Allu Arjun Starrer Pushpa-2 can be delayed, Junior NTR starrer Devara to be conflict with Ajay Devgn Starrer Singham Once more | अल्लू अर्जुन के हेल्थ इश्यूज के चलते डिले होगी ‘पुष्पा-2’: VFX में देरी के कारण बदलेगी ‘देवारा’ की रिलीज डेट, सिंघम-3 से होगा क्लैश!

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस साल रिलीज होने वाली साउथ की दो मच अवेटेड फिल्मों अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा-2’ और जूनियर NTR स्टारर ‘देवारा’ के लिए अब दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। जहां पुष्पा-2 के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 15 अगस्त 2024 फाइनल की थी, वहीं देवारा के मेकर्स इसे 5 अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, अब सुनने में आया है कि ये दोनों ही फिल्में अपने तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएंगी। इसकी अपनी-अपनी वजह हैं।

पुष्पा-2 के मेकर्स ने पिछले साल फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इसमें सभी पुष्पा को खोजते नजर आए थे।

पुष्पा-2 के मेकर्स ने पिछले साल फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इसमें सभी पुष्पा को खोजते नजर आए थे।

हेल्थ इश्यूज के चलते ब्रेक पर गए अल्लू अर्जुन
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन बीते काफी वक्त से लगातार ‘पुष्पा-2’ की शूटिंग में जुटे हुए थे। हालांकि, अब कुछ हेल्थ इश्यूज के चलते उन्होंने इसकी शूटिंग से ब्रेक लिया है। अल्लू दोबारा इसकी शूटिंग कब शुरू करेंगे यह तो नहीं पता पर इतना तो तय है कि उनके इस ब्रेक से फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर असर पड़ेगा।

इसके अलावा फिल्म के मेकर्स ने पिछले साल एक पोस्टर शेयर करके इसके सेकेंड पार्ट की रिलीज डेट अनाउंस की थी।

इसके अलावा फिल्म के मेकर्स ने पिछले साल एक पोस्टर शेयर करके इसके सेकेंड पार्ट की रिलीज डेट अनाउंस की थी।

‘देवारा’ के VFX और म्यूजिक पर काम बाकी
दूसरी तरफ ‘देवारा’ में भैरा का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में ट्राईसेप्स की सर्जरी करवाई है। सैफ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और इन दिनों ब्रेक पर हैं। सुनने में आया था कि उनके ब्रेक की वजह से फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ेगा पर सूत्रों की मानें तो सैफ इस फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही पूरी कर चुके हैं।

'देवारा' के मेकर्स ने दो हफ्ते पहले ही इसका टीजर शेयर किया है।

‘देवारा’ के मेकर्स ने दो हफ्ते पहले ही इसका टीजर शेयर किया है।

फिल्म की रिलीज में देरी इसके VFX वर्क और म्यूजिक की वजह से हो रही है। कुल मिलाकर इन दाेनों ही फिल्मों की शूटिंग डिले होने के चलते इनकी रिलीज डेट पर भी इसका असर पड़ेगा।

‘सिंघम अगेन’ से टकरा सकती है ‘देवारा’
वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ‘देवारा’ का क्लैश अब अजय देवगन स्टारर ‘सिंघम अगेन’ से भी हो सकता है। सुनने में आया है कि ‘पुष्पा-2’ के डिले होने के बाद अब ‘देवारा’ 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो ‘देवारा’ का क्लैश रोहित शेट्‌टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से होगा।

'सिंघम अगेन' के मेकर्स ने पिछले साल फिल्म से अजय का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था।

‘सिंघम अगेन’ के मेकर्स ने पिछले साल फिल्म से अजय का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था।

जहां देवारा में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान और जान्हवी कपूर नजर आएंगे। वहीं ‘सिंघम अगेन’ में अजय के अलावा करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और श्वेता तिवारी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ई-केवाईसी: गैस एजेंसी में जबरदस्ती दे रहे पाइप और ले रहे पैसे

यदि, उपभोक्ता इसे लेने से इंकार करता है तो ई-केवाईसी के लिए टालमटोल किया जा रहा। गैस एजेंसियों के द्वारा पाइप देने और उसके एवज में पैसे लेने पर उपभोक्ता नाराज हो रहे हैं।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 01:18 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 01:18 PM (IST)

ई-केवाईसी: गैस एजेंसी में जबरदस्ती दे रहे पाइप और ले रहे पैसे
पाइप रिप्लेस के बाद ही की जा रही ई-केवाईसी, उपभोक्ता हो रहे नाराज

