राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग, कहा- शरणागत हूं

Virender Sehwag: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रामलला की सुंदर फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा ‘भावुक हूं, आनंदित हूं, मर्यादित हूं, शरणागत हूं।

Publish Date: Mon, 22 Jan 2024 03:19 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 22 Jan 2024 03:20 PM (IST)

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग, कहा- शरणागत हूं
वीरेंद्र सहवाग।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir, Virender Sehwag: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है। इस बीच पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर अपने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैं बहुत भावुक हूं।

पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का इमोशनल पोस्ट

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रामलला की सुंदर फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा ‘भावुक हूं, आनंदित हूं, मर्यादित हूं, शरणागत हूं। संतुष्ट हूं निःशब्द हूं। बस राममय हूं। सियावर रामचंद्र जी की जय।’ उन्होंने आगे लिखा कि रामल लल्ला आ गए। जिन्होंने इसको संभव किया, बलिदान दिया उनका कृतज्ञ। जय श्री राम।

बबीता फोगाट ने शेयर किया वीडियो

भारतीय महिला पहलवान और बीजेप नेता बबीता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर रामलला का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दिव्य, भव्य, अलौकिक श्रीराम। इस वीडियो में रामलला की खूबसूरत प्रतिमा नजर आ रही है।

प्राण प्रतिष्ठा देख खुशी से फूला समाया पाकिस्तानी क्रिकेटर

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखकर पाकिस्तान क्रिकेटर भी खुश है। पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने इस अवसर पर जश्न मनाया। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के बाद जय श्रीराम के नारे लगाएं। कनेरिया ने रामलला की मूर्ति का वीडियो शेयर कर सभी को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बधाई भगवान राम आ गए हैं। जय श्रीराम।

Ambikapur crime Information : बच्चे की मौत पर भी रिश्वतखोरी,एएसआइ निलंबित

Ambikapur crime Information : बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाने की पुलिस ने मासूम की मौत पर भी रिश्वतखोरी की। बच्चे की मौत हृदयाघात से होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई थी। जांच अधिकारी ने मासूम की मौत के लिए घरवालों को ही जिम्मेदार ठहरा दबाब बनाना शुरू किया।

Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 11:17 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Jan 2024 11:17 PM (IST)

Ambikapur crime News :  बच्चे की मौत पर भी रिश्वतखोरी,एएसआइ निलंबित

वाड्रफनगर (नईदुनिया न्यूज)। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाने की पुलिस ने मासूम की मौत पर भी रिश्वतखोरी की। बच्चे की मौत हृदयाघात से होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई थी। जांच अधिकारी ने मासूम की मौत के लिए घरवालों को ही जिम्मेदार ठहरा दबाब बनाना शुरू किया। ज्यादा दूध पिलाने तो नमक- पानी का घोल देने से बच्चे की मौत का आरोप लगाना शुरू कर दिया। बीस हजार रुपये की मांग की गई। पीड़ित परिवार से नौ हजार रुपये भी वसूल लिए। मामला सार्वजनिक हो जाने के बाद जांच अधिकारी एएसआइ जुबलिन कुजूर ने रिश्वत की रकम वापस भी कर दी। इंटरनेट मीडिया पर मामला सामने आने के बाद बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह ने एएसआइ को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बेतो निवासी संतोष कुशवाहा के दो माह के बच्चे का नवंबर 2023 में अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था।सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में उसकी मौत हो गई थी। अचानक हुए इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया था। चूंकि प्रकरण रघुनाथनगर थाने का था इसलिए अग्रिम जांच के लिए केस डायरी वाड्रफनगर से रघुनाथनगर थाने भेज दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयाघात को मौत का कारण बताया गया था। रघुनाथनगर थाने के एएसआइ जुबलिन कुजूर को इस मामले की जांच का जिम्मा मिला था। मासूम की मौत के संवेदनशील प्रकरण में भी मानवता को तार-तार कर दिया गया। इस प्रकरण में भी रिश्वतखोरी के लिए पुलिस ने घरवालों पर दबाब बनाना शुरू किया।आरोप है कि रघुनाथनगर में पदस्थ नगर सैनिक पीड़ित संतोष के घर पहुंच गया। उसने मां को ही बच्चे की मौत का जिम्मेदार बताया। प्रकरण समाप्त करने 20 हजार रिश्वत की मांग की। रुपये नहीं देने पर पुलिसिया कार्रवाई का भय दिखाया गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने पैसे देने से मना किया था। नगर सैनिक अपने साथ एएसआइ

