Bilaspur Courtroom Information: चालान पेश करने में देरी, रेलवे कोर्ट में अब 22 को पेश होंगे कांग्रेसी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने रेल रोको आंदोलन चलाया था। इस दौरान यात्री ट्रेनों को रोकने के अलावा मालगाड़ियों को भी आंदोलनकारी कांग्रेस नेताओं ने रोक दिया था।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 01:03 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 01:03 AM (IST)

Bilaspur Court News: चालान पेश करने में देरी, रेलवे कोर्ट में अब 22 को पेश होंगे कांग्रेसी
कांग्रेस नेताओं को कोर्ट के सामने उपस्थित होना होगा।

HighLights

  1. रेल रोको आंदोलन के दौरान आरपीएफ ने दर्ज की थी एफआइआर
  2. जिलाध्यक्ष विजय व पूर्व विधायक पांडेय समेत कांग्रेस नेता हैं दोषी
  3. कांग्रेस नेताओं को कोर्ट के सामने उपस्थित होना होगा।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। रेल रोको आंदोलन के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय समेत कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को रेलवे कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान आरपीएफ की ओर से चालान पेश करने में देरी हुई। लिहाजा कोर्ट ने अगली सुनवाई व चालान पेश करने के लिए 22 मार्च की तिथि तय कर दी है। इसी दिन कांग्रेस नेताओं को कोर्ट के सामने उपस्थित होना होगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशभर में कांग्रेसियों ने रेल रोको आंदोलन चलाया था। इस दौरान यात्री ट्रेनों को रोकने के अलावा मालगाड़ियों को भी आंदोलनकारी कांग्रेस नेताओं ने रोक दिया था। रेल परिचालन को बाधित करने के आरोप में आरपीएफ ने प्रमुख कांग्रेसियों के अलावा राजेन्द्र साहू ,ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, पार्षद अजय यादव, साई भास्कर, राकेश सिंह, करम गोरख, सैय्यद इमरान, शोहराब खान, मोहम्मद अयूब, सौहेल अहमद पर नामजद अपराध पंजीकृत किया है। रेलवे सुरक्षा बल ने सभी कांग्रेसियों को सोमवार की सुबह 11 बजे विशेष रेलवे न्यायालय बिलासपुर के समक्ष उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था।

ये है मामला

पैसेंजर और एक्सप्रेस की सुचारू परिचालन की मांग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे देश में रेल रोको आंदोलन किया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर ग्रामीण) द्वारा संयुक्त रूप से 13 सितंबर को रेलवे स्टेशन में रेलवे प्रशासन को सूचित करते हुए रेलवे के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया था और धरना-प्रदर्शन के पश्चात सक्षम अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यात्री ट्रेनों के परिचालन को नियमित करने की मांग की थी। रेलवे सुरक्षा बल ने इस आंदोलन में भाग लेने वाले कांग्रेस नेताओं पर रेलवे एक्ट की धारा 143 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है।

Shoaib-Sania: सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरों के बीच शोएब मलिक ने रचाया दूसरा निकाह

अब शोएब और सना की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। 20 जनवरी को शोएब ने अपने सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरों को शेयर किया है।

Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 12:18 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Jan 2024 12:37 PM (IST)

Shoaib-Sania: सानिया मिर्जा से अलग होने की खबरों के बीच शोएब मलिक ने रचाया दूसरा निकाह
shoaib malik second marriage

HighLights

  1. शोएब ने अपने सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरों को शेयर किया है।
  2. शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शादी की थी।
  3. साल 2018 में सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया था।

एजेंसी, इस्लामाबाद। Shoaib-Sania: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग निकाह किया है। पिछले काफी समय से शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में अब शोएब और सना की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। 20 जनवरी को शोएब ने अपने सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा, अल्हम्दुलिल्लाह, “और हमने तुम्हें जोड़ियों में बनाया है।”

शोएब ने की पाकिस्तानी एक्ट्रेस से शादी

बता दें कि इससे पहले सानिया मिर्जा ने भी बुधवार को एक पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद से सानिया और शोएब के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था, शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है, अपना मुश्किल चुनें। पहले भी खबरें आ चुकी थीं कि शोएब मलिक और सना जावेद एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना को उनके जन्मदिन पर विश करके इस बात पर मुहर लगा दी थी। शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर सना के साथ तस्वीरें शेयर की थीं।