बिलासपुर । शासन द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने के निर्णय के बाद जिले में गैस सिलेंडर वितरकों ने उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अपडेट करना शुरू कर दिया गया है। लेकिन, अब उपभोक्ता इस बात से परेशान होने लगे हैं कि ई-केवाईसी कराने के लिए सिलेण्डर व गैस चूल्हे के बीच लगने वाला पाइप दिया जा रहा और उनसे इसके पैसे लिए जा रहे हैं। दूसरी, ओर यह भी बताया जा रहा कि सुरक्षा की दृष्टि से गैस कंपनी ऐसा कर रहीं हैं।

हादसे के पीछे की मुख्य वजह होतीं हैं घटिया पाइप

कई दफा गैस सिलेंडर विस्फोट अथवा किचन में आग जैसी घटनाओं के बाद यह बात सामने आती रही है कि पाइप पुरानी होने की वजह से गैस लीक हुई और बड़ा हादसा हो गया। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए अब उपभोक्ताओं को नई गैस पाइप दी जा रहीं हैं, ताकि वे उसे पुराने पाइप से रिप्लेस कर सकें।

60 रूपये की पाइप, लिए जा रहे 190 रूपये

जिस कंपनी की गैस पाइप उपभोक्ताओं को दी जा रही है, वह आनलाइन 60 रूपये में मिल रही। उसे एजेंसी में 160 रूपये से 190 रूपये में उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है, इससे उपभोक्ता नाराज हो रहे और कई जगहों पर एजेंसी कर्मचारियों के साथ विवाद की भी स्थिति निर्मित हो जा रही।

बोल रहे पाइप लेना जरूरी

कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि जब वे लोग ई-केवाईसी कराने के लिए पहुंचे, तो उन्हें गैस पाइप लेने को कहा गया। इसे लेने से मना करने पर विवाद की भी स्थिति निर्मित हो रही। प्रशासन के सूत्रों की माने तो गैस पाइप को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए, जिससे हादसे की गुंजाइश ना के बराबर रहे।

वर्जन

ई-केवाइसी कराने का कोई शुल्क नहीं है। प्रशासन की ओर भी कोई शुल्क लेने के निर्देश नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से समय-समय पर हर किसी को गैस पाइप को बदलते रहना चाहिए। गैस कंपनियों की माने तो उपभोक्ता के सिलेण्डर व गैस चूल्हे के बीच लगने वाली पाइप यदि कुछ साल पुरानी है तो उसे बदल देना चाहिए। यह सुरक्षा कारणों से किया जाता है।

अनुराग सिंह भदौरिया

फूड कंट्रोलर, बिलासपुर

Climate of CG: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे

Climate of CG: 36 घंटों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़, बारिश के ओलावृष्टि के आसार।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 08:34 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 08:37 PM (IST)

Weather of CG: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे
छत्तीसगढ़ के पेड्रा में ओलावृष्टि के बाद का नजारा।

HighLights

  1. दो दिनों में तीन डिग्री गिरेगा अधिकतम तापमान।

CG Climate Replace: नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है और विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी हो रही है। सोमवार को गौरेल, पेंड्रा, मरवाही, खैरागढ़ समेत कई जिलों में तेज आंधी बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसी प्रकार दुर्ग के धमधा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पारबोड़, खपरी व जाताघर्रा में भी बर्फबारी हुई। बताया जा रहा है कि यहां शाम करीब छह बजे से लगभग 40 मिनट तक ओले गिरे।

ओले गिरने की वजह से यहां का नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नजर नहीं आ रहा था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 36 घंटों में भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से कांकेर जिले और उससे लगे बालोद, धमतरी, कोंडागांव व अन्य क्षेत्र रहेंगे। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडु से पश्चिमी विदर्भ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। प्रदेश में अब प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है,इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। बुधवार तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। उसके बाद मौसम का मिजाज बदलेगा।

रायपुर में शाम को बदला मौसम का मिजाज

देर शाम रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला और अंधड़ के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। ठंडी हवाओं के चलने से उमस से थोड़ी राहत भी मिली। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री रहा

राजनांदगाव का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,साथ ही दुर्ग में भी अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज कियागया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी डोंगरगढ़ में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Umaria Information : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक और मादा बाघ की मौत

Umaria Information : जनवरी में तीसरी मौत, वन विभाग का कहना है आपसी लड़ाई में हुई मौत

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 01:54 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 01:54 PM (IST)