जुबलिन कुजूर को लेकर पीड़ित परिवार के घर पहुंच गया। साथ ही थाने में बुलाकर 20 हजार रुपए की मांग की गई। संतोष के पिता ने बताया कि उन्होंने 20 जनवरी को पहली किस्त के रूप में नौ हजार रुपये दे भी दिए थे।

इसके बाद शेष 11 हजार रुपये अगले दिन देने की तैयारी थी। इसके बाद ही उन्हें थाने से जाने दिया गया था। इस बीच मामला इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने लगा तो एएसआइ ने रिश्वत की रकम वापस कर दिए। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बलरामपुर पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेद सिंह ने एएसआइ जुबलिन कुजूर को निलंबित कर दिया है। बलरामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा चंद्रेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मीडिया में सामने आई खबरों के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने निलंबन की कार्रवाई की है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उस अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Philippines Earthquake: फिलीपींस में 6.7 तीव्रता के साथ हिली धरती, भूकंप में अब तक 6 की मौत की सूचना

Philippines Earthquake कंक्रीट की दीवार गिरने से 1 आदमी और उसकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 1 अन्य महिला की शॉपिंग मॉल में मौत हो गई।

Publish Date: Sat, 18 Nov 2023 07:21 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 18 Nov 2023 07:24 AM (IST)

Philippines Earthquake: फिलीपींस में 6.7 तीव्रता के साथ हिली धरती, भूकंप में अब तक 6 की मौत की सूचना
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार शुक्रवार दोपहर को भूकंप मिंडानाओ द्वीप पर 60 किमी (37 मील) की गहराई में आया।

HighLights

  1. फिलीपींस में आए 6.7 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
  2. अधिकारी दो लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
  3. स्थानीय आपदा अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

रॉयटर्स, मनीला। दक्षिणी फिलीपींस में 6.7 तीव्रता के भूकंप के साथ धरती हिली है और इस भयावह भूकंप में अभी तक 6 लोगों के मरने की सूचना मिली है। वहीं स्थानीय अधिकारी मलबे में दबे दो लोगों की तलाश में जुटे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के बाद यह जानकारी सामने आई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को भूकंप मिंडानाओ द्वीप पर 60 किमी (37 मील) की गहराई में आया।

कांक्रीट की दीवार गिरने से मौत

दक्षिण कोटाबेटो प्रांत में जनरल सैंटोस सिटी के आपदा कार्यालय प्रमुख एग्रीपिनो डेसेरा ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को जानकारी दी है कि तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है। उन्होंने जानकारी दी है कि कंक्रीट की दीवार गिरने से 1 आदमी और उसकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 1 अन्य महिला की शॉपिंग मॉल में मौत हो गई।

naidunia_image

एक व्यक्ति की मौत चट्टान में दबने से

फिलीपींस के तटीय शहर ग्लेन में आपदा अधिकारी एंजेल डुगाडुगा ने जानकारी दी है कि सारंगानी प्रांत में भूकंप के केंद्र के पास करीब 2 दो लोगों की मौत हो गई, वहीं बचावकर्मी भूस्खलन के बाद लापता 2 अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। दावाओ ऑक्सिडेंटल प्रांत में एक 78 वर्षीय व्यक्ति की चट्टान से कुचल जाने के बाद मौत हो गई। यहां भी मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए यह माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, कई इलाकों में अभी भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि अधिकांश सड़कों को क्षति नहीं पहुंची है। आपको बता दें कि फिलीपींस प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” के क्षेत्र में स्थिति है औप यहां ज्वालामुखीय गतिविधि और भूकंप सामान्य बात है।

Korba Crime Information: पहाड़ी कोरवा ने शिक्षक पर लगाए 10.53 लाख ठगने का आरोप

सुंदर ने बताया कि जब पेमेंट लेने बैंक गया, तब उसे पता चला कि खाता में राशि नही है। बैंक वालों ने बताया कि उसके चेक से 1.40 लाख, 83500 तथा एक लाख रुपये निकाल लिया गया है।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 12:12 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 12:12 AM (IST)

Korba Crime News: पहाड़ी कोरवा ने शिक्षक पर लगाए 10.53 लाख ठगने का आरोप

HighLights

  1. शिक्षक ने नौकरी बचाने के नाम पर उससे राशि ली, अब और राशि की मांग कर रहा है।
  2. बीच- बीच में स्कूल नहीं गया। इसकी वजह से शिक्षक करम ने शिकायत करने की बात कही।
  3. 25 मार्च 2021 को 6.50 लाख रूपये लोन निकलवाया।

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। माध्यमिक शाला देवपहरी में भृत्य की नौकरी करने वाले एक पहाड़ी कोरवा ने शिक्षक पर 10 लाख 53 हजार 500 रूपये ठगने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि शिक्षक ने नौकरी बचाने के नाम पर उससे राशि ली, अब और राशि की मांग कर रहा है।

कलेक्टर को लिखे पत्र में पहाड़ी कोरवा सुंदर साय ने बताया कि वह माध्यमिक शाला देवपहरी मे भृत्य का काम करता है। बीच- बीच में स्कूल नहीं गया। इसकी वजह से शिक्षक करम ने शिकायत करने की बात कही। तब सुंदर ने नौकरी बचाने की गुहार करम से लगाई। इस पर उसने राशि देने की बात कही। सुंदर ने बताया कि वह बैंक ले गया और 4.50 लाख रूपये लोन निकलवाया। उसमें 2.10 लाख रुपये देकर शेष राशि 2.40 लाख वरिष्ठ साहब को देने के नाम पर रख लिया। इसके बाद पुन: करम ने कहा कि बड़े साहब पैसा के लिए बोल रहे हैं। तब दो लाख 10 हजार रूपये खर्च होने की जानकारी देने पर करम ने कहा कि अभी मै साहब के लिए अपना पैसा दे देता हूं, लेकिन बाद में पूरा पैसा ब्याज समेतत वापस करना। इसके बाद करम गुरू पैसा मांगने लगा। साथ ही कहा है कि पैसा नहीं है तो फिर से लोन निकलवा देता हूं। इसके बाद उन्होने 25 मार्च 2021 को 6.50 लाख रूपये लोन निकलवाया। इसमें 1.60 लाख रूपये दिया और शेष चार कोरे चेक में हस्ताक्षर कराकर रख लिया।

सुंदर ने बताया कि जब पेमेंट लेने बैंक गया, तब उसे पता चला कि खाता में राशि नही है। बैंक वालों ने बताया कि उसके चेक से 1.40 लाख, 83500 तथा एक लाख रूपये निकाल लिया गया है। इस संबंध में करम से चर्चा किया तो उन्होंने कहा कि नौकरी खा जाउंगा और किसी को बताया तो खुद फंस जाने की धमकी दे रहे हैं।

Ind vs Eng Take a look at Sequence: इंदौर के रजत पाटीदार इंंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में

Ind vs Eng Take a look at Sequence: 30 साल के रजत को पूर्व कप्तान विराट कोहली की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो व्यक्तिगत कारणों से पहले दो टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 08:49 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 09:09 AM (IST)

Ind vs Eng Test Series: इंदौर के रजत पाटीदार इंंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में
इंदौर के रजत पाटीदार इंंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में

HighLights

  1. पाटीदार मंगलवार को हैदराबाद में हुए बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह नमन अवार्ड्स के दौरान मौजूद रहे।
  2. 30 साल के रजत को पूर्व कप्तान विराट कोहली की जगह टीम में शामिल किया गया है।
  3. हैदराबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 25 जनवरी से खेला जाएगा।

Ind vs Eng Take a look at Sequence: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर के रजत पाटीदार को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 30 साल के रजत को पूर्व कप्तान विराट कोहली की जगह टीम में शामिल किया गया है, जो व्यक्तिगत कारणों से पहले दो टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

पाटीदार मंगलवार को हैदराबाद में हुए बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार समारोह नमन अवार्ड्स के दौरान मौजूद रहे। हैदराबाद में ही भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 25 जनवरी से खेला जाएगा। मध्य प्रदेश रणजी टीम के बल्लेबाज पाटीदार इस समय जबर्दस्त फार्म में हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अहमदाबाद में 151 रनों की पारी खेली थी। वहीं इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैच में 111 रन बनाए थे और पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली भारत ए टीम का भी हिस्सा थे।

naidunia_image

पाटीदार ने दक्षिण अफ्रीका के पर्ल से मेजबान टीम के खिलाफ 2023 दिसंबर में वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने पारी की शुरुआत की थी। हालांकि यदि उन्हें मौका मिलता है तो वह भारतीय टीम में मध्य क्रम में खेल सकते हैं।

पाटीदार को टीम में मौका देने से यह बात साफ हो गई है कि टीम प्रबंधन इस समय चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे से आगे देख रहा है। साथ ही मुंबई के युवा बल्लेबाज सरफाराज खान को भी मौके के लिए इंतजार करना होगा।

कांग्रेस के गढ़ में नुपुर को उतारेगी BJP, सियासी गलियारों में चर्चा, केजरीवाल के भी खिलाफ लड़ चुकी हैं चुनाव

निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा के चुनाव लड़ने की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह खबर चल रही है कि भाजपा उनको कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से चुनाव लड़ा सकती है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 10:50 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 10:50 PM (IST)

कांग्रेस के गढ़ में नुपुर को उतारेगी BJP, सियासी गलियारों में चर्चा, केजरीवाल के भी खिलाफ लड़ चुकी हैं चुनाव
नुपुर लड़ सकती हैं चुनाव।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा के चुनाव लड़ने की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह खबर चल रही है कि भाजपा उनको कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से चुनाव लड़ा सकती है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

रायबरेली उत्तर प्रदेश में एकमात्र सीट है, जहां से कांग्रेस 2004 से जीतती आ रही है। कांग्रेस से सोनिया गांधी इस सीट से चुनाव लड़ा करती थीं। अब वह इस सीट से इस्तीफा देकर राज्यसभा जा चुकी हैं। रायबरेली से अब कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी या प्रियंका गांधी को उतारने की मांग कर रहे हैं। इस बीच किसी भी दल की ओर से रायबरेली में उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। अब भाजपा से नुपुर शर्मा के नाम की चर्चाओं ने रायबरेली सीट को फिर से चर्चाओं के केंद्र में ला दिया है।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लड़ चुकी हैं चुनाव

नुपुर शर्मा दिल्ली विधानसभा के चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतर चुकी हैं। केजरीवाल ने उन्हें 31 हजार से अधिक वोटों से हराया था। नुपुर पेशे से वकील हैं। इंटरनेट मीडिया में यह खबर चल रही हैं कि बीजेपी की तरफ से वह रायबरेली की उम्मीदवार हो सकती हैं। अभी भाजपा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पैगंबर मोहम्मद पर दिया था बयान

2022 में नुपुर शर्मा पैगंबर मोहम्मद पर बयान देकर विवादों में आ गई थीं। उन्होंने यह बयान टीवी शो के दौरान दिया था। उसके इस बयान के बाद देश भर में एक वर्ग आंदोलित हो गया था। उसके बाद भाजपा ने नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Many celebs together with Sonam Kapoor, Parineeti Chopra, Siddharth Malhotra and Malaika Arora have been seen on the airport holding her husband’s hand. | सेलेब्स स्पॉटेड: पति का हाथ पकड़े एयरपोर्ट पर दिखीं सोनम कपूर, परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और मलाइका अरोड़ा समेत कई सेलेब्स दिखे
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Many Celebs Together with Sonam Kapoor, Parineeti Chopra, Siddharth Malhotra And Malaika Arora Have been Seen At The Airport Holding Her Husband’s Hand.

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ आज यानी 24 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस इस दौरान पति का हाथ पकड़े विंटर लुक में दिखाई दीं।

इंडियन पुलिस फोर्स की सक्सेस पार्टी

सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय अपनी वेबसीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की सक्सेस पार्टी में दिखाई दिए। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सीरीज हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई। लोग सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं। एक्टर्स के साथ रोहित शेट्टी भी नजर आए।

एमी जैक्सन

मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी स्पॉट हुईं। इस दौरान वो ब्लैक आउटफिट पहने दिखाई दीं। बता दें एक्ट्रेस जल्द ही विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आने वाली हैं। विद्युत जामवाल के अलावा फिल्म में एमी जैक्सन, नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल भी होंगे। फिल्म 23 फरवरी को रिलीज की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बांद्रा में अपने योगा क्लास के बाहर नजर आईं। उन्होंने अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाया। एक्ट्रेस 50 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। बता दें मलाइका अर्जुन कपूर को डेट रही हैं। हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की अफवाह सामने आई थी, बाद में जिसका खंडन हो गया।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा मुबंई के अंधेरी में स्पॉट हुईं। उन्हें SK म्यूजिक वर्क्स से बाहर निकलते हुए देखा गया। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड इवेंट

दादा साहेब फाल्के इवेंट में एक्ट्रेस दीया मिर्जा पहुंचीं। उनके अलावा इवेंट में नुसरत भरुचा भी नजर आईं।

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला अवॉर्ड है, ये साल में एक बार होता है। इसकी शुरुआत दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि-वर्ष 1969 से हुआ।

Ram Mandir Pran Pratishtha: लंदन में उत्सव, भव्य कार्यक्रम में झूमे एनआरआई, देखें तस्वीरें

Ram Mandir Pran Pratishtha ब्रह्म ऋषि आश्रम यूके की धार्मिक और सांस्कृतिक मंत्री स्वामी सूर्य प्रभा दीदी ने लोगों से राम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अयोध्या की भावना हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 11:09 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 12:15 PM (IST)

Ram Mandir Pran Pratishtha: लंदन में उत्सव, भव्य कार्यक्रम में झूमे एनआरआई, देखें तस्वीरें
भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या सिर्फ एक भौगोलिक स्थान नहीं है, बल्कि हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है।

HighLights

  1. दिव्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजन लंदन में किया।
  2. उत्सव में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, राम भजन, पूजित अक्षत वितरण और प्रसाद वितरण भी हुआ।
  3. यूपीसीए परिवार और विभिन्न सामुदायिक संगठनों के 175 से अधिक भक्त इस आयोजन में शामिल हुए।

डिजिटल डेस्क, लंदन। उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन (यूपीसीए), यूके और ब्रह्म ऋषि आश्रम यूके ने अयोध्या में हुए ऐतिहासिक क्षण राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाते हुए एक दिव्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजन लंदन में किया। इस उत्सव में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, राम भजन, पूजित अक्षत वितरण और प्रसाद वितरण भी हुआ। यूपीसीए परिवार और विभिन्न सामुदायिक संगठनों के 175 से अधिक भक्त इस आयोजन में शामिल हुए।

ब्रह्म ऋषि आश्रम यूके की धार्मिक और सांस्कृतिक मंत्री स्वामी सूर्य प्रभा दीदी ने लोगों से राम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अयोध्या की भावना हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरित करती रहेगी।

naidunia_image

वहीं दूसरी ओर यूपीसीए यूके के अध्यक्ष मधुरेश मिश्रा ने कहा की भगवान राम जिन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं उसमें धार्मिकता, करुणा और निस्वार्थ सेवा निहित है। उनका हम सब अनुसरण करें। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या सिर्फ एक भौगोलिक स्थान नहीं है, बल्कि हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है।

naidunia_image

यूपीसीए टीम से अश्वनी श्रीवास्तव, संतोष पांडे, मनोज मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, पंकज मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, पीयूषिता गुप्ता, वैशाली नागपाल, अरुण चौबे, राजीव गुप्ता, रोहिन ग्रोवर, सुभाष बरनवाल, राजेश विश्वकर्मा, आशीष मिश्रा और निष्ठा द्विवेदी ने इस उत्सव को सफल बनाने में कड़ा परिश्रम किया और शामिल रहे।

naidunia_image

Jaspur Information : दल से अलग हुए दंतैल ने आधी रात को तोड़ा ग्रामीण का घर

Jaspur Information : जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के टिकलीपारा में दंतैल ने एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय पीड़ित ग्रामीण परिवार सहित गहरी नींद में सो रहे थे। वन विभाग के अनुसार,टिकलीपारा के सतपुरिया जंगल में इस समय 8 हाथी और तपकरा वन परिक्षेत्र में 20 हाथी अलग अलग स्थानों पर डेरा जमाए हुए हैं।

By RAVINDRA KUMAR THAWAIT

Publish Date: Mon, 18 Mar 2024 11:13 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 18 Mar 2024 11:13 PM (IST)

Jaspur News : दल से अलग हुए दंतैल ने आधी रात को तोड़ा ग्रामीण का घर

नईदुनिया न्यूज तुमला। जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के टिकलीपारा में दंतैल ने एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय पीड़ित ग्रामीण परिवार सहित गहरी नींद में सो रहे थे। वन विभाग के अनुसार,टिकलीपारा के सतपुरिया जंगल में इस समय 8 हाथी और तपकरा वन परिक्षेत्र में 20 हाथी अलग अलग स्थानों पर डेरा जमाए हुए हैं। वनविभाग का दावा है कि हाथियों के लोकेशन की जानकारी देकर,ग्रामीणों को जंगल से दूर रहने और रात के समय घर से बाहर ना निकलने की सलाह प्रभावित क्षेत्र के रहवासियों को दी जा रही है। झारखंड और ओडिशा की अंर्तराज्यी सीमा पर स्थित तपकरा वन परिक्षेत्र,छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक हाथी प्रभावित क्षेत्र में शािमल है।