– Alhamdullilah ♥️

“And We created you in pairs” وَخَلَقْنَاكُمْ أَزْوَاجًا pic.twitter.com/nPzKYYvTcV

— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) January 20, 2024

साल 2010 में की थी पहली शादी

वहीं, अब अचानक सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है। सानिया और शोएब के तलाक की खबरों ने जोर जरूर पकड़ा था, लेकिन कभी भी दोनों ने इस पर ऑफिशियल बात नहीं की। बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने साल 2010 में हैदराबाद में पारंपरिक मुस्लिम समारोह में शादी की थी। इसके बाद साल 2018 में सानिया ने एक बेटे को जन्म दिया था। पिछले साल सानिया और शोएब ने दुबई में अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसके बाद से तलाक की अफवाहें कम हो गई थीं। इसी साल जब शोएब ने अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट करके उस हिस्से को हटा दिया था, जिसमें लिखा था, एक सुपरवुमन का पति @mirzasaniar।”

Tikamgarh Information: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की क्रिकेट खेलते वक्त हार्ट अटैक से मौत

Tikamgarh Information: जवान एक महीने की छुट्टी पर घर आया था, उसे 6 फरवरी को ड्यूटी पर लौटना था।

Publish Date: Mon, 22 Jan 2024 07:53 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 22 Jan 2024 07:58 PM (IST)

Tikamgarh News: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की क्रिकेट खेलते वक्त हार्ट अटैक से मौत
सेना के जवान विनोद वंशकार।

HighLights

  1. झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही जवान ने दम तोड़ दिया।
  2. 6 जनवरी को एक महीने की छुट्टी पर घर आया था।
  3. जवान विनोद वंशकार की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Tikamgarh Information: टीकमगढ़। सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया गया कि क्रिकेट खेलने के दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और उसकी तबीयत बिगड़ गई। जवान एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। उसे 6 फरवरी को ड्यूटी पर लौटना था।

मामला जिले के लिधौरा के मरगुवां गांव का है। जहां रहने वाला विनोद वंशकार 35 साल को रविवार शाम को हार्ट अटैक आया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही जवान ने दम तोड़ दिया।

मरगुवां गांव के सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को विनोद पास के गांव विरऊ में क्रिकेट मैच खेलने गया था। इसी दौरान उसके सीने में दर्द हुआ। पहले उसने लिधौरा में चेकअप कराया। इसके बाद रात को इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गए।

उपचार के दौरान तबीयत बिगड़ी और देर रात उनकी मौत हो गई। सुबह परिजन शव को लेकर गांव आए। आर्मी जवान विनोद वंशकार वर्तमान में यूपी के सहारनपुर में पदस्थ था। परिजनों ने बताया कि वह 6 जनवरी को एक महीने की छुट्टी पर घर आया था।

6 फरवरी को उसे वापस लौटना था। आर्मी जवान विनोद वंशकार की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ayodhya Information In the present day: आज से आम भक्त कर रहे राम लला के दर्शन, उमड़ा जनसैलाब, देखिए पहली आरती का वीडियो

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद 22 जनवरी को राम लला की पहली संख्या आरती की गई। राम की नगरी में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 07:41 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Jan 2024 07:58 AM (IST)

Ayodhya News Today: आज से आम भक्त कर रहे राम लला के दर्शन, उमड़ा जनसैलाब, देखिए पहली आरती का वीडियो

HighLights

  1. आज से आम भक्तों के लिए खुला राम मंदिर
  2. हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे दर्शन के लिए
  3. राम की नगरी में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

एजेंसी, अयोध्या। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से राम लला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। हजारों की संख्या में राम भक्त तड़के तीन बजे अयोध्या के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। आज से मंदिर आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। दर्शन का समय सुबह 7 बजे से रात 11.30 तक निर्धारित किया गया है।

वीडियो: श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार का वीडियो, जहां भक्त प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह पूजा करने और श्री राम लला के दर्शन करने के लिए सुबह 3 बजे से बड़ी संख्या में एकत्र हुए।

#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Visuals from the primary gate of Shri Ram Temple the place devotees have gathered in massive numbers since 3 am to supply prayers and have Darshan of Shri Ram Lalla on the primary morning after the Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/hKUJRvIOtm