Umaria News : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक और मादा बाघ की मौत

HighLights

  1. पटपरिया गांव के बिल्कुल नजदीक मिला बाघिन का शव।
  2. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मानपुर रेंज के बफर का मामला।
  3. वन विभाग ने छि‍पा कर रखी हुई थी, धीरे-धीरे खबर फैली।

Umaria Information : उमरिया, नई दुनिया प्रतिनिधिबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले एक और बाघिन की मौत यहां होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि यह जानकारी वन विभाग ने छि‍पा कर रखी हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे चर्चा जग जाहिर हो गई। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मानपुर रेंज के बफर का मामला है। मानपुर बफर रेंज के पटपरिया हार पीएफ 313 में एक बाघिन का शव पाया गया है। वन विभाग का कहना है कि बाघिन की मौत आपसी लड़ाई में हुई है।

गांव के नजदीक ही मिला शव

इस मामले में खास बात यह है कि बाघिन का शव मानपुर रेंज के पटपरिया गांव में स्कूल के पीछे जंगल में पाया गया है। यानी गांव से लगे हुए जंगल में दो बाघ मौजूद थे जो ग्रामीणों के लिए भी खतरा बन सकते थे। इतना ही नहीं इन दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई जिसमें एक की मौत हो गई। खास बात यह है कि जब यहां बाघिन अंतिम सांस ले रही थी, इस दौरान मानपुर रेंज में अनुभूति कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चों को जंगल की सैर कराई जा रही थी और उन्हें जंगली जानवरों की सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जा रहा था।

जनवरी में तीसरी घटना

जनवरी में बाघ की मौत की है तीसरी घटना है। इससे पहले 10 जनवरी 24 को पतोर रेंज चिल्हारी बीट के आर 421 के कुशहा नाल में 15 -16 महीना के बाघ शावक का एक महीना पुराना कंकाल पाया गया था। इसके छह दिन बाद 16 जनवरी 2024 को धमोखर परिक्षेत्र के ग्राम बरबसपुर से करीब एक किमी दूर नर बाघ शावक जिसकी उम्र 12 से 15 माह थी का शव मिला। इस घटना के एक सप्ताह बाद ही मानपुर में यह तीसरी घटना हो गई। अंदाजा लगाया जा सकता है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कितनी जिम्मेदारी के साथ काम किया जा रहा है।

Bulandshahr: बुलंदशहर से BJP का चुनावी शंखनाद, पीएम मोदी बोले- देव से देश और राम से राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त करेंगे

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पीएम मोदी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 02:15 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 02:33 PM (IST)

Bulandshahr: बुलंदशहर से BJP का चुनावी शंखनाद, पीएम मोदी बोले- देव से देश और राम से राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त करेंगे

HighLights

  1. इसी साल अप्रैल-मई में होना हैं लोकसभा चुनाव
  2. तैयारियों के मामले में भाजपा विरोधियों से आगे
  3. 2019 में भी बुलंदशहर से शुरू किया था चुनाव प्रचार

एजेंसी, बुलंदशहर। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां रोड शो किया, 13,000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी और इसके बाद रैली को संबोधित किया। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पीएम मोदी का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है।

बुलंदशहर रैली में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

आपका ये प्यार और आपका ये विश्वास…जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। मैं आपके प्यार के लिए अभिभूत हूं। 22 तारीख को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन हुए और अब यहां जनता जनार्दन के दर्शन का सौभाग्य मिला है।

विकसित भारत का निर्माण उत्तर प्रदेश के तेज विकास के बिना संभव नहीं है। आज बुलंदशहर में विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम का हिस्सा बनकर काफी प्रसन्नता हो रही है।

आज पश्चिमी यूपी को विकास के लिए 19 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स भी मिले हैं। ये प्रोजेक्ट्स रेल लाइन, हाइवे, पेट्रोलियम पाइपलाइन, पानी, सीवेज, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक शहर से जुड़े हुए हैं।

इस क्षेत्र ने देश को कल्याण जी जैसा सपूत दिया है, जिन्होंने रामकाज और राष्ट्रकाज दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज वो जहां हैं वो अयोध्या धाम को देखकर बहुत आनंदित हो रहे होंगे।

ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह जी और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है। लेकिन अभी भी सशक्त भारत के निर्माण का, सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति और बढ़ानी है।

अयोध्या में मैंने रामलला के सानिध्य में कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ, अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है। हमें देव से देश और राम से राष्ट्र के मार्ग को और प्रशस्त करना है। हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

