Republic Day Chief Visitor 2024: जयपुर के हवा महल में PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों पीएंगे चाय, UPI से करेंगे भुगतान

Republic Day Chief Visitor 2024: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मोदी और मैक्रों एक रोड शो में हिस्सा लेंगे।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 10:43 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 10:43 AM (IST)

Republic Day Chief Guest 2024: जयपुर के हवा महल में PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों पीएंगे चाय, UPI से करेंगे भुगतान
गणतंत्र दिवस 2024 के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज जयपुर आएंगे।

HighLights

  1. इमैनुएल मैक्रों दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत में
  2. जयपुर से शुरू होगी यात्रा, विभिन्न कार्यक्रमें में लेंगे हिस्सा
  3. रात में दिल्ली लौटेंगे, अगली सुबह गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल

एजेंसी, जयपुर। इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day 2024) के लिए मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) को आमंत्रित किया गया है। इमैनुएल मैक्रों पेरिस से सीधा जयपुर पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे।

दोनों नेता जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मोदी और मैक्रों एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। फिर रात में दिल्ली लौट आएंगे। शुक्रवार सुबह दोनों नेता गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे।

naidunia_image

जयपुर में UPI से भुगतान कर सकते हैं पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति

  • मैक्रों दोपहर में राजस्थान की राजधानी जयपुर में उतरेंगे, जिसके बाद वह आमेर किले की ओर प्रस्थान करेंगे.
  • किले में उनका सांस्कृतिक स्वागत होगा और दीवान-ए-खास में स्थानीय कलाकृतियों की एक छोटी प्रदर्शनी भी देखेंगे।
  • यहां से फ्रांसीसी राष्ट्रपति जंतर-मंतर की ओर जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी उनका स्वागत करेंगे।
  • जंतर-मंतर पर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन रोड शो के लिए रवाना होंगे। रोड शो हवा महल के पास समाप्त होगा, जहां दोनों नेता फोटो खिंचवाएंगे।
  • हवा महल में दोनों नेता स्थानीय दुकानों पर खरीदारी करेंगे। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, यहां दोनों नेता भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • रोड शो के बाद राष्ट्रपति मैक्रों रामबाग पैलेस की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
  • मैक्रों दिल्ली के लिए विमान से सीधे जयपुर हवाईअड्डे जाएंगे, क्योंकि वह गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हैं।
India vs England: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का एलान, तीन स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम

India vs England 1st Take a look at: इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को शामिल नहीं किया गया है। जैक क्रॉली और बेन डकेट ओपनिंग करेंगे।

Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 05:26 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 05:29 PM (IST)

India vs England: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का एलान, तीन स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम
India vs England 1st Take a look at

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs England 1st Take a look at: इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत टूर पर है। इंग्लिश टीम को मैन इन ब्लू के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच पहले मैच की शुरुआत 25 जनवरी, गुरुवार से होगी। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को शामिल नहीं किया गया है। पिच को देखते हुए बेन ने तीन स्पिनर्स को मौका दिया है।

जैक और बेन करेंगे ओपनिंग

इंग्लैंड की तरफ से जैक क्रॉली और बेन डकेट ओपनिंग करेंगे। इसके बाद ओपी पोप और चौथे नंबर पर जो रूट खेलने आएंगे। जॉनी बेयरस्टो पांचवें नंबर पर खेलेंगे। उनके कंधों पर विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं रहेगी। फिर बेन स्टोक्स आएंगे। इसके बाद 7वें नंबर पर विकेटकीपर बेन फोक्स उतरेंगे।

तीन स्पिनर्स को किया शामिल

पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने तीन स्पिनर्स को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। लेग स्पिनर रेहान अहमद, लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर जैक लीच और टॉम हार्टले हैं। टॉम हैदराबाद में अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। टीम ने तेज गेंदबाज के तौर पर सिर्फ मार्क वुड को शामिल किया है। बेन स्टोक्स दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे।

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।

MP Excessive Court docket: सीबीआइ जांच में अनुपयुक्त पाए गए नर्सिंग कालेजों के छात्रों को परीक्षा में शामिल करें

MP Excessive Court docket: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, सरकारी कर्मियों की गलती का खामियाजा भुगतने जैसी तल्ख टिप्पणी की।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 09:24 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 10:15 PM (IST)

MP High Court: सीबीआइ जांच में अनुपयुक्त पाए गए नर्सिंग कालेजों के छात्रों को परीक्षा में शामिल करें
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट।