— ANI (@ANI) January 23, 2024

वीडियो: राम की नगरी में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

naidunia_image

वीडियो: प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद 22 जनवरी को राम लला की पहली संख्या आरती की गई।

IND vs ENG: रोहित ब्रिगेड के लिए आसान नहीं होगी टेस्ट सीरीज, आंकड़ों में भारतीय टीम पर हावी रही है इंग्लैंड

India vs England Head To Head in Take a look at: भारत और इंग्लैंड टेस्ट में 131 मुकाबलों में आमने-सामने हुए हैं। इनमें भारत ने 31 और इंग्लैंड 50 मैचों में जीत हासिल की है।

Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 05:46 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Jan 2024 05:46 PM (IST)

IND vs ENG: रोहित ब्रिगेड के लिए आसान नहीं होगी टेस्ट सीरीज, आंकड़ों में भारतीय टीम पर हावी रही है इंग्लैंड
India vs England Head To Head in Take a look at

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs England Head To Head in Take a look at: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। दोनों टीमों को 5 मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसकी शुरुआत 25 जनवरी से होगी। पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत वर्ष 1932 में हुई थी। भारतीय जमीन पर विदेशी टीमों का रिकॉर्ड खराब रहा है। हालांकि इंग्लैंड मैन इन ब्लू को उसी की जमीन पर कड़ी टक्कर देते आ रहा है।

टेस्ट में भारत और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड टेस्ट में 131 मुकाबलों में आमने-सामने हुए हैं। इनमें भारत ने 31 और इंग्लैंड 50 मैचों में जीत हासिल की है। 50 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। भारतीय जमीन पर 64 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया ने 22 और इंग्लैंड ने 14 में जीत दर्ज की है। 28 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

टेस्ट सीरीज में कौन-सी टीम आगे?

टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम का रिकॉर्ड अच्छा है। दोनों टीमों के बीच 35 टेस्ट सीरीज खेली जा चुकी है। इसमें अंग्रेजों ने 19 सीरीज जीती है। टीम इंडिया ने 11 श्रृंखला में जीत हासिल की है। 5 टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। भारत में 16 सीरीज अब तक खेली जा चुकी है। टीम इंडिया ने 8 और इंग्लैंड ने 5 सीरीज जीती है। आखिरी बार 2012 में इंग्लैंड ने भारत में सीरीज जीती थी।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 के लिए टीमें

भारतीय टीम (पहला और दूसरा टेस्ट)

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान।

इंग्लैंड टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।

Nominations introduced for Oscar 2024, oscar awrads 2024 , nominations, oppenheimer, barbie, no indian movies | ऑस्कर 2024 के लिए नॉमिनेशंस का ऐलान: बार्बी और ओपेनहाइमर बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट, इंडियन फिल्मों का नाम नहीं

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया में फिल्मों के लिए सबसे पॉपुलर और रिस्पेक्टेड ऑस्कर अवार्ड्स का हर किसी को इंतजार रहता है। ये अवॉर्ड 10 मार्च को अमेरिका के LA में आयोजित किया जाएगा। इस साल भी इवेंट को जिमी किमेल होस्ट करेंगे। ऑस्कर में किन फिल्मों को नॉमिनेट किया गया है आइए जानते हैं।

96वें ऑस्कर के लिए नामांकन समारोह शुरू हो गया है। ऐसे में होस्ट जाजी बीट्ज और जैक क्वैड ने नॉमिनेशंस का ऐलान कर दिया है। जहां फिल्म ओपेनहाइमर को 13 नॉमिनेशंस मिले हैं। वहीं फिल्म पुअर थिंग्स को 11 नामांकन मिले। ड्रामा किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून को 10 और बार्बी को 8 नॉमिनेशंस मिले हैं। भारत की तरफ से कोई भी फिल्म इस बार ऑस्कर अवार्ड्स के लिए शॉर्ट लिस्ट नहीं हो पाई है।

फिल्म ओपेनहाइमर 21 जुलाई 2023 को रिलीज हुई थी।

फिल्म ओपेनहाइमर 21 जुलाई 2023 को रिलीज हुई थी।

बेस्ट फिल्में
इस कैटगरी में 10 फिल्मों के नाम नॉमिनेशंस में हैं
ओपेनहाइमर
बार्बी
किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून
पुअर थिंग्स
द होल्ड ओवर्स
एनॉटमी ऑफ ए फॉल
मेइस्ट्रो
द जॉन ऑफ इंटरेस्ट
पास्ट लाइव्स
अमेरिकन फिक्शन

बेस्ट डायरेक्टर
इस कैटगरी में 5 डायरेक्टर्स के नाम हैं
क्रिस्टोफर नोलन- ओपेनहाइमर
मार्टिन स्कोर्सेसे- किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून
जस्टिन ट्राइट- एनॉटमी ऑफ ए फॉल
योर्गोस लैंथिमोस- पुअर थिंग्स
जोनाथन ग्लेजर- द जॉन ऑफ इंटरेस्ट

फिल्म पास्ट लाइव्स 2 जून, 2023 को रिलीज हुई थी।

फिल्म पास्ट लाइव्स 2 जून, 2023 को रिलीज हुई थी।

बेस्ट एक्ट्रेस
इस कैटगरी में 5 एक्ट्रेसेस के नाम हैं
लिली ग्लैडस्टोन- किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून
एम्मा स्टोन- पुउर थिंग्स
एनेट बेनिंग- नयाड
सैंड्रा हुलर- एनॉटमी ऑफ ए फॉल
केरी मुलिगन- मेइस्ट्रो

बेस्ट एक्टर
इस कैटगरी में 5 ऐक्टर्स के नाम हैं
सिलियन मर्फी- ओपेनहाइमर
ब्रेडले कूपर- मेइस्ट्रो
जेफरी राइट-अमेरिकन फिक्शन
कोलमैन डोमिंगो- रस्टिन
पॉल जियामाटी- द होल्डओवर

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
इस कैटगरी में 5 फिल्मों के नाम हैं
एनॉटमी ऑफ ए फॉल
द होल्डओवर
मेइस्ट्रो
मे दिसंबर
पास्ट लाइव्स

फिल्म बार्बी 21 जुलाई 2023 को रिलीज हुई थी।

फिल्म बार्बी 21 जुलाई 2023 को रिलीज हुई थी।

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
इस कैटेगरी में 5 देशों की मशहूर फिल्मों के नाम शामिल हैं
लो कैपिटानो- इटली
सोसायटी ऑफ द स्नो- स्पेन
परफेक्ट डे- जपान
द टीचर लाउंज- जर्मनी
द जॉन ऑफ इंटरेस्ट- UK

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 के लिए ओपेनाहाइमर फिल्म में सपोर्टिंग रोल निभाने वाले एक्टर रॉबर्ट डाउनी का नाम बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की लिस्ट में शामिल है। उनका सामना बार्बी फिल्म के एक्टर रेयान गॉसलिंग जैसे तीन अन्य एक्टर्स से होगा।

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड सांइसेस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ऑस्कर नॉमिनेशंस का ऐलान लाइव किया जा रहा है।

Ram Mandir: कैलिफोर्निया में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह, राम भक्तों ने किया कार रैली का आयोजन

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। देश ही दुनिया भर में इस समारोह को लेकर राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह है।

Publish Date: Solar, 21 Jan 2024 08:27 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Jan 2024 08:27 PM (IST)

Ram Mandir: कैलिफोर्निया में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह, राम भक्तों ने किया कार रैली का आयोजन
कैलिफोर्निया में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह।

एजेंसी, ह्यूस्टन। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। देश ही दुनिया भर में इस समारोह को लेकर राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। कैलिफोर्निया में युवाओं ने शनिवार को सनीवेल से गोल्डन गेट एक कार रैली निकाली। कार में भगवा बैनर और झंडे लगे हुए थे। इस पूरे आयोजन में 1,100 से अधिक लोग शामिल हुए।

छह स्वयंसेवी हिंदूओं ने इस कार रैली का आयोजन कैलिफोर्निया के बे क्षेत्र में किया। इसके बाद युवाओं ने टेस्ला कार लाइट शो भगवान राम के भजनों पर किया। इस कार रैली के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे।

कैलिफोर्निया में मिला गजब का रिस्पांस

छह आयोजकों में से एक रोहित शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि राम मंदिर को लेकर यहां पर जबरदस्त उत्साह है। कार रैली में आए इतने सारे लोगों को देखकर यह समझा सकता है। हमने यह उम्मीद नहीं की थी कि इतना अच्छा रिस्पांस मिलेगा।

तेज बारिश में भी पहुंचे राम भक्त

दीप्ति महाजन ने कहा कि यहां बहुत तेज बारिश हो रही है, लेकिन यह भी राम भक्तों को रोक नहीं पाई। 2 हजार से अधिक राम भक्त भगवा झंडो के साथ यहां पहुंचे हैं। इन सभी ने भजन गाए और ढोल नगाड़ो के साथ इसको मिनी अयोध्या बना दिया।

300 से अधिक कारों की विशाल रैली

गोल्डन गेट पर इस रैली का आयोजन किया था, जिसमें 300 से अधिक कारों ने हिस्सा लिया था। आयोजकों परम देसाई ने बताया कि यह केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं था। इस तरह के कार्यक्रम समुदाय को एकजुट भी करते हैं।

political Information: बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय पूर्व सीएम बघेल न्यायालयीन प्रक्रिया का करें सामना- साव

जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा पूर्व सीएम बघेल न्यायालयीन प्रक्रिया में जाएं। अनाप-शनाप आरोप न लगाएं। सार्वजनिक बयानबाजी उचित नहीं है। उन्हें न्यायालयीन प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए। जांच एजेंसियां कानून सम्मत कार्य कर रही है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 12:29 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 01:08 AM (IST)

political News: बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय पूर्व सीएम बघेल न्यायालयीन प्रक्रिया का करें सामना- साव
जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते डिप्टी सीएम अरुण साव,साथ में विधायक धरमलाल कौशिक,सुशांत शुक्ला,जिला भाजपाध्यक्ष रामदेव कुमावत।

HighLights

  1. बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय पूर्व सीएम बघेल न्यायालयीन प्रक्रिया का करें सामना: साव
  2. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा-राज्य सरकार इस मामले में राजनीतिक विद्वेष से नहीं कर रही काम
  3. डिप्टी सीएम ने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। महादेव एप मामले में एफआइआर दर्ज होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगाये जा रहे आरोप पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है और राज्य सरकार इस मामले में किसी भी प्रकार के राजनीतिक द्वेषवश काम नहीं कर रही है।

जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा पूर्व सीएम बघेल न्यायालयीन प्रक्रिया में जाएं। अनाप-शनाप आरोप न लगाएं। सार्वजनिक बयानबाजी उचित नहीं है। उन्हें न्यायालयीन प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए। जांच एजेंसियां कानून सम्मत कार्य कर रही है। ऐसे मामलों में राजनीति नहीं करनी चाहिए। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि महादेव एप मामले में जांच पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कार्यकाल से शुरू हुआ है। जांच के बाद ही एफआइआर हुई है उस पर भी पेट में दर्द हो रहा है। हम भी चाहते हैं महादेव एप मामले में जो भी दोषी हों उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। भूपेश बघेल का आरोप सर्वथा बेबुनियाद है। राजनीतिक दुर्भावना से काम करने का कांग्रेस का इतिहास रहा है। भाजपा और विष्णु देव साय सरकार मोदी की हर गारंटी को पूरा करने में लगी हुई है। राजनीतिक विद्वेष से काम करने की हमारी मंशा कभी नहीं रही है। भूपेश बघेल की सरकार में जनता ने पांच साल देखा है और भोगा है और महसूस किया है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि पूर्व सीएम बघेल के खिलाफ एफआइआर का लोकसभा चुनाव से कोई लेना देना नही है ।इस मौके पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ,जिला भाजपाध्यक्ष रामदेव कुमावत मौजूद थे ।

Ambikapur crime Information : कस्टम मिलिंग का धान किसानों,कोचियों को बेचा,राइस मिल सील

Ambikapur crime Information : सरगुजा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में राइस मिलर भी गड़बड़ी कर रहे हैं। कस्टम मिलिंग के लिए समितियों से धान के उठाव के बाद उसे कोचियों को बिक्री कर दिया जा रहा है। कोचियों के माध्यम से यह धान फिर किसानों के पास पहुंच रहा था।

Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 11:25 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Jan 2024 11:25 PM (IST)