French President Macron reaches Jaipur, will do street present with PM Modi within the night

LIVE BLOG

Up to date: Thu, 25 Jan 2024 06:17 PM (IST)

Printed: Thu, 25 Jan 2024 03:50 PM (IST)

Republic Day Chief Guest 2024 Live: फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों पहुंचे जयपुर, शाम को PM मोदी के साथ करेंगे रोड शो
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों पहुंचे जयपुर।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो गणतंत्र दिवस पर शामिल होने के लिए 2 दिन के राजकीय दौरे पर भारत आ चुके हैं। वह पेरिस से सीधे जयपुर ही उतरे हैं। इस दौरान उनका राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उनकी आगवानी की। उन्होंने आमेर के किला पहुंचकर भारतीय कामगारों और छात्रों से बातचीत की।

Republic Day Chief Visitor 2024 Stay French President Macron reaches Jaipur will do street present with PM Modi within the night

25 January 2024

6 : 17 : 42 PM

पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति ने जयपुर में जंतर मंतर का किया दौरा

पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन ने राजस्थान के जयपुर में प्रसिद्ध सौर वेधशाला जंतर मंतर पहुंचे। यह महाराजा सवाई जय सिंह ने बनाई थी।

6 : 09 : 36 PM

फ्रांस के राष्ट्रपति ने की राजस्थानी कलाकारों की सराहना

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने जयपुर के आमेर किले में राजस्थानी कलाकारों की चित्रकला को देखा। उन्होंने उनकी कला की सराहना भी की। वह इस दौरान कलाकारों से बातचीत भी करते रहे। 

 

4 : 16 : 41 PM

फ्रांस के राष्ट्रपति ने की राजस्थानी कलाकारों की सराहना

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने जयपुर के आमेर किले में राजस्थानी कलाकारों की चित्रकला को देखा। उन्होंने उनकी कला की सराहना भी की। वह इस दौरान कलाकारों से बातचीत भी करते रहे। 

 

4 : 14 : 51 PM

फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंचे जयपुर में अंबर किला, विदेश मंत्री व डिप्टी सीएम मौजूद

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने भारत की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान राजस्थान के जयपुर में अंबर किले का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी मौजूद रहीं। 

3 : 53 : 10 PM

फ्रांस के राष्ट्रपति ने स्कूली छात्रों से की मुलाकात

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन राजस्थान के जयपुर में आमेर किले पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए वहां इकट्ठा हुए स्कूली छात्रों से मुलाकात की। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी मौजूद हैं. 

बिहार की सियासत में चाचा पर भारी पड़ा भतीजा!, पशुपति पारस ने छीने थे पांच सांसद, क्या चिराग कर पाएंगे हिसाब बराबर

बिहार की सियासत में चाचा (पशुपति पारस) पर भतीजा (चिराग पासवान) भारी पड़ गया है। दरअसल, सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए ने बिहार में सीट शेयरिंग का एलान कर दिया। इसमें सबसे चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को पांच सीटें दीं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 07:34 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 07:34 PM (IST)

बिहार की सियासत में चाचा पर भारी पड़ा भतीजा!, पशुपति पारस ने छीने थे पांच सांसद, क्या चिराग कर पाएंगे हिसाब बराबर
चाचा पर भारी पड़ा भतीजा

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बिहार की सियासत में चाचा (पशुपति पारस) पर भतीजा (चिराग पासवान) भारी पड़ गया है। दरअसल, सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनडीए ने बिहार में सीट शेयरिंग का एलान कर दिया। इसमें सबसे चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को पांच सीटें दीं। वहीं एनडीए का हिस्सा उनके चाचा पशपति पारस को एक भी सीट न मिलने से तगड़ा झटका लगा है। भाजपा ने बिहार में पशुपति पारस की जगह चिराग पासवान को चुन साफ संदेश दिया है कि रामविलास पासवान की विरासत को बेटा ही आगे बढ़ाएगा।

जून 2021 में तोड़ दी थी पार्टी

जून 2021 में पशुपति पारस ने लोजपा के दो टुकड़े कर दिए थे। उनको मिलाकर 5 सांसदों ने चिराग का साथ छोड़ दिया था। पार्टी को टूटता देख चिराग ने कई बार परिवार के संबंधों का हवाला देकर मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन तब पारस ने यह कहकर बात खत्म कर दी कि पार्टी अब उनकी है।

चिराग ने की सियासत में वापसी

चाचा पशुपति पारस के ना मानने पर चिराग ने बिहार में अकेले सियासत करने की ठानी। इस दौरान बिहार फस्ट-बिहारी फस्ट का नारा देकर वह जनता के बीच में गए। उनकी सभाओं में जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। वह फिर से बिहार की राजनीति में खुद को स्थापित करने लगे। इस बीच राजद ने भी कई बार चिराग को अपने पाले में करने की कोशिश की, लेकिन चिराग सही समय की कोशिश कर रहे थे।

भाजपा ने किया पारस से किनारा

चिराग भाजपा को यह समझाने में सफल रहे कि पार्टी का वोट बैंक उनके साथ खड़ा है, ना कि पशुपति पारस के साथ। इस बात को भाजपा ने भी समझा और पशुपति पारस को साइड लाइन करना ही ठीक समझा। चिराग पासवान को भाजपा ने पांच सीटें देकर एनडीए का महत्वपूर्ण सहयोगी बनाया। पशुपति पारस ने चिराग से 5 सांसद छीन लिए थे। ऐसे में चिराग के पास मौका है कि वह उनको मिली 5 सीटें जीतकर अपने चाचा को जवाब दे सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Crime Patrol Anup Soni Wrestle Story; Osho | Gangaajal Apharan – Mumbai | काम नहीं मिलने पर मुंबई छोड़ना चाहते थे अनूप सोनी: ओशो की 3 लाइन ने बदली किस्मत, फिर क्राइम पेट्रोल से घर-घर में फेमस हुए

3 दिन पहलेलेखक: आशीष तिवारी/अरुणिमा शुक्ला

  • कॉपी लिंक

13 से 20 साल तक, मैं जयपुर में रहा। यही वो जगह थी, जिसने मेरा परिचय फिल्मों और रंगमंच से कराया। फिल्मी पर्दे पर एक्टर्स की दुनिया लुभाने लगी। उनकी दुनिया इतनी खूबसूरत लगती थी कि मानो वे दूसरे ग्रह से आए हों। उन्हीं के नक्श-ए-कदम पर चलने के लिए मैंने जयपुर में ही ग्रेजुएशन और रवीन्द्र भवन रंगमंच से नाटक साथ-साथ किया। फिर NSD में गया और वहां से निकलकर मायानगरी मुंबई आना हुआ। जब मुंबई पहुंचा तो वहां की ठोकरों ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि मैं क्या कर रहा हूं। जहां काम मांगने जाता, सिर्फ ना ही सुनने को मिलता।

मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित अपने घर में बैठकर एक्टर अनूप सोनी हमें अपनी दास्तां सुना रहे हैं। अनूप 90 के दशक में हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे, लेकिन उनका यह सपना यहां आते ही टूट गया। हालांकि, इसको उन्होंने अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया।

यह हैं अनूप सोनी। अनूप का जन्म 30 जनवरी 1975 को लुधियाना में हुआ था। उनके पिता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कार्यरत थे।

यह हैं अनूप सोनी। अनूप का जन्म 30 जनवरी 1975 को लुधियाना में हुआ था। उनके पिता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कार्यरत थे।

हमने उनसे पहला सवाल किया- मुंबई में संघर्ष की परिभाषा आपके लिए क्या रही? उन्होंने झट से जवाब दिया- मैं आज भी कहता हूं कि जो भी मुंबई आकर एक्टर बनने का ख्वाब देखते हैं, उनका शरीर और विचारधारा दोनों स्टील की बनी होनी चाहिए। कितनी भी ठोकरें मिलें, घबराना नहीं है।

मैं 90 के दशक के अंत में मुंबई आया था, तब मेरी उम्र 25 साल थी। उस वक्त इंडस्ट्री में हीरो की एक अलग परिभाषा बन गई थी। सिर्फ सुंदर चेहरे वालों को ही हीरो के रोल के लिए चुना जाता था। सलमान खान और संजय दत्त की कद-काठी को देख बॉडी बिल्डिंग का भी क्रेज शुरू हो गया था। यह सब देख लगा कि इसमें तो मैं फिट ही नहीं हो पाऊंगा।

इसके बावजूद मुंबई आते ही मैंने खुद को छोटे रोल की तलाश में लगा दिया। रोज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर्स के दफ्तर में काम की तलाश में निकल जाता। पास में काम का रिज्यूम और तस्वीरें होती थीं। जहां भी जाता, लोग कहते- तस्वीर के पीछे फोन नंबर छोड़ जाओ, जल्द ही काम के लिए कॉल किया जाएगा। ऐसा करके चला आता।