HighLights

  1. आवेदन में कहा गया था कि यदि उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया गया तो उनके कई वर्ष बर्बाद हो जाएंगे।
  2. सुनवाई के दौरान प्रदेश के सभी नर्सिंग कालेजों की जांच करने के आदेश सीबीआइ को दिए थे।
  3. सीबीआइ की तरफ से 308 कालेज की जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में रिपोर्ट पेश की गयी थी।

MP Excessive Court docket: नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हाई कोर्ट ने सीबीआइ जांच में अनुपयुक्त पाए गए नर्सिंग कालेजों के छात्रों को परीक्षा में शामिल करने का महत्वपूर्ण राहतकारी आदेश पारित किया है। सोमवार को न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी व न्यायमूर्ति एके पालीवाल की युगलपीठ ने अपने आदेश में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों की गलतियों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। छात्रों को एक अवसर प्रदान करने हुए परीक्षा में शामिल किया जाए। इस आदेश से राज्य के लगभग 45 हजार नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के नर्सिंग कालेजों में चल रह फर्जीवाड़े के संबंध में दायर जनहित याचिका पर हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे। हाई कोर्ट के आदेशानुसार प्रदेश में पंजीकृत सभी नर्सिंग कालेजों की सीबीआइ जांच की गई।

naidunia_image

308 नर्सिंग कालेजों को तीन श्रेणियों में बांटा गया

सीबीआइ जांच के आधार पर राज्य में परिचालित 308 कालेजों को तीन श्रेणियों में विभाजत किया गया। इसमें 169 कालेज ऐसे पाए गए जो कि तय मापदंडों अनुसार चलने योग्य थे, उन्हें उपयुक्त अर्थात सूटेबल की श्रेणी में रखा गया। वहीं 74 नर्सिंग कालेज ऐसे पाए गए, जिनमें कुछ सुधार योग्य खामियां पायी गईं, उन्हें डेफिशिएंट की श्रेणी में रखा गया। जबकि 65 नर्सिंग कालेज ऐसे भी पाए गये, जो अनुपयुक्त अर्थात अनसूटेबल की श्रेणी में रखे गए। हाई कोर्ट ने इन्हें चलने योग्य नहीं माना गया।

हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद आदेशित किया गया था कि डेफिशिएंट श्रेणी के कालेजों के अभ्यर्थियों को उपयुक्त यानि सूटेबल कालेजों में परीक्षा हेतु स्थानांतरित किया जाए। हाई कोर्ट द्वारा गठित समिति द्वारा कालेज की जांच उपरांत ही उपयुक्त पाए जाने पर उन्हें अगले वर्ष हेतु मान्यता प्रदान की जाए। इस आदेश के बाद डेफिशिएंट नर्सिंग कालेजों द्वारा हाई कोर्ट के समक्ष पुनः इस आशय के आवेदन पेश किया गया कि उनके कालेजों में सूक्ष्म प्रकृति की खामियों को पूरा करने का मौका देते हुए उन्हें अभ्यर्थियों की विधिवत परीक्षाएं लेने एवं सत्र जारी रखने की अनुमति प्रदान की जाए।

हाई कोर्ट ने इस मामले में राहत प्रदान करते हुए आदेशित किया था कि डेफिशिएंट कालेज परीक्षा लेने हेतु स्वतंत्र होंगे बशर्ते जांच समिति लगातार जांच जारी रखते हुए इस बिंदु पर जांच करेगी कि डेफिशिएंट कालेजों द्वारा खामियों को दूर किया गया है अथवा नहीं। डेफिसिएंट नर्सिंग कालेजों की ओर से अधिवक्ता निखिल भट्ट व दिव्य कृष्णा बिल्लैया ने पक्ष रखा था। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने अनुपयुक्त पाए गए कालेजों के अभ्यर्थियों को भी परीक्षा में सम्मिलित होने की राहत प्रदान कर दी। इस आदेश से मध्य प्रदेश के करीब 45 हजार नर्सिंग छात्रों को लाभ होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

MP Information: मप्र सिविल सेवा के लिए चयनित 686 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र देने का कार्यक्रम शुरू

MP Information:नवागत अधिकारियों को गुड गवर्नेंस, सतत विकास का लक्ष्य एवं सरकार के विजन से अवगत कराया जाएगा।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 09:06 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:33 AM (IST)

MP News:  मप्र सिविल सेवा के लिए चयनित 686 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र देने का कार्यक्रम शुरू