यहां,साल के लगभग 12 महिने हाथियों की हलचल बनी रहती है। बीट गार्ड विजय कुमार टांडे ने बताया कि हाथियों द्वारा पहुंचाई गई संपत्ति नुकसान का आंकलन कर ,मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है। ग्रामीण अरूण यादव ने बताया कि रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात लगभग 11 बजे वे परिवार के साथ घर में सेा रहे थे। इसी दौरान हाथी ने उनके घर के एक कमरे की दीवार को दांत से क्षतिग्रस्त कर दिया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। सहायता के लिए आवाज लगाए जाने पर,पड़ोसियों की मदद से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,सतपुरिया जंगल में जमे हुए 8 हाथियों के दल से अलग हो कर,एक नर हाथी,बस्ती में घुस आया था। उल्लेखनिय है कि जिले में हाथी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

2018-19 से 2023-24 के बीच जशपुर जिले में हाथियों के कुचले जाने से 90 लोगों की मौत की घटनाएं हो चुकी है। राज्य सरकार ने मृतकों के स्वजनों को 5 करोड़ 58 लाख 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। जशपुर जिले में हाथी की गंभीर समस्या से निबटने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होनें बताया कि हाथी विचरण का लोकेशन इंटरनेट मिडिया और मुनादी के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र में उपलब्ध करा,लोगों को सचेत किया जाता हे।गजराज दल और हाथी मित्रदल के माध्यम से हाथियों के हलचल की निगरानी,,आकाशवाणी से हाथियों के हलचल की जानकारी उपलब्ध कराना,हाथी सहित सभी वन्य प्राणियों के लिये कारिडोर क्षेत्र में सुरक्षित ठिकाना और चारा उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि हाथियों को आबादी क्षेत्र में रोके रखा जा सके।

Jabalpur information : बेलखेड़ा के पुलिस आरक्षकों ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी

Jabalpur information : नेक सिंह की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। आरोप चार पुलिस आरक्षकों पर लगे हैं तो इसकी जांच भी उच्च अधिकारी के द्वारा की जाएगी।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 10:21 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 10:21 AM (IST)

Jabalpur news : बेलखेड़ा के पुलिस आरक्षकों ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी

HighLights

  1. बेलखेड़ा से आए नेक सिंह ने अपनी शिकायत की।
  2. पैसे नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी।
  3. यह आरोप बेलखेड़ा में रहने वाले युवक ने लगाया है।

Jabalpur information : जबलपुर, नई दुनिया प्रतिनिधिबेलखेड़ा थाना पुलिस के आरक्षकों पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। आरक्षकों ने पैसे नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी है। यह आरोप बेलखेड़ा में रहने वाले युवक ने लगाया है। युवक पेशे से किसान है। शिकायतकर्ता नेक सिंह है। एसपी आफिस पहुंचे नेक सिंह की शिकायत को लेकर एसपी ने पाटन एसडीओपी को इस मामले की जांच सौंपी है।

बेलखेड़ा थाने में चार आरक्षक पदस्थ हैं

नेक सिंह ने बताया कि बेलखेड़ा थाने में चार आरक्षक पदस्थ हैं, जिनके नाम- संदीप, गौरव, आनंद, सुनील हैं। चारों ही आरक्षक झूठे मामले में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले भी अवैध शराब के मामले में 34/2 के तहत फंसा चुके हैं, जबकि उस केस में दूर-दूर तक मेरा कोई लेना-देना नहीं था।

आरक्षकों की जांच करेंगे एसडीओपी

बेलखेड़ा से आए नेक सिंह ने अपनी शिकायत एसपी को दी है। इस पर अब इस पूरे मामले की जांच एसडीओपी पाटन को सौंपी गई है। डीएसपी भगत सिंह गठोरिया ने बताया कि नेक सिंह की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। आरोप चार पुलिस आरक्षक पर लगे हैं तो इसकी जांच भी उच्च अधिकारी के द्वारा की जाएगी।