उस वक्त मार्केट में मोबाइल आया ही था, लेकिन उसे अफोर्ड करने की हैसियत नहीं थी। किराए के घर पर जहां रहता था, वहां पर एक PCO था, उसी PCO वाले का नंबर मैं जगह-जगह देता था। इसके बदले PCO वाला एक कॉल का 2 रुपए लेता था। दिन भर उसी PCO पर टकटकी लगाए रहता था कि अब कॉल आएगा-अब कॉल आएगा, लेकिन हफ्ते दर हफ्ते बीत जाते थे पर किसी का कॉल नहीं आता था।

अनूप ने मां के साथ इन तस्वीरों को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

अनूप ने मां के साथ इन तस्वीरों को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

आगे का सफर आपने कैसे तय किया?

उन्होंने कहा- उस वक्त इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइन और मेन साइड आर्टिस्ट को प्रोड्यूसर या डायरेक्टर कास्ट करते थे। बाकी साइड आर्टिस्ट को कास्टिंग डायरेक्टर कास्ट करते थे। ऐसे में मैं और बाकी साथी फेमस कास्टिंग डायरेक्टर की तलाश करने लगे। यहां भी बात नहीं बनी।

बीतते वक्त के साथ मन में सवाल उठने लगा कि यह करने तो मुंबई नहीं आया था। हर जगह सिर्फ और सिर्फ धक्के ही मिल रहे थे। मुंबई छोड़ वापस घर जाने का भी ख्याल आने लगा था। खुद से कहता था कि ऐसी लाइफ तो मैं डिजर्व नहीं करता। अच्छा खाना भी नसीब नहीं होता था।

मुंबई में रहकर आपने आर्थिक तंगी को कैसे फेस किया?

अनूप ने कहा- दिल्ली से एक फिक्स अमाउंट लेकर निकला था। वक्त के साथ पैसे खत्म होने लगे थे। हर बार परिवार से मांग भी नहीं सकता था। बहुत रईस परिवार से तो नहीं था कि मन मुताबिक खर्च करता रहूं।

उस वक्त फोटोशूट कराने तक के पैसे नहीं थे। मैंने अपनी पुरानी तस्वीरों को ब्लैक शीट पर पेस्ट कर एक फोल्डर तैयार किया था। जब भी किसी डायरेक्टर से मिलने जाता, उन्हें यह फोल्डर दिखाता था। एक दिन काम की तलाश में एक डायरेक्टर से मिलने जा रहा था। साथ में उस फोल्डर को पुरानी सी प्लास्टिक की थैली में रखा था। मैं घर से जैसे ही निकला, तेज बारिश होने लगी। खुद को बचाने के लिए मैं भागने लगा। बारिश इतनी तेज थी कि पानी की मार से वो थैली नीचे से फट गई और उसमें से फोल्डर नीचे गिर गया। सारी तस्वीरें गीली सड़क पर चारों तरफ फैल गईं।

मैं रुक गया। यह सब देख आंसू बहने लगा। खुद को इतना बेसहारा इससे पहले कभी नहीं महसूस किया था। समझ नहीं पा रहा था कि उन तस्वीरों को कैसे उठाऊं। यह वो पल था जब मैंने सोच लिया कि अब मुंबई में नहीं रहना, आगे जो करना है परिवार के साथ रहकर करना है।

खराब तस्वीरों को इकट्‌ठा किया और रूम पर ले गया। उस दिन किस्मत इतनी खराब थी कि गम बांटने के लिए रूम पर कोई दोस्त भी नहीं था। अकेला कमरा काटने को दौड़ रहा था। नींद भी नहीं आ रही थी। ऐसे में मैंने वहां रखी हुई ओशो की एक मोटिवेशनल किताब खोली और बीच से पढ़ने लगा। तभी मेरी नजर उन 3 लाइन्स पर पड़ीं, जिसने सब कुछ बदल दिया।

वो लाइन थी- अभी आप जो ऐश्वर्य जी रहे हैं, अगर उससे बेहतर ऐश्वर्य चाहते हैं तो आपको पुराने ऐश्वर्य छोड़ने पड़ेंगे।

इन लाइन्स ने मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया कि परिवार के साथ रहने पर सब कुछ तो मिल जाएगा, लेकिन क्या वो पहचान मिल पाएगी, जिसकी तलाश में सब कुछ छोड़ मैं यहां आया था। मैंने तुरंत ही खुद को समझाया और वापस ना जाने का फैसला किया।

अनूप सोनी ने 2011 में राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात थिएटर में साथ काम करने के दौरान हुई थी। यह तस्वीरें अनूप ने एनिवर्सरी के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

अनूप सोनी ने 2011 में राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर से शादी की थी। दोनों की मुलाकात थिएटर में साथ काम करने के दौरान हुई थी। यह तस्वीरें अनूप ने एनिवर्सरी के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

आपने एक्टिंग क्लास में पढ़ाया भी है, यह कैसे हुआ?