HighLights

  1. रवींद्र भवन में यह कार्यक्रम आयोज‍ित होगा
  2. सुशासन की प्रक्रियाओं पर करेंगे संवाद
  3. तकनीकी इंटरवेंशन के विषय पर भी उद्बोधन होगा

MP Information:भोपाल। मध्य प्रदेश सिविल सेवा के वर्ष 2019 और 2020 के लिए चयनित 686 अभ्यर्थियों को गुरुवार को रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नियुक्ति पत्र देंगे। इस अवसर पर सुशासन की प्रक्रियाओं पर संवाद भी होगा। नवागत अधिकारियों को गुड गवर्नेंस, सतत विकास का लक्ष्य एवं सरकार के विजन से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम शुरू हो गया है।

डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा के वर्ष 2019 एवं वर्ष 2020 के लिये चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण https://t.co/23aLNos5mL

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों में 187 अनारक्षित, 157 अन्य पिछड़ा वर्ग, 110 अनुसूचित जाति, 150 अनुसूचित जनजाति एवं 82 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी हैं। कार्यक्रम में प्रदेश की विगत 20 वर्षों की प्रगति यात्रा एवं प्रमुख सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों का प्रस्तुतीकरण होगा। सुशासन के आयाम, गुड गर्वनेंस के साथ टेक्नोलाजी इन गवर्नेंस, सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य तकनीकी इंटरवेंशन के विषय पर भी उद्बोधन होगा।

इन विभागों में होंगे पदस्थ

नवनियुक्त अधिकारी वाणिज्यिक कर, पंजीयन, आबकारी, वित्त, कार्मिक, राजस्व, स्कूल शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, गृह, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम, जनसंपर्क, जनजातीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति , सहकारिता और जेल विभाग में पदस्थ होंगे।

74th गणतंत्र दिवस 2024 – Dwell 74th Republic day 2024

Republic day 2024: इस वर्ष फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 10:00 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:18 AM (IST)

74th गणतंत्र दिवस 2024
गणतंत्र दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

भारत में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन संविधान लागू हुआ था। देशभर में राष्ट्र भक्ति का कार्यक्रम होते हैं, परेड आयोजित की जाती है और तिरंग फहराया जाता है। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में होता है, जिसमें प्रधानमंत्री हिस्सा लेते हैं। हर वर्ष एक विदेश मेहमान को भी आमंत्रित किया जाता है। इस वर्ष फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Republic day Parade LIVE Updates

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर राज्यों की चुनिंदा झांकियां निकाली जाती है। हर भारतीय के लिए गणतंत्र दिवस वह दिन होता है, जब सभी अपने देश के संवैधानिक मूल्यों का महत्व समझते हैं। हमारा संविधान राष्ट्र की समृद्धि, सामरिक सुरक्षा और सामाजिक समरसता के लक्ष्यों की दिशा में प्रेरित करता है।

गणतंत्र दिवस के इस अद्भुत मौके पर सभी को एकजुट होकर भारतीय सांस्कृतिक विविधता को समझने और उनका समर्थन करने का संदेश मिलता है।

सचिन तेंदुलकर से लेकर विश्वनाथन आनंद, राम मंदिर उद्घाटन के लिए इन खेल सितारों को किया गया आमंत्रित

Visitor Record for Pran Pratishtha Ram Mandir: सचिन तेंदुलकर, विश्वनाथन आनंद, पीटी उषा और बाईचुंग भूटिया उन खेल हस्तियों में शामिल हैं। जिन्हें राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है।

Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 06:41 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Jan 2024 06:41 PM (IST)

सचिन तेंदुलकर से लेकर विश्वनाथन आनंद, राम मंदिर उद्घाटन के लिए इन खेल सितारों को किया गया आमंत्रित
Visitor Record for Pran Pratishtha Day

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Visitor Record for Pran Pratishtha Day: सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, रोहित शर्मा और शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद समेत कई खेल जगत की हस्तियों को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है। क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, सौरव गांगुली और अनिल कुंबले भी उन लिस्ट में शामिल हैं। जिन्हें इस भव्य कार्यक्रम के लिए इनवाइट किया गया है।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 500 से अधिक राज्य अतिथियों की सूची में राजनेता, अभिनेता, खेल सितारे और उद्योगपति शामिल हैं। भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फुटबॉलर कल्याण चौबे, धाविका कविता राउत तुंगर और पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झांजड़िया को निमंत्रण मिला है। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज, शटलर साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और पुलेला गोपीचंद को भी राम मंदिर समारोह के लिए निमंत्रण मिला है।