Ambikapur crime News :  कस्टम मिलिंग का धान किसानों,कोचियों को बेचा,राइस मिल सील

अंबिकापुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सरगुजा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में राइस मिलर भी गड़बड़ी कर रहे हैं। कस्टम मिलिंग के लिए समितियों से धान के उठाव के बाद उसे कोचियों को बिक्री कर दिया जा रहा है। कोचियों के माध्यम से यह धान फिर किसानों के पास पहुंच रहा था। जिस किसान के पास धान कम रहता है वे इसी धान को फिर से समिति में खपा देते है। ऐसी ही गड़बड़ी के मामले में प्रशासनिक टीम ने सीतापुर के देवगढ़ में स्थित एक राइस मिल को सील कर दिया है। कस्टम मिलिंग के धान की बिक्री का यह संभवतः पहला मामला है। प्रकरण की जांच चल रही है।

कलेक्टर सरगुजा भोसकर विलास संदिपान् के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा सतीश अग्रवाल द्वारा संचालित जय हनुमान राइस मिल ग्राम पंचायत देवगढ़ विकासखंड सीतापुर द्वारा किसानों को धान विक्रय करने सम्बन्धित शिकायत पर औचक निरीक्षण कर जांच किया गया । शिकायत के आधार पर जांच दल द्वारा राइस मिल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। जिला खाद्य अधिकारी रविंद्र सोनी ने बताया कि राइस मिल , कस्टम मिलिंग के लिए अनुबंधित है। समितियों से धान का उठाव किया जाता है। नियमों के तहत कस्टम मिलिंग के बाद चावल को जमा करना होता है लेकिन आरोप है कि राइस मिल संचालक द्वारा धान का उठाव कस्टम मिलिंग के लिए करने के बाद उसकी बिक्री कर दी जा रही थी।

शिकायत मिल रही थी कि किसानों द्वारा इसी धान को समितियों को बिक्री कर दिया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार इधर राइस मिल संचालकों द्वारा कस्टम मिलिंग के नाम पर पड़ोसी प्रान्तों से चावल लाकर सीधे सरकारी गोदामों में जमा कर दिया जाता है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा जा रहा है। उनके निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। राइस मिल से किसानों, कोचियों को धान न बेचा जा सके इसलिए राइस मिल को सील किया गया है।मिलर्स पर छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 एवम आवश्य्क वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कठोर कार्यवाही की जावेगी।जांच में रविंद सोनी खाद्य अधिकारी, अरुण विश्वकर्मा जिला विपणन अधिकारी , रोशन गुप्ता सहायक खाद्य अधिकारी एवम संदीप गुप्ता नोडल अधिकारी स्टेट वेयरहाउसिंग सम्मिलित थे।

Mumbai Information: मुंबई में मीरा रोड पर हुए बवाल पर शिंदे सरकार हुई सख्त, उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Mira Street Conflict: मीरा रोड के नया नगर इलाके में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर पथराव किया गया था। वहां अवैध संरचनाओं और अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 07:37 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Jan 2024 07:43 PM (IST)

Mumbai News: मुंबई में मीरा रोड पर हुए बवाल पर शिंदे सरकार हुई सख्त, उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
मुंबई में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर।

एएनआई, मुंबई। Mumbai Mira Street Conflict: मीरा रोड के नया नगर में उपद्रवियों पर मंगलवार को कार्रवाई हुई है। योगी मॉडल की तर्ज पर मुंबई में बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। सोमवार को यहां श्रीराम झंडे वाली गाड़ियों पर तोड़फोड़ और चालकों से मारपीट की गई थी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि इलाके के अवैध निर्माण और कब्जे पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर एक्शन ले लिया।

13 संदिग्ध हमलवार गिरफ्तार

इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस ने 13 संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार किया है। 50 से 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं। वायरल वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

#WATCH | Unlawful constructions and encroachments razed by bulldozers within the Naya Nagar space of Mira Street the place Ram Mandir Pranpratishtha celebrations have been stone pelted. After directions from the Maharashtra authorities motion is being taken by Municipal Company with the assistance of… pic.twitter.com/gx0RAhB8uH

— ANI (@ANI) January 23, 2024

पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश

गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, घटना की जानकारी सोमवार रात को ले ली गई थी। इस मामले में पुलिस को बड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। फडणवीस ने कहा कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।