अनूप कहते हैं- मैंने मुंबई में रुकने का फैसला तो कर लिया था, लेकिन कोई काम तो करने को नहीं था। गुजारे के लिए कुछ ना कुछ करना बहुत जरूरी था। ऐसे में मैंने किशोर नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल में बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। NSD से पास आउट था तो यहां नौकरी आराम से मिल गई। यहां हफ्ते में 2-3 दिन पढ़ाता था, जिसके बदले करीब 1200 रुपए मिल जाते थे।

इसके बाद छोटे-मोटे रोल भी मिले। इसी वक्त मुझे शो Sea Hawks के बारे में पता चला। यहां काम पाने के लिए मैंने शो के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा से मुलाकात की। फिर ऑडिशन के बाद मुझे इसमें काम मिल गया। इसके बाद यह सिलसिला ऐसा चला कि लंबे समय तक ये रुका नहीं। 3-4 शोज में लीड रोल प्ले किया। कॉमेडी शोज भी किए।

इन शोज में काम कर ही रहा था कि ख्याल आया कि मेरी ख्वाहिश तो फिल्मी पर्दे पर दिखने की थी। फिर फिल्मों में काम पाने के लिए हाथ-पैर मारने लगा। तब जाकर गंगाजल, फिजा जैसी फिल्मों में काम मिला। इसके बाद मुझे बालिका वधू और क्राइम पेट्रोल शो में काम करने का मौका मिला। यह दोनों ही शोज मेरी लाइफ में गेमचेंजर साबित हुए।

टीवी शो बालिका वधू में अनूप ने भैरो धर्मवीर सिंह का रोल प्ले किया था। वे 2008 से लेकर 2014 तक इस शो से जुड़े हुए थे।

टीवी शो बालिका वधू में अनूप ने भैरो धर्मवीर सिंह का रोल प्ले किया था। वे 2008 से लेकर 2014 तक इस शो से जुड़े हुए थे।

10 साल बाद आपने शो क्राइम पेट्रोल क्यों छोड़ दिया?

अनूप ने बताया- इसमें कोई शक नहीं है कि इस शो ने मुझे पहचान दिलाई, लेकिन इसके चलते मैं टाइप कास्ट का शिकार हो गया। क्राइम शो को होस्ट करने की वजह से कोई भी मुझे पुलिस ऑफिसर के रोल से इतर दूसरा किरदार ऑफर ही नहीं करता था।

लोगों को लगता था कि मैं सिर्फ इसमें ही परफेक्ट दे सकता हूं या मैं इसी के लिए बना हूं, पर ऐसा नहीं था। मैं लोगों से कहता था कि वो मुझे दूसरे रोल के ऑफर तो दें, तभी तो अपने काम से उन्हें यकीन दिला पाऊंगा कि मैं सब कर सकता हूं। फिर भी कोई विश्वास नहीं करता था।

आखिरकार, थकहार कर मैंने यह शो छोड़ने का फैसला कर लिया। यह मेरी लाइफ का सबसे बड़ा फैसला था। हर कोई कह रहा था कि ऐसा करके बहुत बड़ी बेवकूफी कर रहा हूं। खुद के करियर पर विराम लगा रहा हूं, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था कि अगर ऐसा नहीं करूंगा तो कभी आगे नहीं बढ़ पाऊंगा।

आखिरकार मेरे भरोसे की जीत हुई। इसके बाद मुझे फिल्म सत्यमेव जयते 2, वेब सीरीज खाकी और तांडव जैसे अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिला।

टीवी शो क्राइम पेट्रोल में अनूप ने बतौर एंकर काम किया था। इस शो को उन्होंने पूरे 10 साल दिए थे।

टीवी शो क्राइम पेट्रोल में अनूप ने बतौर एंकर काम किया था। इस शो को उन्होंने पूरे 10 साल दिए थे।

प्रकाश झा के साथ कैसी बॉन्डिंग है?