इन क्रिकेटर्स को मिला आमंत्रण

क्रिकेट जगत से विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, रवींद्र जडेजा और हेड कोच राहुल द्रविड़ भी इस लिस्ट में है। इसके अलावा शतरंज के महान खिलाड़ी आनंद, स्प्रिंट क्वीन पीटी उषा और फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया को आमंत्रित किया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने लोग राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे।

कई राज्यों में आधे दिन की छुट्टी

22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, असम, त्रिपुरा सरकार ने सरकारी ऑफिस में आधे दिन छुट्टी का एलान किया है। शेयर बाजार भी इस दिन बंद रहेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी सोमवार को देशभर में अपने दफ्तरों में अवकाश की घोषणा की है।

खगोलीय घटना : 20 मार्च को दिन और रात होंगे बराबर, मेष राशि में सूर्य करेगा प्रवेश

खगोलीय घटना स्वरूप 20 मार्च को दिन और रात बराबर होंगे। यानी 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की ही रात होगी। ऐसा सूर्य के विषुवत रेखा पर लंबवत होने से होंगे। इस घटना को वसंत संपात कहते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 09:29 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 09:29 PM (IST)

खगोलीय घटना : 20 मार्च को दिन और रात होंगे बराबर, मेष राशि में सूर्य करेगा प्रवेश
खगोलीय घटना।

धर्म डेस्क, इंदौर। खगोलीय घटना स्वरूप 20 मार्च को दिन और रात बराबर होंगे। यानी 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की ही रात होगी। ऐसा सूर्य के विषुवत रेखा पर लंबवत होने से होंगे। इस घटना को वसंत संपात कहते हैं। इस दिन से ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ हो जाएगी। सूर्य के उत्तरी गोलार्द्ध में प्रवेश के साथ दिन धीरे-धीरे बड़े और रातें छोटी होने लगेगी। सूर्य की किरणों की तीव्रता भी बढ़ेगी। यह क्रम 21 जून तक जारी रहेगा।

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रकाश गुप्ता ने ‘नईदुनिया’ को बताया कि सायन गणना के अनुसार 20 मार्च को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य की स्थिति (भोग) मेष राशि में शून्य अंश, 8 कला, 25 विकला होगी। 20 मार्च को सूर्य की उत्तरी गोलार्द्ध में स्थिति (क्रान्ति) शून्य अंश, 8 कला उत्तर रहेगी। पूरी घटना को जीवाजी वेधशाला में शंकु यंत्र तथा नाड़ीवलय यंत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है।

शंकु यंत्र और नाड़ी वलय यंत्र से देखें घटना

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक के अनुसार इस खगोलीय घटना को जीवाजी वेधशाला में शंकु यंत्र और नाड़ी वलय यंत्र के माध्यम से देखा जा सकेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

For the primary time, the grand finale might be of 6 hours, Rohit Shetty might be seen within the present to see the power of the contestants. | बिग बॉस-17 अपडेट: पहली बार 6 घंटे का होगा ग्रैंड फिनाले, कंटेस्टेंट का दम देखने शो में नजर आएंगे रोहित शेट्टी
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • For The First Time, The Grand Finale Will Be Of 6 Hours, Rohit Shetty Will Be Seen In The Present To See The Power Of The Contestants.

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस-17 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। 28 जनवरी को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले है। अब तक फिनाले लगभग 1-2 घंटे का होता आया है। लेकिन इस बार का ग्रैंड फिनाले 1..2 घंटे का नहीं, बल्कि 6 घंटे का होगा। ग्रैंड फिनाले का समय शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक का है।

वहीं खबर है कि फिनाले से पहले टॉप 5 कंटेस्टेंट का टेस्ट लेने शो में रोहित शेट्टी नजर आएंगे। लोगों का कहना है कि कंटेस्टेंट का दम देखकर रोहित उनमें से कुछ कंटेस्टेंट को अपने शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए सिलेक्ट करेंगे।

फिनाले में केवल 4 दिन बचे हैं

बता दें, कि फिनाले में केवल 4 दिन ही बचे हैं। टॉप 5 कंटेस्टेंट में मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और अरुण माशेट्टी शामिल हैं। बिग बॉस की ट्रॉफी इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट के नाम होगी। ग्रैंड फिनाले का समय बढ़ाने को लेकर पहले कई रुकावटे आईं। लेकिन अब इस खबर की पुष्टि की जा चुकी है, कि फिनाले 6 घंटे का होने वाला है। मेकर्स ने बिग बॉस का एक प्रोमो जारी किया है। भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया और इंटरनेट सेंसेशन ओरी प्रोमो में टाइमिंग का खुलासा करते नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस विनर को क्या प्राइज मनी मिलेगा..। टेली टक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, शो के विनर को 30 लाख से 40 लाख के बीच प्राइज मनी मिलेगी। लेकिन इस बात की पुष्टि अब तक नहीं की गई है। फिनाले के दिन ही मेकर्स प्राइज मनी का अमाउंट रिवील करेंगे।

वोटिंग की रेस में कौन सबसे आगे..

