अगस्त से 16 अगस्त तक अस्पताल में रखा गया। नितेश पुरोहित और सुनील अग्रवाल को आठ से 14 दिसंबर 2022 तक फिर 15 दिसंबर से 23 दिसंबर 2022 तक अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसके बाद 15 से 16 अप्रैल 2023, फिर 17 मई से 21 जून, 22 जून से छह जुलाई तक भर्ती कराया गया था, जबकि लक्ष्मीकांत तिवारी को 17 जनवरी 2024 को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां 21 जनवरी तक वे भर्ती रहे। वहीं सूर्यकांत तिवारी को 17 और 18 नवंबर 2022 को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 से 19 फरवरी 2023, 17 से 29 अप्रैल 2023, 15 मई से आठ जुलाई तक तिवारी फिर से आंबेडकर अस्पताल में भर्ती रहे। इसके अलावा अन्य आरोपित भी कई बार अस्पताल गए, लेकिन उनके रिकार्ड सामने नहीं आए है।