वो कहते हैं, प्रकाश झा के साथ मेरी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। हालांकि, एक वक्त ऐसा था कि क्राइम पेट्रोल के चलते उनकी फिल्म आरक्षण को ना कहना पड़ा था। इस फिल्म के लिए भोपाल में मेरा 11 दिन का शेड्यूल था, लेकिन क्राइम पेट्रोल की शूटिंग को होल्ड पर करके भोपाल जाकर शूट करना बहुत मुश्किल था।

इसके बाद उन्होंने फिल्म परीक्षा के लिए अप्रोच किया था। इस बार भी एक साथ तारीख ना मिलने पर फिल्म को ना कहना पड़ा। हालांकि, इसका असर हमारे पर्सनल रिश्ते पर कभी नहीं पड़ा।

Lok Sabha Election First Section in MP: पहले चरण की सीटों के लिए नामांकन करने को मिलेंगे छह दिन

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: बुधवार को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन पत्र भर सकेंगे प्रत्याशी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 07:38 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 07:43 PM (IST)

Lok Sabha Election First Phase in MP: पहले चरण की सीटों के लिए नामांकन करने को मिलेंगे छह दिन
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का पहला चरण।

HighLights

  1. पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा सीटें शामिल हैं।
  2. 27 मार्च को दोपहर तीन बजे तक रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में जमा होंगे फार्म।
  3. 28 मार्च को इनकी जांच होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शामिल मध्य प्रदेश की छह सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन पत्र जमा कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन सीटों के लिए नामांकन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशियों को छह दिन ही मिलेंगे। 24 मार्च को रविवार और 25 मार्च को होली का अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र नहीं लिए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होने हैं। पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा सीटें शामिल हैं। बुधवार को अधिसूचना जारी होगी और रिटर्निंग आफिसर कार्यालय में नामांकन पत्र जमा होने लगेंगे। 27 मार्च को दोपहर तीन बजे तक रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय में जो प्रत्याशी पहुंच जाएंगे, उनके नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे।

naidunia_image

28 मार्च को इनकी जांच होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 19 अप्रैल को होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें चुनाव की तैयारियों से अवगत कराया जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Nitish Kumar: NDA के साथ फिर जा सकते हैं नीतीश कुमार, समझें बिहार विधानसभा का गणित

बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन की सरकार में सबकुछ ठीन न होने के संकेत मिल रहे हैं।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 05:55 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 05:55 PM (IST)

Nitish Kumar: NDA के साथ फिर जा सकते हैं नीतीश कुमार, समझें बिहार विधानसभा का गणित
राजद व जदयू में तकरार।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन की सरकार में सबकुछ ठीन न होने के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच नीतीश कुमार के पुराने साथी पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने तो यहां तक दावा कर दिया है कि 31 जनवरी तक जदयू व राजद में फूट तय है।

नीतीश कुमार के बहुत खास माने जाने वाले जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी दिल्ली पहुंच गए हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली तलब कर लिया है। बिहार में एक बार फिर उठक पटक जैसी स्थिति तेज हो गई है।

बिहार विधानसभा की मौजूदा स्थिति

बिहार की राजनीति के चर्चाओं में आ जाने से हम आपको विधानसभा की मौजूदा स्थिति बताने वाले हैं। बिहार विधानसभा में 243 सीटों में राजद सबसे बड़ी पार्टी है। 2020 विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल को 75 सीटें मिली।

विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद

भारतीय जनता पार्टी को 74 सीटें मिली। वह राजद के बाद विधानसभा में सबसे ताकतवर पार्टी है। महागठबंधन की सरकार के मुखिया सीएम नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड का 2020 विधानसभा चुनाव में बुरा हाल था। वह महज 43 सीटें ही जीत सके थे। आरजेडी के साथ चुनाव लड़ी कांग्रेस ने 19 सीटें व भाकपा (माले) ने 12 सीटें जीती थीं।

साल 2020 में नीतीश ने छोड़ा था साथ

नीतीश कुमार व भाजपा ने 2020 में विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ा था। इस चुनाव में भाजपा जदयू को पीछे कर बड़े भाई की भूमिका में आ गई। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था, इसलिए भाजपा ने उन्हें सीएम बनाया। भाजपा ने अपने दो नेताओं को डिप्टी सीएम बना दिया। 2 सालों में ही एनडीए गठबंधन में दरार पड़ गई। नीतीश कुमार ने राजद के साथ हाथ मिला लिया। वह फिर एक बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी को डिप्टी सीएम बना दिया। अब फिर लगता है कि नीतीश कुमार दोबारा उलटफेर कर सकते हैं।