बिग बॉस की ट्रॉफी किसके नाम होगी। ये कह पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन वोटिंग की रेस में सबसे आगे कौन-कौन है। इसपर हम बात कर सकते हैं। पब्लिक वोटिंग की बात करें तो पहले नंबर पर मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा फिर अरुण माशेट्टी हैं।

IND vs ENG: विराट कोहली के पास धमाल मचाने का मौका, इंग्लैंड के खिलाफ तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड

Virat Kohli Check File: इस सीरीज में विराट कोहली इंग्लैंड टीम के खिलाफ भारी पड़ सकते हैं। विराट फिलहाल शानदार फॉर्म में है। उनके पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 06:02 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Jan 2024 06:24 PM (IST)

IND vs ENG: विराट कोहली के पास धमाल मचाने का मौका, इंग्लैंड के खिलाफ तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड
विराट कोहली टेस्ट रिकॉर्ड्स।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli Check File: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में विराट कोहली अंग्रेजों के खिलाफ भारी पड़ सकते हैं। विराट फिलहाल शानदार फॉर्म में है। उनके पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में विराट कोहली हासिल कर सकते हैं ये रिकॉर्ड्स-

टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में नौ हजार रन से 152 रन दूर हैं। यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर ने हासिल की है।

टेस्ट क्रिकेट में एक हजार चौके

टेस्ट क्रिकेट में किंग कोहली 9 चौके लगाते ही एक हजार चौके का आंकड़ा छू लेंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और सुनील गावस्कर 1000 से अधिक चौके वाले भारतीय बैट्समैन हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट रन

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में विराट कोहली दो हजार रन पूरे करने से 9 रन दूर है। उन्होंने 28 मैचों में 42.36 की औसत से 1991 रन ठोके हैं।

टेस्ट में 3000 रन

टीम इंडिया के गैर कप्तान के रूप में तीन हजार पूरे करने के लिए विराट कोहली को 16 रनों की जरूरत है। उन्होंने 45 टेस्ट मुकाबलों में 9 शतक और 12 अर्धशतक के साथ 2,984 रन बनाए हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट- 25-29 जनवरी, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
  • दूसरा टेस्ट- 2-6 फरवरी, डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम
  • तीसरा टेस्ट- 15-19 फरवरी, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
  • चौथा टेस्ट- 23- 27 फरवरी, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची
  • पांचवां टेस्ट- 7-11 मार्च, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
Satyendar Jain: सत्येंद्र जैन ने किया आत्मसर्पण, नौ महीने बाद जाएंगे तिहाड़ जेल, Video में आप नेता को पहचानना मुश्किल

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन ने शाम को आत्मसमर्पण कर दिया है। वह नौ महीने बाद तिहाड़ जेल में वापस जा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार उनकी याचिका खारिज कर झटका दे दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 08:16 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 08:16 PM (IST)

Satyendar Jain: सत्येंद्र जैन ने किया आत्मसर्पण, नौ महीने बाद जाएंगे तिहाड़ जेल, Video में आप नेता को पहचानना मुश्किल
सत्येंद्र जैन का आत्मसमर्पण।

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन ने शाम को आत्मसमर्पण कर दिया है। वह नौ महीने बाद तिहाड़ जेल में वापस जा चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार उनकी याचिका खारिज कर झटका दे दिया है।

सत्येंद्र जैन के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से मौखिक अनुरोध किया था कि जैन को एक सप्ताह का समय दें, जिससे वह आत्मसमर्पण कर सकें। उनके इस अनुरोध को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। उसके बाद सत्येंद्र जैन शाम करीब छह बजे उत्तर पश्चिम दिल्ली में स्थित अपने आवास सरस्वती विहार से तिहाड़ जेल के लिए निकल गए। उनका घर से निकलते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनकी दाढ़ी बड़ी हुई दिखाई दे रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन