MP Information:नवागत अधिकारियों को गुड गवर्नेंस, सतत विकास का लक्ष्य एवं सरकार के विजन से अवगत कराया जाएगा।
Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 09:06 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:33 AM (IST)
HighLights
- रवींद्र भवन में यह कार्यक्रम आयोजित होगा
- सुशासन की प्रक्रियाओं पर करेंगे संवाद
- तकनीकी इंटरवेंशन के विषय पर भी उद्बोधन होगा
MP Information:भोपाल। मध्य प्रदेश सिविल सेवा के वर्ष 2019 और 2020 के लिए चयनित 686 अभ्यर्थियों को गुरुवार को रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नियुक्ति पत्र देंगे। इस अवसर पर सुशासन की प्रक्रियाओं पर संवाद भी होगा। नवागत अधिकारियों को गुड गवर्नेंस, सतत विकास का लक्ष्य एवं सरकार के विजन से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम शुरू हो गया है।
डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा के वर्ष 2019 एवं वर्ष 2020 के लिये चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण https://t.co/23aLNos5mL
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा परीक्षा 2019 व 2020 में नवचयनित 559 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं संवाद कार्यक्रम।
🗓️25 जनवरी 2024
🕚पूर्वाह्न 11:00 बजे
📍रवींद्र भवन, भोपाल@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/7XRQ2obQBT
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 25, 2024
सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों में 187 अनारक्षित, 157 अन्य पिछड़ा वर्ग, 110 अनुसूचित जाति, 150 अनुसूचित जनजाति एवं 82 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी हैं। कार्यक्रम में प्रदेश की विगत 20 वर्षों की प्रगति यात्रा एवं प्रमुख सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों का प्रस्तुतीकरण होगा। सुशासन के आयाम, गुड गर्वनेंस के साथ टेक्नोलाजी इन गवर्नेंस, सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य तकनीकी इंटरवेंशन के विषय पर भी उद्बोधन होगा।
इन विभागों में होंगे पदस्थ
नवनियुक्त अधिकारी वाणिज्यिक कर, पंजीयन, आबकारी, वित्त, कार्मिक, राजस्व, स्कूल शिक्षा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, गृह, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम, जनसंपर्क, जनजातीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति , सहकारिता और जेल विभाग में पदस्थ होंगे।